Skip to main content

Posts

Showing posts with the label bank news

SBI बैंक ने घटाई 0.15% MCLR, होमलोन की ईएमआई होगी कम

News:  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एसबीआई जो की देश का सबसे बड़ा बैंक है उसने बुधवार को अपनी MCLR में थोड़ी कमी कर दी है। एसबीआई बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट आफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट यानी कि MCLR में 0.15 फ़ीसदी की कमी कर दी है। बता दें कि एसबीआई बैंक लोन और डिपाजिट पर कितनी ब्याज दर रहेगी अपने MCLR रेट को देखते हुए ही तय करता है। इसका सीधा सा मतलब यह हुआ कि अगर MCLR ज्यादा होगा तो लोन पर ज्यादा ब्याज लगेगा एवं अगर MCLR कम होगा तो ब्याज भी कम होगा। एसबीआई बैंक ने अपनी MCLR को  0.15 फ़ीसदी से घटाकर अब उसे 7.25 फ़ीसदी कर दिया है जो कि पहले 7.40 फ़ीसदी थी। बैंक ने यह भी बताया है कि यह नई ब्याज दर 10 अप्रैल से लागू होने वाली है और यह 12वीं बार है जब बैंक ने अपने MCLR में कटौती की है। बैंक ने बताया है कि उसकी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ट लेंडिंग रेट में कमी आने से होम लोन की ईएमआई में भी कमी आएगी। इसका मतलब यह हुआ कि अगर आपने 25 लाख का लोन 30 साल के लिए लिया है तो अब आपको ₹255 कम चुकाने होंगे। लेकिन इसमें एक परेशानी की बात यह है कि अगर आपका होम लोन MCLR रेट के अनुसार है तो आपको इसका मु...

एक्सिस बैंक के शेयर में 4 फीसद गिरावट, तिमाही नतीजों में हुआ भारी नुकसान

News:  प्राइवेट सेक्टर के अंदर आने वाला एक्सिस बैंक को बीते हुए वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं इस नुकसान का असर बैंक के शेयर पर भी दिख रहा है। शुरुआत में एक्सिस बैंक के कारोबार में 4 फ़ीसदी तक शेयर गिर गए थे। साथ ही इंडसइंड बैंक कि शेयर भी गिरे थे। अगर इस समय बात करें टॉप गैनर्स की तो इनमें एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल है। कैसे रहे एक्सिस बैंक के परिणाम? बता दें कि एक्सिस बैंक को बीते हुए वित्त वर्ष यानी कि 2019-20 की चौथी तिमाही में 1387.78 करोड़ रुपए का भारी नुकसान हुआ। बैंक ने बताया है कि 1 साल पहले इसी तिमाही में हमें 1505.06 का शुद्ध लाभ हुआ था। बैंक द्वारा दिए गए बयान में बैंक का कहना है कि फंसे हुए कर्ज और आकस्मिक खर्चों के लिए प्रावधानों को बढ़ाने से बैंक को इतना बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। बैंक का कहना है कि हालांकि मार्च 2020 की चौथी तिमाही में बैंक की कुल आय 20,219 करोड रुपए रही। वहीं अगर बात करें पिछले साल की तो पिछले साल इसी अवधि में बैंक की आय 18,324 क...

Covid-19 Impact: लॉकडाउन की नई गाइडलाइंस में बैंक व एटीएम पर क्या होगा असर

News:  देश में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या को बढ़ते देख पीएम मोदी ने 21 दिन के लोग डाउन के बाद इसकी अवधि 3 मई तक कर दी है। सरकार ने लॉक डाउन बढ़ाने के बाद ही इससे जुड़ी सभी जानकारी दे दी है। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण दिनों दिन बढ़ता जा रहा है और अब तक देश में इससे संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 11,439 तक हो गई है। इसका देश की अर्थव्यवस्था पर बहुत ही बुरा असर पड़ रहा है। और साथ ही जनता को भी बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने संक्रमण की गंभीरता एवं देश की अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस लॉक डाउन के सात दिनों तक कड़ी पाबंदी लगाने का फैसला लिया है। 7 दिन बाद यानी कि 20 अप्रैल से कुछ राहत मिलेगी। 20 अप्रैल से खेती का कार्य शुरू करने की अनुमति मिल जाएगी तथा कुछ इंडस्ट्रीज में भी कामकाज शुरू होगा। वहीं दूसरी ओर बैंक और एटीएम की बात करें तो नई गाइडलाइंस के अनुसार बैंक, एटीएम, कैपिटल और डेट मार्केट जिस तरह पहले खुला करते थे वैसे ही खुलेंगे। इसके अलावा बैंक एवं एटीएम से जुड़ी जानकारी के लिए आरबीआई ने भी कुछ नोटिफिकेशन जारी किए हैं। RBI और RB...

जन धन अकाउंट में भेजे गए रुपए नहीं निकालने पर सरकार को नहीं होंगे वापस, जानिए पूरी डिटेल

News:  कोरोना वायरस से दुनिया भर में कोहराम मचा हुआ है। हर तरफ इसका खौफ है। और जहां भी संक्रमित लोगों की संख्या ज्यादा है उन देशों में लॉक डाउन किया जा रहा है। किसी भी प्रकार के कार्य पर पूर्ण रूप से ब्रेक लग गया है। ऐसे में गरीब व्यक्ति जो कि रोज कमाते हैं और उसी से अपना जीवन यापन करते हैं, उन लोगों को ज्यादा परेशानी ना हो इसके लिए केंद्र सरकार ने गरीब महिलाओं के जनधन अकाउंट में 500-500 रुपए ट्रांसफर करने का फैसला लिया है। ताकि इनके परिवारों को लॉक डाउन के इस कठिन समय में किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े और उनकी जो भी आवश्यक जरूरत है वह भी पूरी हो जाए। सरकार ने जब गरीब महिलाओं के जनधन अकाउंट में रुपए भेजने का ऐलान किया तो बैंक से पैसे निकालने के लिए बैंक के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलते देख प्रधानमंत्री ने 21 दिन का लॉक घोषित किया था जिसकी अवधि और और बढ़ा दी गई है। ऐसे में भीड़ जमा होना बिल्कुल भी सही नहीं है। सोशल डिस्टेंसिंग उस समय धरी रह गई जब बैंकों के बाहर भारी भीड़ जमा हुई। मध्प्रदेश के भिंड जिले में बैंक के बाहर हालात इतने बेक...

World bank: कोरोना वायरस की वजह से भारत की अर्थव्यवस्था को लगेगा बड़ा झटका

News:  रविवार को वर्ल्ड बैंक ने अपने बयान में कहा कि भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने से लॉक डाउन किया गया है। ऐसे में भारत की अर्थव्यवस्था गड़बड़ा गई है और इससे भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी से गिरावट आएगी। इतना ही नहीं वर्ल्ड बैंक का यह भी कहना है कि देश की आर्थिक वृद्धि दर में भी बड़ी गिरावट आ सकती है। विश्व बैंक (World Bank) ने South Asia Economic Update : Impact of COVID-19 में अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वर्ष 2019-20 में भारत की अर्थव्यवस्था की ग्रोथ रेट घटकर 5 फीसदी रह जाएगी। इसके साथ ही देश में वस्तुओं की डिमांड और सप्लाई में इंबैलेंस की वजह से 2020-21 में भी ग्रोथ रेट घट कर 2.8 फीसदी रह जाएगी। इस रिपोर्ट में विश्व बैंक ने यह भी कहा है कि कोरोना वायरस का संक्रमण भारत में ऐसा समय लाया है जब भारत की अर्थव्यवस्था पूरी तरीके से कमजोर पड़ गई है। भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता दिख रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी ने लॉक डाउन का एक बहुत ही अच्छा निर्णय लिया जिसकी वजह से देश में स्थितियां अभी संभली हुई है। देश भर में 24 मार्च से लगाकर 14 अप्रैल तक यानी कि 2...

People's bank of China ने खरीदी HDFC में 1 फीसदी हिस्सेदारी

News:  अभी अभी आ रही खबरों के अनुसार चाइना के सेंट्रल बैंक जिसका नाम है पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने भारत के एक विश्वसनीय बैंक HDFC बैंक 1 फीसदी का हिस्सा खरीद लिया है। पिछले हफ्ते एचडीएफसी ने एक्सचेंज को दी जानकारी के अनुसार बताया कि People's Bank of China ने HDFC बैंक का एक फ़ीसदी हिस्सा खरीद लिया है। PBOC ने कंपनी का एक फ़ीसदी हिस्सा 1.75 करोड़ में खरीदा। HDFC कंपनी के CEO केकी मिस्त्री ने अपने बयान में बताया है कि पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना की इस कंपनी में बहुत पहले से ही 0.8% हिस्सेदारी थी, जो कि इस मार्च महीने में बढ़कर 1 फ़ीसदी हो गई है। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने इस बैंक के 1.01 फीसदी हिस्सा खरीदा यानी कि 1.75 करोड़ का शेयर खरीदा। चाइना के इस बैंक ने अपना हिस्सा बढ़ाने का निर्णय इसलिए लिया क्योंकि इस वर्ष फरवरी के पहले हफ्ते और मार्च के आखिरी हफ्ते के बीच के समय में HDFC के शेयर के दाम लगभग 41 फ़ीसदी तक गिर गए थे। यह नई बात नहीं है कि PBOC ने किसी बड़ी कंपनी के शेयर खरीदे हो। जानकारी के लिए बता दें कि पहले भी 2014 में जब यूरो जोन पर कर्ज संकट का समय था तब भी PBOC ने इटली की...

SBI के ग्राहक अगर EMI रोकना चाहते है तो करे ये उपाय, EMI का कटा हुआ पैसा भी पाए रिफंड में

News: देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने से देश की मुसीबतें बढ़ गई है। इन हालातों को देखते हुए सरकार ने देश में 21 दिन का लॉक डाउन घोषित किया है। लॉक डाउन की वजह से सरकार और जनता दोनों को ही मुसीबत आ रही है। लॉक डाउन के चलते बैंक से लोन लेने वाले लोगों को थोड़ी राहत देने के लिए आरबीआई ने ग्राहकों की 3 महीने तक ईएमआई ना देने का ऑप्शन दिया है। लेकिन इस ऑप्शन का यह मतलब नहीं कि EMI देने से बिल्कुल ही राहत मिल गई है। EMI चुकानी है लेकिन 3 महीने के बाद यानी 3 महीने के लिए इसे स्थगित कर (EMI Moratorium) दिया है। लेकिन जानकारी के लिए बता दें कि यह विकल्प एसबीआई बैंक के साथ कई अन्य बैंको में भी दिया जा रहा है। तो अगर आप भी एसबीआई के ग्राहक हैं और आप भी अपनी ईएमआई रुकवाना चाहते हैं या फिर मार्च की कटी हुई एमआई ऑफिस रिफंड करवाना चाहते हैं तो आपके लिए कुछ बातों का जानना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं वह क्या बातें हैं। जी हां अगर आप चाहते हैं तो आप मार्च, अप्रैल, और मई इन 3 महीनों की ईएमआई रुकवा सकते हैं। यह सुविधा एसबीआई, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कई और अन्य बैंक के म...

जानिए रेट कट के बाद कौनसे बैंक देंगे FD पर 8 फीसदी ब्याज दर

News: हम में से लगभग सभी लोग बैंक में पैसा जमा तो करते ही हैं चाहे वह किसी भी रूप में हो। और जो सबसे ज्यादा अच्छा ऑप्शन माना जाता है वह है फिक्स डिपाजिट। हालांकि सरकार लगातार स्मॉल सेविंग स्कीम में ब्याज दरों में कटौती करती आ रही है। जिसमें की फिक्स डिपॉजिट भी शामिल है। लेकिन हाल ही में सरकार ने ब्याज दरों में कटौती कर दी है। सरकार ने इन स्मॉल सेविंग डिपॉजिट पर ब्याज को 70 से 140 के बेसिस प्वाइंट तक कम कर दिया है। पर राहत की बात यह है कि अभी भी भारत में ऐसे कई सारे बैंक है जो मौजूदा समय में फिक्स डिपॉजिट पर 8 फ़ीसदी या फिर 8 फ़ीसदी से भी ज्यादा ब्याज देते हैं। आइए जानते हैं भारत के भी कौन से बैंक है जो 8 फ़ीसदी से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। स्मॉल फाइनेंस बैंक Jana small finance bank जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहा है 8 फीसदी से भी अधिक ब्याज दर। यह बैंक 1555 दिन की एफडी पर दे रहा है 8.25 फीसदी से 8.75 फीसदी तक की ब्याज दर। Fincare Small Finance Bank फिनकेयर स्माल फाइनेंस बैंक भी अपनी ब्याज दरों को 8 फ़ीसदी से अधिक बनाए हुए हैं। ये बैंक 36 महीना से 42 महीने की FD पर ...

HDFC बैंक के अहम पदों पर RBI ने लगाई रोक, जानिए पूरी डिटेल

News: हाल ही में आ रही खबरों के अनुसार आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक पर नकेल कस दी है। बता दें कि एचडीएफसी बैंक ने आदित्य पुरी के उत्तराधिकारी के तौर पर 2 लोगों के नाम आरबीआई के पास भेजे थे, लेकिन आरबीआई ने अपना कोई भी फैसला सुनाने से अभी मना कर दिया है, तथा अपना यह फैसला टाल दिया है। अधिक जानकारी के लिए बता दें कि गत वर्ष नवंबर महीने में एचडीएफसी बैंक के बोर्ड ने एडिशनल डायरेक्टर के लिए शशिधर जगदिशन और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के लिए भावेश झावेरी के नाम आरबीआई को भेजे थे। आरबीआई से कहा गया था कि वह इन दोनों नामों के लिए मंजूरी दे, लेकिन इन अहम पदों की नियुक्तियों के लिए आरबीआई ने अपना फैसला टाल दिया है। आरबीआई का कहना है कि नए MD और नए CEO के पद संभालने के बाद ही इनकी समीक्षा की जाए तथा उसके पश्चात ही हमारे पास प्रस्ताव भेजे। 7 अप्रैल को आये आरबीआई के जवाब पर एचडीएफसी बैंक में अपना यह बयान दिया है कि आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक को यह सलाह दी है कि इस साल के अंत तक बैंक के नए MD और CEO के पद ग्रहण करने के बाद ही एडिशनल डायरेक्टर और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पदों के लिए नियुक्तिय...

कोरोनावायरस लॉकडाउन में EMI में तीन महीने की राहत के नाम पर हो रही है धोखाधड़ी

News: हालही में कोरोना वायरस लोकडाउन के चलते सरकार ने EMI में तीन महीने की राहत का ऐलान किया है। और इसी खबर के साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले अपराधी सक्रिय हो गए है। अगर आपको भी ऐसी कोई कॉल आये जिसमे आपको EMI में छूट के नाम पर ओटीपी देने की बात की कहे या लिंक पर क्लिक करने को कहे तो सावधान रहिये यह फ्रॉड भी हो सकता है। हालही में कई लोगो के पास ऐसे कॉल्सआये है जिनमे उन्हें कहा जा रहा है कि हम आपके बैंक से बात कर रहे है और EMI में छूट के लिए ओटीपी बताने या लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा गया। साथ ही ऐसे मैसेज भी आ रहे है जिनमे एक लिंक होता है जिसपे क्लिक करके जानकारी भरने पर EMI में 3 महीने की राहत देने का दावा किया जाता है। अगर आप उसमे जानकारी भरदेते है तो कुछ ही समय मे आपका बैंक एकाउंट खाली हो सकता है। ऐसी कई शिकायतें IDBI बैंक के पास दर्ज कराई गई है जिसको देखते हुवे बैंक ने ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी की। फ्रॉड करने वाले कई तरीके अपनाते है फ्रॉड करने के लिए और हमेशा नए तरीकों की तलाश में रहते है। पहले भी कई बार क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करने के नाम से और KYC के नाम स...

Covid-19: दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा किस्त में देर होने पर बैंक नहीं घोषित कर सकते NPA

News: कोरोना वायरस की महामारी ने पूरी दुनिया मे आर्थिक संकट पैदा कर दिया है और भारत भी इससे अछूता नही रह है। बहुत सी कंपनियों को इस स्तिथि में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है और इसी कारण वे बैंक से लिये लोन की किश्ते नही चुका पा रहे है। ऐसी स्तिथि में बैंक द्वारा कंपनियों के लोन को NPA घोषित कर रहा है। इस पर दिल्ली हाइकोर्ट ने पाबंदी लगा दी है। असल मे एक रियल स्टेट कंपनी ने बैंक से ऋण लिया था जिसकी किश्त जनवरी में भरनी थी लेकिन किश्त न चुका पाने पर बैंक ने उसे NPA घोषित कर दिया। इसपर कंपनी ने अदालत से न्याय की मांग की और बैंक द्वारा कोई कार्यवाही ना करने की मांग की। कंपनी के वकील ने 25 अप्रैल तक कि मोहलत मांगी है और ब्याज समेत किश्त चुकाने की बात कही। हाइकोर्ट ने आदेश दिया है कि बैंक 31 मार्च को कंपनी के लोन को NPA घोषित ना करे तथा इनके खाते को बहाल करे। इससे पहले 3 अप्रैल को कोर्ट ने बैंक को कोई बड़ी कार्यवाही न करने के निर्देश दिए थे। कंपनी ने बैंक से 1570 करोड़ रुपए का लोन लिया था जिसमे से 1056 करोड़ रुपये उसने ब्याज समेत चुका दिए है। कंपनी ने कहा है क...

EMI में छूट को लेकर सभी बैंकों में है अलग-अलग नियम | जानिए पूरी खबर

News:  अभी-अभी आ रही खबरों के अनुसार ज्यादातर बैंकों के नियम EMI में छूट को लेकर अलग-अलग है। तो अगर आप भी सोच रहे हैं कि EMI नहीं देंगे तो आपको बेहद चौकन्ना रहने की जरूरत है। क्योंकि इस समय में हर बैंक ने अपने अनुसार अलग-अलग नियम तय किए हैं। कुछ बैंकों के नियम के अनुसार अगर आप EMI नहीं देना चाहते हैं तो आपको बैंकों को इसकी सूचना देनी अनिवार्य होगी। और कुछ सरकारी बैंकों में थोड़े अलग नियम है जिनमें की EMI ऑटोमेटिक रोकने की सुविधा दी जा रही है। किन लोन पर लागू ? कई प्रकार के लोन पर लागू है:--  Home Loan, Auto Loan,Loan Against Property, Education Loan और Personal Loan, Credit card सभी बैंकों के अलग अलग नियम है, ऐसे में क्या करना होगा? कुछ सरकारी बैंकों में सूचना देने की जरूरत नहीं। अगर आप EMI नहीं देना चाहते तो आपको कुछ नहीं करना है। यह सुविधा इंडियन बैंक और IDBI बैंक में है। अगर आप EMI देना चाहते हैं तो बैंक को सूचना देना जरूरी है।  अन्य अधिकांश बैंकों में भी सूचित करने की जरूरत है। अगर EMI नहीं भी देना चाहते हैं तो बैंक को ब...

बैंक मर्जर प्लान आज से लागू: 10 सरकारी बैंक विलय के बाद हुए 4

कुछ दिन पहले खबर आ रही थी कि सरकार बैंक मर्जर प्लान लेकर आई है, और उसके अंतर्गत देश के 10 बड़े सरकारी बैंक को विलय करके 4 बैंक बनाए जाएंगे जो कि विश्व स्तरीय बैंक का दर्जा हासिल करेंगे। सरकार का यह बैंक मर्जर प्लान आज यानी कि 1 अप्रैल, 2020 को लागू होने जा रहा है। 10 बड़े सरकारी बैंक को मर्ज करके सिर्फ चार बैंक बनाए गए हैं। इसके तहत ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय पंजाब नेशनल बैंक में हो गया है यानी कि आज से यह दोनों बैंक पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं की तरह काम करेंगे। विलय के बाद पंजाब नेशनल बैंक देश का दूसरा बड़ा बैंक बन गया है। जानकारी के लिए बता दें कि देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई है यानी कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया। सिंडिकेट बैंक को मर्ज किया है केनरा बैंक में जिससे यह देश का चौथा सबसे बड़ा बैंक बन गया है। वहीं दूसरी ओर इलाहाबाद बैंक को मर्ज किया गया है इंडियन बैंक में। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ आंध्र बैंक और कारपोरेशन बैंक का विलय किया गया है। अब आइए जानते हैं कि बैंक मर्जर प्लान आज से लागू होने के बाद ग्राहकों के लिए क्या कुछ बदल जाएगा...

SBI के बाद बैंक ऑफ इंडिया ने भी की ब्याज दरों में बड़ी कटौती

अभी कुछ दिन पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ब्याज दरो में कटौती करने का फैसला लिया था। उसी के नक्शे कदम चलते हुए बैंक ऑफ इंडिया ने भी रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत ब्याज दरों में कमी करने का फैसला लिया है। यह फैसला बैंक ऑफ इंडिया के सभी ग्राहकों के लिए एक बहुत ही बड़ा तोहफा है। रविवार को बैंक ऑफ इंडिया ने एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट्स (EBLR) में 75 बसिस पॉइंट्स मतलब कि 0.75% की कटौती करने का फैसला लिया ही। जैसा कि लेंडर्स एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के रेपो रेट से जुड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज दरों में की गई कटौती 1 अप्रैल 2020 से प्रभाव में आएंगी। अधिक जानकारी के लिए बता दें कि 27 मार्च को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपने रेपो रेट में 75 बस इस पॉइंट के साथ ही कटौती की थी जिसके परिणाम स्वरुप यह 4.4% पर आ गया था। बैंक ऑफ इंडिया ने अपने बयान में यह साफ कहा है कि, हमने EBLR यानी कि एक्सटर्नल बेंच मार्क लेंडिंग रेट में 75 बेसिस प्वाइंट्स घटाकर उसे 7.25 फ़ीसदी प्रति वर्ष कर दिया है। और साथ ही हम वाहन, घर और एमएसएमई ग्रा...

Coronavirus: बैंको ने स्पेशल इमरजेंसी लोन देने का ऐलान किया

देश में फैल रहे कोरोनावायरस से देश को बहुत ही नुकसान पहुंच रहा है। देश में अब तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 649 हो गई है वहीं 13 लोगों की मौत हो गई हैं। कोरोना की वजह से देश में हुए 21 दिनों के लॉक डाउन ने मानो देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी। लॉक डाउन के बीच सभी कारोबारियों को भयंकर नुकसान उठाना पड़ रहा है तथा उनके धंधे ठप्प पड़ गए हैं। देश में हर तरह के व्यापार को भारी नुकसान हुआ है और यह नुकसान आने वाले दिनों में और बढ़ेगा। व्यापार की इन स्थितियों से हुए नुकसान को कम करने के लिए देश में बैंकों ने कारोबारियों को सस्ता लोन देने का प्रस्ताव रखा है। Bank देंगे Emergency loan इंडियन बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया तथा बैंक ऑफ बड़ौदा ने बुधवार को एक बड़ा ऐलान किया है। इस ऐलान में उन्होंने कारोबारियों के लिए एक स्पेशल इमरजेंसी लोन (Special emergency loan) पेश किया है। इसी के साथ कुछ सरकारी बैंकों ने भी इसी प्रकार के लोन देने का ऐलान किया है। इन सरकारी बैंकों में केनरा बैंक, यूको बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक भी शामिल है। इस प्रकार का लोन देने के पीछे कारण यह है कि जिन क...