Skip to main content

Covid-19 Impact: लॉकडाउन की नई गाइडलाइंस में बैंक व एटीएम पर क्या होगा असर

Rbi

News: देश में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या को बढ़ते देख पीएम मोदी ने 21 दिन के लोग डाउन के बाद इसकी अवधि 3 मई तक कर दी है। सरकार ने लॉक डाउन बढ़ाने के बाद ही इससे जुड़ी सभी जानकारी दे दी है। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण दिनों दिन बढ़ता जा रहा है और अब तक देश में इससे संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 11,439 तक हो गई है। इसका देश की अर्थव्यवस्था पर बहुत ही बुरा असर पड़ रहा है। और साथ ही जनता को भी बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने संक्रमण की गंभीरता एवं देश की अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस लॉक डाउन के सात दिनों तक कड़ी पाबंदी लगाने का फैसला लिया है। 7 दिन बाद यानी कि 20 अप्रैल से कुछ राहत मिलेगी। 20 अप्रैल से खेती का कार्य शुरू करने की अनुमति मिल जाएगी तथा कुछ इंडस्ट्रीज में भी कामकाज शुरू होगा। वहीं दूसरी ओर बैंक और एटीएम की बात करें तो नई गाइडलाइंस के अनुसार बैंक, एटीएम, कैपिटल और डेट मार्केट जिस तरह पहले खुला करते थे वैसे ही खुलेंगे। इसके अलावा बैंक एवं एटीएम से जुड़ी जानकारी के लिए आरबीआई ने भी कुछ नोटिफिकेशन जारी किए हैं।
RBI और RBI से रेगुलेटे होने वाले फाइनेंशियल मार्केट्स और एंटीटीज जैसे कि NPCL, CCIL, पेमेंट सिस्टम ऑपरेटर्स और स्टैंडअलोन प्राइमरी डीलर्स पहले की भांति अपना कार्य करते रहेंगे।
इसके साथ ही बैंक की ब्रांच और ATM में भी काम चलता रहेगा। बैंकिंग के कार्यों के लिए IT वेडर्स भी अपना कार्य करते रहेंगे।
जब तक DBT (डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर) का काम ख़तम नहीं हो जाता तब तक वो जिस तरह लॉक डाउन से पहले काम किया करते थे वैसे ही काम करते रहेंगे।
हर जगह के प्रशासन को यह जिम्मेदारी दी जाएगी कि वह बैंक के ब्रांच में जितनी सुरक्षाकर्मियों की जरूरत हो उतने सुरक्षाकर्मियों का इंतजाम करेंगे इसके साथ ही बैंक की ब्रांचो में यह भी सुनिश्चित किया जाए कि वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रुप से पालन हो रहा है।
सेबी, कैपिटल और डेट मार्केट का कार्य लगभग बिल्कुल वैसे ही चलता रहेगा जैसा मार्केट रेगुलेटर SEBI ने नोटिफिकेशन में बताया है। IRDA और इंश्योरेंस कंपनियों का काम भी पहले की तरह ही चलता रहेगा।
नई गाइडलाइंस के अनुसार देश में जितने भी कोरोना के हॉटस्पॉट हैं वहां इन गाइडलाइंस का कोई असर नहीं होगा। और अगर कोई नई जगह हॉटस्पॉट बनती है तो वहां सारी गतिविधियों पर रोक लगा दी जाएगी। वहां सिर्फ वे ही काम होंगे जिनकी अनुमति हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर मिनिस्ट्री ने दी है।

Comments

Trending

Ghar Baithe gift packing ka kaam karke kamaye lakho | घर बैठे पैकिंग का काम

Ghar Baithe packing ka kaam हेल्लो दोस्तो! आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे पैकिंग का काम करके पैसे कैसे कमाएं। आप सोच रहे होंगे कि भला सिर्फ पैकिंग करके कितना पैसा कमा लेंगे ज्यादा से ज्यादा पांच हज़ार। लेकिन ऐसा नहीं है दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि घर पर काम देने वाली कंपनी से सिर्फ घर बैठे पैकिंग का काम करके आप इतना पैसा कमा सकते हैं कि आपको और कोई काम करने की भी जरूरत नहीं। आप घर बैठे पैकिंग का काम करके महीने के पंद्रह हजार तक कमा सकते है। और इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं। बस जरूरत है थोड़े डेकोरेटिव आइटम्स की जैसे रंग बिरंगे कागज, आकर्षक पैकिंग पेपर , फैंसी रिबन, ट्रांसपेरेंट रंग बिरंगी पन्नियां, कैंची, फेविकोल, टेप, डबल टेप, पेपर फ्लॉवर्स, हेंड मेड पेपर आदि। इसीलिए यह सबसे अच्छा घर से काम करने के लिए सुझाव है। दोस्तों जैसा कि हम और आप जानते हैं कि शादी, पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी, बर्थडे, या किसी को खुश करना हो तो इन सभी के लिए जो चीज दिमाग में आती हैं वह है गिफ्ट। गिफ्ट सभी को पसंद होता है। और जिसे गिफ्ट...

फ्रेंचाइजी का अर्थ हिंदी में | क्या है franchise meaning and definition in hindi ?

Franchise meaning in Hindi हेल्लो दोस्तों!! क्या आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? क्या आप भी चाहते हैं कि बिजनेस में थोड़े ही समय में आपका अच्छा मुनाफा हो? तो स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जो कि जुड़ी है बिजनेस से। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे franchise के बारे में। दोस्तों अगर आप काफी समय से बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको फ्रेंचाइजी के बारे में पहले से पता होगा। लेकिन अगर आप बिजनेस में नए हैं और हाल ही में आपने बिजनेस करने का मन बनाया है तो फ्रेंचाइजी के बारे में जानना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपको franchise से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो आइए बिना किसी देरी के शुरू करते है। यहां पढ़िए Business ideas in hindi Gaon me kya business kare Franchise का मतलब क्या होता है? दोस्तों फ्रेंचाइजी को सीधे और सरल शब्दों में समझने के लिए हम आपको बहुत ही आसान सी भाषा में समझाते हैं। मान लीजिए कि आपको एक नया व्यापार शुरू करना है और आपको उसमें मुनाफा भी बहुत ही कम समय में चाहिए। यानी कि आपको कुछ ही महीनों में बहुत ही ज्...

Online paise kaise kamaye ? 2020 के लिए 5 तरीके।

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ? नोट:-   क्या आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते है? Helo App से आप रोज  350 ₹  कमा सकते है। अभी डाउनलोड करे और दोस्तों के साथ पैसे कमाए ( Click here to download ) दोस्तो अगर आप भी ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ये जानने के लिए उक्सुक है तो आप सही जगह आये है। आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए। सबसे पहले मैं आपको बता दूँ की अगर आप थोड़ी मेहनत करने को तैयार है तो आपके लिए ऑनलाइन पैसा कमाना बहुत ही आसान होगा। लेकिन उस से पहले कुछ बाते है जो आपको जानना ओर समजना बहुत जरूरी है। आप सभी जानते है कि जमाना कितनी तेजी से डिजिटल हो रहा है और इसी के चलते आज लगभग हर बिज़नेस भी ऑनलाइन हो गया है। इन सभी बिज़नेस की एक ही जरूरत है वो है कस्टमर्स। कस्टमर्स के लिए ये ऑनलाइन बिज़नेस इश्तिहार देते है। और इन्ही इश्तिहारों को अपनी किसी भी ऑनलाइन संपत्ति जैसे कि वेबसाइट, यूट्यूब वीडियो, एंड्राइड ऐप्प पर लगाने पर आपको पैसे मिलेंगे। आपको इंटरनेट पर हजारों ऐसे आर्टिकल मिल जाएंगे जहा आपको ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए इस बारे में बताया है पर उन तरीको को कैसे इस्तेमाल क...