Skip to main content

Posts

Showing posts with the label समाचार

पीएफ का कंट्रीब्यूशन घटा, टेक होम सैलरी बढ़ी

News:  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएफ से संबंधित एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने यह ऐलान किया है कि प्रोविडेंट फंड के कंट्रीब्यूशन में कमी की जाएगी और कर्मचारियों की टेक होम सैलरी भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कर्मचारी चाहे तो पीएफ कंट्रीब्यूशन को लेकर अगले 3 महीने तक 10 फ़ीसदी योगदान कर सकते हैं जबकि पहले कम से कम 12 फ़ीसदी कंट्रीब्यूशन देना होता था। वित्त मंत्री सीतारमण ने इस बात का भी ऐलान किया कि आने वाले अगले और 3 महीने तक सरकार कंपनी और कर्मचारियों की तरफ से पीएफ का योगदान करेगी। इस योजना में जिन कर्मचारियों की महीने की तनख्वाह 15000 से कम है उनकी तरफ का पीएफ कंट्रीब्यूशन सरकार देगी। साथ ही जिन कंपनियों में कुल कर्मचारी 100 से भी कम है और 90 फ़ीसदी की तनख्वाह 15000 से कम है तो उस कंपनी की तरफ से भी सरकार 12 फ़ीसदी तक पीएफ कंट्रीब्यूशन देगी। बता दें कि यह योजना मार्च, अप्रैल और मई 2020 तक के लिए ही थी। लेकिन अब इसकी अवधि और 3 महीने के लिए बढ़ाकर इसे अगस्त 2020 तक के लिए कर दिया गया है। अगर बात करें सरकारी कंपनियों की तो कंपनी को 12 फ़ीसदी कंट्...

छोटे उद्यमियों को बड़ी राहत, MSME मंत्रालय ने लॉन्च किया "चैंपियन पोर्टल"

News:  MSME यानी कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने चैंपियन पोर्टल(Champion Portal) की शुरुआत करने का ऐलान किया है। यह पोर्टल एक तौर पर MSME की सहायता के लिए ही है। MSME की शिकायतों को सुनना, सुलझाना, प्रोत्साहित करना और मदद करना इस पोर्टल का काम रहेगा। सिर्फ 7 दिन के भीतर ही MSME की किसी भी शिकायत का समाधान पोर्टल द्वारा कर दिया जाएगा। जानिए 'चैंपियन' पोर्टल की जानकारी चैंपियन पोर्टल का काम MSME को नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर सक्षम और मजबूत बनाना, गुणवत्ता हासिल करना और प्रशासनिक रूप से किसी भी बाधा को दूर करना रहेगा। चैंपियन पोर्टल को आईसीटी टूल्स जैसे कि टेलीफोन, इंटरनेट और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की मदद से और भी ज्यादा सक्षम एवम् मजबूत बनाया गया है। इसके अलावा इस पोर्टल का काम MSME की विभिन्न इकाइयों की शिकायतों को सुनना सुलझाना प्रोत्साहित करना एवं उन्हें सहयोग करके उन्हें हल देना होगा। साथ ही छोटी इकाइयों की सहायता करके उन्हें बड़ा बनाने में भी इसका योगदान रहेगा। चैंपियन पोर्टल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा एनालिटिक्स और मशीन लर्निंग के साथ-साथ सरकार की मुख्य ...

देश के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा राहत पैकेज, वित्त मंत्री सीतारमण देंगी विस्तृत जानकारी

News:  कल मंगलवार को रात 8:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए संबोधन में उन्होंने कहा था कि कोरोना वैश्विक महामारी को देखते हुए अर्थव्यवस्था के रिवाइवल के लिए सरकार ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। उसी पैकेज के बारे में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा उसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। पीएम मोदी द्वारा बताया गया कि यह पैकेज देश की जीडीपी का 10% है जो कि एक बहुत बड़ा हिस्सा है। निर्मला सीतारमण आज पूरी जानकारी देते हुए बताएंगी कि इस पैकेज में किस वर्ग को, क्या-क्या राहत दी जाएगी। यह पैकेज भारत को आत्मनिर्भर बनाने की ओर एक अहम कदम साबित होगा। अब तक के देश के इतिहास में सरकार द्वारा घोषित किया गया यह सबसे बड़ा राहत पैकेज है जिसमें कानून, श्रम, भूमि और नकदी पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने कहा है कि उन्होंने सरकार से ₹16 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की मांग की थी। लेकिन 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा करते हुए सरकार ने उद्योग जगत की आशाओं के अनुरूप कदम बढ़ाया है। पीएम मोदी के द्वारा 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज की घ...

आने वाले राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के लिए ट्रंप ने जुटाए 6.17 करोड़ डॉलर, वहीं बाइडेन ने जुटाए 6.05 करोड़ों डॉलर

News:  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने पुनः निर्वाचन अभियान को गति देने के लिए 6.17 करोड़ डॉलर की राशि जुटा ली है। उनके ही विरोधी प्रत्याशी जो कि अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति भी रह चुके हैं जिनका नाम है जो बाइडेन ने 6.05 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। बता दें कि इतनी बड़ी राशि ऐसे समय में जुटाई गई जब विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था गड़बड़ा गई है और लगभग 3.3 करोड़ अमेरिकियों की नौकरी जा चुकी हैं। राष्ट्रपति चुनाव आने वाली 3 नवंबर को होंगे और अभी फिलहाल दोनों अभियान ऑनलाइन तरीकों से राशि जुटाने में लगे हुए हैं। आने वाले राष्ट्रपति चुनाव में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पुनः निर्वाचन की आशा कर रहे हैं। जबकि उनके विरोधी प्रत्याशी बाइडेन डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में खड़े हैं।  कोरोना वैश्विक महामारी की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अत्यंत आवश्यक हो गया है जिसके चलते चुनाव के प्रचार प्रसार के लिए किसी भी प्रकार की आम सभा का आयोजन नहीं हो पा रहा है। रिपब्लिकन नेशनल कमिटी (आरएनसी) ने कहा है...

गुजरात हाई कोर्ट ने रद्द किया शिक्षा मंत्री चूड़ासमा का विधानसभा चुनाव, विरोधी प्रत्याशी राठौड़ ने लगाया था आरोप

News:  गुजरात में कोरोना संक्रमण के काफी पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में सरकार पर निरंतर दबाव बन रहा है। इसी के बीच गुजरात की विजय रुपाणी सरकार को एक और झटका लगा है। हाई कोर्ट ने सरकार के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ासमा का निर्वाचन रद्द कर दिया है। बता दें कि मंगलवार को अश्विन राठौड़ जो कि विरोधी प्रत्याशी है कांग्रेस से, उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। 2017 के विधानसभा चुनाव में चूड़ासमा के सामने अश्विन राठौड़ को प्रत्याशी बनाया था। इस मुकाबले में चूड़ासमा ने 327 वोट की बढ़त के साथ जीत हासिल की थी। इस हार के बाद कांग्रेस उम्मीदवार अश्विन राठौड़ ने गुजरात हाईकोर्ट में चूड़ासमा के निर्वाचन को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी। राठौड़ ने यह आरोप लगाया था कि विधानसभा चुनाव के परिणाम में मतों की गिनती के दौरान नियमों की सही से पालना नहीं की गई थी। एवं मतगणना अधिकारी ने ईवीएम के मतों की गिनती पहले की थी और बाद में बैलेट पेपर के मतों की गिनती की ही नहीं थी। जबकि नियमानुसार ईवीएम के मतों की गिनती से पहले बैलट पेपर के मतों की गिनती होनी चा...

लॉक डाउन के बीच सलमान खान ने फैंस के लिए रिलीज़ किया नया गाना "तेरे बिना..."

News:  लॉक डाउन में सभी लोग घर में रहने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में सभी को बोरियत सता रही है। लेकिन सलमान खान ने अपने फैंस के लिए एक शानदार तोहफा दिया है। सुपरस्टार सलमान खान ने लॉक डाउन में अपना एक नया गाना रिलीज किया है "तेरे बिना...."। यूट्यूब पर आज 12 मई को यह गाना रिलीज किया गया है। इस गाने में सुपरस्टार सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडिस दिखाई दे रही हैं। रिलीज किए जाने से लेकर अब तक इस गाने को लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इस गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचा दी है। बता दें कि सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस इस गाने में बड़े ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसमें जैकलिन घुड़सवारी कर रही है वह सलमान खान उन पर प्यार जता रहे हैं। शायद आप नहीं जानते होंगे लेकिन यह गाना सलमान खान के पनवेल वाले फार्म हाउस में ही शूट किया गया है और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने ही इसे शूट किया है। कल सोमवार को इस गाने का एक टीजर शेयर किया गया था जिसके बाद सलमान खान के फैंस इस गाने के रिलीज की बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अभी पिछले कुछ दिनों में ही सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस ने ...

पीएम मोदी से सीएम बघेल ने की मांग: जिलों को ज़ोन में बांटने का अधिकार राज्यों को मिले

News:  कोरोना वैश्विक महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारें जी तोड़ कर अपना प्रयास कर रही है। लेकिन बावजूद इसके देश में अब तक कोरोना के 67 हजार से ज्यादा पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से अब तक 2,206 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है। इसी को देखते हुए देश में 17 मई तक लॉक डाउन को और बढ़ा दिया गया है। आज प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक की। यह बैठक उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना को फैलने से रोकने के उपाय और लॉक डाउन पर बातचीत की। इसी बैठक में भूपेश बघेल जो कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री है उन्होंने पीएम मोदी को छत्तीसगढ़ के हालात की पूर्ण जानकारी दी। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि फिलहाल के केंद्र सरकार के सभी जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन केटेगरी में बांटे जाने का हक राज्य सरकार के पास होना चाहिए ताकि समय से पहले चेतावनी दी जा सके। इसके अलावा सीएम बघेल ने कोरोना महामारी से बचने के लिए राहत कार्यों को लगातार चलाने के लिए पीएम मोदी से फंड भी मांगा है...

प्रवासियों को अपने घर पहुंचाने वाली ट्रेनों में 75% केवल यूपी, बिहार को मिली

News:  काफी समय से चल रहे देशभर में लॉक डाउन की वजह से काफी मजदूर अपने घर से दूर राज्यों में फंसे हुए हैं। उनकी इस तकलीफ को समझकर सरकार ने सीमित ट्रेन सेवा शुरू करने का फैसला लिया है ताकि प्रवासी मजदूरों को अपने घर लौटाया जा सके। लेकिन यह पाया गया है कि मजदूरों के लिए चलाई गई ट्रेनों में 4 में से 3 ट्रेन केवल यूपी और बिहार के श्रमिकों को ही ला रही है। इन स्थितियों को देखकर लगता है कि उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से और बिहार के लोग काफी संख्या में दूसरे स्थानों पर मजदूरी करते हैं। इन ट्रेनों में से 44% उत्तर प्रदेश और 30% बिहार जाने वाली है। रेल मंत्रालय द्वारा यह डाटा दिया गया है कि रेलवे ने रविवार दोपहर तक 366 ट्रेनों को रवाना किया था जिनमें से 287 डेस्टिनेशन पर पहुंच चुकी है। उत्तर प्रदेश और बिहार को बाकी राज्यों की तुलना में अधिक  ट्रेनें मिली है। पीयूष गोयल जो कि रेल मंत्री है उन्होंने यह कहा है कि वह 1 दिन में 300 ट्रेनों को रवाना करने के लिए तैयार थे और उन्होंने अलग-अलग राज्यों से यह आग्रह भी किया था कि वह प्रवासी मजदूरों, छात्रों, पर्यटकों को लाने ले जाने की अनुमति द...

सीमित ट्रेन सेवाएं शुरू होने के बाद, अब घरेलू उड़ाने शुरू होने की उम्मीद बढ़ी

News:  देशभर में 24 मार्च से चल रहे लॉक डाउन की वजह से यातायात के सभी साधन बंद कर दिए गए थे चाहे बस हो ट्रेन हो या फिर एयरलाइंस हो। लेकिन अब कुछ सीमित ट्रेन सेवाएं शुरू की गई हैं। सरकार ने यह कदम इसलिए लिया है ताकि दूरदराज इलाकों में फंसे लोग, मजदूर अपने दूसरे राज्यों में जा सके। लेकिन अब ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद खबर आ रही है कि सरकार कुछ सीमित घरेलू उड़ानें भी चालू करने की घोषणा कर सकती है। रविवार को प्रदीप सिंह खरौला जो कि नागरिक उड्डयन सचिव है उन्होंने अपने मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ एवं जानकार अधिकारियों के साथ दिल्ली हवाई अड्डे का दौरा करने की बात कही। उन्होंने कोरोना संक्रमण के तहत सुरक्षा का स्तर देखने के लिए इस हवाई अड्डे का दौरा करने का निश्चय किया जिसके बाद वे सरकार को इसकी रिपोर्ट भेजेंगे। खबर आ रही है कि बाकी अन्य एयरपोर्ट पर सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर की जा रही तैयारियों की रिपोर्ट सरकार को मिलने के बाद सरकार इन घरेलू उड़ानों को चालू करने के लिए हामी भर सकती है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने कई साक्षात्कार में यह बात कही है कि मई मध्य में घरेलू उड़ान...

मशहूर गायक एवम् संगीतकार लिटिल रिचर्ड का कैंसर से हुआ निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

News: लॉस एंजिल्स। लिटिल रिचर्ड जो कि अमेरिका के एक मशहूर गायक कलाकार एवं गीतकार हैं आज 87 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। उनके एक परिवारजन ने यह खबर दी है कि लिटिल रिजल्ट काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज भी चल रहा था। दुनिया उन्हें एक ऐसे सिंगर, एक्टर, गीतकार एवं आर्टिस्ट के रूप में जानती थी जो कि लीक से हटकर चलने वालों में गिने जाते हैं। वे ऐसे अनोखे अंदाज़ में पियानो बजाते थे की उनके फैंस दीवाने होकर झूम उठते थे। उन्होंने 'रॉक एंड रोल (rock 'n' roll)' जैसी एल्बम बना कर दुनिया पर जैसे जादू ही कर दिया और अपना एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया। इस एल्बम के हिट होने के बाद दुनिया उन्हें रोक एंड रोलर के नाम से पुकारने लगी। उनके गाने "टुट्टी फ्रूटी (Tutti Frutti)" एवं "लॉन्ग टॉल सैली (Long Tall Sally)" भी काफी मशहूर हुए। हॉलीवुड में उनकी गायकी को काफी पसंद किया जाता था। आज उनके निधन से पूरे हॉलीवुड में जैसे शोक की लहर छा गई हो। ऐसे में हॉलीवुड के कई बड़े-बड़े दिग्गज कलाकार आज उनके निधन पर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। लिटिल रिचर्ड को खोकर हॉ...

लॉक डाउन में जमा नहीं हो पाए बिजली बिल, नजदीक में होगी बिलों की वसूली

News:  सिंगरौली। वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से देश भर में लॉक डाउन चल रहा है। ऐसे में लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इससे एक बड़ी समस्या यह आ रही है कि बिजली के बिलों की वसूली में भारी गिरावट देखी जा रही है। इस समस्या को हल करने के लिए सरकार ने बिजली कंपनी के सभी एटीपी मशीन काउंटर एवं ऑनलाइन सेंटर खोलने के लिए हामी भर दी है। और साथ ही जिले में तीसरी एटीपी मशीन खुलने जा रही है। बता दें कि पहले भी बैढ़न और मोरवा में एटीपी मशीन काउंटर खोलने के लिए भी पहले मंजूरी ली गई थी। लेकिन अब बिल जमा करवाने के लिए नवानगर में भी मशीन का काउंटर लग गया है एवं उसे उपभोक्ताओं के लिए खोल दिया गया है। गांव में रहने वाले लोग और दूरदराज क्षेत्र में रहने वाले लोग भी बिल जमा करा सके इसके लिए ऑनलाइन सेंटर खोले जाने का निर्णय लिया गया है इस कदम से जिले में उम्मीद की जा रही है कि अब बिल जमा समय पर किए जाएंगे जिसका कि सरकार को लाभ होगा। सरकारी अधिकारियों का मानना है कि एटीपी मशीन के काउंटर खुलने से एवं ऑनलाइन सेंटर खुलने से बिजली के बकाया बिल को जमा कराने में भी अब तेजी आएगी। लॉक डाउन की वजह से अब...

राजधानी दिल्ली में मौसम ने बदला मिज़ाज, तेज आंधी के साथ हुई जोरदार बारिश

News:  रविवार सुबह दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में तेज आंधी तूफान आए। इसी के साथ जमकर बारिश भी हुई वह आसमान में चारों और घने बादल छाने की वजह से अंधेरा सा लगने लगा। कहीं-कहीं ओले गिरे और कहीं तेज आंधी की वजह से पेड़ जड़ से उखड़ गए। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया था कि रविवार को तेज आंधी तूफान आने के आसार दिख रहे हैं। अगले दो-तीन दिनों में मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ छत्तीसगढ़ में तेज आंधी तूफान आने की संभावना है व बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर में भी आंधी तूफान देखने को मिल सकते हैं। दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में रविवार को सुबह आई तेज बारिश से गर्मी में कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग ने पहले ही चेताया था कि तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत में तापमान ज्यादा होने की वजह से गर्मी बहुत तेज पड़ रही है वही बारिश होने की वजह से लोगों को कुछ राहत मिली है। अधिक जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विभाग ने बताया है कि शनिवार यानी कि कल का दिन साल का सबसे गर्म दिन रह...

भूकंप के झटकों से थर्राया गुजरात, लोगों में डर

News:  देशभर में बड़ी तेजी से फैल रही कोरोना महामारी अब एक भीषण संकट बन चुकी है। इसी संकट के बीच गुजरात में एक और आपदा आई है। गुजरात में अभी-अभी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज दोपहर के समय गुजरात के जूनागढ़ में यह भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 आई है। बता दें कि गुजरात में पहले ही कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल चुका है ऐसे में भूकंप के आने से स्थिति और बिगड़ चुकी है। अगर विश्व की बात करें तो आज इंडोनेशिया में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। 9 मई शनिवार को यानी कि आज यह भूकंप के झटके इंडोनेशिया के सोमलकी में महसूस किए गए। इंडोनेशिया में अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 नापी गई। कुछ हफ्तों पहले दिल्ली एनसीआर में भी 12 अप्रैल रविवार को शाम लगभग 5:45 बजे काफी तेज भूकंप के झटके आए थे। लोगों में खौफ़ कोरोना महामारी ने लोगों को पहले ही डराया हुआ है और अब लॉक डाउन में अपने घरों में रह रहे लोग भूकंप के मारे और ज्यादा सहम गए हैं। भूकंप आते ही लोग अपने घर से बाहर निकल गए एवं एक दूसरे से इस पर चर्चा कर...

ग्रीन जोन हमीरपुर में आया कोरोना का पहला पॉजिटिव मामला, गांव में दहशत का माहौल

News:  अभी-अभी आ रही खबरों के अनुसार हमीरपुर में भी कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आ गया है। बताया जा रहा है कि 35 साल का एक युवक जनपद के बिंवार थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव का रहने वाला है। वह काफी समय से बीमार था और किडनी की बीमारी के कारण व डायलिसिस कराने उरई (जालौन) जाया करता था। 2 दिन पहले जब वह डायलिसिस के लिए उरई गया तब वहां कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया गया था। इस सेंपलिंग में उस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ उरई ने यह खबर हमीरपुर के सीएमओ को भेजी जिससे कि गांव के कुछ इलाकों को पूर्ण रूप से सील करने का कार्य शुरू हो गया है। अभी तक ग्रीन जोन में चल रहे हमीरपुर में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आने से दहशत के हालात हैं। यह स्थिति देख मुस्करा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से गांव में एक डॉक्टरों की टीम पहुंचाई गई। अनिल कुमार जो कि ग्राम प्रधान है उन्होंने बताया कि 35 साल का यह युवक किडनी की बीमारी के इलाज के लिए पहले लखनऊ और कानपुर में जाया करता था। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से किए गए लॉक डाउन के कारण अब उरई में इलाज करा रहा था। लेकिन अभी तक यह बात समझ में न...

"कौन बनेगा करोड़पति" सीजन 12 के रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए कैसे अप्लाई करें

News:  एक तरफ जहां लॉक डाउन की वजह से पूरी मनोरंजन इंडस्ट्री में काम रुका हुआ है और केवल पुरानी फिल्म्स और शोज रीटेलीकास्ट किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन अपने चाहने वालों के लिए उनके पसंदीदा शो "कौन बनेगा करोड़पति" का नया सीजन लेकर आने वाले हैं। आज यानी कि 9 मई को "कौन बनेगा करोड़पति" के रजिस्ट्रेशन शुरू किए जा रहे हैं जिसमें खुद अमिताभ बच्चन सवाल पूछना शुरु करेंगे। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर आज रात को 9:00 बजे से अमिताभ बच्चन अपने शो कौन बनेगा करोड़पति के रजिस्ट्रेशन के लिए सवाल पूछना शुरू करेंगे। बता दें कि केबीसी के लिए यह सवाल 22 मई तक पूछे जाएंगे जिसका जवाब आप SMS करके या फिर सोनी लाइव ऐप के जरिए भेज सकते हैं। अभी-अभी आ रही खबरों के अनुसार पता चला है कि खुद अमिताभ बच्चन ने ही यह खुलासा किया है कि वह इस शो के प्रोमो को शूट करने के लिए अपने घर पर ही शूटिंग करवा रहे हैं। तो अब लॉक डाउन के इन दिनों में आप भी कौन बनेगा करोड़पति जैसे पॉपुलर एवं दिलचस्प शो का हिस्सा बन सकते हैं। इस शो के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आप ...

मुंबई विश्वविद्यालय: फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षा होगी 1 से 30 जुलाई के बीच, जानिए पूरी खबर

News:  देश के फिलहाल के कोरोना संक्रमण के आंकड़े देखें तो महाराष्ट्र में पूरे देश में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज है। इसी बीच मुंबई यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं की तारीख की खबर आ रही है। बता दें कि कोरोना संक्रमण की वजह से लॉक डाउन बढ़ाया गया है। एवं महाराष्ट्र के कई जिलों में कर्फ्यू के हालात हैं। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने यूनिवर्सिटी परीक्षाओं की तारीखों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि जो छात्र फाइनल ईयर में है उनके अलावा महाराष्ट्र के सभी विश्वविद्यालय के छात्रों को अगले ईयर में प्रमोट किया जाएगा। सिर्फ फाइनल ईयर के छात्रों को परीक्षा देनी होंगी जो कि 1 से 30 जुलाई के बीच होगी। लेकिन यह परीक्षा सिर्फ उसी हालात में होंगी अगर लॉक डाउन को आगे नहीं बढ़ाया जाए। अधिक जानकारी के लिए बता दें कि देशभर में महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या सबसे ज्यादा है। अगर महाराष्ट्र की बात करें तो मुंबई में हालात सबसे ज्यादा खराब है। लेकिन परीक्षाओं की तारीख को लेकर आई खबर से छात्रों को कुछ राहत मिली है। उदय सामंत जो कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री हैं, उनका कहना ह...

उदयपुर में गिरा कोरोना बम, 58 नए पॉजिटिव मामले सामने आए

News:  कोरोना महामारी देश में इस तरह फैल रही है मानो किसी जंगल में आग फैल रही हो। देश का ऐसा कोई भी राज्य नहीं है जो इसके संक्रमण से अछूता हो। राजस्थान के उदयपुर जिले में भी यह बड़ी तेजी से फैल रहा है। उदयपुर जिले के कांजी का हाटा नामक जगह में कुछ नए पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद इसकी संख्या बड़ी तेजी से बढ़ी। लॉक डाउन के 45 दिनों में स्थिति संभली रही लेकिन आज मानो कोरोना बम उदयपुर में गिरा हो। आज ही उदयपुर के कांजी का हाटा में कोरोना के 58 नए मरीज सामने आए। यहां कांजी का हटा और यूआईटी में हुई स्क्रीनिंग और सैंपलिंग के बाद 58 नए मरीजों के साथ अब उदयपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 80 हो गई है। अभी तक उदयपुर में कांजी का हाटा, रावजी का हाटा पिपलेश्वर महादेव, श्रीनाथ मंदिर, नाइयों की तलाई सहित कई जगहों पर कर्फ्यू लगा हुआ था। लेकिन आज की यह स्थिति देखने के बाद कर्फ्यू का क्षेत्र बढ़ने की उम्मीद है। और इसके साथ ही उदयपुर अब रेड जोन केटेगरी में आ जाने की भी संभावना है। सरकार ने यह आदेश दिए हैं कि देश के हर जिले में हर हफ्ते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या किस तरह बढ़ रही ...

POCO कंपनी का खुलासा, POCO F2 Pro को ₹53500 की कीमत के साथ 12 मई को किया जाएगा लॉन्च

News:  बीते काफी समय से यह खबर सुर्खियों में है कि POCO कंपनी अपने एक नए स्मार्टफोन को बाजार में लाने के लिए पर काम कर रही है। अब तक सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताएं तो POCO अपना अगला आने वाला स्मार्टफोन POCO F2 Pro लेकर आने वाली है। इससे जुड़ी अब तक काफी चर्चाएं चल रही है जिन की मानें तो यह स्मार्टफोन Redmi K30 Pro की तरह ही होगा जो कि चाइना में लांच किया जा चुका है। कंपनी ने हाल ही में यह घोषित किया है कि कंपनी अपना अगला स्मार्टफोन POCO F2 Pro 12 मई 2020 को लांच करने वाली है। कंपनी एक ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिससे पता चल रहा है कि वे अपने आने वाले स्मार्टफोन को विश्व बाजार में 12 मई को लांच करने वाली है। लेकिन वीडियो में फोन का नाम नहीं बताया गया है। लेकिन इतना साफ कहा गया है कि आने वाला स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 845 से लैस होगा एवं उसमें लिक्विड कूल टेक्नोलॉजी यूज़ करके बनाया गया है। ट्विटर पर वीडियो में POCO F1 स्मार्टफोन को भी दिखाया गया है जिससे यह माना जा रहा है कि यह इसी फोन का सीक्वल हो सकता है। अब तक आई खबरों के मुताबिक P...

SBI बैंक ने घटाई 0.15% MCLR, होमलोन की ईएमआई होगी कम

News:  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एसबीआई जो की देश का सबसे बड़ा बैंक है उसने बुधवार को अपनी MCLR में थोड़ी कमी कर दी है। एसबीआई बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट आफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट यानी कि MCLR में 0.15 फ़ीसदी की कमी कर दी है। बता दें कि एसबीआई बैंक लोन और डिपाजिट पर कितनी ब्याज दर रहेगी अपने MCLR रेट को देखते हुए ही तय करता है। इसका सीधा सा मतलब यह हुआ कि अगर MCLR ज्यादा होगा तो लोन पर ज्यादा ब्याज लगेगा एवं अगर MCLR कम होगा तो ब्याज भी कम होगा। एसबीआई बैंक ने अपनी MCLR को  0.15 फ़ीसदी से घटाकर अब उसे 7.25 फ़ीसदी कर दिया है जो कि पहले 7.40 फ़ीसदी थी। बैंक ने यह भी बताया है कि यह नई ब्याज दर 10 अप्रैल से लागू होने वाली है और यह 12वीं बार है जब बैंक ने अपने MCLR में कटौती की है। बैंक ने बताया है कि उसकी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ट लेंडिंग रेट में कमी आने से होम लोन की ईएमआई में भी कमी आएगी। इसका मतलब यह हुआ कि अगर आपने 25 लाख का लोन 30 साल के लिए लिया है तो अब आपको ₹255 कम चुकाने होंगे। लेकिन इसमें एक परेशानी की बात यह है कि अगर आपका होम लोन MCLR रेट के अनुसार है तो आपको इसका मु...

आज शाम दिखेगा 2020 का आखिरी "सुपरमून", 14 फीसदी अधिक बड़ा एवं 30 फीसदी अधिक चमकदार

News:  दुनिया भर में जहां एक ओर कोरोना महामारी की वजह से सभी लोग दहशत में है। दुनिया भर के कई देश मौजूदा समय में लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं। क्योंकि यही एक रास्ता रह गया है जिससे कि वह खुद को एवं देश दुनिया को बचा सकते हैं। ऐसे में धरती पर हालात ऐसे हो गए हैं मानो जीवन थम सा गया हो। और बाहर लोग जैसे दिखना बंद ही हो गए हो। वही दूसरी ओर आकाश में कुछ ऐसी अनोखी खगोलीय घटनाएं देखने को मिल रही है जो कि बहुत ही कम दिखाई देती है। बता दें कि आज आसमान में साल 2020 का "सुपरमून" दिखाई देने वाला है। आज यानी कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन 2020 का आखरी सुपरमून दिखाई देगा। हमारे प्राचीन इतिहास में भी वैशाख महीने में आने वाले बुद्ध पूर्णिमा का चांद बहुत ही खास माना जाता है। सारिका घारू जो कि एक विज्ञान प्रसारक है, उनका कहना है कि पश्चिमी देशों में मौजूदा समय में जो फूल खिलते हैं उसी की वजह से इसे सुपर फ्लावर मून, कॉर्नप्लांटिंग मून या फिर मिल्क मून भी कहा जाता है। उन्होंने यह बताया कि यह सुपरमून पृथ्वी से लगभग 361184 किलोमीटर दूर होता है। हालांकि यह पृथ्वी से इतनी ज्यादा दूरी पर है लेकिन फिर ...