Skip to main content

देश के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा राहत पैकेज, वित्त मंत्री सीतारमण देंगी विस्तृत जानकारी

Narendra Modi

News: कल मंगलवार को रात 8:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए संबोधन में उन्होंने कहा था कि कोरोना वैश्विक महामारी को देखते हुए अर्थव्यवस्था के रिवाइवल के लिए सरकार ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। उसी पैकेज के बारे में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा उसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। पीएम मोदी द्वारा बताया गया कि यह पैकेज देश की जीडीपी का 10% है जो कि एक बहुत बड़ा हिस्सा है। निर्मला सीतारमण आज पूरी जानकारी देते हुए बताएंगी कि इस पैकेज में किस वर्ग को, क्या-क्या राहत दी जाएगी। यह पैकेज भारत को आत्मनिर्भर बनाने की ओर एक अहम कदम साबित होगा।

अब तक के देश के इतिहास में सरकार द्वारा घोषित किया गया यह सबसे बड़ा राहत पैकेज है जिसमें कानून, श्रम, भूमि और नकदी पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने कहा है कि उन्होंने सरकार से ₹16 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की मांग की थी। लेकिन 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा करते हुए सरकार ने उद्योग जगत की आशाओं के अनुरूप कदम बढ़ाया है।

पीएम मोदी के द्वारा 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा के बाद उद्योग जगत ने इसकी जमकर सराहना करते हुए इसका स्वागत किया है। इस पर उद्योग संगठन फिक्की ने कहा है कि अब हमें एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है ताकि हम भारत की लड़खड़ा रही अर्थव्यवस्था को दोबारा खड़ा करके उसे ग्रोथ के रास्ते पर ले जा सके।

वहीं सीआईआई का कहना है कि इस संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार से इतने बड़े राहत पैकेज की घोषणा की है उससे उद्योग जगत को काफी राहत मिलेगी। एसोचैम ने भी कहा है कि हमने कितनी ही बार सरकार से 20 से 30 अरब डॉलर के राहत पैकेज की घोषणा के लिए कहा है ताकि उद्योगों को कुछ फायदा मिले।

सूत्रों से जानकारी मिली है कि MSMEs और एग्रो सेक्टर को इस राहत पैकेज का एक बड़ा हिस्सा दिया जा सकता है। वहीं बड़ी इंडस्ट्रीज को कम वित्तीय राहत मिलेगी। सूत्रों के अनुसार यह भी पता चल रहा है कि रिफॉर्म के जरिए ज्यादा राहत देने पर जोर रहेगा। एग्री इंडस्ट्री को 3.5 लाख करोड़ रुपए मिल सकते हैं वही MSMEs को 2.8 लाख करोड़ रुपए और NBFCs/HFCs को करीब 1 लाख करोड़ रुपए दिए जा सकते हैं।

Comments

Trending

Ghar Baithe gift packing ka kaam karke kamaye lakho | घर बैठे पैकिंग का काम

Ghar Baithe packing ka kaam हेल्लो दोस्तो! आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे पैकिंग का काम करके पैसे कैसे कमाएं। आप सोच रहे होंगे कि भला सिर्फ पैकिंग करके कितना पैसा कमा लेंगे ज्यादा से ज्यादा पांच हज़ार। लेकिन ऐसा नहीं है दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि घर पर काम देने वाली कंपनी से सिर्फ घर बैठे पैकिंग का काम करके आप इतना पैसा कमा सकते हैं कि आपको और कोई काम करने की भी जरूरत नहीं। आप घर बैठे पैकिंग का काम करके महीने के पंद्रह हजार तक कमा सकते है। और इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं। बस जरूरत है थोड़े डेकोरेटिव आइटम्स की जैसे रंग बिरंगे कागज, आकर्षक पैकिंग पेपर , फैंसी रिबन, ट्रांसपेरेंट रंग बिरंगी पन्नियां, कैंची, फेविकोल, टेप, डबल टेप, पेपर फ्लॉवर्स, हेंड मेड पेपर आदि। इसीलिए यह सबसे अच्छा घर से काम करने के लिए सुझाव है। दोस्तों जैसा कि हम और आप जानते हैं कि शादी, पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी, बर्थडे, या किसी को खुश करना हो तो इन सभी के लिए जो चीज दिमाग में आती हैं वह है गिफ्ट। गिफ्ट सभी को पसंद होता है। और जिसे गिफ्ट...

फ्रेंचाइजी का अर्थ हिंदी में | क्या है franchise meaning and definition in hindi ?

Franchise meaning in Hindi हेल्लो दोस्तों!! क्या आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? क्या आप भी चाहते हैं कि बिजनेस में थोड़े ही समय में आपका अच्छा मुनाफा हो? तो स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जो कि जुड़ी है बिजनेस से। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे franchise के बारे में। दोस्तों अगर आप काफी समय से बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको फ्रेंचाइजी के बारे में पहले से पता होगा। लेकिन अगर आप बिजनेस में नए हैं और हाल ही में आपने बिजनेस करने का मन बनाया है तो फ्रेंचाइजी के बारे में जानना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपको franchise से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो आइए बिना किसी देरी के शुरू करते है। यहां पढ़िए Business ideas in hindi Gaon me kya business kare Franchise का मतलब क्या होता है? दोस्तों फ्रेंचाइजी को सीधे और सरल शब्दों में समझने के लिए हम आपको बहुत ही आसान सी भाषा में समझाते हैं। मान लीजिए कि आपको एक नया व्यापार शुरू करना है और आपको उसमें मुनाफा भी बहुत ही कम समय में चाहिए। यानी कि आपको कुछ ही महीनों में बहुत ही ज्...

Online paise kaise kamaye ? 2020 के लिए 5 तरीके।

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ? नोट:-   क्या आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते है? Helo App से आप रोज  350 ₹  कमा सकते है। अभी डाउनलोड करे और दोस्तों के साथ पैसे कमाए ( Click here to download ) दोस्तो अगर आप भी ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ये जानने के लिए उक्सुक है तो आप सही जगह आये है। आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए। सबसे पहले मैं आपको बता दूँ की अगर आप थोड़ी मेहनत करने को तैयार है तो आपके लिए ऑनलाइन पैसा कमाना बहुत ही आसान होगा। लेकिन उस से पहले कुछ बाते है जो आपको जानना ओर समजना बहुत जरूरी है। आप सभी जानते है कि जमाना कितनी तेजी से डिजिटल हो रहा है और इसी के चलते आज लगभग हर बिज़नेस भी ऑनलाइन हो गया है। इन सभी बिज़नेस की एक ही जरूरत है वो है कस्टमर्स। कस्टमर्स के लिए ये ऑनलाइन बिज़नेस इश्तिहार देते है। और इन्ही इश्तिहारों को अपनी किसी भी ऑनलाइन संपत्ति जैसे कि वेबसाइट, यूट्यूब वीडियो, एंड्राइड ऐप्प पर लगाने पर आपको पैसे मिलेंगे। आपको इंटरनेट पर हजारों ऐसे आर्टिकल मिल जाएंगे जहा आपको ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए इस बारे में बताया है पर उन तरीको को कैसे इस्तेमाल क...