Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Narendra Modi

देश के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा राहत पैकेज, वित्त मंत्री सीतारमण देंगी विस्तृत जानकारी

News:  कल मंगलवार को रात 8:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए संबोधन में उन्होंने कहा था कि कोरोना वैश्विक महामारी को देखते हुए अर्थव्यवस्था के रिवाइवल के लिए सरकार ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। उसी पैकेज के बारे में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा उसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। पीएम मोदी द्वारा बताया गया कि यह पैकेज देश की जीडीपी का 10% है जो कि एक बहुत बड़ा हिस्सा है। निर्मला सीतारमण आज पूरी जानकारी देते हुए बताएंगी कि इस पैकेज में किस वर्ग को, क्या-क्या राहत दी जाएगी। यह पैकेज भारत को आत्मनिर्भर बनाने की ओर एक अहम कदम साबित होगा। अब तक के देश के इतिहास में सरकार द्वारा घोषित किया गया यह सबसे बड़ा राहत पैकेज है जिसमें कानून, श्रम, भूमि और नकदी पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने कहा है कि उन्होंने सरकार से ₹16 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की मांग की थी। लेकिन 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा करते हुए सरकार ने उद्योग जगत की आशाओं के अनुरूप कदम बढ़ाया है। पीएम मोदी के द्वारा 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज की घ...

पीएम मोदी से सीएम बघेल ने की मांग: जिलों को ज़ोन में बांटने का अधिकार राज्यों को मिले

News:  कोरोना वैश्विक महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारें जी तोड़ कर अपना प्रयास कर रही है। लेकिन बावजूद इसके देश में अब तक कोरोना के 67 हजार से ज्यादा पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से अब तक 2,206 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है। इसी को देखते हुए देश में 17 मई तक लॉक डाउन को और बढ़ा दिया गया है। आज प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक की। यह बैठक उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना को फैलने से रोकने के उपाय और लॉक डाउन पर बातचीत की। इसी बैठक में भूपेश बघेल जो कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री है उन्होंने पीएम मोदी को छत्तीसगढ़ के हालात की पूर्ण जानकारी दी। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि फिलहाल के केंद्र सरकार के सभी जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन केटेगरी में बांटे जाने का हक राज्य सरकार के पास होना चाहिए ताकि समय से पहले चेतावनी दी जा सके। इसके अलावा सीएम बघेल ने कोरोना महामारी से बचने के लिए राहत कार्यों को लगातार चलाने के लिए पीएम मोदी से फंड भी मांगा है...

मन की बात में पीएम मोदी बोले, दो गज की दूरी, बेहद जरूरी

News:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में चल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के बारे में एक बार फिर देश की जनता को संबोधित किया। रविवार को पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में काफी सारी बातें कहीं, जिनमें लगभग सभी बातें कोरोना वायरस से सावधानी रखने के बारे में थी। उन्होंने जनता से अपील की कि कम से कम 2 गज की दूरी बनाए रखें एवं कोरोना के खिलाफ जंग में कोरोना को हराने के लिए देश को बहुत ज्यादा सावधान और सजग रहना होगा। मन की बात के अपने आधे घंटे के कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि संकट के इस दौर में लोगों ने एक दूसरे की बहुत मदद की है। एवं एक दूसरे का सहयोग किया है। लेकिन हमारी लड़ाई सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है अब हमें इस वायरस से छुटकारा पाने के लिए कम से कम एक दूसरे से 2 गज की दूरी को बनाए रखते हुए इसे हराना होगा। पीएम मोदी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई सरकार या प्रशासन नहीं लड़ रहे बल्कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई तो देश की जनता लड़ रही है। और इसमें सरकार एवं प्रशासन उसका साथ दे रहे हैं। यह लड़ाई पीपुल ड्रिवन है और आगे आने वाले समय में हमारे द...