News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में चल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के बारे में एक बार फिर देश की जनता को संबोधित किया। रविवार को पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में काफी सारी बातें कहीं, जिनमें लगभग सभी बातें कोरोना वायरस से सावधानी रखने के बारे में थी। उन्होंने जनता से अपील की कि कम से कम 2 गज की दूरी बनाए रखें एवं कोरोना के खिलाफ जंग में कोरोना को हराने के लिए देश को बहुत ज्यादा सावधान और सजग रहना होगा।
मन की बात के अपने आधे घंटे के कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि संकट के इस दौर में लोगों ने एक दूसरे की बहुत मदद की है। एवं एक दूसरे का सहयोग किया है। लेकिन हमारी लड़ाई सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है अब हमें इस वायरस से छुटकारा पाने के लिए कम से कम एक दूसरे से 2 गज की दूरी को बनाए रखते हुए इसे हराना होगा।
पीएम मोदी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई सरकार या प्रशासन नहीं लड़ रहे बल्कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई तो देश की जनता लड़ रही है। और इसमें सरकार एवं प्रशासन उसका साथ दे रहे हैं। यह लड़ाई पीपुल ड्रिवन है और आगे आने वाले समय में हमारे देश के नागरिकों की इस एकता को याद किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि इस कोरोना के खिलाफ महायज्ञ में केवल सरकार योगदान नहीं कर रही बल्कि कोरोना के खिलाफ इस महायज्ञ में सभी का योगदान शामिल है। इस महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ने के दौरान देश की जनता के नजरिए में भी काफी बदलाव देखा गया है। पुलिस के बारे में लोगों की सोच बदली है। एवं आगे आने वाले समय में समाज में काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आज दुनियाभर में आयुर्वेद का डंका बज रहा है। आयुर्वेद को वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित करने का प्रयास किया जाना चाहिए। देश के लोगों ने स्वास्थ्य सेवा से जुड़े अध्यादेश पर भी काफी संतोष जताया है। हमारा देश इस महामारी से लड़ने के लिए तैयार है एवं काफी प्रेरित दिखाई पड़ता है। लेकिन इस लड़ाई को लड़ने के साथ ही हमें कुछ कुरीतियों को खत्म करने की भी आवश्यकता होगी। इसी बारे में उन्होंने कहा कि 'अब हमें थूकने की कुसंस्कृति से निजात पाना होगा'। क्योंकि ऐसा करना हमेशा से ही बीमारी फैलाने का कारण ही रहा है तो क्यों ना हम इसका परित्याग करें एवं जागरूक बने। अब हमें सार्वजनिक स्थलों पर थूकने की इस आदत को पूरी तरीके से छोड़ना होगा। इसके साथ ही संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाना एवं चेहरे को ढकना भी बेहद आवश्यक है।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश में अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व जीवंतता का प्रतीक है। इस पर्व पर हमें पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को रमजान की भी शुभकामनाएं दी और भगवान बसवेश्वर जयंती के लिए भी सभी को मंगल कामनाएं दी।
Comments
Post a Comment