Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Coronavirus

देश के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा राहत पैकेज, वित्त मंत्री सीतारमण देंगी विस्तृत जानकारी

News:  कल मंगलवार को रात 8:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए संबोधन में उन्होंने कहा था कि कोरोना वैश्विक महामारी को देखते हुए अर्थव्यवस्था के रिवाइवल के लिए सरकार ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। उसी पैकेज के बारे में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा उसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। पीएम मोदी द्वारा बताया गया कि यह पैकेज देश की जीडीपी का 10% है जो कि एक बहुत बड़ा हिस्सा है। निर्मला सीतारमण आज पूरी जानकारी देते हुए बताएंगी कि इस पैकेज में किस वर्ग को, क्या-क्या राहत दी जाएगी। यह पैकेज भारत को आत्मनिर्भर बनाने की ओर एक अहम कदम साबित होगा। अब तक के देश के इतिहास में सरकार द्वारा घोषित किया गया यह सबसे बड़ा राहत पैकेज है जिसमें कानून, श्रम, भूमि और नकदी पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने कहा है कि उन्होंने सरकार से ₹16 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की मांग की थी। लेकिन 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा करते हुए सरकार ने उद्योग जगत की आशाओं के अनुरूप कदम बढ़ाया है। पीएम मोदी के द्वारा 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज की घ...

आने वाले राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के लिए ट्रंप ने जुटाए 6.17 करोड़ डॉलर, वहीं बाइडेन ने जुटाए 6.05 करोड़ों डॉलर

News:  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने पुनः निर्वाचन अभियान को गति देने के लिए 6.17 करोड़ डॉलर की राशि जुटा ली है। उनके ही विरोधी प्रत्याशी जो कि अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति भी रह चुके हैं जिनका नाम है जो बाइडेन ने 6.05 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। बता दें कि इतनी बड़ी राशि ऐसे समय में जुटाई गई जब विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था गड़बड़ा गई है और लगभग 3.3 करोड़ अमेरिकियों की नौकरी जा चुकी हैं। राष्ट्रपति चुनाव आने वाली 3 नवंबर को होंगे और अभी फिलहाल दोनों अभियान ऑनलाइन तरीकों से राशि जुटाने में लगे हुए हैं। आने वाले राष्ट्रपति चुनाव में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पुनः निर्वाचन की आशा कर रहे हैं। जबकि उनके विरोधी प्रत्याशी बाइडेन डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में खड़े हैं।  कोरोना वैश्विक महामारी की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अत्यंत आवश्यक हो गया है जिसके चलते चुनाव के प्रचार प्रसार के लिए किसी भी प्रकार की आम सभा का आयोजन नहीं हो पा रहा है। रिपब्लिकन नेशनल कमिटी (आरएनसी) ने कहा है...

पीएम मोदी से सीएम बघेल ने की मांग: जिलों को ज़ोन में बांटने का अधिकार राज्यों को मिले

News:  कोरोना वैश्विक महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारें जी तोड़ कर अपना प्रयास कर रही है। लेकिन बावजूद इसके देश में अब तक कोरोना के 67 हजार से ज्यादा पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से अब तक 2,206 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है। इसी को देखते हुए देश में 17 मई तक लॉक डाउन को और बढ़ा दिया गया है। आज प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक की। यह बैठक उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना को फैलने से रोकने के उपाय और लॉक डाउन पर बातचीत की। इसी बैठक में भूपेश बघेल जो कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री है उन्होंने पीएम मोदी को छत्तीसगढ़ के हालात की पूर्ण जानकारी दी। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि फिलहाल के केंद्र सरकार के सभी जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन केटेगरी में बांटे जाने का हक राज्य सरकार के पास होना चाहिए ताकि समय से पहले चेतावनी दी जा सके। इसके अलावा सीएम बघेल ने कोरोना महामारी से बचने के लिए राहत कार्यों को लगातार चलाने के लिए पीएम मोदी से फंड भी मांगा है...

ग्रीन जोन हमीरपुर में आया कोरोना का पहला पॉजिटिव मामला, गांव में दहशत का माहौल

News:  अभी-अभी आ रही खबरों के अनुसार हमीरपुर में भी कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आ गया है। बताया जा रहा है कि 35 साल का एक युवक जनपद के बिंवार थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव का रहने वाला है। वह काफी समय से बीमार था और किडनी की बीमारी के कारण व डायलिसिस कराने उरई (जालौन) जाया करता था। 2 दिन पहले जब वह डायलिसिस के लिए उरई गया तब वहां कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया गया था। इस सेंपलिंग में उस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ उरई ने यह खबर हमीरपुर के सीएमओ को भेजी जिससे कि गांव के कुछ इलाकों को पूर्ण रूप से सील करने का कार्य शुरू हो गया है। अभी तक ग्रीन जोन में चल रहे हमीरपुर में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आने से दहशत के हालात हैं। यह स्थिति देख मुस्करा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से गांव में एक डॉक्टरों की टीम पहुंचाई गई। अनिल कुमार जो कि ग्राम प्रधान है उन्होंने बताया कि 35 साल का यह युवक किडनी की बीमारी के इलाज के लिए पहले लखनऊ और कानपुर में जाया करता था। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से किए गए लॉक डाउन के कारण अब उरई में इलाज करा रहा था। लेकिन अभी तक यह बात समझ में न...

मुंबई विश्वविद्यालय: फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षा होगी 1 से 30 जुलाई के बीच, जानिए पूरी खबर

News:  देश के फिलहाल के कोरोना संक्रमण के आंकड़े देखें तो महाराष्ट्र में पूरे देश में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज है। इसी बीच मुंबई यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं की तारीख की खबर आ रही है। बता दें कि कोरोना संक्रमण की वजह से लॉक डाउन बढ़ाया गया है। एवं महाराष्ट्र के कई जिलों में कर्फ्यू के हालात हैं। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने यूनिवर्सिटी परीक्षाओं की तारीखों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि जो छात्र फाइनल ईयर में है उनके अलावा महाराष्ट्र के सभी विश्वविद्यालय के छात्रों को अगले ईयर में प्रमोट किया जाएगा। सिर्फ फाइनल ईयर के छात्रों को परीक्षा देनी होंगी जो कि 1 से 30 जुलाई के बीच होगी। लेकिन यह परीक्षा सिर्फ उसी हालात में होंगी अगर लॉक डाउन को आगे नहीं बढ़ाया जाए। अधिक जानकारी के लिए बता दें कि देशभर में महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या सबसे ज्यादा है। अगर महाराष्ट्र की बात करें तो मुंबई में हालात सबसे ज्यादा खराब है। लेकिन परीक्षाओं की तारीख को लेकर आई खबर से छात्रों को कुछ राहत मिली है। उदय सामंत जो कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री हैं, उनका कहना ह...

उदयपुर में गिरा कोरोना बम, 58 नए पॉजिटिव मामले सामने आए

News:  कोरोना महामारी देश में इस तरह फैल रही है मानो किसी जंगल में आग फैल रही हो। देश का ऐसा कोई भी राज्य नहीं है जो इसके संक्रमण से अछूता हो। राजस्थान के उदयपुर जिले में भी यह बड़ी तेजी से फैल रहा है। उदयपुर जिले के कांजी का हाटा नामक जगह में कुछ नए पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद इसकी संख्या बड़ी तेजी से बढ़ी। लॉक डाउन के 45 दिनों में स्थिति संभली रही लेकिन आज मानो कोरोना बम उदयपुर में गिरा हो। आज ही उदयपुर के कांजी का हाटा में कोरोना के 58 नए मरीज सामने आए। यहां कांजी का हटा और यूआईटी में हुई स्क्रीनिंग और सैंपलिंग के बाद 58 नए मरीजों के साथ अब उदयपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 80 हो गई है। अभी तक उदयपुर में कांजी का हाटा, रावजी का हाटा पिपलेश्वर महादेव, श्रीनाथ मंदिर, नाइयों की तलाई सहित कई जगहों पर कर्फ्यू लगा हुआ था। लेकिन आज की यह स्थिति देखने के बाद कर्फ्यू का क्षेत्र बढ़ने की उम्मीद है। और इसके साथ ही उदयपुर अब रेड जोन केटेगरी में आ जाने की भी संभावना है। सरकार ने यह आदेश दिए हैं कि देश के हर जिले में हर हफ्ते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या किस तरह बढ़ रही ...

मंगलवार को हो सकती है जेईई और नीट परीक्षाओं की घोषणा

News:  रमेश पोखरियाल ' निशंक ' जो कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री हैं उन्होंने कहा है कि वे 5 मई को देशभर के सभी छात्रों से वेबिनार के माध्यम से बातचीत करेंगे। कोरोना महामारी के इस संकट के दौरान रमेश पोखरियाल इस चर्चा में छात्रों के मन में उठ रहे सभी सवालों के जवाब देंगे। उनकी इस चर्चा में जेईई और नीट परीक्षाओं की तारीख के बारे में भी बात होगी। निशंक द्वारा यह जानकारी दी गई है कि वह वेबिनार के माध्यम से छात्रों से चर्चा करेंगे। इस चर्चा में वह जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीख के बारे में भी घोषणा करेंगे, जिससे कि छात्रों के मन में जो भी संशय है वह दूर किया जा सके एवं वह अपनी तैयारी उसी हिसाब से करें। अधिक जानकारी के लिए बता दें कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय के कहे अनुसार ही एनटीए यानी कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, जेईई एवं नीट जैसी परीक्षाओं का कार्यक्रम तैयार करती है। अभी कुछ दिनों पहले ही 27 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री छात्रों के अभिभावकों से भी वेबिनार के माध्यम से बातचीत कर चुके हैं। इस वेबिनार में देश भर से लगभग 20,000 अभिभावकों ने हिस्सा लिया। 5 मई को...

क्रिकेट को मिस कर रहे है जेसन रॉय, मैदान में उतरने के लिए बच्चे कि तरह बेताब

News:  जेसन रॉय जो कि इंग्लैंड टीम के सलामी बल्लेबाज है वह इन दिनों क्रिकेट गतिविधियों के पूर्ण रूप से बंद होने के कारण इस खेल को काफी मिस कर रहे हैं। एवं वह मैदान में आने के लिए बहुत ही ज्यादा बेताब है। उनका कहना है कि अक्टूबर-नवंबर में जो T20 विश्व कप होने जा रहा है उसे स्थगित करना उचित रहेगा। क्योंकि अगर इस मेगा टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों को तैयारी करने का मौका ही ना मिले तो टूर्नामेंट को कराना बेकार है। मौजूदा हाल में क्रिकेट गतिविधियां पूर्ण रूप से बंद है जिसका असर ऑस्ट्रेलिया में 2020 के आखिर में होने वाले T20 वर्ल्ड कप पर भी देखा जा सकता है। जेसन रॉय ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत की एवं उन्होंने कहा कि, " अगर अभी के समय में खिलाड़ियों को तैयारी करने का मौका नहीं मिल पा रहा है और वे ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पा रहे हैं तो T20 वर्ल्ड कप को स्थगित करना चाहिए। और अगर यह आगे बढ़ता है तो क्रिकेट खेलना हमारा काम है। और अगर हमें यह भी कहा जाए कि T20 वर्ल्ड कप में जाने और खेलने के लिए हमारे पास सिर्फ 3 सप्ताह है तब भी सभी खिलाड़ी खेलने के लिए तैयार होंगे।" जेसन रॉय जो कि इ...

Covid-19: त्रिपुरा के डॉक्टर चौधरी ने बनाया बेहद किफायती पीपीई मास्क, कीमत मात्र ₹40

News:  देश में कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत ही तेजी से अपने पैर पसार रहा है। ऐसे में देश के प्रतिभावान लोग अपने इनोवेशन से दूसरों की मदद भी करते दिखाई दे रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों का उपचार कर रहे चिकित्साकर्मी जिन्हें कोरोना वॉरियर्स का नाम दिया गया है, उनके लिए त्रिपुरा के एक डॉक्टर ने बहुत ही सस्ते दाम में मिलने वाला पीपीई मास्क बनाया है। इसकी कीमत मात्र ₹40 है। बता दें कि त्रिपुरा के रहने वाले डॉ अर्कदीप्त चौधरी जो कि त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर की पोस्ट पर है। उन्होंने स्टॉपड्रॉप नामक एक मास्क तैयार किया है और यह बहुत ही सस्ती चीजों का इस्तेमाल करते हुए बनाया गया है इसी वजह से यह बहुत ही सस्ते दाम में उपलब्ध हो रहा है। कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। ऐसे में पीपीई एवं मास्क की कोई कमी ना हो और बहुत ही सस्ते दामों में लोग इन्हें खरीद सके इसके लिए त्रिपुरा के डॉक्टर ने पॉलिस्टर, पट्टियों और नकाब, इन तीनों चीजों को इस्तेमाल करके मास्क बनाया है। इस मास्क का उपयोग भी किया जा चुका है। जिस अस्पताल में डॉक्टर चौधरी काम करते हैं उस...

खिलखिलाई प्रकृति: लॉक डाउन ने भर दिया ओजोन परत में इतिहास का सबसे बड़ा छेद

News:  कोरोना महामारी की वजह से हर देश परेशान है क्योंकि इस महामारी के लिए अभी तक कोई टीका या दवाई नहीं बनी है। इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग ही इसका एकमात्र हल है। दुनिया भर में देश इस बीमारी से बचने के लिए लॉक डाउन का सहारा ले रहे हैं। लेकिन इस लॉक डाउन में अर्थव्यवस्था को बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। हर व्यक्ति को लॉक डाउन की वजह से नुकसान ही भोगना पड़ रहा है। ऐसे में एक चीज ऐसी भी है जिसे लॉक डाउन ने जैसे संजीवनी देदी हो। वह है हमारी प्रकृति। चाहे आज हर इंसान लॉक डाउन से परेशान है लेकिन प्रकृति, पेड़-पौधे, जीव-जंतु अब राहत की सांस ले रहे हैं। और मानो उन्हें संजीवनी बूटी ही मिल गई हो। अप्रैल की शुरुआत में कुछ वैज्ञानिकों ने उत्तरी ध्रुव यानी नॉर्थ पोल के ऊपर स्थित ओजोन लेयर में एक छेद देखा था। जो कि 10 लाख वर्ग किलोमीटर का था। यह छेद इतिहास का सबसे बड़ा छेद था ओजोन लेयर में। बता दें कि लॉक डाउन की वजह से प्रदूषण काफी हद तक कम हो गया है और परिणाम यह हुआ कि यह छेद भर गया है जो कि हम सबके लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। हमारी धरती के उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुव के ऊपर ओजोन परत स्थ...

Franklin India Templeton Mutual Fund ने लिया बड़ा फैसला, बंद होगी ये 6 स्कीम

News:  गुरुवार को फ्रेंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड (Franklin India Templeton Mutual Fund) ने अपनी डेट स्कीम्स (Debt Schemes) में से छह स्कीम्स को पूर्ण रूप से बंद करने की घोषणा करी। इन सभी स्कीम्स का एसेट बेस 25856 करोड़ रुपए है। इन्हें बंद करने की वजह कंपनी ने कोरोनावायरस के फैलते संक्रमण के कारण हुए लॉक डाउन को बताया। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि मौजूदा समय में जो संकट का दौर चल रहा है इसमें निवेशकों ने बड़ी तेजी से पैसे निकाले हैं एवं इसकी वजह से कंपनी को पैसों की तंगी जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।  फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड की ने स्कीम्स जो बंद होने वाली है उन म्यूचुअल फंड स्कीम्स के नाम है:-- (1) फ्रेंकलिन इंडिया टेम्पलटन लो ड्यूरेशन फंड (Franklin India Low Duration Fund) (2) फ्रेंकलिन इंडिया टेम्पलटन शॉर्ट बॉन्ड फंड (Franklin Ultra Short Bond Fund) (3) फ्रेंकलिन इंडिया टेम्पलटन शॉर्ट टर्म इनकम प्लान (Franklin Short Term Income Plan) (4) फ्रेंकलिन इंडिया टेम्पलटन क्रेडिट रिस्क फंड (Franklin...

Covid-19 Impact: डेढ़ साल तक नहीं बढ़ाया जाएगा केंद्रीय कर्मियों का महंगाई भत्ता (DA)

News:  कोरोना वायरस की वजह से देश की पूरी जनता को अच्छा खासा नुकसान भुगतना पड़ रहा है। खासकर व्यापारियों को जिनका धंधा ठप्प पड़ा है। इसी बीच सरकारी कर्मचारियों के लिए भी एक बुरी खबर है। केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है कि 1 जनवरी, 2020 से 1 जुलाई, 2021 के बीच दिया जाने वाला महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) की दर को संशोधित नहीं किया जाएगा। महंगाई भत्ते की जो मौजूदा दर है 17 फ़ीसदी उसी दर से भुगतान किया जाएगा। एवं 1 जुलाई, 2021 को होने वाले संशोधन के समय भी इस बीच डेढ़ साल की समय में बकाया का भुगतान भी नहीं होगा। कुछ ही समय पहले वित्त मंत्रालय ने एक कार्यालय ज्ञापन जारी किया है जिसके मुताबिक केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2020 से दिया जाने वाला महंगाई भत्ता और केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को महंगाई में दिया जाने वाली अतिरिक्त राहत की अन्य किस्तें नहीं दी जाएगी। पेंशन भोगियों को महंगाई राहत के अतिरिक्त किश्त का भुगतान नहीं किया जाएगा। हालांकि केंद्र ने यह भी कहा है कि महंगाई भत्ते और महंगाई राहत का भुगतान जो पहले से ही दर निश्चित है उसी के अनुसार दिया जाएगा। वित...