Skip to main content

मुंबई विश्वविद्यालय: फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षा होगी 1 से 30 जुलाई के बीच, जानिए पूरी खबर

mumbai unversity

News: देश के फिलहाल के कोरोना संक्रमण के आंकड़े देखें तो महाराष्ट्र में पूरे देश में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज है। इसी बीच मुंबई यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं की तारीख की खबर आ रही है। बता दें कि कोरोना संक्रमण की वजह से लॉक डाउन बढ़ाया गया है। एवं महाराष्ट्र के कई जिलों में कर्फ्यू के हालात हैं। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने यूनिवर्सिटी परीक्षाओं की तारीखों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि जो छात्र फाइनल ईयर में है उनके अलावा महाराष्ट्र के सभी विश्वविद्यालय के छात्रों को अगले ईयर में प्रमोट किया जाएगा। सिर्फ फाइनल ईयर के छात्रों को परीक्षा देनी होंगी जो कि 1 से 30 जुलाई के बीच होगी। लेकिन यह परीक्षा सिर्फ उसी हालात में होंगी अगर लॉक डाउन को आगे नहीं बढ़ाया जाए।

अधिक जानकारी के लिए बता दें कि देशभर में महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या सबसे ज्यादा है। अगर महाराष्ट्र की बात करें तो मुंबई में हालात सबसे ज्यादा खराब है। लेकिन परीक्षाओं की तारीख को लेकर आई खबर से छात्रों को कुछ राहत मिली है। उदय सामंत जो कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री हैं, उनका कहना है कि यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं को लेकर यह निर्णय लिया गया है कि अगर लॉक डाउन आगे नहीं बढ़ता है तो फाइनल ईयर के छात्रों को छोड़कर सभी छात्रों की परीक्षा 1 से 30 जुलाई के बीच कराई जाएगी।

उदय सामंत का कहना है कि उन्होंने यह घोषणा राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, राज्य सामान्य प्रवेश परीक्षा के निदेशकों और तकनीकी शिक्षा निदेशालय के निदेशकों के साथ एक स्पेशल समिति के गठन के कुछ एक महीने बाद की है, जिसमें कि काफी विशेषज्ञ भी शामिल है। उनका कहना है कि राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने हाल में ही सरकार को अपनी एक रिपोर्ट भेजी है और राज्य की परीक्षाओं के संबंध में उन्होंने उद्धव ठाकरे से भी बात की है जो कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं। शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे परीक्षाओं का अंतिम फैसला सुनाया गया।

अभी पिछले महीने ही उदय सामंत ने महाराष्ट्र के सभी विश्वविद्यालयों के प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्य सचिव के साथ डीटीई और सीईटी के निदेशकों के साथ एक समिति बनाई। उन्होंने इस समिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी से बातचीत की। इस समिति में उन्होंने सभी से इस शैक्षणिक वर्ष की परीक्षाओं के संबंध में एक योजना बनाने के लिए कहा जो कि इस समिति को बनाने के पीछे उद्देश्य था।

देशभर में कोरोना महामारी की वजह से लॉक डाउन का निर्णय लिया गया था जिसकी वजह से सभी विश्वविद्यालयों में अप्रैल, मई-जून में होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। इसके लिए इन परीक्षाओं में आवेदन करने के लिए भी तारीख आगे बढ़ा दी गई। लेकिन अब आसार बन रहे हैं कि परीक्षाओं को लेकर तारीख जल्द ही घोषित की जाएंगी। ऐसे में छात्रों के लिए एक राहत की खबर आई है कि अगर लॉक डाउन आगे नहीं बढ़ता है तो वर्तमान सत्र की परीक्षाएं पूर्ण कराई जाएगी एवं नए सत्र में छात्रों को प्रमोट किया जाएगा।

Comments

Trending

Ghar Baithe gift packing ka kaam karke kamaye lakho | घर बैठे पैकिंग का काम

Ghar Baithe packing ka kaam हेल्लो दोस्तो! आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे पैकिंग का काम करके पैसे कैसे कमाएं। आप सोच रहे होंगे कि भला सिर्फ पैकिंग करके कितना पैसा कमा लेंगे ज्यादा से ज्यादा पांच हज़ार। लेकिन ऐसा नहीं है दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि घर पर काम देने वाली कंपनी से सिर्फ घर बैठे पैकिंग का काम करके आप इतना पैसा कमा सकते हैं कि आपको और कोई काम करने की भी जरूरत नहीं। आप घर बैठे पैकिंग का काम करके महीने के पंद्रह हजार तक कमा सकते है। और इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं। बस जरूरत है थोड़े डेकोरेटिव आइटम्स की जैसे रंग बिरंगे कागज, आकर्षक पैकिंग पेपर , फैंसी रिबन, ट्रांसपेरेंट रंग बिरंगी पन्नियां, कैंची, फेविकोल, टेप, डबल टेप, पेपर फ्लॉवर्स, हेंड मेड पेपर आदि। इसीलिए यह सबसे अच्छा घर से काम करने के लिए सुझाव है। दोस्तों जैसा कि हम और आप जानते हैं कि शादी, पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी, बर्थडे, या किसी को खुश करना हो तो इन सभी के लिए जो चीज दिमाग में आती हैं वह है गिफ्ट। गिफ्ट सभी को पसंद होता है। और जिसे गिफ्ट...

फ्रेंचाइजी का अर्थ हिंदी में | क्या है franchise meaning and definition in hindi ?

Franchise meaning in Hindi हेल्लो दोस्तों!! क्या आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? क्या आप भी चाहते हैं कि बिजनेस में थोड़े ही समय में आपका अच्छा मुनाफा हो? तो स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जो कि जुड़ी है बिजनेस से। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे franchise के बारे में। दोस्तों अगर आप काफी समय से बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको फ्रेंचाइजी के बारे में पहले से पता होगा। लेकिन अगर आप बिजनेस में नए हैं और हाल ही में आपने बिजनेस करने का मन बनाया है तो फ्रेंचाइजी के बारे में जानना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपको franchise से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो आइए बिना किसी देरी के शुरू करते है। यहां पढ़िए Business ideas in hindi Gaon me kya business kare Franchise का मतलब क्या होता है? दोस्तों फ्रेंचाइजी को सीधे और सरल शब्दों में समझने के लिए हम आपको बहुत ही आसान सी भाषा में समझाते हैं। मान लीजिए कि आपको एक नया व्यापार शुरू करना है और आपको उसमें मुनाफा भी बहुत ही कम समय में चाहिए। यानी कि आपको कुछ ही महीनों में बहुत ही ज्...

Online paise kaise kamaye ? 2020 के लिए 5 तरीके।

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ? नोट:-   क्या आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते है? Helo App से आप रोज  350 ₹  कमा सकते है। अभी डाउनलोड करे और दोस्तों के साथ पैसे कमाए ( Click here to download ) दोस्तो अगर आप भी ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ये जानने के लिए उक्सुक है तो आप सही जगह आये है। आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए। सबसे पहले मैं आपको बता दूँ की अगर आप थोड़ी मेहनत करने को तैयार है तो आपके लिए ऑनलाइन पैसा कमाना बहुत ही आसान होगा। लेकिन उस से पहले कुछ बाते है जो आपको जानना ओर समजना बहुत जरूरी है। आप सभी जानते है कि जमाना कितनी तेजी से डिजिटल हो रहा है और इसी के चलते आज लगभग हर बिज़नेस भी ऑनलाइन हो गया है। इन सभी बिज़नेस की एक ही जरूरत है वो है कस्टमर्स। कस्टमर्स के लिए ये ऑनलाइन बिज़नेस इश्तिहार देते है। और इन्ही इश्तिहारों को अपनी किसी भी ऑनलाइन संपत्ति जैसे कि वेबसाइट, यूट्यूब वीडियो, एंड्राइड ऐप्प पर लगाने पर आपको पैसे मिलेंगे। आपको इंटरनेट पर हजारों ऐसे आर्टिकल मिल जाएंगे जहा आपको ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए इस बारे में बताया है पर उन तरीको को कैसे इस्तेमाल क...