Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Mumbai

मुंबई विश्वविद्यालय: फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षा होगी 1 से 30 जुलाई के बीच, जानिए पूरी खबर

News:  देश के फिलहाल के कोरोना संक्रमण के आंकड़े देखें तो महाराष्ट्र में पूरे देश में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज है। इसी बीच मुंबई यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं की तारीख की खबर आ रही है। बता दें कि कोरोना संक्रमण की वजह से लॉक डाउन बढ़ाया गया है। एवं महाराष्ट्र के कई जिलों में कर्फ्यू के हालात हैं। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने यूनिवर्सिटी परीक्षाओं की तारीखों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि जो छात्र फाइनल ईयर में है उनके अलावा महाराष्ट्र के सभी विश्वविद्यालय के छात्रों को अगले ईयर में प्रमोट किया जाएगा। सिर्फ फाइनल ईयर के छात्रों को परीक्षा देनी होंगी जो कि 1 से 30 जुलाई के बीच होगी। लेकिन यह परीक्षा सिर्फ उसी हालात में होंगी अगर लॉक डाउन को आगे नहीं बढ़ाया जाए। अधिक जानकारी के लिए बता दें कि देशभर में महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या सबसे ज्यादा है। अगर महाराष्ट्र की बात करें तो मुंबई में हालात सबसे ज्यादा खराब है। लेकिन परीक्षाओं की तारीख को लेकर आई खबर से छात्रों को कुछ राहत मिली है। उदय सामंत जो कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री हैं, उनका कहना ह...

सरकार ला रही है खास प्रोजेक्ट, दिल्ली और मुंबई के बीच का सफर तय होगा केवल 12 घंटे में

News:  खबर आ रही है कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के निर्माण कार्य को अंतिम रूप देने के लिए सरकार काफी प्रयास में लगी है और इसके साथ ही सरकार इस बात पर भी गौर कर रही है कि एक्सप्रेस वे के साइड में स्मार्ट सिटी बनाई जाए। नितिन गडकरी जो कि केंद्रीय मंत्री हैं उनका इस विषय पर कहना है कि निर्माण कार्य पर अंतिम फैसला वित्त मंत्रालय और पीएमओ के हाथ में ही है। बता दें कि नितिन गडकरी केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग और एमएसएमई मंत्री है। उन्होंने हाल ही में रियल एस्टेट कंपनियों के एक संगठन जिसका नाम है नारेडको से हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत में कहा है कि सरकार इस बात पर गौर कर रही है कि क्या दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के किनारे स्मार्ट सिटी बनाने की योजना बन सकती है कि नहीं। इस विषय पर मंत्रिमंडल में भी एक नोट लाया गया है। गौरतलब है कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट जो कि 3 साल के अंदर पूरा होने वाला है इसमें एक लाख करोड़ रुपए की लागत लगी है। इस प्रोजेक्ट के पूरे होने के बाद दिल्ली और मुंबई के बीच की यात्रा में केवल 12 घंटे लगने का अनुमान लगाया जा रहा है जो कि पहले क...