Skip to main content

सरकार ला रही है खास प्रोजेक्ट, दिल्ली और मुंबई के बीच का सफर तय होगा केवल 12 घंटे में

delhi mumbai express way

News: खबर आ रही है कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के निर्माण कार्य को अंतिम रूप देने के लिए सरकार काफी प्रयास में लगी है और इसके साथ ही सरकार इस बात पर भी गौर कर रही है कि एक्सप्रेस वे के साइड में स्मार्ट सिटी बनाई जाए।

नितिन गडकरी जो कि केंद्रीय मंत्री हैं उनका इस विषय पर कहना है कि निर्माण कार्य पर अंतिम फैसला वित्त मंत्रालय और पीएमओ के हाथ में ही है। बता दें कि नितिन गडकरी केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग और एमएसएमई मंत्री है। उन्होंने हाल ही में रियल एस्टेट कंपनियों के एक संगठन जिसका नाम है नारेडको से हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत में कहा है कि सरकार इस बात पर गौर कर रही है कि क्या दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के किनारे स्मार्ट सिटी बनाने की योजना बन सकती है कि नहीं। इस विषय पर मंत्रिमंडल में भी एक नोट लाया गया है।

गौरतलब है कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट जो कि 3 साल के अंदर पूरा होने वाला है इसमें एक लाख करोड़ रुपए की लागत लगी है। इस प्रोजेक्ट के पूरे होने के बाद दिल्ली और मुंबई के बीच की यात्रा में केवल 12 घंटे लगने का अनुमान लगाया जा रहा है जो कि पहले के समय से काफी कम है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पूरी जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने इस प्रोजेक्ट पर केवल भूमि अधिग्रहण के मोर्चे पर तकरीबन 16000 करोड रुपए बचाएं हैं। एवं साथ ही इसे गुजरात मध्य प्रदेश राजस्थान और हरियाणा के पिछड़े एवं दूर के जगहों से पास किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का निर्माण पहले के मुकाबले 3 गुना ज्यादा तेजी से किया जा रहा है। एवं आने वाले 2 साल में 15 लाख करोड रुपए के प्रोजेक्ट्स शुरू करने के आसार हैं। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि 406 रुकी हुई सड़क प्रोजेक्ट्स जिनमें लगभग 3.85 लाख करोड रुपए की लागत लगी है, उन्हें भी रास्ते पर लाया जा रहा है। एवं इनमें से करीब 40000 करोड रुपए के प्रोजेक्ट्स को कैंसिल भी किया गया है।

कुछ नए प्रोजेक्ट्स के आने की भी संभावना जताई जा रही है। केंद्रीय मंत्री गडकरी का कहना है कि स्मार्ट सिटी, स्मार्ट विलेज, कोल्ड स्टोरेज, सड़क निर्माण में काफी सारे नए मौके हैं जहां पर डेवलपरो को बिजनेस को शुरू करने के लिए कुछ नए विचारों के बारे में सोचना होगा। साथ ही उन्होंने सीमेंट उद्योग में चल रही धांधलीबाजी को देखते हुए लोगों को आगाह किया है कि अगर ऐसा करना बंद नहीं किया तो सीमेंट की जगह कोलतार की सड़कें बनाई जाएंगी एवं उसमें केवल 40% ही सीमेंट का उपयोग होगा।

Comments

Trending

Ghar Baithe gift packing ka kaam karke kamaye lakho | घर बैठे पैकिंग का काम

Ghar Baithe packing ka kaam हेल्लो दोस्तो! आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे पैकिंग का काम करके पैसे कैसे कमाएं। आप सोच रहे होंगे कि भला सिर्फ पैकिंग करके कितना पैसा कमा लेंगे ज्यादा से ज्यादा पांच हज़ार। लेकिन ऐसा नहीं है दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि घर पर काम देने वाली कंपनी से सिर्फ घर बैठे पैकिंग का काम करके आप इतना पैसा कमा सकते हैं कि आपको और कोई काम करने की भी जरूरत नहीं। आप घर बैठे पैकिंग का काम करके महीने के पंद्रह हजार तक कमा सकते है। और इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं। बस जरूरत है थोड़े डेकोरेटिव आइटम्स की जैसे रंग बिरंगे कागज, आकर्षक पैकिंग पेपर , फैंसी रिबन, ट्रांसपेरेंट रंग बिरंगी पन्नियां, कैंची, फेविकोल, टेप, डबल टेप, पेपर फ्लॉवर्स, हेंड मेड पेपर आदि। इसीलिए यह सबसे अच्छा घर से काम करने के लिए सुझाव है। दोस्तों जैसा कि हम और आप जानते हैं कि शादी, पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी, बर्थडे, या किसी को खुश करना हो तो इन सभी के लिए जो चीज दिमाग में आती हैं वह है गिफ्ट। गिफ्ट सभी को पसंद होता है। और जिसे गिफ्ट...

फ्रेंचाइजी का अर्थ हिंदी में | क्या है franchise meaning and definition in hindi ?

Franchise meaning in Hindi हेल्लो दोस्तों!! क्या आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? क्या आप भी चाहते हैं कि बिजनेस में थोड़े ही समय में आपका अच्छा मुनाफा हो? तो स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जो कि जुड़ी है बिजनेस से। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे franchise के बारे में। दोस्तों अगर आप काफी समय से बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको फ्रेंचाइजी के बारे में पहले से पता होगा। लेकिन अगर आप बिजनेस में नए हैं और हाल ही में आपने बिजनेस करने का मन बनाया है तो फ्रेंचाइजी के बारे में जानना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपको franchise से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो आइए बिना किसी देरी के शुरू करते है। यहां पढ़िए Business ideas in hindi Gaon me kya business kare Franchise का मतलब क्या होता है? दोस्तों फ्रेंचाइजी को सीधे और सरल शब्दों में समझने के लिए हम आपको बहुत ही आसान सी भाषा में समझाते हैं। मान लीजिए कि आपको एक नया व्यापार शुरू करना है और आपको उसमें मुनाफा भी बहुत ही कम समय में चाहिए। यानी कि आपको कुछ ही महीनों में बहुत ही ज्...

Online paise kaise kamaye ? 2020 के लिए 5 तरीके।

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ? नोट:-   क्या आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते है? Helo App से आप रोज  350 ₹  कमा सकते है। अभी डाउनलोड करे और दोस्तों के साथ पैसे कमाए ( Click here to download ) दोस्तो अगर आप भी ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ये जानने के लिए उक्सुक है तो आप सही जगह आये है। आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए। सबसे पहले मैं आपको बता दूँ की अगर आप थोड़ी मेहनत करने को तैयार है तो आपके लिए ऑनलाइन पैसा कमाना बहुत ही आसान होगा। लेकिन उस से पहले कुछ बाते है जो आपको जानना ओर समजना बहुत जरूरी है। आप सभी जानते है कि जमाना कितनी तेजी से डिजिटल हो रहा है और इसी के चलते आज लगभग हर बिज़नेस भी ऑनलाइन हो गया है। इन सभी बिज़नेस की एक ही जरूरत है वो है कस्टमर्स। कस्टमर्स के लिए ये ऑनलाइन बिज़नेस इश्तिहार देते है। और इन्ही इश्तिहारों को अपनी किसी भी ऑनलाइन संपत्ति जैसे कि वेबसाइट, यूट्यूब वीडियो, एंड्राइड ऐप्प पर लगाने पर आपको पैसे मिलेंगे। आपको इंटरनेट पर हजारों ऐसे आर्टिकल मिल जाएंगे जहा आपको ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए इस बारे में बताया है पर उन तरीको को कैसे इस्तेमाल क...