Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Nitin Gadkari

जल्द ही शुरू किया जाएगा सार्वजनिक परिवहन : नितिन गडकरी

News:  बुधवार को नितिन गडकरी जो कि सड़क एवं परिवहन मंत्री हैं उन्होंने कहा कि, "मैं इस बात को मान रहा हूं कि अब कुछ हद तक सार्वजनिक परिवहन शुरू करने की अत्यंत आवश्यकता है।" उन्होंने कहा है कि देशभर में कई लोग परिवहन के बंद होने की वजह से फंसे हुए हैं। और यातायात की सुविधा बंद होने की वजह से सभी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में संभव है कि जल्द ही फ्लाइट ट्रेन एवं बस सर्विस शुरू की जाए। नितिन गडकरी का कहना है कि उन्होंने बस और कार ऑपरेटर के मेंबर्स से काफी बातचीत करी है। उन्होंने उनसे कहा है कि जल्द ही बस एवं कैब जैसी यातायात सुविधाओं को शुरू करने के लिए प्लान बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि "काफी जल्दी अब सार्वजनिक परिवहन शुरू किया जाने वाला है। एवम् इसके लिए पहले दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।" बस एवं कार ऑपरेटर्स के मेंबर्स के साथ हुए वीडियो इंटरेक्शन में सड़क एवं परिवहन मंत्री गडकरी ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए एवं दूसरी सर्विसेस प्रोवाइड करने का काम...

सरकार ला रही है खास प्रोजेक्ट, दिल्ली और मुंबई के बीच का सफर तय होगा केवल 12 घंटे में

News:  खबर आ रही है कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे के निर्माण कार्य को अंतिम रूप देने के लिए सरकार काफी प्रयास में लगी है और इसके साथ ही सरकार इस बात पर भी गौर कर रही है कि एक्सप्रेस वे के साइड में स्मार्ट सिटी बनाई जाए। नितिन गडकरी जो कि केंद्रीय मंत्री हैं उनका इस विषय पर कहना है कि निर्माण कार्य पर अंतिम फैसला वित्त मंत्रालय और पीएमओ के हाथ में ही है। बता दें कि नितिन गडकरी केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग और एमएसएमई मंत्री है। उन्होंने हाल ही में रियल एस्टेट कंपनियों के एक संगठन जिसका नाम है नारेडको से हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत में कहा है कि सरकार इस बात पर गौर कर रही है कि क्या दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के किनारे स्मार्ट सिटी बनाने की योजना बन सकती है कि नहीं। इस विषय पर मंत्रिमंडल में भी एक नोट लाया गया है। गौरतलब है कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट जो कि 3 साल के अंदर पूरा होने वाला है इसमें एक लाख करोड़ रुपए की लागत लगी है। इस प्रोजेक्ट के पूरे होने के बाद दिल्ली और मुंबई के बीच की यात्रा में केवल 12 घंटे लगने का अनुमान लगाया जा रहा है जो कि पहले क...