Skip to main content

Covid-19 Impact: डेढ़ साल तक नहीं बढ़ाया जाएगा केंद्रीय कर्मियों का महंगाई भत्ता (DA)

Employee salary

News: कोरोना वायरस की वजह से देश की पूरी जनता को अच्छा खासा नुकसान भुगतना पड़ रहा है। खासकर व्यापारियों को जिनका धंधा ठप्प पड़ा है। इसी बीच सरकारी कर्मचारियों के लिए भी एक बुरी खबर है। केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है कि 1 जनवरी, 2020 से 1 जुलाई, 2021 के बीच दिया जाने वाला महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) की दर को संशोधित नहीं किया जाएगा। महंगाई भत्ते की जो मौजूदा दर है 17 फ़ीसदी उसी दर से भुगतान किया जाएगा। एवं 1 जुलाई, 2021 को होने वाले संशोधन के समय भी इस बीच डेढ़ साल की समय में बकाया का भुगतान भी नहीं होगा।

कुछ ही समय पहले वित्त मंत्रालय ने एक कार्यालय ज्ञापन जारी किया है जिसके मुताबिक केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2020 से दिया जाने वाला महंगाई भत्ता और केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को महंगाई में दिया जाने वाली अतिरिक्त राहत की अन्य किस्तें नहीं दी जाएगी। पेंशन भोगियों को महंगाई राहत के अतिरिक्त किश्त का भुगतान नहीं किया जाएगा। हालांकि केंद्र ने यह भी कहा है कि महंगाई भत्ते और महंगाई राहत का भुगतान जो पहले से ही दर निश्चित है उसी के अनुसार दिया जाएगा।

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किए गए कार्यालय ज्ञापन के अनुसार जैसे ही केंद्र सरकार 1 जुलाई, 2021 से दिया जाने वाला महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की भावी किश्तों को जारी करने का ऐलान करेगी,  1 जनवरी, 2020, 1 जुलाई, 2020  तथा 1 जनवरी 2021 की आने वाली महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की दरों को मौजूदा समय के दर से ही दिया जाएगा तथा उन्हें 1 जुलाई 2021 से मौजूदा समय की संचयी दरों में मिला दिया जाएगा। इस ज्ञापन में यह भी स्पष्टीकरण दिया गया है कि 1 जनवरी, 2020 से लगाकर 30 जून, 2021 तक के समय की कोई भी बकाया राशि नहीं दी जाएगी तथा केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों तथा पेंशन भोगियों पर यह आदेश लागू है।

जानकारी के लिए बता दें कि प्रत्येक कैलेंडर वर्ष में दो बार महंगाई भत्ते की दर में संशोधन किया जाता है। यह संशोधन 1 जनवरी और 1 जुलाई को किया जाता है। एवं सरकार ने जो यह फैसला लिया इसमें इस प्रकार के किए जाने वाले तीन संशोधन आएंगे (1 जनवरी, 2020; 1 जुलाई, 2020; 1 जनवरी, 2021)। एक गणना के अनुसार सरकार के महंगाई भत्ता से जुड़े किए गए इस ऐलान का असर देश के लगभग एक करोड़ 13 लाख 60 हजार परिवारों पर पड़ेगा क्योंकि इस समय केंद्र में काम कर रहे कर्मचारियों की संख्या 48.34 लाख है एवं पेंशन भोगियों की संख्या 65.26 लाख है।

सरकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, केंद्र सरकार को वित्तवर्ष 2020-21 तथा 2021-22 की अवधि में इस फैसले की वजह से 37,350 करोड़ रुपए की बचत होगी। अगर राज्य सरकारें भी इसी तरह फैसले लेगी जैसा कि वे आमतौर पर करती है तो उन्हें भी इस फैसले की वजह से 82,566 करोड रुपए की बचत होगी। यानी कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों द्वारा इस फैसले से 1.20 लाख करोड रुपए की बचत होगी जिससे कि कोरोनावायरस से खिलाफ जंग में काफी सहायता होगी।

Comments

Trending

Ghar Baithe gift packing ka kaam karke kamaye lakho | घर बैठे पैकिंग का काम

Ghar Baithe packing ka kaam हेल्लो दोस्तो! आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे पैकिंग का काम करके पैसे कैसे कमाएं। आप सोच रहे होंगे कि भला सिर्फ पैकिंग करके कितना पैसा कमा लेंगे ज्यादा से ज्यादा पांच हज़ार। लेकिन ऐसा नहीं है दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि घर पर काम देने वाली कंपनी से सिर्फ घर बैठे पैकिंग का काम करके आप इतना पैसा कमा सकते हैं कि आपको और कोई काम करने की भी जरूरत नहीं। आप घर बैठे पैकिंग का काम करके महीने के पंद्रह हजार तक कमा सकते है। और इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं। बस जरूरत है थोड़े डेकोरेटिव आइटम्स की जैसे रंग बिरंगे कागज, आकर्षक पैकिंग पेपर , फैंसी रिबन, ट्रांसपेरेंट रंग बिरंगी पन्नियां, कैंची, फेविकोल, टेप, डबल टेप, पेपर फ्लॉवर्स, हेंड मेड पेपर आदि। इसीलिए यह सबसे अच्छा घर से काम करने के लिए सुझाव है। दोस्तों जैसा कि हम और आप जानते हैं कि शादी, पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी, बर्थडे, या किसी को खुश करना हो तो इन सभी के लिए जो चीज दिमाग में आती हैं वह है गिफ्ट। गिफ्ट सभी को पसंद होता है। और जिसे गिफ्ट...

फ्रेंचाइजी का अर्थ हिंदी में | क्या है franchise meaning and definition in hindi ?

Franchise meaning in Hindi हेल्लो दोस्तों!! क्या आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? क्या आप भी चाहते हैं कि बिजनेस में थोड़े ही समय में आपका अच्छा मुनाफा हो? तो स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जो कि जुड़ी है बिजनेस से। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे franchise के बारे में। दोस्तों अगर आप काफी समय से बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको फ्रेंचाइजी के बारे में पहले से पता होगा। लेकिन अगर आप बिजनेस में नए हैं और हाल ही में आपने बिजनेस करने का मन बनाया है तो फ्रेंचाइजी के बारे में जानना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपको franchise से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो आइए बिना किसी देरी के शुरू करते है। यहां पढ़िए Business ideas in hindi Gaon me kya business kare Franchise का मतलब क्या होता है? दोस्तों फ्रेंचाइजी को सीधे और सरल शब्दों में समझने के लिए हम आपको बहुत ही आसान सी भाषा में समझाते हैं। मान लीजिए कि आपको एक नया व्यापार शुरू करना है और आपको उसमें मुनाफा भी बहुत ही कम समय में चाहिए। यानी कि आपको कुछ ही महीनों में बहुत ही ज्...

Online paise kaise kamaye ? 2020 के लिए 5 तरीके।

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ? नोट:-   क्या आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते है? Helo App से आप रोज  350 ₹  कमा सकते है। अभी डाउनलोड करे और दोस्तों के साथ पैसे कमाए ( Click here to download ) दोस्तो अगर आप भी ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ये जानने के लिए उक्सुक है तो आप सही जगह आये है। आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए। सबसे पहले मैं आपको बता दूँ की अगर आप थोड़ी मेहनत करने को तैयार है तो आपके लिए ऑनलाइन पैसा कमाना बहुत ही आसान होगा। लेकिन उस से पहले कुछ बाते है जो आपको जानना ओर समजना बहुत जरूरी है। आप सभी जानते है कि जमाना कितनी तेजी से डिजिटल हो रहा है और इसी के चलते आज लगभग हर बिज़नेस भी ऑनलाइन हो गया है। इन सभी बिज़नेस की एक ही जरूरत है वो है कस्टमर्स। कस्टमर्स के लिए ये ऑनलाइन बिज़नेस इश्तिहार देते है। और इन्ही इश्तिहारों को अपनी किसी भी ऑनलाइन संपत्ति जैसे कि वेबसाइट, यूट्यूब वीडियो, एंड्राइड ऐप्प पर लगाने पर आपको पैसे मिलेंगे। आपको इंटरनेट पर हजारों ऐसे आर्टिकल मिल जाएंगे जहा आपको ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए इस बारे में बताया है पर उन तरीको को कैसे इस्तेमाल क...