Skip to main content

Covid-19: त्रिपुरा के डॉक्टर चौधरी ने बनाया बेहद किफायती पीपीई मास्क, कीमत मात्र ₹40

PPE kit

News: देश में कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत ही तेजी से अपने पैर पसार रहा है। ऐसे में देश के प्रतिभावान लोग अपने इनोवेशन से दूसरों की मदद भी करते दिखाई दे रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों का उपचार कर रहे चिकित्साकर्मी जिन्हें कोरोना वॉरियर्स का नाम दिया गया है, उनके लिए त्रिपुरा के एक डॉक्टर ने बहुत ही सस्ते दाम में मिलने वाला पीपीई मास्क बनाया है। इसकी कीमत मात्र ₹40 है। बता दें कि त्रिपुरा के रहने वाले डॉ अर्कदीप्त चौधरी जो कि त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर की पोस्ट पर है। उन्होंने स्टॉपड्रॉप नामक एक मास्क तैयार किया है और यह बहुत ही सस्ती चीजों का इस्तेमाल करते हुए बनाया गया है इसी वजह से यह बहुत ही सस्ते दाम में उपलब्ध हो रहा है।

कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। ऐसे में पीपीई एवं मास्क की कोई कमी ना हो और बहुत ही सस्ते दामों में लोग इन्हें खरीद सके इसके लिए त्रिपुरा के डॉक्टर ने पॉलिस्टर, पट्टियों और नकाब, इन तीनों चीजों को इस्तेमाल करके मास्क बनाया है। इस मास्क का उपयोग भी किया जा चुका है। जिस अस्पताल में डॉक्टर चौधरी काम करते हैं उसमें इस मास्क का परीक्षण किया गया है तथा उसके बाद अस्पताल ने उनसे 300 मास्क खरीदे हैं एवं दो हजार अन्य मास्क की डिमांड की है। डॉ चौधरी का यह कहना है कि 'इस पीपीई किट में जिन चीजों का इस्तेमाल किया गया है उनकी उत्पादन लागत मात्र ₹20 से ₹25 ही है लेकिन यह दुकानों में एवं ऑनलाइन लगभग ₹250 से लेकर ₹499 में बिक रहा है।

उन्होंने यह भी कहा है कि, ' केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि पीपीई किट एवं मास्क केवल उन चिकित्साकर्मियों को ही दिया जाए जो संक्रमित व्यक्तियों का इलाज कर रहे हैं। लेकिन अब ऐसे कई मरीज देखने में आ रहे हैं जिनमें संक्रमण का कोई लक्षण तो नहीं है लेकिन फिर भी वह चिकित्सा कर्मियों को संक्रमित कर सकते हैं। ऐसे में चिकित्सा कर्मियों के लिए यह खतरा बहुत बड़ा है।' डॉ अरिंदम दत्ता जो कि अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एवं संस्थान के कोविड-19 कार्यबल के अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा है कि हम अपने अस्पताल में सभी चिकित्साकर्मी डॉक्टर चौधरी का बनाया मास्क लगा रहे हैं एवं सभी चिकित्सक बहुत ही खुश है क्योंकि डॉक्टर चौधरी ने अलग-अलग विभागों की जरूरतों के हिसाब से इसमें कई बदलाव भी किए हैं जो कि ज्यादा सुविधाजनक है।

Comments

Trending

Ghar Baithe gift packing ka kaam karke kamaye lakho | घर बैठे पैकिंग का काम

Ghar Baithe packing ka kaam हेल्लो दोस्तो! आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे पैकिंग का काम करके पैसे कैसे कमाएं। आप सोच रहे होंगे कि भला सिर्फ पैकिंग करके कितना पैसा कमा लेंगे ज्यादा से ज्यादा पांच हज़ार। लेकिन ऐसा नहीं है दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि घर पर काम देने वाली कंपनी से सिर्फ घर बैठे पैकिंग का काम करके आप इतना पैसा कमा सकते हैं कि आपको और कोई काम करने की भी जरूरत नहीं। आप घर बैठे पैकिंग का काम करके महीने के पंद्रह हजार तक कमा सकते है। और इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं। बस जरूरत है थोड़े डेकोरेटिव आइटम्स की जैसे रंग बिरंगे कागज, आकर्षक पैकिंग पेपर , फैंसी रिबन, ट्रांसपेरेंट रंग बिरंगी पन्नियां, कैंची, फेविकोल, टेप, डबल टेप, पेपर फ्लॉवर्स, हेंड मेड पेपर आदि। इसीलिए यह सबसे अच्छा घर से काम करने के लिए सुझाव है। दोस्तों जैसा कि हम और आप जानते हैं कि शादी, पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी, बर्थडे, या किसी को खुश करना हो तो इन सभी के लिए जो चीज दिमाग में आती हैं वह है गिफ्ट। गिफ्ट सभी को पसंद होता है। और जिसे गिफ्ट...

फ्रेंचाइजी का अर्थ हिंदी में | क्या है franchise meaning and definition in hindi ?

Franchise meaning in Hindi हेल्लो दोस्तों!! क्या आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? क्या आप भी चाहते हैं कि बिजनेस में थोड़े ही समय में आपका अच्छा मुनाफा हो? तो स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जो कि जुड़ी है बिजनेस से। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे franchise के बारे में। दोस्तों अगर आप काफी समय से बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको फ्रेंचाइजी के बारे में पहले से पता होगा। लेकिन अगर आप बिजनेस में नए हैं और हाल ही में आपने बिजनेस करने का मन बनाया है तो फ्रेंचाइजी के बारे में जानना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपको franchise से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो आइए बिना किसी देरी के शुरू करते है। यहां पढ़िए Business ideas in hindi Gaon me kya business kare Franchise का मतलब क्या होता है? दोस्तों फ्रेंचाइजी को सीधे और सरल शब्दों में समझने के लिए हम आपको बहुत ही आसान सी भाषा में समझाते हैं। मान लीजिए कि आपको एक नया व्यापार शुरू करना है और आपको उसमें मुनाफा भी बहुत ही कम समय में चाहिए। यानी कि आपको कुछ ही महीनों में बहुत ही ज्...

Online paise kaise kamaye ? 2020 के लिए 5 तरीके।

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ? नोट:-   क्या आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते है? Helo App से आप रोज  350 ₹  कमा सकते है। अभी डाउनलोड करे और दोस्तों के साथ पैसे कमाए ( Click here to download ) दोस्तो अगर आप भी ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ये जानने के लिए उक्सुक है तो आप सही जगह आये है। आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए। सबसे पहले मैं आपको बता दूँ की अगर आप थोड़ी मेहनत करने को तैयार है तो आपके लिए ऑनलाइन पैसा कमाना बहुत ही आसान होगा। लेकिन उस से पहले कुछ बाते है जो आपको जानना ओर समजना बहुत जरूरी है। आप सभी जानते है कि जमाना कितनी तेजी से डिजिटल हो रहा है और इसी के चलते आज लगभग हर बिज़नेस भी ऑनलाइन हो गया है। इन सभी बिज़नेस की एक ही जरूरत है वो है कस्टमर्स। कस्टमर्स के लिए ये ऑनलाइन बिज़नेस इश्तिहार देते है। और इन्ही इश्तिहारों को अपनी किसी भी ऑनलाइन संपत्ति जैसे कि वेबसाइट, यूट्यूब वीडियो, एंड्राइड ऐप्प पर लगाने पर आपको पैसे मिलेंगे। आपको इंटरनेट पर हजारों ऐसे आर्टिकल मिल जाएंगे जहा आपको ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए इस बारे में बताया है पर उन तरीको को कैसे इस्तेमाल क...