Skip to main content

आज शाम दिखेगा 2020 का आखिरी "सुपरमून", 14 फीसदी अधिक बड़ा एवं 30 फीसदी अधिक चमकदार

supermoon

News: दुनिया भर में जहां एक ओर कोरोना महामारी की वजह से सभी लोग दहशत में है। दुनिया भर के कई देश मौजूदा समय में लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं। क्योंकि यही एक रास्ता रह गया है जिससे कि वह खुद को एवं देश दुनिया को बचा सकते हैं। ऐसे में धरती पर हालात ऐसे हो गए हैं मानो जीवन थम सा गया हो। और बाहर लोग जैसे दिखना बंद ही हो गए हो। वही दूसरी ओर आकाश में कुछ ऐसी अनोखी खगोलीय घटनाएं देखने को मिल रही है जो कि बहुत ही कम दिखाई देती है।
बता दें कि आज आसमान में साल 2020 का "सुपरमून" दिखाई देने वाला है। आज यानी कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन 2020 का आखरी सुपरमून दिखाई देगा। हमारे प्राचीन इतिहास में भी वैशाख महीने में आने वाले बुद्ध पूर्णिमा का चांद बहुत ही खास माना जाता है। सारिका घारू जो कि एक विज्ञान प्रसारक है, उनका कहना है कि पश्चिमी देशों में मौजूदा समय में जो फूल खिलते हैं उसी की वजह से इसे सुपर फ्लावर मून, कॉर्नप्लांटिंग मून या फिर मिल्क मून भी कहा जाता है। उन्होंने यह बताया कि यह सुपरमून पृथ्वी से लगभग 361184 किलोमीटर दूर होता है। हालांकि यह पृथ्वी से इतनी ज्यादा दूरी पर है लेकिन फिर भी आज बुद्ध पूर्णिमा के दिन यह चांद आम पूर्णिमा के मुकाबले 14 फ़ीसदी ज्यादा बढ़ा और 30 फ़ीसदी ज्यादा चमकदार दिखाई देने वाला है।

सारिका घारू ने यह भी बताया है कि सुपरमून आज शाम के करीब 6:52 पर आसमान में दिखाई देने वाला है जो कि अगले दिन सुबह 5:36 पर अस्त होगा। उन्होंने यह कहा है कि पृथ्वी के वातावरण में ऊपर की तरफ एक बहुत ही घनी परत है जिसमें से होकर जब इस सुपरमून का प्रकाश धरती पर दिखाई देगा तब इसका रंग हल्का तामिया जैसा हो सकता है घनी परत की वजह से। और जैसे-जैसे सुपर मून ऊपर की ओर बढ़ेगा वैसे वैसे उसकी चमक और भी ज्यादा तेज होगी। इसकी रोशनी बहुत ज्यादा होगी इस वजह से इसे सुपरमून का नाम दिया है। उन्होंने यह भी साफ किया है कि इसे देखने के लिए किसी भी प्रकार के किसी यंत्र, टेलिस्कोप की आवश्यकता नहीं होगी। यह 2020 का आखरी सुपरमून है और अगला सुपरमून अब 2021 में 27 अप्रैल को दिखाई देगा। तो आज 2020 का आखरी सबसे चमकता हुआ मून जो कि अपने आप में बहुत ही अनोखा है दिखाई देगा।

विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने यह भी बताया है कि चांद पृथ्वी के चारों ओर जिस पथ पर चक्कर लगाता है उस पथ का आकार अंडाकार है। जिसमें चांद और पृथ्वी के बीच के अधिकतम दूरी है 406692 किलोमीटर जिसे कि अपोजी भी कहा जाता है। एवं पृथ्वी और चांद की सबसे कम दूरी 356500 किलोमीटर है जिससे कि पेरेजी कहा जाता है। तो जब चांद और पृथ्वी के बीच की दूरी 361885 किलोमीटर से कम होती है तब आने वाली पूर्णिमा को सुपरमून बन जाता है जो कि काफी बड़ा एवं चमकदार दिखाई देता है।

जानकारी के लिए बता दें कि सुपरमून के दिखाई देने से पहले आसमान में एक और अनोखी घटना हुई थी जिसमें कि 30 अप्रैल से लगाकर 1 हफ्ते तक आसमान में काल पुरुष तारामंडल का बहुत ही अनोखा नजारा देखने को मिला था जो कि अपने आप में बहुत ही दुर्लभ है। इसकी खास बात यह है कि यह एक मनुष्य की आकृति जैसा दिखाई दे रहा था जिसमें वह शिकारी की तरह हाथ में एक तलवार लिए हुए और दूसरे हाथ में शेर की खाल लिए हुए दिखाई दे रहा था। पूरे हफ्ते तक ऐसा दृश्य दिखाई दिया। लेकिन अब यह काल पुरुष तारामंडल आने वाले दिसंबर के महीने में फिर से नजर आने वाला है।

Comments

Trending

Ghar Baithe gift packing ka kaam karke kamaye lakho | घर बैठे पैकिंग का काम

Ghar Baithe packing ka kaam हेल्लो दोस्तो! आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे पैकिंग का काम करके पैसे कैसे कमाएं। आप सोच रहे होंगे कि भला सिर्फ पैकिंग करके कितना पैसा कमा लेंगे ज्यादा से ज्यादा पांच हज़ार। लेकिन ऐसा नहीं है दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि घर पर काम देने वाली कंपनी से सिर्फ घर बैठे पैकिंग का काम करके आप इतना पैसा कमा सकते हैं कि आपको और कोई काम करने की भी जरूरत नहीं। आप घर बैठे पैकिंग का काम करके महीने के पंद्रह हजार तक कमा सकते है। और इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं। बस जरूरत है थोड़े डेकोरेटिव आइटम्स की जैसे रंग बिरंगे कागज, आकर्षक पैकिंग पेपर , फैंसी रिबन, ट्रांसपेरेंट रंग बिरंगी पन्नियां, कैंची, फेविकोल, टेप, डबल टेप, पेपर फ्लॉवर्स, हेंड मेड पेपर आदि। इसीलिए यह सबसे अच्छा घर से काम करने के लिए सुझाव है। दोस्तों जैसा कि हम और आप जानते हैं कि शादी, पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी, बर्थडे, या किसी को खुश करना हो तो इन सभी के लिए जो चीज दिमाग में आती हैं वह है गिफ्ट। गिफ्ट सभी को पसंद होता है। और जिसे गिफ्ट...

फ्रेंचाइजी का अर्थ हिंदी में | क्या है franchise meaning and definition in hindi ?

Franchise meaning in Hindi हेल्लो दोस्तों!! क्या आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? क्या आप भी चाहते हैं कि बिजनेस में थोड़े ही समय में आपका अच्छा मुनाफा हो? तो स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जो कि जुड़ी है बिजनेस से। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे franchise के बारे में। दोस्तों अगर आप काफी समय से बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको फ्रेंचाइजी के बारे में पहले से पता होगा। लेकिन अगर आप बिजनेस में नए हैं और हाल ही में आपने बिजनेस करने का मन बनाया है तो फ्रेंचाइजी के बारे में जानना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपको franchise से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो आइए बिना किसी देरी के शुरू करते है। यहां पढ़िए Business ideas in hindi Gaon me kya business kare Franchise का मतलब क्या होता है? दोस्तों फ्रेंचाइजी को सीधे और सरल शब्दों में समझने के लिए हम आपको बहुत ही आसान सी भाषा में समझाते हैं। मान लीजिए कि आपको एक नया व्यापार शुरू करना है और आपको उसमें मुनाफा भी बहुत ही कम समय में चाहिए। यानी कि आपको कुछ ही महीनों में बहुत ही ज्...

Online paise kaise kamaye ? 2020 के लिए 5 तरीके।

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ? नोट:-   क्या आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते है? Helo App से आप रोज  350 ₹  कमा सकते है। अभी डाउनलोड करे और दोस्तों के साथ पैसे कमाए ( Click here to download ) दोस्तो अगर आप भी ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ये जानने के लिए उक्सुक है तो आप सही जगह आये है। आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए। सबसे पहले मैं आपको बता दूँ की अगर आप थोड़ी मेहनत करने को तैयार है तो आपके लिए ऑनलाइन पैसा कमाना बहुत ही आसान होगा। लेकिन उस से पहले कुछ बाते है जो आपको जानना ओर समजना बहुत जरूरी है। आप सभी जानते है कि जमाना कितनी तेजी से डिजिटल हो रहा है और इसी के चलते आज लगभग हर बिज़नेस भी ऑनलाइन हो गया है। इन सभी बिज़नेस की एक ही जरूरत है वो है कस्टमर्स। कस्टमर्स के लिए ये ऑनलाइन बिज़नेस इश्तिहार देते है। और इन्ही इश्तिहारों को अपनी किसी भी ऑनलाइन संपत्ति जैसे कि वेबसाइट, यूट्यूब वीडियो, एंड्राइड ऐप्प पर लगाने पर आपको पैसे मिलेंगे। आपको इंटरनेट पर हजारों ऐसे आर्टिकल मिल जाएंगे जहा आपको ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए इस बारे में बताया है पर उन तरीको को कैसे इस्तेमाल क...