Skip to main content

World bank: कोरोना वायरस की वजह से भारत की अर्थव्यवस्था को लगेगा बड़ा झटका

covid-19 cause severe disruption to indian economy

News: रविवार को वर्ल्ड बैंक ने अपने बयान में कहा कि भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने से लॉक डाउन किया गया है। ऐसे में भारत की अर्थव्यवस्था गड़बड़ा गई है और इससे भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी से गिरावट आएगी। इतना ही नहीं वर्ल्ड बैंक का यह भी कहना है कि देश की आर्थिक वृद्धि दर में भी बड़ी गिरावट आ सकती है।
विश्व बैंक (World Bank) ने South Asia Economic Update : Impact of COVID-19 में अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वर्ष 2019-20 में भारत की अर्थव्यवस्था की ग्रोथ रेट घटकर 5 फीसदी रह जाएगी। इसके साथ ही देश में वस्तुओं की डिमांड और सप्लाई में इंबैलेंस की वजह से 2020-21 में भी ग्रोथ रेट घट कर 2.8 फीसदी रह जाएगी। इस रिपोर्ट में विश्व बैंक ने यह भी कहा है कि कोरोना वायरस का संक्रमण भारत में ऐसा समय लाया है जब भारत की अर्थव्यवस्था पूरी तरीके से कमजोर पड़ गई है।
भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता दिख रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी ने लॉक डाउन का एक बहुत ही अच्छा निर्णय लिया जिसकी वजह से देश में स्थितियां अभी संभली हुई है। देश भर में 24 मार्च से लगाकर 14 अप्रैल तक यानी कि 21 दिन का संपूर्ण लॉक डाउन घोषित किया गया है। इस लॉक डाउन के कारण लोगों के आने जाने पर पूरी तरह से रोक लगी हुई है। जिसकी वजह से वस्तुओं की डिमांड एवं सप्लाई में  असंतुलन बना हुआ है। इस असंतुलन की वजह से वैश्विक स्तर पर जोखिम अधिक बढ़ गया है जिसे ठीक होने में काफी समय लग जाएगा।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वर्ल्ड बैंक का अंदाजा है कि अगले साल यानी कि फिसकल ईयर 2022 में इस महामारी की वजह से हुए नुकसान की भरपाई होती दिखेगी। और अर्थव्यवस्था में 5 फ़ीसदी तक बढ़त बन सकती है। लेकिन यह संभव होने के लिए भी अर्थव्यवस्था के लिए फिस्कल, मॉनिटरी पॉलिसी भी सपोर्टिव होनी चाहिए।
हैंस टिमर जो कि वर्ल्ड बैंक के चीफ इकोनॉमिस्ट है, उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि इस समय भारत के परिदृश्य हितकर नहीं लग रहे। उन्होंने आगे अपनी बात में कहा कि अगर भारत में लॉक डाउन ज्यादा समय तक जारी रखा गया तो भारत के इकोनोमिक रिजल्ट अनुमान से ज्यादा बिगड़ सकते है। इस चुनौती को मात देने के लिए भारत का सबसे पहला लक्ष्य यह है कि वह किसी भी हाल में इस महामारी को फैलने से  रोके और साथ ही साथ यह भी देखा जाए कि सभी को भोजन मिले।

टिमर का यह भी कहना है कि लोकल स्तर पर टेंपरेरी एंप्लॉयमेंट पर भी ध्यान देना होगा। पूछे गए सवाल के जवाब में टिमर ने कहा कि इस समय भारत को छोटे और मझोले एंटरप्राइज को मजबूती देनी होगी और उन्हें गिरने से बचाना होगा।

Comments

Trending

Ghar Baithe gift packing ka kaam karke kamaye lakho | घर बैठे पैकिंग का काम

Ghar Baithe packing ka kaam हेल्लो दोस्तो! आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे पैकिंग का काम करके पैसे कैसे कमाएं। आप सोच रहे होंगे कि भला सिर्फ पैकिंग करके कितना पैसा कमा लेंगे ज्यादा से ज्यादा पांच हज़ार। लेकिन ऐसा नहीं है दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि घर पर काम देने वाली कंपनी से सिर्फ घर बैठे पैकिंग का काम करके आप इतना पैसा कमा सकते हैं कि आपको और कोई काम करने की भी जरूरत नहीं। आप घर बैठे पैकिंग का काम करके महीने के पंद्रह हजार तक कमा सकते है। और इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं। बस जरूरत है थोड़े डेकोरेटिव आइटम्स की जैसे रंग बिरंगे कागज, आकर्षक पैकिंग पेपर , फैंसी रिबन, ट्रांसपेरेंट रंग बिरंगी पन्नियां, कैंची, फेविकोल, टेप, डबल टेप, पेपर फ्लॉवर्स, हेंड मेड पेपर आदि। इसीलिए यह सबसे अच्छा घर से काम करने के लिए सुझाव है। दोस्तों जैसा कि हम और आप जानते हैं कि शादी, पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी, बर्थडे, या किसी को खुश करना हो तो इन सभी के लिए जो चीज दिमाग में आती हैं वह है गिफ्ट। गिफ्ट सभी को पसंद होता है। और जिसे गिफ्ट...

फ्रेंचाइजी का अर्थ हिंदी में | क्या है franchise meaning and definition in hindi ?

Franchise meaning in Hindi हेल्लो दोस्तों!! क्या आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? क्या आप भी चाहते हैं कि बिजनेस में थोड़े ही समय में आपका अच्छा मुनाफा हो? तो स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जो कि जुड़ी है बिजनेस से। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे franchise के बारे में। दोस्तों अगर आप काफी समय से बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको फ्रेंचाइजी के बारे में पहले से पता होगा। लेकिन अगर आप बिजनेस में नए हैं और हाल ही में आपने बिजनेस करने का मन बनाया है तो फ्रेंचाइजी के बारे में जानना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपको franchise से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो आइए बिना किसी देरी के शुरू करते है। यहां पढ़िए Business ideas in hindi Gaon me kya business kare Franchise का मतलब क्या होता है? दोस्तों फ्रेंचाइजी को सीधे और सरल शब्दों में समझने के लिए हम आपको बहुत ही आसान सी भाषा में समझाते हैं। मान लीजिए कि आपको एक नया व्यापार शुरू करना है और आपको उसमें मुनाफा भी बहुत ही कम समय में चाहिए। यानी कि आपको कुछ ही महीनों में बहुत ही ज्...

Online paise kaise kamaye ? 2020 के लिए 5 तरीके।

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ? नोट:-   क्या आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते है? Helo App से आप रोज  350 ₹  कमा सकते है। अभी डाउनलोड करे और दोस्तों के साथ पैसे कमाए ( Click here to download ) दोस्तो अगर आप भी ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ये जानने के लिए उक्सुक है तो आप सही जगह आये है। आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए। सबसे पहले मैं आपको बता दूँ की अगर आप थोड़ी मेहनत करने को तैयार है तो आपके लिए ऑनलाइन पैसा कमाना बहुत ही आसान होगा। लेकिन उस से पहले कुछ बाते है जो आपको जानना ओर समजना बहुत जरूरी है। आप सभी जानते है कि जमाना कितनी तेजी से डिजिटल हो रहा है और इसी के चलते आज लगभग हर बिज़नेस भी ऑनलाइन हो गया है। इन सभी बिज़नेस की एक ही जरूरत है वो है कस्टमर्स। कस्टमर्स के लिए ये ऑनलाइन बिज़नेस इश्तिहार देते है। और इन्ही इश्तिहारों को अपनी किसी भी ऑनलाइन संपत्ति जैसे कि वेबसाइट, यूट्यूब वीडियो, एंड्राइड ऐप्प पर लगाने पर आपको पैसे मिलेंगे। आपको इंटरनेट पर हजारों ऐसे आर्टिकल मिल जाएंगे जहा आपको ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए इस बारे में बताया है पर उन तरीको को कैसे इस्तेमाल क...