Skip to main content

Posts

Showing posts with the label corona virus update

अगले हफ्ते से SRL शुरू करेगा नई सुविधा: गाड़ी में बैठे बैठे होगा कोरोना का टेस्ट

News:  कोरोना की जांच को और भी आसान बनाने के लिए एसआरएल अब एक नई सुविधा शुरू करने जा रहा है। जिससे कि गाड़ी में बैठे बैठे ही कोरोना का टेस्ट किया जा सकेगा। आम जनता के लिए कोरोना की जांच को आसान बनाने के लिए प्राइवेट लैब ड्राइव थ्रू टेस्ट यानी गाड़ी में बैठे बैठे कोरोना की टेस्ट की सुविधा दी जा रही है। SRL technology का कहना है कि अगले सप्ताह से यह सुविधा शुरू की जाएगी और गुरुग्राम सेक्टर 29 की एक लैब में इसके लिए फैसिलिटी डिवेलप भी की जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि ऐसी सुविधा पहले डॉ डेंग लैब वेस्ट पंजाबी बाग के केंद्रीय बाजार में स्थित एक लैब पर शुरू की जा चुकी है। साथ ही थायरोकेयर भी इसी तरह की सुविधा पर काम कर रहा है, जिसमें कि मरीज गाड़ी में बैठे बैठे ही अपने सैंपल दे सकता है। ऐसा तरीका इसलिए अपनाया गया है ताकि मरीज और लैब जांच में लगे टेक्नीशियन दोनों को सुरक्षित रखने के लिए यह सुविधा दी गई है। इसमें जांच करवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है और कार की डिटेल्स और फीस भी देनी होगी। इसके बाद एक टाइम स्लॉट दिया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले कार को सैनिटाइज किया...

21 दिन के लॉक डाउन के बाद फिर से शुरू होगा प्रोडक्शन, मजदूरों को बुलाने की जिम्मेदारी ट्रेड यूनियन की

News: कोरोना संकट से निपटने के लिए सरकार ने देश में 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा की थी। सरकार पूरी तरीके से हर प्रयास कर रही है ताकि देश को इस महामारी से बचा सके। सभी का ध्यान अभी संक्रमण को फैलने से रोकने पर है लेकिन इन सभी के साथ सरकार इसकी भी तैयारी कर रही है की इंडस्ट्रियल वर्क जो रुका हुआ है उसे फिर से चालू करें। ऐसी स्थितियों में फिर से काम चालू करना एक बड़े चैलेंज के रूप में सामने आएगा। लॉक डाउन के चलते देश भर में सभी मजदूर अपने अपने गांव चले गए हैं इन मजदूरों को वापस बुलाने की जिम्मेदारी ट्रेड यूनियन को दी गई है। फैक्ट्रियों में काम शुरू करने की तयारी खबरें आ रही है कि जैसे ही लॉक डाउन खत्म होगा सरकार इंडस्ट्रियल वर्क पर ज्यादा फोकस करेगी तथा सभी इंडस्ट्रीज फैक्ट्री में काम शुरू किया जाएगा। लेकिन इनमें भी सबसे पहले बहुत ज्यादा आवश्यक सामग्री बनाने वाली फैक्ट्रियों को शुरू किया जाएगा। सबसे पहले एसेंशियल सेक्टर में प्रोडक्शन शुरू करने की तैयारी की जाएगी। सरकार का पूरा फोकस अभी हेल्थ, फूड, एग्रो, एक्सपोर्ट यूनिट तथा ट्रेवल पर है। इसी के चलते मजदूरों को फिर से ...

कोरोना से लड़ने के लिए ₹ 2 लाख करोड़ का रिलीफ फण्ड तैयार, जल्द हो सकती है घोषणा

News: कोरोना से लड़ाई के लिए कई दिनों से जिन रिलीफ फण्ड का इंतज़ार था वह इन्तजार जल्द ही खत्म होने की संभावना है। विश्वसनीय सूत्रों की माने तो कोरोना रिलीफ फण्ड को लेके pmo और वित्तमंत्रालय के बीच कई मीटिंग्स और चर्चाएं हुई। ऐसा कहा जा रहा है कि 2 लाख करोड़ से ज्यादा के रिलीफ फण्ड की गोशान लॉकडाउन के खत्म होने से पहले हो सकती है। यह पैकेज इस संकट की गाड़ी में जनता के किये काफी सहायक साबित होने वाला है। रिज़र्व बैंक के साथ भी रिलीफ फण्ड को लेकर चर्चा हुई है। इस पैकेज के आधार पर तैयार होगा इंडस्ट्री रोडमैप। रिलीफ फण्ड पैकेज में रोजगार देने वाले सेक्टर पर खासा फोकस रहेगा। साथ ही इसमे अलग-अलग सेक्टरों पर ध्यान दिया जाएगा। कोरोना से आये आर्थिक संकट के प्रभाव को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए छोटे औऱ मध्यम सेक्टरों पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। रिलीफ फण्ड पैकेज को लेकर हुई बैठकों में फिशरीज सेक्टर, एविएशन, होटल टूरिज्म जैसे सेक्टर्स पर चर्चा हुई। ऑटो और ऑटो कॉम्पोनेन्ट बनाने वालों ने भी इन बैठकों में प्रेजेंटेशन दिया। कोरोना रिलीफ फण्ड से  सेक्टर के कर्मचारियों को काफी फायदा होने वाला है...

Covid-19: अगले बूस्टर पैकेज पर विचार कर रही है सरकार, ताकि लॉक डाउन के असर को कम किया जा सके

News: कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलते देख प्रधानमंत्री मोदी ने देश में 21 दिन का लॉक डाउन करने का ऐलान किया था। लेकिन इस लॉक डाउन की वजह से देश की अर्थव्यवस्था पर भारी मार पड़ी है। सरकार ने लॉक डाउन के बाद उत्पन्न होने वाली हर स्थिति पर अभी से काम करना शुरू कर दिया है। कोरोनावायरस से हुए लॉक डाउन के असर को कम करने के लिए तथा गिरी हुई अर्थव्यवस्था को फिर से तेज करने के लिए सरकार अगला बूस्टर पैकेज लाने पर विचार कर रही है। लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बताया जा रहा है कि अब तक इस पैकेज को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। अगर सरकार इस बूस्टर पैकेज का ऐलान करती है तो कोरोनावायरस के द्वारा उत्पन्न हुई विषम स्थितियों से निपटने के लिए सरकार का यह तीसरा बड़ा कदम होगा। लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि अभी 15 अप्रैल को हटाए जा रहे लॉक डाउन के बाद जो स्थितियां बनेंगी सरकार अभी उसी पर फोकस कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि हालांकि पैकेज के बारे में कुछ बातचीत हुई है लेकिन अभी कुछ भी निश्चित रूप से तय नहीं हुआ है। वहीं दूसरी ओर कंजप्शन को फिर से सुचारू रूप से व्यवहार में लाना है इसके लिए ...

एयरटेल यूजर्स को मिलेगी एटीएम, ग्रॉसरी स्टोर और फार्मेसी से रिचार्ज कराने की सुविधा

News: देश में लॉक डाउन के चलते ग्राहकों को रिचार्ज करवाने में कोई दिक्कत ना हो इसके लिए एयरटेल कंपनी अपने ग्राहकों के लिए बहुत ही अच्छी सुविधा लेकर आई है। इसमें एयरटेल यूजर्स किसी भी एटीएम, ग्रॉसरी स्टोर और फार्मेसी स्टोर से अपने नंबर पर रिचार्ज करवा सकते हैं। जैसा कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री ने 21 दिन का लॉक डाउन किया है एवं सभी लोगों को घर के अंदर ही रहने के लिए कहा गया है। लेकिन लॉक डाउन के दौरान डिजिटल कनेक्टिविटी बनी रहे इसके लिए भारतीय एयरटेल रिचार्ज के लिए अब ग्राहकों को नयी सुविधा दे रहा है। हाल ही में एयरटेल में अनाउंस किया है कि ग्राहक अपने प्रीपेड नंबर पर एटीएम मशीन, ग्रॉसरी स्टोर और फार्मेसी स्टोर से अपना रिचार्ज करवा पाएंगे। जानी मानी टेलीकॉम कंपनी भारतीय एयरटेल के सीईओ गोपाल विट्ठल ने अपने ग्राहकों को नया रिचार्ज ऑप्शन दिया है। उनका कहना है कि "लॉक डाउन के चलते सभी रिटेल स्टोर्स बंद है, और 14 अप्रैल तक बंद रहेंगे। ऐसे में ग्राहकों को रिचार्ज करवाने में कोई दिक्कत ना आए इसलिए यह फैसला लिया गया है"। उन्होंने यह ...

कोरोना से लड़ने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों ने जारी किए ऐप जो लोगों के लिए काफी मददगार

News: देश में कोरोना वायरस बड़ी तेजी से अपने पैर पसार रहा है। हर रोज कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं, और रोजाना इस वायरस से संक्रमित लोगों की मौत हो रही है। खबरों के अनुसार अब तक कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 2500 का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब यह स्थिति गंभीर होती जा रही है। ऐसे में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार दोनों ही अपना हर प्रयास कर रही है ताकि वह लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं दे सके तथा उनकी जान बचा सके। कोरोना से लड़ने के लिए दोनों सरकारों ने अपने-अपने स्तर पर नए स्मार्टफोन एप्लीकेशन लॉन्च किए हैं। इन एप्लीकेशन की मदद से कोरोना संक्रमित मरीजों पर निगरानी रखी जाएगी, इसे रोकने में भी काफी मदद मिलेगी तथा इससे जुड़ी अफवाहों से भी लोगों तक सही खबर पहुंचाई जाएगी। COVID-19 से जुड़े ऐप की लिस्ट कोरोना वायरस से लडने के लिए केंद्र के सभी ऍप्स और डिजिटल सुविधाओ की सूची। आरोग्य सेतु आरोग्य सेतु ऐप एक तरह का ट्रैकिंग ऐप है जिसको अभी कुछ समय पहले ही केंद्र सरकार ने लॉन्च किया है। इस ऐप में GPS सिस्टम तथा ब्लूटूथ के इस्तेमाल से कोरोना वायरस ...

अमेरिकी कंपनी ने तैयार किया कोरोना वायरस का टीका : जानिए बाजार में कब तक आ जाएगा यह टीका

News: पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने हड़कंप मचा रखा है। अब तक लाखों लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं तथा हजारों की संख्या में लोगों की मौत भी हुई है। जानकारी के लिए बता दें कि चाइना की वूहान सिटी से फैलना शुरू हुआ यह वायरस धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुका है। हर तरफ इस वायरस का डर बना हुआ है। डर की वजह यह है कि अब तक पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के इस संक्रमण से बचने के लिए कोई भी टीका या दवाई नहीं बनी है। एक बार किसी व्यक्ति को अगर यह संक्रमण हो जाता है तो उसके बचने के चांस बहुत ही कम हो जाते हैं। विश्व के कई देशों में इस से बचने के लिए लॉक डाउन ही एकमात्र उपाय है। लेकिन दुनिया में चल रही इस भयंकर बीमारी से अब एक राहत की खबर मिली है। दुनिया के जाने-माने विज्ञानिक टीका बनाने में दिन रात लगे हुए हैं। लेकिन अभी अभी आ रही खबर के अनुसार अमेरिका के जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने यह दावा किया है कि उसने इस संक्रमण से बचने के लिए टीका बना लिया है। साथ ही उसने यह भी बताया है कि इस साल के सितंबर महीने तक यह लोगों के ऊपर टेस्ट किया जाएगा तथा अगले वर्ष तक उसे इमरजेंसी में इस्...

कोरोना का असर: मूडीज ने फ़िस्कल ईयर 2020 के लिए भारत की ग्रोथ रेट 2.5% तक घटायी

शुक्रवार को मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस ने फिस्कल ईयर 2020 के लिए देश की अनुमानत ग्रोथ रेट में 2.5% की कटौती करके बताई है। बताया जा रहा है कि पहले देश कि इकोनोमिक ग्रोथ रेट 5.3% थी मगर अब अनुमान लगाया जा रहा है की यह घटकर 2.5 फीसदी तक रहो जाएगी। अपने ग्लोबल मैक्रो आउटलुक में मूडीज का कहना है कि, "भारत और साउथ अफ्रीका की सरकार ने 21 दिनों के लॉकडाउन करने का फैसला लिया है। हमारा अनुमान है कि इससे भारत और साउथ अफ्रीका, दोनों देशों की अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी। भारत के लिए हमारे इकोनोमिक ग्रोथ का अनुमान इस साल के लिए 2.5 फीसदी है और अगले साल के लिए 5.8 फीसदी है।" मूडीज का कहना है कि (NBFC) नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल सेक्टर्स और बैंको पर इस समय काफी दबाव होने के कारण नकदी संकट है। ऐसी स्थिति में इकॉनोमी में क्रेडिट फ्लो पहले ही बहुत कम है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास का कहना है कि फिस्कल ईयर 2020 की चौथी तिमाही आने तक रियल जीडीपी ग्रोथ का 4.7% रहने का अनुमान लगाया जा रहा था लेकिन अब इन हालातों को देखते हुए इस ग्रोथ रेट को हासिल कर पाना बहुत ही मुश्किल है...

जानिए फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज की क्या है पांच अहम बातें।

कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से देश पर आए संकट को सरकार पूर्ण रूप से निपटने की कोशिश में लगी है। देश में लॉक डाउन के चलते किसानों, गरीबों और मजदूरों पर बहुत बड़ा संकट आया है। इसके चलते गुरुवार को दिन में 2:30 बजे फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज की घोषणा की। हाल ही में 2 दिन पहले छोटी कंपनियों के लिए कंप्लायंस से जुड़े नियम कायदों में फाइनेंस मिनिस्टर ने कुछ ढील दी थी। और आज उन्होंने करीब 1.70 लाख करोड़ रुपए का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज पेश किया है। अप्रैल के पहले हफ्ते में अन्नदाता पैकेज के तहत ₹2000 की पहली किस्त गरीब किसानों के खातों में डाल दी जाएगी। तथा अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस पैकेज के माध्यम से देश के 8.70 करोड़ किसानों को इसका फायदा मिलेगा। वहीं दूसरी ओर मनरेगा से जुड़े किसानों की मजदूरी में इजाफा करने का भी फैसला लिया है। पहले मनरेगा में काम कर रहे किसानों को मजदूरी के रूप में ₹182 मिलते थे इसे बढ़ाकर ₹202 करने का फैसला लिया गया है। फाइनेंस मिनिस्टर ने यह भी बताया कि लोकल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट soci...

Coronavirus: बैंको ने स्पेशल इमरजेंसी लोन देने का ऐलान किया

देश में फैल रहे कोरोनावायरस से देश को बहुत ही नुकसान पहुंच रहा है। देश में अब तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 649 हो गई है वहीं 13 लोगों की मौत हो गई हैं। कोरोना की वजह से देश में हुए 21 दिनों के लॉक डाउन ने मानो देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी। लॉक डाउन के बीच सभी कारोबारियों को भयंकर नुकसान उठाना पड़ रहा है तथा उनके धंधे ठप्प पड़ गए हैं। देश में हर तरह के व्यापार को भारी नुकसान हुआ है और यह नुकसान आने वाले दिनों में और बढ़ेगा। व्यापार की इन स्थितियों से हुए नुकसान को कम करने के लिए देश में बैंकों ने कारोबारियों को सस्ता लोन देने का प्रस्ताव रखा है। Bank देंगे Emergency loan इंडियन बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया तथा बैंक ऑफ बड़ौदा ने बुधवार को एक बड़ा ऐलान किया है। इस ऐलान में उन्होंने कारोबारियों के लिए एक स्पेशल इमरजेंसी लोन (Special emergency loan) पेश किया है। इसी के साथ कुछ सरकारी बैंकों ने भी इसी प्रकार के लोन देने का ऐलान किया है। इन सरकारी बैंकों में केनरा बैंक, यूको बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक भी शामिल है। इस प्रकार का लोन देने के पीछे कारण यह है कि जिन क...

21 दिन के लॉक डाउन में जानिए देश में कौन सी सेवाएं जारी रहेगी और कौन सी सेवाएं बंद हो जाएगी।

विश्व भर में बड़ी तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने अब भारत में भी दस्तक दे दी है। देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 500 से अधिक हो गई है। इन्हीं स्थितियों के चलते 24 मार्च रात 8:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार देश को संबोधित किया। उनके संबोधन में उन्होंने एक अहम फैसला लिया जो था देश को आने वाले 21 दिनों तक लॉक डाउन करना। अगले 21 दिनों में देश में कई ऐसी सेवाएं हैं जो बंद हो जाएगी एवं कुछ ऐसी सेवाएं हैं जो निरंतर जारी रहेगी। आइए नजर डालते हैं केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की ऐसी सेवाएं जिन पर लॉक डाउन का कोई असर नहीं होगा। सेंट्रल गवर्नमेंट की वे सेवाएं जिन पर लॉक डाउन का कोई असर नहीं होगा डिफेंस सेवाएं, ट्रेजरी सेवाएं, सेंट्रल पुलिस फोर्स, पब्लिक सुविधाएं जैसे पोस्ट ऑफिस, पावर जेनरेशन, पेट्रोलियम, CNG, LPG, PNG, डिजास्टर मैनेजमेंट,  एवं ट्रांसमिशन यूनिट्स, नेशनल इनफॉरमेटिक्स सेंटर और अर्ली वॉर्निंग एजेंसी (Early Warning Agecies) पर लॉकडाउन का कोई असर नहीं होगा। राज्य सरकार की वे सेवाएं जो कि लॉक डाउन में निरंतर जारी रहेगी इनमें पब...

Complete lockdown देश में कोरोना वायरस के चलते घरों से निकलने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगी

विश्व भर में फैला कोरोना वायरस अब भारत में भी अपने पैर पसार रहा है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है। डब्ल्यूएचओ द्वारा इस बीमारी को महामारी घोषित किया गया है और पूरे विश्व में कहीं भी इस बीमारी का इलाज अब तक नहीं मिला इसके लिए कोई दवा नहीं बनी। इन्हीं हालातों के चलते अट्ठारह मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश को संबोधित किया। उनके द्वारा अपील किया गया जनता कर्फ्यू काफी हद तक सफल रहा। लेकिन अभी भी स्थिति काबू में नहीं है। ऐसी स्थितियों को देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दूसरी बार देश को संबोधित किया। पीएम के इस संबोधन में उन्होंने बहुत कुछ देश को कहा और कई मुख्य फैसले लिए जो इस प्रकार हैं:-- भारत संपूर्ण लॉकडाउन पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि देश को बचाना है तो इस वायरस के फैलने की साइकिल को तोड़ना ही होगा। इस मुश्किल समय में सरकार के लिए देश के नागरिकों का जीवन बचाना ही प्राथमिकता है। इसलिए सभी के हित के लिए आज रात 12:00 बजे से आने वाले 21 दिन तक देश के सभी राज्यों में पूर्ण रूप से लॉक डाउन ह...