Skip to main content

अमेरिकी कंपनी ने तैयार किया कोरोना वायरस का टीका : जानिए बाजार में कब तक आ जाएगा यह टीका


News: पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने हड़कंप मचा रखा है। अब तक लाखों लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं तथा हजारों की संख्या में लोगों की मौत भी हुई है। जानकारी के लिए बता दें कि चाइना की वूहान सिटी से फैलना शुरू हुआ यह वायरस धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुका है। हर तरफ इस वायरस का डर बना हुआ है। डर की वजह यह है कि अब तक पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के इस संक्रमण से बचने के लिए कोई भी टीका या दवाई नहीं बनी है। एक बार किसी व्यक्ति को अगर यह संक्रमण हो जाता है तो उसके बचने के चांस बहुत ही कम हो जाते हैं। विश्व के कई देशों में इस से बचने के लिए लॉक डाउन ही एकमात्र उपाय है। लेकिन दुनिया में चल रही इस भयंकर बीमारी से अब एक राहत की खबर मिली है। दुनिया के जाने-माने विज्ञानिक टीका बनाने में दिन रात लगे हुए हैं। लेकिन अभी अभी आ रही खबर के अनुसार अमेरिका के जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने यह दावा किया है कि उसने इस संक्रमण से बचने के लिए टीका बना लिया है। साथ ही उसने यह भी बताया है कि इस साल के सितंबर महीने तक यह लोगों के ऊपर टेस्ट किया जाएगा तथा अगले वर्ष तक उसे इमरजेंसी में इस्तेमाल किया जाएगा।

Johnson and Johnson कंपनी ने सोमवार को यह घोषणा की थी। घोषणा के तुरंत बाद ही उसके शेयरों में 7% की तेजी देखी गई। कंपनी द्वारा दिए गए बयान के मुताबिक फार्मास्यूटिकल कंपनी ने बायोमेडिकल एडवांस्ड रिसर्च एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (BARDA) के साथ एक समझौता साइन किया है। तथा इस टीके के विकास के लिए लगभग 1 अरब डॉलर का इन्वेस्टमेंट किया जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें कि जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने इस पर जनवरी माह में एडी26 सार्स-सीओवी-2 पर काम करना शुरु कर दिया था और अभी तक निरंतर उस पर काम चल रहा है। कंपनी ने बताया है कि इस टीके को बनाने के लिए उसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल का उपयोग किया जा रहा है जो टेक्नोलॉजी इबोला के टीके को बनाने में इस्तेमाल की थी।

कंपनी के एक ऑफिसर पॉल स्टोफेल्स का कहना है कि हमारे पास कई सारे संभावित टीके थे लेकिन पूर्ण विश्वास के अभाव में हमने पहले इनका टेस्ट जानवरों पर किया। और इनमे से जो सबसे बेहतर परिणाम दे रहा था हमने उसका चुनाव किया। यह कार्य लगभग जनवरी की 15 तारीख से चल रहा है और इसमें अब तक 12 हफ्ते का वक्त लग गया। इस टीके को बनाते वक्त हमने बहुत सारी बातों का ध्यान रखा था कि हम ज्यादा से ज्यादा व्यक्तियों पर उसका इस्तेमाल कर सके और उन्हें लाभ दे सके।

हालांकि अभी तक कोरोनावायरस के मरीजों के लिए कोई टीका नहीं आया है लेकिन कंपनी के अफसर स्टोफेल्स ने भरोसा दिलाया है कि वे जल्द ही कोरोनावायरस के टीके की खोज कर ही लेंगे।

Comments

Trending

Ghar Baithe gift packing ka kaam karke kamaye lakho | घर बैठे पैकिंग का काम

Ghar Baithe packing ka kaam हेल्लो दोस्तो! आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे पैकिंग का काम करके पैसे कैसे कमाएं। आप सोच रहे होंगे कि भला सिर्फ पैकिंग करके कितना पैसा कमा लेंगे ज्यादा से ज्यादा पांच हज़ार। लेकिन ऐसा नहीं है दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि घर पर काम देने वाली कंपनी से सिर्फ घर बैठे पैकिंग का काम करके आप इतना पैसा कमा सकते हैं कि आपको और कोई काम करने की भी जरूरत नहीं। आप घर बैठे पैकिंग का काम करके महीने के पंद्रह हजार तक कमा सकते है। और इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं। बस जरूरत है थोड़े डेकोरेटिव आइटम्स की जैसे रंग बिरंगे कागज, आकर्षक पैकिंग पेपर , फैंसी रिबन, ट्रांसपेरेंट रंग बिरंगी पन्नियां, कैंची, फेविकोल, टेप, डबल टेप, पेपर फ्लॉवर्स, हेंड मेड पेपर आदि। इसीलिए यह सबसे अच्छा घर से काम करने के लिए सुझाव है। दोस्तों जैसा कि हम और आप जानते हैं कि शादी, पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी, बर्थडे, या किसी को खुश करना हो तो इन सभी के लिए जो चीज दिमाग में आती हैं वह है गिफ्ट। गिफ्ट सभी को पसंद होता है। और जिसे गिफ्ट...

फ्रेंचाइजी का अर्थ हिंदी में | क्या है franchise meaning and definition in hindi ?

Franchise meaning in Hindi हेल्लो दोस्तों!! क्या आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? क्या आप भी चाहते हैं कि बिजनेस में थोड़े ही समय में आपका अच्छा मुनाफा हो? तो स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जो कि जुड़ी है बिजनेस से। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे franchise के बारे में। दोस्तों अगर आप काफी समय से बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको फ्रेंचाइजी के बारे में पहले से पता होगा। लेकिन अगर आप बिजनेस में नए हैं और हाल ही में आपने बिजनेस करने का मन बनाया है तो फ्रेंचाइजी के बारे में जानना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपको franchise से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो आइए बिना किसी देरी के शुरू करते है। यहां पढ़िए Business ideas in hindi Gaon me kya business kare Franchise का मतलब क्या होता है? दोस्तों फ्रेंचाइजी को सीधे और सरल शब्दों में समझने के लिए हम आपको बहुत ही आसान सी भाषा में समझाते हैं। मान लीजिए कि आपको एक नया व्यापार शुरू करना है और आपको उसमें मुनाफा भी बहुत ही कम समय में चाहिए। यानी कि आपको कुछ ही महीनों में बहुत ही ज्...

Online paise kaise kamaye ? 2020 के लिए 5 तरीके।

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ? नोट:-   क्या आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते है? Helo App से आप रोज  350 ₹  कमा सकते है। अभी डाउनलोड करे और दोस्तों के साथ पैसे कमाए ( Click here to download ) दोस्तो अगर आप भी ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ये जानने के लिए उक्सुक है तो आप सही जगह आये है। आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए। सबसे पहले मैं आपको बता दूँ की अगर आप थोड़ी मेहनत करने को तैयार है तो आपके लिए ऑनलाइन पैसा कमाना बहुत ही आसान होगा। लेकिन उस से पहले कुछ बाते है जो आपको जानना ओर समजना बहुत जरूरी है। आप सभी जानते है कि जमाना कितनी तेजी से डिजिटल हो रहा है और इसी के चलते आज लगभग हर बिज़नेस भी ऑनलाइन हो गया है। इन सभी बिज़नेस की एक ही जरूरत है वो है कस्टमर्स। कस्टमर्स के लिए ये ऑनलाइन बिज़नेस इश्तिहार देते है। और इन्ही इश्तिहारों को अपनी किसी भी ऑनलाइन संपत्ति जैसे कि वेबसाइट, यूट्यूब वीडियो, एंड्राइड ऐप्प पर लगाने पर आपको पैसे मिलेंगे। आपको इंटरनेट पर हजारों ऐसे आर्टिकल मिल जाएंगे जहा आपको ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए इस बारे में बताया है पर उन तरीको को कैसे इस्तेमाल क...