Skip to main content

Complete lockdown देश में कोरोना वायरस के चलते घरों से निकलने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगी

भारत में complete lockdown

विश्व भर में फैला कोरोना वायरस अब भारत में भी अपने पैर पसार रहा है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है। डब्ल्यूएचओ द्वारा इस बीमारी को महामारी घोषित किया गया है और पूरे विश्व में कहीं भी इस बीमारी का इलाज अब तक नहीं मिला इसके लिए कोई दवा नहीं बनी। इन्हीं हालातों के चलते अट्ठारह मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश को संबोधित किया। उनके द्वारा अपील किया गया जनता कर्फ्यू काफी हद तक सफल रहा। लेकिन अभी भी स्थिति काबू में नहीं है। ऐसी स्थितियों को देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दूसरी बार देश को संबोधित किया। पीएम के इस संबोधन में उन्होंने बहुत कुछ देश को कहा और कई मुख्य फैसले लिए जो इस प्रकार हैं:--

भारत संपूर्ण लॉकडाउन

पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि देश को बचाना है तो इस वायरस के फैलने की साइकिल को तोड़ना ही होगा। इस मुश्किल समय में सरकार के लिए देश के नागरिकों का जीवन बचाना ही प्राथमिकता है। इसलिए सभी के हित के लिए आज रात 12:00 बजे से आने वाले 21 दिन तक देश के सभी राज्यों में पूर्ण रूप से लॉक डाउन होने जा रहा है। देश का हर राज्य, हर जिला, हर गांव आने वाले 21दिनों तक पूरी तरीके से इसका पालन करे। घर के अंदर रहने में ही भलाई है। बचाव ही एक मात्र इलाज है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार 21 दिन का lockdown बेहद जरूरी

पीएम मोदी ने बताया कि एक्सपोर्ट्स क्या कहते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए कम से कम 21 दिन तक लॉकडॉउन बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में हाथ जोड़कर देश की जनता से अपील की है कि वह इस लॉकडॉउन को सफल बनाएं एवं इस महामारी से खुद भी बचे और दूसरों को भी बचाएं।

₹15 हजार करोड़ का प्रावधान

कोरॉना वायरस को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। देश की हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने 15000 करोड रुपए का प्रावधान किया है। Corona virus से जुड़ी testing facilities, personal protective equipment, आइसोलेशन बेड, ICU बेड, वेंटिलेटर और अन्य जरूरी साधनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में देश की जनता द्वारा लिया गया एक्शन तय करेगा देश का भविष्य।

Social distancing ही एक मात्र रास्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया के विकसित देशों में गिने जाने वाले चाइना, रशिया, इटली, अमेरिका, स्पेन, ईरान जैसे समर्थ से समर्थ देश भी इस बीमारी को काबू में नहीं कर पाए। और माना जाता है कि इन सभी देशों में स्वास्थ्य से जुड़ी बेहतरीन सेवाएं सुविधाएं हैं बावजूद इसके ये देश इस बीमारी की चपेट में बहुत बुरी तरीके से है। इन संकट की घड़ियों में जो एक उम्मीद की किरण नजर आती है वह है social distancing, यही एकमात्र रास्ता है कोरोना वायरस की साइकिल को तोड़ने का। क्योंकि यह बीमारी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलती है। और शरीर में इस संक्रमण का पता लग पाना भी मुश्किल है। क्योंकि संक्रमण के 14 दिन बाद इस बीमारी के लक्षण दिखाई देते हैं और इन 14 दिनों के भीतर संक्रमित व्यक्ति न जाने कितने लोगों को संक्रमित कर देता है। इससे बचने के लिए social distancing का रास्ता अपनाना बहुत ही आवश्यक है।

WHO के आंकड़े

WHO के आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि दुनिया भर में केवल 68 दिनों में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख हो गई थी, उसके बाद सिर्फ 11 दिन में दुनिया भर में संक्रमित लोगों की संख्या 2 लाख हुई और मात्र 4 दिन में यह संख्या तीन लाख का आंकड़ा छू गई। इन आंकड़ों को देखकर भी लापरवाही करना या निश्चिंत रहना सही नहीं है।

Comments

Trending

Ghar Baithe gift packing ka kaam karke kamaye lakho | घर बैठे पैकिंग का काम

Ghar Baithe packing ka kaam हेल्लो दोस्तो! आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे पैकिंग का काम करके पैसे कैसे कमाएं। आप सोच रहे होंगे कि भला सिर्फ पैकिंग करके कितना पैसा कमा लेंगे ज्यादा से ज्यादा पांच हज़ार। लेकिन ऐसा नहीं है दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि घर पर काम देने वाली कंपनी से सिर्फ घर बैठे पैकिंग का काम करके आप इतना पैसा कमा सकते हैं कि आपको और कोई काम करने की भी जरूरत नहीं। आप घर बैठे पैकिंग का काम करके महीने के पंद्रह हजार तक कमा सकते है। और इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं। बस जरूरत है थोड़े डेकोरेटिव आइटम्स की जैसे रंग बिरंगे कागज, आकर्षक पैकिंग पेपर , फैंसी रिबन, ट्रांसपेरेंट रंग बिरंगी पन्नियां, कैंची, फेविकोल, टेप, डबल टेप, पेपर फ्लॉवर्स, हेंड मेड पेपर आदि। इसीलिए यह सबसे अच्छा घर से काम करने के लिए सुझाव है। दोस्तों जैसा कि हम और आप जानते हैं कि शादी, पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी, बर्थडे, या किसी को खुश करना हो तो इन सभी के लिए जो चीज दिमाग में आती हैं वह है गिफ्ट। गिफ्ट सभी को पसंद होता है। और जिसे गिफ्ट...

फ्रेंचाइजी का अर्थ हिंदी में | क्या है franchise meaning and definition in hindi ?

Franchise meaning in Hindi हेल्लो दोस्तों!! क्या आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? क्या आप भी चाहते हैं कि बिजनेस में थोड़े ही समय में आपका अच्छा मुनाफा हो? तो स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जो कि जुड़ी है बिजनेस से। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे franchise के बारे में। दोस्तों अगर आप काफी समय से बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको फ्रेंचाइजी के बारे में पहले से पता होगा। लेकिन अगर आप बिजनेस में नए हैं और हाल ही में आपने बिजनेस करने का मन बनाया है तो फ्रेंचाइजी के बारे में जानना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपको franchise से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो आइए बिना किसी देरी के शुरू करते है। यहां पढ़िए Business ideas in hindi Gaon me kya business kare Franchise का मतलब क्या होता है? दोस्तों फ्रेंचाइजी को सीधे और सरल शब्दों में समझने के लिए हम आपको बहुत ही आसान सी भाषा में समझाते हैं। मान लीजिए कि आपको एक नया व्यापार शुरू करना है और आपको उसमें मुनाफा भी बहुत ही कम समय में चाहिए। यानी कि आपको कुछ ही महीनों में बहुत ही ज्...

Online paise kaise kamaye ? 2020 के लिए 5 तरीके।

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ? नोट:-   क्या आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते है? Helo App से आप रोज  350 ₹  कमा सकते है। अभी डाउनलोड करे और दोस्तों के साथ पैसे कमाए ( Click here to download ) दोस्तो अगर आप भी ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ये जानने के लिए उक्सुक है तो आप सही जगह आये है। आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए। सबसे पहले मैं आपको बता दूँ की अगर आप थोड़ी मेहनत करने को तैयार है तो आपके लिए ऑनलाइन पैसा कमाना बहुत ही आसान होगा। लेकिन उस से पहले कुछ बाते है जो आपको जानना ओर समजना बहुत जरूरी है। आप सभी जानते है कि जमाना कितनी तेजी से डिजिटल हो रहा है और इसी के चलते आज लगभग हर बिज़नेस भी ऑनलाइन हो गया है। इन सभी बिज़नेस की एक ही जरूरत है वो है कस्टमर्स। कस्टमर्स के लिए ये ऑनलाइन बिज़नेस इश्तिहार देते है। और इन्ही इश्तिहारों को अपनी किसी भी ऑनलाइन संपत्ति जैसे कि वेबसाइट, यूट्यूब वीडियो, एंड्राइड ऐप्प पर लगाने पर आपको पैसे मिलेंगे। आपको इंटरनेट पर हजारों ऐसे आर्टिकल मिल जाएंगे जहा आपको ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए इस बारे में बताया है पर उन तरीको को कैसे इस्तेमाल क...