Skip to main content

जानिए फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज की क्या है पांच अहम बातें।

Pradhanamntri garib kalyan package ki 5 bate

कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से देश पर आए संकट को सरकार पूर्ण रूप से निपटने की कोशिश में लगी है। देश में लॉक डाउन के चलते किसानों, गरीबों और मजदूरों पर बहुत बड़ा संकट आया है। इसके चलते गुरुवार को दिन में 2:30 बजे फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज की घोषणा की। हाल ही में 2 दिन पहले छोटी कंपनियों के लिए कंप्लायंस से जुड़े नियम कायदों में फाइनेंस मिनिस्टर ने कुछ ढील दी थी। और आज उन्होंने करीब 1.70 लाख करोड़ रुपए का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज पेश किया है।

अप्रैल के पहले हफ्ते में अन्नदाता पैकेज के तहत ₹2000 की पहली किस्त गरीब किसानों के खातों में डाल दी जाएगी। तथा अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस पैकेज के माध्यम से देश के 8.70 करोड़ किसानों को इसका फायदा मिलेगा। वहीं दूसरी ओर मनरेगा से जुड़े किसानों की मजदूरी में इजाफा करने का भी फैसला लिया है। पहले मनरेगा में काम कर रहे किसानों को मजदूरी के रूप में ₹182 मिलते थे इसे बढ़ाकर ₹202 करने का फैसला लिया गया है। फाइनेंस मिनिस्टर ने यह भी बताया कि लोकल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट social distancing का ध्यान रखते हुए मजदूरों को काम करने की अनुमति दे सकते है।

प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने इस पैकेज की 5 ख़ास बातों के बारे में जानकारी दी। जानिए फाइनेंस मिनिस्टर की पैकेज की पांच अहम बातें।

 1.  देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का इलाज कर रहे सभी डॉक्टर और नर्सों के लिए सरकार ने ₹50 लाख का इंश्योरेंस करने का फैसला लिया है।

 2.  अगले 3 महीनों तक प्रधानमंत्री अन्य योजना के तहत 5 किलो चावल या गेहूं प्रत्येक व्यक्ति को मिलेंगे। इसके साथ ही प्रत्येक घर को अगले 3 महीने तक 1 किलो दाल मिलती रहेगी। और यह भी एलान किया गया है कि यह दाल इलाकों के लोगों के पसंद के अनुसार मिलेगी। पूरे देश में 63 लाख सेल्फ हेल्प ग्रुप है। पहले बिना किसी गिरवी के यह सेल्फ हेल्प ग्रुप ₹10 लाख तक का लोन ले सकते थे लेकिन अब इसे बढ़ाकर 20 लाख रुपए करने का फैसला लिया है।

 3. फाइनेंस मिनिस्टर ने ऐलान किया है कि विधवा,  दिव्यांग एवं गरीब वृद्ध लोगों के खाते में सरकार सीधे पैसे ट्रांसफर करेगी और यह भी निश्चित किया जाएगा कि उनका पैसा बीच में कोई ना ले सकें। जिन महिलाओं के लिए के पास जनधन खाता है उन्हें अगले 3 महीने तक उनके खाते में पांच ₹500 दिए जाएंगे।

 4. अगले 3 महीने तक उज्जवला स्कीम के तहत देश के 8.3 करोड़ गरीब परिवारों को फ्री सिलेंडर दिया जाएगा जिससे कि उन्हें गैस से लेकर कोई परेशानी ना हो।

 5. ऑर्गनाइज्ड सेक्टर के लिए भी पैकेज में बड़े फैसले लिए गए हैं। अगले 3 महीने तक केंद्र सरकार कंपनी और कर्मचारियों की तरफ से 12 फ़ीसदी + 12 फ़ीसदी ईपीएफओ में जमा करेगी। लेकिन यह मदद कुछ चुनिंदा कंपनियों के लिए ही है जिनके पास 100 से कम कर्मचारी हैं और जिस कंपनी के 90 फ़ीसदी कर्मचारियों की सैलरी 15000 से कम है।

EPF योजना के रेगुलेशन में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। अब से EPFO में जमा कुल राशि का 75 फ़ीसदी या 3 महीने तक की सैलरी के बराबर रकम निकाली जा सकती है।

Comments

Trending

Ghar Baithe gift packing ka kaam karke kamaye lakho | घर बैठे पैकिंग का काम

Ghar Baithe packing ka kaam हेल्लो दोस्तो! आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे पैकिंग का काम करके पैसे कैसे कमाएं। आप सोच रहे होंगे कि भला सिर्फ पैकिंग करके कितना पैसा कमा लेंगे ज्यादा से ज्यादा पांच हज़ार। लेकिन ऐसा नहीं है दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि घर पर काम देने वाली कंपनी से सिर्फ घर बैठे पैकिंग का काम करके आप इतना पैसा कमा सकते हैं कि आपको और कोई काम करने की भी जरूरत नहीं। आप घर बैठे पैकिंग का काम करके महीने के पंद्रह हजार तक कमा सकते है। और इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं। बस जरूरत है थोड़े डेकोरेटिव आइटम्स की जैसे रंग बिरंगे कागज, आकर्षक पैकिंग पेपर , फैंसी रिबन, ट्रांसपेरेंट रंग बिरंगी पन्नियां, कैंची, फेविकोल, टेप, डबल टेप, पेपर फ्लॉवर्स, हेंड मेड पेपर आदि। इसीलिए यह सबसे अच्छा घर से काम करने के लिए सुझाव है। दोस्तों जैसा कि हम और आप जानते हैं कि शादी, पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी, बर्थडे, या किसी को खुश करना हो तो इन सभी के लिए जो चीज दिमाग में आती हैं वह है गिफ्ट। गिफ्ट सभी को पसंद होता है। और जिसे गिफ्ट...

फ्रेंचाइजी का अर्थ हिंदी में | क्या है franchise meaning and definition in hindi ?

Franchise meaning in Hindi हेल्लो दोस्तों!! क्या आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? क्या आप भी चाहते हैं कि बिजनेस में थोड़े ही समय में आपका अच्छा मुनाफा हो? तो स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जो कि जुड़ी है बिजनेस से। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे franchise के बारे में। दोस्तों अगर आप काफी समय से बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको फ्रेंचाइजी के बारे में पहले से पता होगा। लेकिन अगर आप बिजनेस में नए हैं और हाल ही में आपने बिजनेस करने का मन बनाया है तो फ्रेंचाइजी के बारे में जानना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपको franchise से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो आइए बिना किसी देरी के शुरू करते है। यहां पढ़िए Business ideas in hindi Gaon me kya business kare Franchise का मतलब क्या होता है? दोस्तों फ्रेंचाइजी को सीधे और सरल शब्दों में समझने के लिए हम आपको बहुत ही आसान सी भाषा में समझाते हैं। मान लीजिए कि आपको एक नया व्यापार शुरू करना है और आपको उसमें मुनाफा भी बहुत ही कम समय में चाहिए। यानी कि आपको कुछ ही महीनों में बहुत ही ज्...

Online paise kaise kamaye ? 2020 के लिए 5 तरीके।

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ? नोट:-   क्या आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते है? Helo App से आप रोज  350 ₹  कमा सकते है। अभी डाउनलोड करे और दोस्तों के साथ पैसे कमाए ( Click here to download ) दोस्तो अगर आप भी ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ये जानने के लिए उक्सुक है तो आप सही जगह आये है। आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए। सबसे पहले मैं आपको बता दूँ की अगर आप थोड़ी मेहनत करने को तैयार है तो आपके लिए ऑनलाइन पैसा कमाना बहुत ही आसान होगा। लेकिन उस से पहले कुछ बाते है जो आपको जानना ओर समजना बहुत जरूरी है। आप सभी जानते है कि जमाना कितनी तेजी से डिजिटल हो रहा है और इसी के चलते आज लगभग हर बिज़नेस भी ऑनलाइन हो गया है। इन सभी बिज़नेस की एक ही जरूरत है वो है कस्टमर्स। कस्टमर्स के लिए ये ऑनलाइन बिज़नेस इश्तिहार देते है। और इन्ही इश्तिहारों को अपनी किसी भी ऑनलाइन संपत्ति जैसे कि वेबसाइट, यूट्यूब वीडियो, एंड्राइड ऐप्प पर लगाने पर आपको पैसे मिलेंगे। आपको इंटरनेट पर हजारों ऐसे आर्टिकल मिल जाएंगे जहा आपको ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए इस बारे में बताया है पर उन तरीको को कैसे इस्तेमाल क...