Skip to main content

21 दिन के लॉक डाउन में जानिए देश में कौन सी सेवाएं जारी रहेगी और कौन सी सेवाएं बंद हो जाएगी।

21 lockdown konsi sevaye chalu or band

विश्व भर में बड़ी तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने अब भारत में भी दस्तक दे दी है।
देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 500 से अधिक हो गई है।
इन्हीं स्थितियों के चलते 24 मार्च रात 8:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार देश को संबोधित किया।
उनके संबोधन में उन्होंने एक अहम फैसला लिया जो था देश को आने वाले 21 दिनों तक लॉक डाउन करना।
अगले 21 दिनों में देश में कई ऐसी सेवाएं हैं जो बंद हो जाएगी एवं कुछ ऐसी सेवाएं हैं जो निरंतर जारी रहेगी।
आइए नजर डालते हैं केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की ऐसी सेवाएं जिन पर लॉक डाउन का कोई असर नहीं होगा।

सेंट्रल गवर्नमेंट की वे सेवाएं जिन पर लॉक डाउन का कोई असर नहीं होगा

डिफेंस सेवाएं, ट्रेजरी सेवाएं, सेंट्रल पुलिस फोर्स, पब्लिक सुविधाएं जैसे पोस्ट ऑफिस, पावर जेनरेशन, पेट्रोलियम, CNG, LPG, PNG, डिजास्टर मैनेजमेंट,  एवं ट्रांसमिशन यूनिट्स, नेशनल इनफॉरमेटिक्स सेंटर और अर्ली वॉर्निंग एजेंसी (Early Warning Agecies) पर लॉकडाउन का कोई असर नहीं होगा।

राज्य सरकार की वे सेवाएं जो कि लॉक डाउन में निरंतर जारी रहेगी

इनमें पब्लिक सुविधाएं जैसे कि सिविल डिफेंस, पुलिस फोर्स, होमगार्ड, फायर सर्विसेज, इमरजेंसी सर्विसेज, इलेक्ट्रिसिटी, डिस्टिक एडमिनिस्ट्रेशन सर्विसेज, वहीं वाटर सप्लाई एवं सैनिटेशन फैसिलिटी में जितना हो सके कम स्टाफ रखा जाएगा। मगर इन सुविधाओं में कोई पाबंदी नहीं लगेगी। लॉक डाउन में ये सुविधाएं निरंतर जारी रहेगी।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से जुड़ी सभी सुविधाएं उसी तरीके से निरंतर बनी रहेगी। इनमें अस्पताल, मेडिकल शॉप, मेडिकल लैब, दवाइयों की दुकानें लॉक डाउन में जनता के लिए खुलेगी। वहीं एंबुलेंस का काम भी लॉक डाउन में चलता रहेगा। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा से जुड़े सभी लोग डॉक्टर, नर्सेज, पैरामेडिकल स्टाफ, वार्ड बॉय, सभी को आने-जाने की सुविधा दी जाएगी।
इसके अलावा रोजमर्रा की जिंदगी में काम में आने वाली वस्तुएं जैसे कि खाने पीने की चीजें राशन की दुकान, ग्रॉसरी शॉप, फल, सब्जियां, दूध की डेरी सभी आम जनता के लिए खुली रहेगी। हालांकि डिस्ट्रिक्ट अथॉरिटी ने यह तय किया है कि बहुत ही ज्यादा जरूरी चीजों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। तथा home delivery कि सुविधा भी शुरू की जाएगी जिससे कि कम से कम लोग घर से बाहर निकले। ATM तथा बैंक इंशोरेस ऑफिस भी जनता के लिए खुले रहेंगे। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा आईटी से जुड़ी सर्विसेज भी बिना रुके चलती रहेगी। टेलीकॉम, इंटरनेट सर्विस, केबल सर्विसेज भी लॉक डाउन में खुली रहेगी। जरूरी दवाइयां, मेडिकल इक्विपमेंट तथा खाने-पीने की चीजों को ई कॉमर्स द्वारा खरीदा जा सकता है।
शेयर बाजार का काम चलता रहेगा। होटल, लॉज, मोटेल्स और जहां भी टूरिस्ट हैं उन पर लॉक डॉउन का कोई असर नहीं दिखेगा।

लॉक डाउन में इन चीजों पर लगेगी पाबंदी

सरकारी दफ्तर, सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल, कॉलेज, इंस्टीट्यूट, रिसर्च एवं कोचिंग सेंटर आदि बंद रहेंगे। वहीं प्राइवेट ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम की इजाजत होगी। ट्रांसपोर्ट की सभी सेवाएं रेल, बस, एयरलाइंस पूर्ण रूप से बंद होगी। सभी तरह की छोटी बड़ी इंडस्ट्रीज बंद रहेगी तथा सार्वजनिक पूजा तथा धार्मिक कार्यों की भी इजाजत नहीं होगी। वही लोग डॉन के दौरान मृत्यु में दाह संस्कार में 20 से ज्यादा लोग इकट्ठे नहीं हो सकते।

Comments

Trending

Ghar Baithe gift packing ka kaam karke kamaye lakho | घर बैठे पैकिंग का काम

Ghar Baithe packing ka kaam हेल्लो दोस्तो! आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे पैकिंग का काम करके पैसे कैसे कमाएं। आप सोच रहे होंगे कि भला सिर्फ पैकिंग करके कितना पैसा कमा लेंगे ज्यादा से ज्यादा पांच हज़ार। लेकिन ऐसा नहीं है दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि घर पर काम देने वाली कंपनी से सिर्फ घर बैठे पैकिंग का काम करके आप इतना पैसा कमा सकते हैं कि आपको और कोई काम करने की भी जरूरत नहीं। आप घर बैठे पैकिंग का काम करके महीने के पंद्रह हजार तक कमा सकते है। और इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं। बस जरूरत है थोड़े डेकोरेटिव आइटम्स की जैसे रंग बिरंगे कागज, आकर्षक पैकिंग पेपर , फैंसी रिबन, ट्रांसपेरेंट रंग बिरंगी पन्नियां, कैंची, फेविकोल, टेप, डबल टेप, पेपर फ्लॉवर्स, हेंड मेड पेपर आदि। इसीलिए यह सबसे अच्छा घर से काम करने के लिए सुझाव है। दोस्तों जैसा कि हम और आप जानते हैं कि शादी, पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी, बर्थडे, या किसी को खुश करना हो तो इन सभी के लिए जो चीज दिमाग में आती हैं वह है गिफ्ट। गिफ्ट सभी को पसंद होता है। और जिसे गिफ्ट...

फ्रेंचाइजी का अर्थ हिंदी में | क्या है franchise meaning and definition in hindi ?

Franchise meaning in Hindi हेल्लो दोस्तों!! क्या आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? क्या आप भी चाहते हैं कि बिजनेस में थोड़े ही समय में आपका अच्छा मुनाफा हो? तो स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जो कि जुड़ी है बिजनेस से। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे franchise के बारे में। दोस्तों अगर आप काफी समय से बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको फ्रेंचाइजी के बारे में पहले से पता होगा। लेकिन अगर आप बिजनेस में नए हैं और हाल ही में आपने बिजनेस करने का मन बनाया है तो फ्रेंचाइजी के बारे में जानना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपको franchise से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो आइए बिना किसी देरी के शुरू करते है। यहां पढ़िए Business ideas in hindi Gaon me kya business kare Franchise का मतलब क्या होता है? दोस्तों फ्रेंचाइजी को सीधे और सरल शब्दों में समझने के लिए हम आपको बहुत ही आसान सी भाषा में समझाते हैं। मान लीजिए कि आपको एक नया व्यापार शुरू करना है और आपको उसमें मुनाफा भी बहुत ही कम समय में चाहिए। यानी कि आपको कुछ ही महीनों में बहुत ही ज्...

Online paise kaise kamaye ? 2020 के लिए 5 तरीके।

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ? नोट:-   क्या आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते है? Helo App से आप रोज  350 ₹  कमा सकते है। अभी डाउनलोड करे और दोस्तों के साथ पैसे कमाए ( Click here to download ) दोस्तो अगर आप भी ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ये जानने के लिए उक्सुक है तो आप सही जगह आये है। आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए। सबसे पहले मैं आपको बता दूँ की अगर आप थोड़ी मेहनत करने को तैयार है तो आपके लिए ऑनलाइन पैसा कमाना बहुत ही आसान होगा। लेकिन उस से पहले कुछ बाते है जो आपको जानना ओर समजना बहुत जरूरी है। आप सभी जानते है कि जमाना कितनी तेजी से डिजिटल हो रहा है और इसी के चलते आज लगभग हर बिज़नेस भी ऑनलाइन हो गया है। इन सभी बिज़नेस की एक ही जरूरत है वो है कस्टमर्स। कस्टमर्स के लिए ये ऑनलाइन बिज़नेस इश्तिहार देते है। और इन्ही इश्तिहारों को अपनी किसी भी ऑनलाइन संपत्ति जैसे कि वेबसाइट, यूट्यूब वीडियो, एंड्राइड ऐप्प पर लगाने पर आपको पैसे मिलेंगे। आपको इंटरनेट पर हजारों ऐसे आर्टिकल मिल जाएंगे जहा आपको ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए इस बारे में बताया है पर उन तरीको को कैसे इस्तेमाल क...