Skip to main content

एयरटेल यूजर्स को मिलेगी एटीएम, ग्रॉसरी स्टोर और फार्मेसी से रिचार्ज कराने की सुविधा

Airtel users can recharge their numbers on atm grocery store and pharmacy

News: देश में लॉक डाउन के चलते ग्राहकों को रिचार्ज करवाने में कोई दिक्कत ना हो इसके लिए एयरटेल कंपनी अपने ग्राहकों के लिए बहुत ही अच्छी सुविधा लेकर आई है। इसमें एयरटेल यूजर्स किसी भी एटीएम, ग्रॉसरी स्टोर और फार्मेसी स्टोर से अपने नंबर पर रिचार्ज करवा सकते हैं।
जैसा कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री ने 21 दिन का लॉक डाउन किया है एवं सभी लोगों को घर के अंदर ही रहने के लिए कहा गया है। लेकिन लॉक डाउन के दौरान डिजिटल कनेक्टिविटी बनी रहे इसके लिए भारतीय एयरटेल रिचार्ज के लिए अब ग्राहकों को नयी सुविधा दे रहा है। हाल ही में एयरटेल में अनाउंस किया है कि ग्राहक अपने प्रीपेड नंबर पर एटीएम मशीन, ग्रॉसरी स्टोर और फार्मेसी स्टोर से अपना रिचार्ज करवा पाएंगे।
जानी मानी टेलीकॉम कंपनी भारतीय एयरटेल के सीईओ गोपाल विट्ठल ने अपने ग्राहकों को नया रिचार्ज ऑप्शन दिया है। उनका कहना है कि "लॉक डाउन के चलते सभी रिटेल स्टोर्स बंद है, और 14 अप्रैल तक बंद रहेंगे। ऐसे में ग्राहकों को रिचार्ज करवाने में कोई दिक्कत ना आए इसलिए यह फैसला लिया गया है"। उन्होंने यह भी कहा कि "यूजर्स को बिना किसी परेशानी का सामना करें एयरटेल कनेक्टिविटी मिलती रहे, इसलिए भारतीय एयरटेल में आईसीआईसीआई बैंक एवं एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है और इन दोनों बैंकों के एटीएम से अब रिचार्ज करवाया जा सकेगा"।
इतना ही नहीं भारतीय एयरटेल कंपनी ने बिग बाजार ग्रोसरी स्टोर और अपोलो फार्मेसी के साथ भी साझेदारी की है ताकि रिचार्ज की सुविधा अपने ग्राहकों को दी जा सके। कंपनी के सीईओ ने कहा है कि "जैसा कि एयरटेल के सभी कस्टमर्स ऑनलाइन नहीं है और इंटरनेट सेवा की मदद से रिचार्ज नहीं करवा पाते जो लोग गांव में रहते हैं और जहां इंटरनेट की इतनी सुविधा नहीं होती और ना समझ होती है, ऐसे में भारत की एक बड़ी आबादी जो कि एयरटेल के ग्राहक है उन्हें कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े इसलिए रिचार्ज के नए विकल्प ढूंढने गए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि खबरों के अनुसार लॉक डाउन के दौरान रिलायंस जिओ कंपनी भी अपने यूजर्स को एटीएम रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध करवा सकती है।

जिओ कंपनी भी दे रही है नई रिचार्ज सुविधा

जिओ यूजर्स के लिए भी बड़ी खुशखबरी है। जिओ यूजर्स भी अब अपने प्रीपेड जिओ नंबर को देश के अलग-अलग बैंक के कुल मिलाकर 90 हज़ार एटीएम से रिचार्ज करवा पाएंगे। अपने ग्राहकों को यह सुविधा देने के लिए जिओ कंपनी ने नौ अलग-अलग बैंकों के साथ साझेदारी की है। इन बैंकों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, सिटी बैंक, डीसीबी बैंक, एयूएफ बैंक और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक शामिल है। जानकारी के लिए बता दें कि एयरटेल और जियो दोनों कंपनियों ने लॉक डाउन के दौरान अपने यूजर्स को वर्क फ्रॉम होम डाटा प्लान भी ऑफर किया है।

Comments

Trending

Ghar Baithe gift packing ka kaam karke kamaye lakho | घर बैठे पैकिंग का काम

Ghar Baithe packing ka kaam हेल्लो दोस्तो! आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे पैकिंग का काम करके पैसे कैसे कमाएं। आप सोच रहे होंगे कि भला सिर्फ पैकिंग करके कितना पैसा कमा लेंगे ज्यादा से ज्यादा पांच हज़ार। लेकिन ऐसा नहीं है दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि घर पर काम देने वाली कंपनी से सिर्फ घर बैठे पैकिंग का काम करके आप इतना पैसा कमा सकते हैं कि आपको और कोई काम करने की भी जरूरत नहीं। आप घर बैठे पैकिंग का काम करके महीने के पंद्रह हजार तक कमा सकते है। और इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं। बस जरूरत है थोड़े डेकोरेटिव आइटम्स की जैसे रंग बिरंगे कागज, आकर्षक पैकिंग पेपर , फैंसी रिबन, ट्रांसपेरेंट रंग बिरंगी पन्नियां, कैंची, फेविकोल, टेप, डबल टेप, पेपर फ्लॉवर्स, हेंड मेड पेपर आदि। इसीलिए यह सबसे अच्छा घर से काम करने के लिए सुझाव है। दोस्तों जैसा कि हम और आप जानते हैं कि शादी, पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी, बर्थडे, या किसी को खुश करना हो तो इन सभी के लिए जो चीज दिमाग में आती हैं वह है गिफ्ट। गिफ्ट सभी को पसंद होता है। और जिसे गिफ्ट...

फ्रेंचाइजी का अर्थ हिंदी में | क्या है franchise meaning and definition in hindi ?

Franchise meaning in Hindi हेल्लो दोस्तों!! क्या आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? क्या आप भी चाहते हैं कि बिजनेस में थोड़े ही समय में आपका अच्छा मुनाफा हो? तो स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जो कि जुड़ी है बिजनेस से। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे franchise के बारे में। दोस्तों अगर आप काफी समय से बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको फ्रेंचाइजी के बारे में पहले से पता होगा। लेकिन अगर आप बिजनेस में नए हैं और हाल ही में आपने बिजनेस करने का मन बनाया है तो फ्रेंचाइजी के बारे में जानना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपको franchise से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो आइए बिना किसी देरी के शुरू करते है। यहां पढ़िए Business ideas in hindi Gaon me kya business kare Franchise का मतलब क्या होता है? दोस्तों फ्रेंचाइजी को सीधे और सरल शब्दों में समझने के लिए हम आपको बहुत ही आसान सी भाषा में समझाते हैं। मान लीजिए कि आपको एक नया व्यापार शुरू करना है और आपको उसमें मुनाफा भी बहुत ही कम समय में चाहिए। यानी कि आपको कुछ ही महीनों में बहुत ही ज्...

Online paise kaise kamaye ? 2020 के लिए 5 तरीके।

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ? नोट:-   क्या आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते है? Helo App से आप रोज  350 ₹  कमा सकते है। अभी डाउनलोड करे और दोस्तों के साथ पैसे कमाए ( Click here to download ) दोस्तो अगर आप भी ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ये जानने के लिए उक्सुक है तो आप सही जगह आये है। आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए। सबसे पहले मैं आपको बता दूँ की अगर आप थोड़ी मेहनत करने को तैयार है तो आपके लिए ऑनलाइन पैसा कमाना बहुत ही आसान होगा। लेकिन उस से पहले कुछ बाते है जो आपको जानना ओर समजना बहुत जरूरी है। आप सभी जानते है कि जमाना कितनी तेजी से डिजिटल हो रहा है और इसी के चलते आज लगभग हर बिज़नेस भी ऑनलाइन हो गया है। इन सभी बिज़नेस की एक ही जरूरत है वो है कस्टमर्स। कस्टमर्स के लिए ये ऑनलाइन बिज़नेस इश्तिहार देते है। और इन्ही इश्तिहारों को अपनी किसी भी ऑनलाइन संपत्ति जैसे कि वेबसाइट, यूट्यूब वीडियो, एंड्राइड ऐप्प पर लगाने पर आपको पैसे मिलेंगे। आपको इंटरनेट पर हजारों ऐसे आर्टिकल मिल जाएंगे जहा आपको ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए इस बारे में बताया है पर उन तरीको को कैसे इस्तेमाल क...