Skip to main content

Covid-19 pandemic: लॉक डाउन के चलते फल किसानों को ₹7000 करोड़ का नुकसान

Fruit farmers stare at a loss of rs 7000 crore nationwide due to corona virus breakout

News: पूरे विश्व में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा रखा है। पूरी दुनिया में फैला कोरोनावायरस अब भारत में भी फैल रहा है। क्योंकि इस संक्रमण को ठीक करने के लिए अब तक कोई टीका या दवा नहीं बनी है इसलिए सभी इससे डरे हुए हैं। प्रधानमंत्री द्वारा देश में लॉक डाउन कर दिया गया है क्योंकि बचाव ही एकमात्र उपाय है। और लॉक डाउन की वजह से देश की इकोनॉमी की तो जैसे कमर ही टूट गई हो। बिजनेस के हर सेक्टर में स्थितियां गड़बड़ा गई है और हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। कोरोना वायरस ने फल किसानों को बहुत ही तगड़ा झटका दिया है। क्योंकि देश में लॉक डाउन है तो ट्रांसपोर्ट पूरी तरीके से बंद है ऐसे में फल किसानों को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है।
हर वर्ष किसानों के लिए मार्च और मई का महीना बहुत ही अच्छा होता है, क्योंकि इन महीनों में किसान अपना माल लेकर थोक बाजार में जाते हैं और काफी अच्छा फायदा मिलता है और फिर वहां से उपभोक्ताओं तक फल पहुंचते हैं। लेकिन इस साल ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और किसानों के फल सड़ रहे हैं।
महाराष्ट्र के जलगांव जिले के एक फल किसान वैभव महाजन कहते हैं कि हम केलों की आपूर्ति करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं, लेकिन इन केलों को शहर के बाजार तक ले जाने के लिए कोई ट्रांसपोर्ट सुविधा नहीं मिल पा रही। उनका यह भी कहना है कि केले के दामों में भी काफी गिरावट आ गई है। पिछले दो हफ्तों में इन दामों में 60 फ़ीसदी की गिरावट आई है। लेकिन फल बाजार में नहीं पहुंच पा रहे इसलिए कोई खरीदार भी नहीं मिल पा रहा।
जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र के जलगांव जिले में पूरे देश में सबसे ज्यादा केले की खेती होती है। फलों के साथ तकरीबन 45,000 हेक्टेयर खेती योग्य जमीन है।
इस लॉक डाउन के दौरान फलों के दामों में तेजी से उछाल देखा गया है। ऐसे में बिचौलिए सबसे ज्यादा फायदा उठा रहे हैं। सभी जगह किसान अपने फलों को बेचने के लिए बहुत ही ज्यादा कोशिश कर रहे हैं और ट्रक वाले भी केले जैसे फल को ले जाने के लिए मना कर रहे हैं। अगर अभी के हालातों को देखें तो छोटे किसानों को ज्यादा नुकसान हुआ है क्योंकि उन्होंने खेती के लिए लोन लिया है और अब क्योंकि खरीदार नहीं मिल रहे हैं तो उनके पास इतने पैसे भी नहीं आ रहे हैं कि वे लोन को चुका सके।
और यह स्थिति केवल केला उत्पादक किसानों की ही नहीं है। सभी प्रकार के फल किसान इस समस्या से जूझ रहे हैं। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के किसानों को संतरे बेचने में भी कई तरह की मुश्किलें झेलनी पड़ रही है। अमरावती जिले के एक संतरा किसान उत्पादक से हुई बात में उनका कहना है कि कुछ समय पहले संतरे की कीमतें ₹35 प्रति किलोग्राम थी लेकिन अब वह घटकर ₹15 प्रति किलोग्राम पर आ गई है और उस क्षेत्र में सभी किसानों के संतरो को मिलाकर लगभग 1000 टन से ज्यादा संतरे हैं, लेकिन ट्रांसपोर्ट की सुविधा ना होने से यह फल गोदाम में ही पड़े हुए है। हालांकि संतरो की शेल्फ लाइफ 2 हफ्ते की होती है अगर इतने समय के अंदर ही संतरे की बिक्री नहीं की गई तो ये फल गोदाम में ही पड़े पड़े सड़ जाएंगे और किसानों को भारी नुकसान होगा।

अधिक जानकारी के लिए बता दें कि संतरे कई यूरोपीय देशों को भी निर्यात किए जाते हैं। चूंकि लॉक डाउन के चलते निर्यात की सुविधा बंद हो गई है। अगर इसी तरह के हालात बने रहे तो संभावना है कि दो हजार करोड़ रुपए का नुकसान होगा।
अमरावती जिले के ही पास एक क्षेत्र है विदर्भ जो कि किसानों की आत्महत्या के लिए देशभर में बहुचर्चित है। लेकिन अमरावती ऐसी जगह है जहां पर कोई नुकसान होने पर किसान आत्महत्या जैसा कठोर कदम नहीं उठाते। लेकिन इस बार हालात बदलते दिख रहे हैं। किसानों को हुए गंभीर नुकसान के बाद उनके हालात यह है कि वह बैंक से लिया लोन भी नहीं चुका पाएंगे। ऐसे में डर है कि अमरावती के किसान भी आत्महत्या जैसा कदम ना उठा ले।


कुछ इसी प्रकार के हाल अंगूर और सेब के फल उत्पादक किसानों का भी है। कुछ अंगूर, केला, सेब, संतरा उगाने वाले किसान तो अपनी फसलों को फेंक रहे हैं क्योंकि लॉक डाउन के चलते फल खराब हो चुके हैं। इस कोरोना वायरस के चलते हुए लॉक डाउन ने फल किसानों को बहुत ही तगड़ा झटका दिया है और बहुत ज्यादा नुकसान किया  है।

Comments

Trending

Ghar Baithe gift packing ka kaam karke kamaye lakho | घर बैठे पैकिंग का काम

Ghar Baithe packing ka kaam हेल्लो दोस्तो! आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे पैकिंग का काम करके पैसे कैसे कमाएं। आप सोच रहे होंगे कि भला सिर्फ पैकिंग करके कितना पैसा कमा लेंगे ज्यादा से ज्यादा पांच हज़ार। लेकिन ऐसा नहीं है दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि घर पर काम देने वाली कंपनी से सिर्फ घर बैठे पैकिंग का काम करके आप इतना पैसा कमा सकते हैं कि आपको और कोई काम करने की भी जरूरत नहीं। आप घर बैठे पैकिंग का काम करके महीने के पंद्रह हजार तक कमा सकते है। और इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं। बस जरूरत है थोड़े डेकोरेटिव आइटम्स की जैसे रंग बिरंगे कागज, आकर्षक पैकिंग पेपर , फैंसी रिबन, ट्रांसपेरेंट रंग बिरंगी पन्नियां, कैंची, फेविकोल, टेप, डबल टेप, पेपर फ्लॉवर्स, हेंड मेड पेपर आदि। इसीलिए यह सबसे अच्छा घर से काम करने के लिए सुझाव है। दोस्तों जैसा कि हम और आप जानते हैं कि शादी, पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी, बर्थडे, या किसी को खुश करना हो तो इन सभी के लिए जो चीज दिमाग में आती हैं वह है गिफ्ट। गिफ्ट सभी को पसंद होता है। और जिसे गिफ्ट...

फ्रेंचाइजी का अर्थ हिंदी में | क्या है franchise meaning and definition in hindi ?

Franchise meaning in Hindi हेल्लो दोस्तों!! क्या आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? क्या आप भी चाहते हैं कि बिजनेस में थोड़े ही समय में आपका अच्छा मुनाफा हो? तो स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जो कि जुड़ी है बिजनेस से। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे franchise के बारे में। दोस्तों अगर आप काफी समय से बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको फ्रेंचाइजी के बारे में पहले से पता होगा। लेकिन अगर आप बिजनेस में नए हैं और हाल ही में आपने बिजनेस करने का मन बनाया है तो फ्रेंचाइजी के बारे में जानना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपको franchise से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो आइए बिना किसी देरी के शुरू करते है। यहां पढ़िए Business ideas in hindi Gaon me kya business kare Franchise का मतलब क्या होता है? दोस्तों फ्रेंचाइजी को सीधे और सरल शब्दों में समझने के लिए हम आपको बहुत ही आसान सी भाषा में समझाते हैं। मान लीजिए कि आपको एक नया व्यापार शुरू करना है और आपको उसमें मुनाफा भी बहुत ही कम समय में चाहिए। यानी कि आपको कुछ ही महीनों में बहुत ही ज्...

Online paise kaise kamaye ? 2020 के लिए 5 तरीके।

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ? नोट:-   क्या आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते है? Helo App से आप रोज  350 ₹  कमा सकते है। अभी डाउनलोड करे और दोस्तों के साथ पैसे कमाए ( Click here to download ) दोस्तो अगर आप भी ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ये जानने के लिए उक्सुक है तो आप सही जगह आये है। आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए। सबसे पहले मैं आपको बता दूँ की अगर आप थोड़ी मेहनत करने को तैयार है तो आपके लिए ऑनलाइन पैसा कमाना बहुत ही आसान होगा। लेकिन उस से पहले कुछ बाते है जो आपको जानना ओर समजना बहुत जरूरी है। आप सभी जानते है कि जमाना कितनी तेजी से डिजिटल हो रहा है और इसी के चलते आज लगभग हर बिज़नेस भी ऑनलाइन हो गया है। इन सभी बिज़नेस की एक ही जरूरत है वो है कस्टमर्स। कस्टमर्स के लिए ये ऑनलाइन बिज़नेस इश्तिहार देते है। और इन्ही इश्तिहारों को अपनी किसी भी ऑनलाइन संपत्ति जैसे कि वेबसाइट, यूट्यूब वीडियो, एंड्राइड ऐप्प पर लगाने पर आपको पैसे मिलेंगे। आपको इंटरनेट पर हजारों ऐसे आर्टिकल मिल जाएंगे जहा आपको ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए इस बारे में बताया है पर उन तरीको को कैसे इस्तेमाल क...