Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सरकार

छोटे उद्यमियों को बड़ी राहत, MSME मंत्रालय ने लॉन्च किया "चैंपियन पोर्टल"

News:  MSME यानी कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने चैंपियन पोर्टल(Champion Portal) की शुरुआत करने का ऐलान किया है। यह पोर्टल एक तौर पर MSME की सहायता के लिए ही है। MSME की शिकायतों को सुनना, सुलझाना, प्रोत्साहित करना और मदद करना इस पोर्टल का काम रहेगा। सिर्फ 7 दिन के भीतर ही MSME की किसी भी शिकायत का समाधान पोर्टल द्वारा कर दिया जाएगा। जानिए 'चैंपियन' पोर्टल की जानकारी चैंपियन पोर्टल का काम MSME को नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर सक्षम और मजबूत बनाना, गुणवत्ता हासिल करना और प्रशासनिक रूप से किसी भी बाधा को दूर करना रहेगा। चैंपियन पोर्टल को आईसीटी टूल्स जैसे कि टेलीफोन, इंटरनेट और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की मदद से और भी ज्यादा सक्षम एवम् मजबूत बनाया गया है। इसके अलावा इस पोर्टल का काम MSME की विभिन्न इकाइयों की शिकायतों को सुनना सुलझाना प्रोत्साहित करना एवं उन्हें सहयोग करके उन्हें हल देना होगा। साथ ही छोटी इकाइयों की सहायता करके उन्हें बड़ा बनाने में भी इसका योगदान रहेगा। चैंपियन पोर्टल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा एनालिटिक्स और मशीन लर्निंग के साथ-साथ सरकार की मुख्य ...

Covid-19 pandemic: लॉक डाउन के चलते फल किसानों को ₹7000 करोड़ का नुकसान

News: पूरे विश्व में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा रखा है। पूरी दुनिया में फैला कोरोनावायरस अब भारत में भी फैल रहा है। क्योंकि इस संक्रमण को ठीक करने के लिए अब तक कोई टीका या दवा नहीं बनी है इसलिए सभी इससे डरे हुए हैं। प्रधानमंत्री द्वारा देश में लॉक डाउन कर दिया गया है क्योंकि बचाव ही एकमात्र उपाय है। और लॉक डाउन की वजह से देश की इकोनॉमी की तो जैसे कमर ही टूट गई हो। बिजनेस के हर सेक्टर में स्थितियां गड़बड़ा गई है और हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। कोरोना वायरस ने फल किसानों को बहुत ही तगड़ा झटका दिया है। क्योंकि देश में लॉक डाउन है तो ट्रांसपोर्ट पूरी तरीके से बंद है ऐसे में फल किसानों को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। हर वर्ष किसानों के लिए मार्च और मई का महीना बहुत ही अच्छा होता है, क्योंकि इन महीनों में किसान अपना माल लेकर थोक बाजार में जाते हैं और काफी अच्छा फायदा मिलता है और फिर वहां से उपभोक्ताओं तक फल पहुंचते हैं। लेकिन इस साल ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और किसानों के फल सड़ रहे हैं। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के एक फल किसान वैभव महाजन कहते हैं कि हम केलों की आपूर्ति करने के लिए बिल्कुल...