Skip to main content

पीएफ का कंट्रीब्यूशन घटा, टेक होम सैलरी बढ़ी

nirmala sitaraman

News: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएफ से संबंधित एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने यह ऐलान किया है कि प्रोविडेंट फंड के कंट्रीब्यूशन में कमी की जाएगी और कर्मचारियों की टेक होम सैलरी भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कर्मचारी चाहे तो पीएफ कंट्रीब्यूशन को लेकर अगले 3 महीने तक 10 फ़ीसदी योगदान कर सकते हैं जबकि पहले कम से कम 12 फ़ीसदी कंट्रीब्यूशन देना होता था।

वित्त मंत्री सीतारमण ने इस बात का भी ऐलान किया कि आने वाले अगले और 3 महीने तक सरकार कंपनी और कर्मचारियों की तरफ से पीएफ का योगदान करेगी। इस योजना में जिन कर्मचारियों की महीने की तनख्वाह 15000 से कम है उनकी तरफ का पीएफ कंट्रीब्यूशन सरकार देगी। साथ ही जिन कंपनियों में कुल कर्मचारी 100 से भी कम है और 90 फ़ीसदी की तनख्वाह 15000 से कम है तो उस कंपनी की तरफ से भी सरकार 12 फ़ीसदी तक पीएफ कंट्रीब्यूशन देगी। बता दें कि यह योजना मार्च, अप्रैल और मई 2020 तक के लिए ही थी। लेकिन अब इसकी अवधि और 3 महीने के लिए बढ़ाकर इसे अगस्त 2020 तक के लिए कर दिया गया है।


अगर बात करें सरकारी कंपनियों की तो कंपनी को 12 फ़ीसदी कंट्रीब्यूशन देना अनिवार्य होगा लेकिन कर्मचारियों के पास यह ऑप्शन रहेगा कि वह अगले 3 महीने 10 फ़ीसदी कंट्रीब्यूशन देना चाहते हैं या 12 फ़ीसदी। सरकार की इस योजना से लगभग 3.6 लाख कंपनियों और 72 लाख कर्मचारियों को मदद मिलेगी। इसके साथ ही ईपीएफ में भी कुछ राहत दी जा रही है जिसके लिए 2500 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

Comments

  1. आपकी बहुत अच्छी लगी ,जो पाठको को मदतगार होगी''घर बैठे इंटरनेट जॉब इन हिंदी घर पर ऑनलाइन वर्क'

    ReplyDelete
  2. best hand crank generator The great outdoors is no place for the soft and the weak. It takes an incredible amount of courage and determination to thrive there. If you’re an outdoor junkie, preparing for the worst-case scenarios is always clever and practical.

    ReplyDelete
  3. This post is so informative content.It help me a lot.My self live casino online

    ReplyDelete

Post a Comment