Skip to main content

लॉक डाउन के दूसरे फेज में इन चीजों की ऑनलाइन शॉपिंग की मंजूरी, ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए नए नियम जारी

online shopping in lockdown

News: लॉक डाउन के दूसरे फेज में बताया जा रहा है कि पहला 1 सप्ताह कड़ी पाबंदी रहेगी। 20 अप्रैल से कुछ राहत मिलेगी। अभी-अभी गृह मंत्रालय द्वारा यह निर्देश जारी किए गए हैं कि 20 अप्रैल से बड़ी-बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अपना व्यापार चला सकेगी। इनमें अमेजॉन, फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शामिल है। लेकिन इन पर भी कुछ विशेष वस्तुओं कि बिक्री पर ही छूट दी गई है। इनमें मोबाइल, टीवी, रेफ्रिजरेटर की बिक्री हो पाएगी। गृह मंत्रालय ने अपनी संशोधित एडवाइजरी में यह बात कही है। यह सूचना गृह सचिव भल्ला ने दी। इसके साथ ही लॉक डाउन के दूसरे चरण में ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए नए निर्देश जारी किए गए हैं। इन कंपनियों को कुछ शर्तों के साथ कुछ हद तक छूट दी गई है। यह कंपनियां जैसे कि फ्लिपकार्ट, अमेजॉन जहां कोरोना पॉजिटिव मामले ज्यादा नहीं है यानी कि हॉटस्पॉट्स के अलावा जितनी भी जगह है, वहां मोबाइल, टीवी, लैपटॉप, AC, फ्रिज के आर्डर ले सकती है। लेकिन इन कंपनियों को सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखना होगा एवं गृह और राज्य मंत्रालय की गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा।

इसके अलावा इन ई-कॉमर्स कंपनियों को अपने ऑर्डर की डिलीवरी देने के लिए डिलीवरी वेन को रोड पर चलाने के लिए परमिशन लेने की जरूरत पड़ेगी। बुधवार को पहले जारी किए गए एक नोटिफिकेशन में बताया था कि ई-कॉमर्स कंपनियों को केवल फूड, फार्मास्यूटिकल और मेडिकल डिवाइसेज जैसे जरूरी वस्तुओं के होम डिलीवरी की परमिशन ही दी गई थी। लेकिन बाद में आए संशोधित नोटिफिकेशन में मोबाइल फोन, टीवी, लैपटॉप, एसी, फ्रिज आदि वस्तुओं को भी सूची में शामिल किया गया है।

सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि 25 मार्च से लागू किए गए लॉक डाउन के पहले चरण की वजह से कई कारोबार और व्यवसायिक गतिविधिया जैसे थम सी गई थी। इससे अर्थव्यवस्था पर भारी नुकसान हो रहा था। इसलिए कुछ कारोबारों को कुछ शर्तों के साथ कामकाज शुरू करने की छूट दी है। इन इकॉमर्स कंपनियों के साथ बहुत ही अच्छी संख्या में लॉजिस्टिक और डिलीवरी से जुड़े काम करने वाले व्यक्ति जुड़े हुए हैं। इन सेक्टर को खोलकर सरकार बहुत ही बड़ी संख्या में लोगों का रोजगार चला रही है।

Comments

Trending

Ghar Baithe gift packing ka kaam karke kamaye lakho | घर बैठे पैकिंग का काम

Ghar Baithe packing ka kaam हेल्लो दोस्तो! आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे पैकिंग का काम करके पैसे कैसे कमाएं। आप सोच रहे होंगे कि भला सिर्फ पैकिंग करके कितना पैसा कमा लेंगे ज्यादा से ज्यादा पांच हज़ार। लेकिन ऐसा नहीं है दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि घर पर काम देने वाली कंपनी से सिर्फ घर बैठे पैकिंग का काम करके आप इतना पैसा कमा सकते हैं कि आपको और कोई काम करने की भी जरूरत नहीं। आप घर बैठे पैकिंग का काम करके महीने के पंद्रह हजार तक कमा सकते है। और इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं। बस जरूरत है थोड़े डेकोरेटिव आइटम्स की जैसे रंग बिरंगे कागज, आकर्षक पैकिंग पेपर , फैंसी रिबन, ट्रांसपेरेंट रंग बिरंगी पन्नियां, कैंची, फेविकोल, टेप, डबल टेप, पेपर फ्लॉवर्स, हेंड मेड पेपर आदि। इसीलिए यह सबसे अच्छा घर से काम करने के लिए सुझाव है। दोस्तों जैसा कि हम और आप जानते हैं कि शादी, पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी, बर्थडे, या किसी को खुश करना हो तो इन सभी के लिए जो चीज दिमाग में आती हैं वह है गिफ्ट। गिफ्ट सभी को पसंद होता है। और जिसे गिफ्ट...

फ्रेंचाइजी का अर्थ हिंदी में | क्या है franchise meaning and definition in hindi ?

Franchise meaning in Hindi हेल्लो दोस्तों!! क्या आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? क्या आप भी चाहते हैं कि बिजनेस में थोड़े ही समय में आपका अच्छा मुनाफा हो? तो स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जो कि जुड़ी है बिजनेस से। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे franchise के बारे में। दोस्तों अगर आप काफी समय से बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको फ्रेंचाइजी के बारे में पहले से पता होगा। लेकिन अगर आप बिजनेस में नए हैं और हाल ही में आपने बिजनेस करने का मन बनाया है तो फ्रेंचाइजी के बारे में जानना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपको franchise से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो आइए बिना किसी देरी के शुरू करते है। यहां पढ़िए Business ideas in hindi Gaon me kya business kare Franchise का मतलब क्या होता है? दोस्तों फ्रेंचाइजी को सीधे और सरल शब्दों में समझने के लिए हम आपको बहुत ही आसान सी भाषा में समझाते हैं। मान लीजिए कि आपको एक नया व्यापार शुरू करना है और आपको उसमें मुनाफा भी बहुत ही कम समय में चाहिए। यानी कि आपको कुछ ही महीनों में बहुत ही ज्...

Online paise kaise kamaye ? 2020 के लिए 5 तरीके।

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ? नोट:-   क्या आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते है? Helo App से आप रोज  350 ₹  कमा सकते है। अभी डाउनलोड करे और दोस्तों के साथ पैसे कमाए ( Click here to download ) दोस्तो अगर आप भी ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ये जानने के लिए उक्सुक है तो आप सही जगह आये है। आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए। सबसे पहले मैं आपको बता दूँ की अगर आप थोड़ी मेहनत करने को तैयार है तो आपके लिए ऑनलाइन पैसा कमाना बहुत ही आसान होगा। लेकिन उस से पहले कुछ बाते है जो आपको जानना ओर समजना बहुत जरूरी है। आप सभी जानते है कि जमाना कितनी तेजी से डिजिटल हो रहा है और इसी के चलते आज लगभग हर बिज़नेस भी ऑनलाइन हो गया है। इन सभी बिज़नेस की एक ही जरूरत है वो है कस्टमर्स। कस्टमर्स के लिए ये ऑनलाइन बिज़नेस इश्तिहार देते है। और इन्ही इश्तिहारों को अपनी किसी भी ऑनलाइन संपत्ति जैसे कि वेबसाइट, यूट्यूब वीडियो, एंड्राइड ऐप्प पर लगाने पर आपको पैसे मिलेंगे। आपको इंटरनेट पर हजारों ऐसे आर्टिकल मिल जाएंगे जहा आपको ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए इस बारे में बताया है पर उन तरीको को कैसे इस्तेमाल क...