Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ecommerce news

लॉक डाउन के दूसरे फेज में इन चीजों की ऑनलाइन शॉपिंग की मंजूरी, ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए नए नियम जारी

News:  लॉक डाउन के दूसरे फेज में बताया जा रहा है कि पहला 1 सप्ताह कड़ी पाबंदी रहेगी। 20 अप्रैल से कुछ राहत मिलेगी। अभी-अभी गृह मंत्रालय द्वारा यह निर्देश जारी किए गए हैं कि 20 अप्रैल से बड़ी-बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अपना व्यापार चला सकेगी। इनमें अमेजॉन, फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शामिल है। लेकिन इन पर भी कुछ विशेष वस्तुओं कि बिक्री पर ही छूट दी गई है। इनमें मोबाइल, टीवी, रेफ्रिजरेटर की बिक्री हो पाएगी। गृह मंत्रालय ने अपनी संशोधित एडवाइजरी में यह बात कही है। यह सूचना गृह सचिव भल्ला ने दी। इसके साथ ही लॉक डाउन के दूसरे चरण में ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए नए निर्देश जारी किए गए हैं। इन कंपनियों को कुछ शर्तों के साथ कुछ हद तक छूट दी गई है। यह कंपनियां जैसे कि फ्लिपकार्ट, अमेजॉन जहां कोरोना पॉजिटिव मामले ज्यादा नहीं है यानी कि हॉटस्पॉट्स के अलावा जितनी भी जगह है, वहां मोबाइल, टीवी, लैपटॉप, AC, फ्रिज के आर्डर ले सकती है। लेकिन इन कंपनियों को सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखना होगा एवं गृह और राज्य मंत्रालय की गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके अला...

Covid 19: बिगबास्केट- फ्लिपकार्ट डिलीवरी के लिए करेंगे कैब एग्रीगेटर्स से बात

अभी-अभी आ रही टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के अनुसार बिगबास्केट और फ्लिपकार्ट जैसी बड़ी ऑनलाइन कंपनीज पूरे देश में लॉक डाउन के दौरान जरूरी सामानों की होम डिलीवरी देने के लिए कैब एग्रीगेटर्स के साथ बातचीत कर रही है, ताकि जरूरी सामानों की डिलीवरी आसानी से की जा सके। इस तरह की सुविधा ग्राहकों को देने के लिए फ्लिपकार्ट ने, जो कि एक जानी-मानी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी है, उबर के साथ मिलकर इस कार्य को आसान बनाने के लिए भागीदारी की। और इसमें उन्होंने काफी कुछ निश्चय कर लिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया को मिली एक खबर के अनुसार फ्लिपकार्ट ने सरकार से अनुमति लेने के लिए सरकार के समक्ष यह प्रस्ताव रख दिया है। बिगबास्केट जो कि एक ई-रिटेलर है ने अपनी वेबसाइट पर अपने सभी ग्राहकों को यह संदेश दे दिया है कि अपनी डिलीवरी को और बेहतर बनाने के लिए तथा कैपेसिटी को बढ़ाने के लिए उसने कैब कंपनियों और रेस्टोरेंट्स के साथ बात की है। मौजूदा हालात को देखें तो कोरोना वायरस के संक्रमण का असर देश पर काफी हद तक दिख रहा है। हर रोज संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा...