Skip to main content

सप्लाई में सुधार, किसानों को राहत: किसानों से सीधे फसल खरीद सकेंगे बल्क बायर

lockdown effect efforts to improve supply bulk buyers will be able to buy crops directly from farmers

News: देश में चल रहे लॉक डाउन की वजह से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, क्योंकि अपनी फसल को बाजार में लाने के लिए किसानों को कोई भी ट्रांसपोर्ट फैसिलिटी नहीं मिल रही है, जिससे कि उनकी फसल गोदाम में पड़े पड़े खराब हो रही है। इसी के तहत सप्लाई चैन में आई रुकावट को दूर करने के लिहाज से कृषि मंत्रालय ने सभी राज्यों में बल्क बायर्स, रिटेलर्स, फूड प्रोसेसिंग कंपनियों को ये निर्देश दिए है की वे सीधे किसानों से फसल खरीदे। यही तरीका अपनाकर सप्लाई चैन में आई रुकावट को दूर किया जा सकता है तथा किसानों की मुसीबत को भी हल किया जा सकता है। इसलिए कृषि मंत्रालय ने सभी बड़े रिटेलर, बल्क बायर एवं फूड प्रोसेसिंग कंपनियों को किसानों से सीधे फसल खरीदने के लिए अनुमति दे दी है। इससे बड़ी रिटेल कंपनियों, फूड प्रोसेसिंग कंपनियों को भी फायदा हो सकता है। इसकी मंजूरी देने के लिए कृषि सचिव ने सभी राज्यों को चिट्ठी लिखकर इस बात के लिए मांग की है। कृषि सचिव ने अपनी बात में कहा है कि सभी राज्य सरकारें अगले 3 महीने तक इस व्यवस्था को बनाए रखें, क्योंकि ऐसा करने से दो काम आसान होंगे। पहला यह कि सभी राज्यों की मंडियों में भीड़ इकट्ठी नहीं होगी और दूसरा यह कि सप्लाई चैन में भी किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होगी। इसी के साथ सरकार ने Enam के नियमों में भी कुछ बदलाव किया है।
जानकारी के लिए बता दें कि देश में फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से लगाए गए लॉक डाउन ने कृषि व्यवस्था पर भारी चोट की है। इस समय रबी फसलों की कटाई जारी है परंतु मजदूरों की कमी होने की वजह से कटाई पर भी बहुत ही ज्यादा असर पड़ रहा है। इसके अलावा लॉक डाउन की वजह से सभी मंडियां भी बंद है जिससे कि कृषि के हाजिर कारोबार पर भी इसका असर दिख रहा है। और अगर ऐसी स्थिति रही तो आने वाले दिनों में खाने पीने की वस्तुओं की सप्लाई में भी परेशानी आ सकती है। जानकारों द्वारा बताया जा रहा है कि देश में तेजी से संक्रमण के मामले बढ़ते देख लॉक डाउन का समय भी बढ़ाया जाएगा।
संभावना जताई जा रही है कि बता दें कि लॉक डाउन की वजह से आटा, दाल, खाने के तेल की सप्लाई पर असर देखा जा सकता है। इसका मुख्य कारण है मजदूरों की कमी क्योंकि मजदूरों की कमी से जरूरी चीजों की सप्लाई पर उसका असर दिख रहा है। मजदूरों की कमी होने से तेल की प्रोसेसिंग में भी 40 फ़ीसदी की गिरावट आई है। आटा मिल में भी 40 से 50 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। और इसके साथ ही 70% दाल मिलों में काम पूरी तरीके से बंद पड़ा है। यही वजह है कि खाने की इन वस्तुओं के दाम तीन से चार फ़ीसदी बढ़े हैं। लोगो के लॉक डाउन की वजह से जरूरी सामान जमा करने से मुश्किल और बढ़ी है।

Comments

Trending

Ghar Baithe gift packing ka kaam karke kamaye lakho | घर बैठे पैकिंग का काम

Ghar Baithe packing ka kaam हेल्लो दोस्तो! आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे पैकिंग का काम करके पैसे कैसे कमाएं। आप सोच रहे होंगे कि भला सिर्फ पैकिंग करके कितना पैसा कमा लेंगे ज्यादा से ज्यादा पांच हज़ार। लेकिन ऐसा नहीं है दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि घर पर काम देने वाली कंपनी से सिर्फ घर बैठे पैकिंग का काम करके आप इतना पैसा कमा सकते हैं कि आपको और कोई काम करने की भी जरूरत नहीं। आप घर बैठे पैकिंग का काम करके महीने के पंद्रह हजार तक कमा सकते है। और इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं। बस जरूरत है थोड़े डेकोरेटिव आइटम्स की जैसे रंग बिरंगे कागज, आकर्षक पैकिंग पेपर , फैंसी रिबन, ट्रांसपेरेंट रंग बिरंगी पन्नियां, कैंची, फेविकोल, टेप, डबल टेप, पेपर फ्लॉवर्स, हेंड मेड पेपर आदि। इसीलिए यह सबसे अच्छा घर से काम करने के लिए सुझाव है। दोस्तों जैसा कि हम और आप जानते हैं कि शादी, पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी, बर्थडे, या किसी को खुश करना हो तो इन सभी के लिए जो चीज दिमाग में आती हैं वह है गिफ्ट। गिफ्ट सभी को पसंद होता है। और जिसे गिफ्ट...

फ्रेंचाइजी का अर्थ हिंदी में | क्या है franchise meaning and definition in hindi ?

Franchise meaning in Hindi हेल्लो दोस्तों!! क्या आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? क्या आप भी चाहते हैं कि बिजनेस में थोड़े ही समय में आपका अच्छा मुनाफा हो? तो स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जो कि जुड़ी है बिजनेस से। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे franchise के बारे में। दोस्तों अगर आप काफी समय से बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको फ्रेंचाइजी के बारे में पहले से पता होगा। लेकिन अगर आप बिजनेस में नए हैं और हाल ही में आपने बिजनेस करने का मन बनाया है तो फ्रेंचाइजी के बारे में जानना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपको franchise से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो आइए बिना किसी देरी के शुरू करते है। यहां पढ़िए Business ideas in hindi Gaon me kya business kare Franchise का मतलब क्या होता है? दोस्तों फ्रेंचाइजी को सीधे और सरल शब्दों में समझने के लिए हम आपको बहुत ही आसान सी भाषा में समझाते हैं। मान लीजिए कि आपको एक नया व्यापार शुरू करना है और आपको उसमें मुनाफा भी बहुत ही कम समय में चाहिए। यानी कि आपको कुछ ही महीनों में बहुत ही ज्...

Online paise kaise kamaye ? 2020 के लिए 5 तरीके।

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ? नोट:-   क्या आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते है? Helo App से आप रोज  350 ₹  कमा सकते है। अभी डाउनलोड करे और दोस्तों के साथ पैसे कमाए ( Click here to download ) दोस्तो अगर आप भी ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ये जानने के लिए उक्सुक है तो आप सही जगह आये है। आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए। सबसे पहले मैं आपको बता दूँ की अगर आप थोड़ी मेहनत करने को तैयार है तो आपके लिए ऑनलाइन पैसा कमाना बहुत ही आसान होगा। लेकिन उस से पहले कुछ बाते है जो आपको जानना ओर समजना बहुत जरूरी है। आप सभी जानते है कि जमाना कितनी तेजी से डिजिटल हो रहा है और इसी के चलते आज लगभग हर बिज़नेस भी ऑनलाइन हो गया है। इन सभी बिज़नेस की एक ही जरूरत है वो है कस्टमर्स। कस्टमर्स के लिए ये ऑनलाइन बिज़नेस इश्तिहार देते है। और इन्ही इश्तिहारों को अपनी किसी भी ऑनलाइन संपत्ति जैसे कि वेबसाइट, यूट्यूब वीडियो, एंड्राइड ऐप्प पर लगाने पर आपको पैसे मिलेंगे। आपको इंटरनेट पर हजारों ऐसे आर्टिकल मिल जाएंगे जहा आपको ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए इस बारे में बताया है पर उन तरीको को कैसे इस्तेमाल क...