Skip to main content

कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने 15000 करोड़ के आर्थिक पैकेज का किया ऐलान

Government announced 15000 crore health package to fight corona

News: देश में तेजी से फैल रहे कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने 21 दिन का लॉक डाउन घोषित किया है। सरकार इस महामारी से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मौजूदा हालात में जैसी स्थितियां देश में बन रही हैं उनको देखते हुए देश के हेल्थ सिस्टम को और अच्छा करने के लिए सरकार ने 15,000 करोड रुपए के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि इसमें से लगभग आधा फंड इमरजेंसी जैसे हालात से निपटने के लिए खर्च किया जाएगा जबकि बाकी आधा फंड अगले 4 साल में मिशन मोड के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
सरकार ने हाल ही में कुछ जरूरी मेडिकल इक्विपमेंट्स जैसे कि वेंटिलेटर, टेस्टिंग किट, मास्क और पीपीई जैसी चीजों पर और इनको बनाने के लिए लगने वाले रॉ मटेरियल पर से कस्टम ड्यूटी, इंपोर्ट ड्यूटी तथा हेल्थ सेट को हटाने का फैसला लिया है, ताकि इनके दाम कम हो सके और आमजन तक यह वस्तुएं आसानी से पहुंच सके। आने वाली 30 सितंबर तक इन वस्तुओं पर किसी प्रकार का कोई इंपोर्ट शुल्क या हेल्थ सेस नहीं लिया जाएगा।
सरकार ने यह आर्थिक पैकेज इमरजेंसी रिस्पांस और हेल्थ सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए दिया है। सरकार ने साथ ही में यह भी ऐलान किया है कि इस पैकेज की आधी राशि इमरजेंसी हालात से निपटने के लिए इस्तेमाल होगी और आधी राशि का इस्तेमाल 4 साल में मिशन मोड में किया जाएगा।
सरकार ने साफ कहा है कि अभी देश के हेल्थ सिस्टम को मजबूत करने की अत्यंत आवश्यकता है, इसके लिए यह पैसा खर्च होगा। सरकार की योजना है कि वह टेस्टिंग किट एवं वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाएगी। इसके साथ ही जरूरी दवाइयों की मैन्युफैक्चरिंग में भी तेजी लाने का प्रयास चल रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि आर्थिक पैकेज को लाने के साथ ही सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है कि वह बेसिक मेडिकल इक्विपमेंट्स जिनकी मौजूदा हालातों में बहुत ज्यादा आवश्यकता है जैसे कि मास्क, टेस्टिंग किट, वेंटीलेटर, इन सभी वस्तुओं पर से कस्टम ड्यूटी, इंपोर्ट शुल्क और हेल्थ सेस 30 सितंबर तक माफ किया जाएगा।

Comments

Trending

Ghar Baithe gift packing ka kaam karke kamaye lakho | घर बैठे पैकिंग का काम

Ghar Baithe packing ka kaam हेल्लो दोस्तो! आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे पैकिंग का काम करके पैसे कैसे कमाएं। आप सोच रहे होंगे कि भला सिर्फ पैकिंग करके कितना पैसा कमा लेंगे ज्यादा से ज्यादा पांच हज़ार। लेकिन ऐसा नहीं है दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि घर पर काम देने वाली कंपनी से सिर्फ घर बैठे पैकिंग का काम करके आप इतना पैसा कमा सकते हैं कि आपको और कोई काम करने की भी जरूरत नहीं। आप घर बैठे पैकिंग का काम करके महीने के पंद्रह हजार तक कमा सकते है। और इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं। बस जरूरत है थोड़े डेकोरेटिव आइटम्स की जैसे रंग बिरंगे कागज, आकर्षक पैकिंग पेपर , फैंसी रिबन, ट्रांसपेरेंट रंग बिरंगी पन्नियां, कैंची, फेविकोल, टेप, डबल टेप, पेपर फ्लॉवर्स, हेंड मेड पेपर आदि। इसीलिए यह सबसे अच्छा घर से काम करने के लिए सुझाव है। दोस्तों जैसा कि हम और आप जानते हैं कि शादी, पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी, बर्थडे, या किसी को खुश करना हो तो इन सभी के लिए जो चीज दिमाग में आती हैं वह है गिफ्ट। गिफ्ट सभी को पसंद होता है। और जिसे गिफ्ट...

फ्रेंचाइजी का अर्थ हिंदी में | क्या है franchise meaning and definition in hindi ?

Franchise meaning in Hindi हेल्लो दोस्तों!! क्या आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? क्या आप भी चाहते हैं कि बिजनेस में थोड़े ही समय में आपका अच्छा मुनाफा हो? तो स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जो कि जुड़ी है बिजनेस से। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे franchise के बारे में। दोस्तों अगर आप काफी समय से बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको फ्रेंचाइजी के बारे में पहले से पता होगा। लेकिन अगर आप बिजनेस में नए हैं और हाल ही में आपने बिजनेस करने का मन बनाया है तो फ्रेंचाइजी के बारे में जानना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपको franchise से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो आइए बिना किसी देरी के शुरू करते है। यहां पढ़िए Business ideas in hindi Gaon me kya business kare Franchise का मतलब क्या होता है? दोस्तों फ्रेंचाइजी को सीधे और सरल शब्दों में समझने के लिए हम आपको बहुत ही आसान सी भाषा में समझाते हैं। मान लीजिए कि आपको एक नया व्यापार शुरू करना है और आपको उसमें मुनाफा भी बहुत ही कम समय में चाहिए। यानी कि आपको कुछ ही महीनों में बहुत ही ज्...

Online paise kaise kamaye ? 2020 के लिए 5 तरीके।

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ? नोट:-   क्या आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते है? Helo App से आप रोज  350 ₹  कमा सकते है। अभी डाउनलोड करे और दोस्तों के साथ पैसे कमाए ( Click here to download ) दोस्तो अगर आप भी ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ये जानने के लिए उक्सुक है तो आप सही जगह आये है। आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए। सबसे पहले मैं आपको बता दूँ की अगर आप थोड़ी मेहनत करने को तैयार है तो आपके लिए ऑनलाइन पैसा कमाना बहुत ही आसान होगा। लेकिन उस से पहले कुछ बाते है जो आपको जानना ओर समजना बहुत जरूरी है। आप सभी जानते है कि जमाना कितनी तेजी से डिजिटल हो रहा है और इसी के चलते आज लगभग हर बिज़नेस भी ऑनलाइन हो गया है। इन सभी बिज़नेस की एक ही जरूरत है वो है कस्टमर्स। कस्टमर्स के लिए ये ऑनलाइन बिज़नेस इश्तिहार देते है। और इन्ही इश्तिहारों को अपनी किसी भी ऑनलाइन संपत्ति जैसे कि वेबसाइट, यूट्यूब वीडियो, एंड्राइड ऐप्प पर लगाने पर आपको पैसे मिलेंगे। आपको इंटरनेट पर हजारों ऐसे आर्टिकल मिल जाएंगे जहा आपको ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए इस बारे में बताया है पर उन तरीको को कैसे इस्तेमाल क...