Google par email id kaise banaye
हेल्लो दोस्तों!!
ईमेल आईडी बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक ब्राउज़र खोलने की आवश्यकता पड़ेगी। इसके लिए आपको कंप्यूटर या मोबाइल में आप जो भी वेब ब्राउज़र यूज करते हैं उसे खोल लीजिए। जैसे कि गूगल क्रोम, याहू, ओपेरा, युसी ब्राउज़र आदि। इनमें से कोई भी एक और उसके बाद आपको URL box में Gmail.com लिखकर enter करना है या मोबाइल में चला रहे है तो Gmail.com लिखकर search पर क्लिक करना है।
अब हमारे सामने जीमेल की वेबसाइट खुल जाएगी और उसमें जीमेल का ऑप्शन दिखेगा जिस पर Create account पर क्लिक करें यानी कि आप नया अकाउंट बनाने जा रहे हैं।
अब हमारे सामने एक फॉर्म जैसा पेज खुलेगा जिसमें जो भी डिटेल पूछी जाए उसका सही जवाब भरे। फर्स्ट नेम में आपको अपना नाम भरना है एवं लास्ट नेम में आपको सरनेम भरना है। उदाहरण के लिए मान लीजिए कि आपका नाम Mohit Sharma है तो आपको फर्स्ट नेम में Mohit और लास्ट नेम में Sharma भरना है।
Mohitsharma243
Sharmamohit100
Smohit5677
इन तीन अलग-अलग Username की तरह आप भी अपना एक यूनीक Username बना सकते हैं। आप चाहे तो उसमें आप अपने मोबाइल नंबर के कुछ डिजिट्स या अपनी डेट ऑफ बर्थ के डिजिट्स भी डाल सकते हैं ताकि आपको याद रखने में आसानी रहे।
आपको अपने पासवर्ड में एक Uppercase, एक Lowercase Alphabet रखना जरुरी है। आपकों अपना पासवर्ड 8 अक्षरों से ज्यादा का रखना होगा और अपने पासवर्ड में एक Special Character जैसे कि (@%&*) रखना और एक नंबर रखना होगा। उदाहरण: Awb#2455, Smohit#2, Mohit@4241 आदि।
स्वागत है आपका आज की हमारी इस पोस्ट में जो लिखी गई है एक बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर। दोस्तों आज की इस डिजिटल दुनिया में हर एक काम मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप के द्वारा किया जाता है, ताकि हमारा समय बच सकें। इसके लिए बहुत सारे मोबाइल ऐप्स है जो कि बहुत ही मददगार है जैसे कि व्हाट्सएप, जीमेल, फेसबुक, स्काइप आदि जो किसी भी फाइल को भेजने क्या रिसीव करने के लिए बेहतरीन प्लेटफार्म है। क्या आप इन सभी ऐप्स के बारे में जानते हैं? इनमें सबसे ज्यादा जरूरी है जीमेल अकाउंट यानी की जीमेल या ईमेल आईडी। क्या आप भी जानना चाहते हैं कि ईमेल आईडी कैसे बनाते हैं? क्या आप भी अब तक बिना ईमेल आईडी के काम कर रहे हैं?
तो आज की यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही मददगार साबित होने वाली है क्योंकि हम इसमें आपको ईमेल आईडी कैसे बनाएं, यह क्या होता है, इसके लिए क्या आवश्यकता होती है, के बारे में हम आपको बहुत विस्तार से सरल भाषा में समझाएंगे। लेकिन ईमेल आईडी बनाने से पहले यह समझना बहुत जरूरी है कि आखिर ईमेल क्या होता है।
यहां पढ़िए
ईमेल क्या होता है?
दोस्तों ईमेल का मतलब होता है इलेक्ट्रॉनिक मेल ( Electronic mail) यानी कि इंटरनेट की मदद से एक जगह से दूसरी जगह पर मैसेज या किसी भी प्रकार का कोई डाटा को भेजना ईमेल कहलाता है। इस डाटा में आप इमेज, वीडियो, डॉक्यूमेंट कुछ भी भेज सकते हैं। कभी-कभी हम ईमेल आईडी को जीमेल आईडी भी कहते हैं क्योंकि जो ईमेल अकाउंट हम बनाते हैं वह गूगल की मदद से बनाते हैं इसलिए उसे जीमेल भी कहा जाता है। वैसे हम याहू, हॉटमेल, यांडेक्स, आईक्लाउड, प्रोटॉन मेल, आउटलुक पर भी ईमेल आईडी बना सकते है। लेकिन हम जीमेल वेबसाइट का ही इस्तेमाल करते हैं क्योंकि यह एक गूगल का प्रोडक्ट है और यह हमें 15 जीबी फ्री स्पेस भी मुहैया करवाता है। और इसमें बहुत सारे अलग फीचर्स है जो हमें हाई सिक्योरिटी प्रोवाइड करते हैं। इसीलिए internet यूज करने वाले ज्यादातर लोग gmail पर ही ईमेल आईडी बनाते है।
पहले के जमाने में किसी भी व्यक्ति को मैसेज भेजने के लिए हमें खत लिखना होता था फिर हम उस खत को पोस्ट करते थे और काफी दिनों बाद उस व्यक्ति को हमारा भेजा हुआ खत मिलता था। लेकिन इस सब में बहुत ज्यादा समय लगता था। लेकिन जब से इंटरनेट की सुविधा मिली है तब से कुछ ही सेकंड में हम मैसेज को भेज सकते हैं और रिसीव कर सकते हैं। इसके लिए हमारे पास बस उस व्यक्ति का ईमेल आईडी और इंटरनेट एक्सेस होना चाहिए और हम थोड़े ही समय में उन्हें मेल के द्वारा कोई भी मैसेज, इमेज, वीडियो, डॉक्यूमेंट भेज सकते हैं।
ईमेल आईडी बनाना क्यों जरूरी है?
शुरू करने से पहले दोस्तों यह बात जानना बहुत आवश्यक है कि ईमेल आईडी बनाना जरूरी क्यों है।- दोस्तों आपके मोबाइल में जितने भी एप्स होते हैं उनमें कुछ एप्स ऐसे होते हैं जो बिना ईमेल अकाउंट के खुलते ही नहीं है। जैसे कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, पिंटरेस्ट, गूगल प्लस आदि।
- इसके अलावा अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करना चाहते हैं तब भी उसमें ईमेल आईडी की जरूरत पड़ती है। ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स या ऐप्स जैसे कि amazon, Flipkart, snapdeal, Myntra बिना ईमेल अकाउंट के नहीं खुलते है।
- आजकल अगर आप कोई जॉब ढूंढने जाते हैं या कोई ऑनलाइन काम करते हैं हां अभी आपसे आपकी ईमेल आईडी ली जाती है।
- इतना ही नहीं किसी भी वेबसाइट से फ्री नोटिफिकेशंस या जॉब अलर्ट पाने के लिए भी आपको अपनी ईमेल आईडी ही देनी होती है।
- कोई फाइल भेजनी हो या रिसीव करनी हो तो अपने जीमेल अकाउंट पर आप रिसीव कर सकते हैं या अपने जीमेल अकाउंट से फाइल को भेज भी सकते हैं, जो कि बहुत ही आसान एवं जल्दी हो जाती है।
आज के इस समय में हर कोई चाहता है कि उसके पास भी एक ईमेल आईडी हो लेकिन कई लोगों को इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती कि आखिर ईमेल आईडी कैसे बनाते हैं। तो दोस्तों घबराने की जरूरत नहीं आज हम आपको पूरी डिटेल में बताएंगे कि ईमेल आईडी कैसे बनाते हैं।
ईमेल आईडी कैसे बनाते हैं?
दोस्तों सबसे पहले यह जान लीजिए कि ईमेल आईडी बनाना बेहद आसान है। एवं एक बार आप आगे दी हुई जानकारी के अनुसार ईमेल आईडी बनाएंगे तो आप देखेंगे कि बहुत ही आसानी से ईमेल आईडी बन जाएगी। और इसकी सबसे खास बात यह है कि इमेल आईडी बनाना पूरी तरीके से मुफ्त है, और भविष्य में भी इसके लिए कभी कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। लेकिन जानकारी के अभाव में कुछ लोग फिर भी बाजार से ईमेल आईडी बनवाते हैं और पैसे देते हैं। या कुछ लोग आधी अधूरी जानकारी के अनुसार कार्य करते हैं और गलत वेबसाइट पर अपनी ईमेल आईडी बना लेते हैं जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। आप ऐसी किसी भी मुसीबत या परेशानी से बचे रहें इसके लिए हम आपको स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताएंगे जिस को फॉलो करते हुए आप आसानी से ईमेल आईडी बना पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं:--Step 1. ब्राउज़र खोलिए
नोट:- आपके मोबाइल में पहले से कोई जीमेल id लॉगिन है तो आपको क्रिएट एकाउंट का ऑप्शन नही दिखेगा उसके लिए आपको यहाँ क्लिक करके एकाउंट बनाना पड़ेगा।
Step 2. Create account पर क्लिक करे
Step 3. डिटेल्स भरे
Step 4. Username चुने
यह स्टेप बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसमें आपको अपना एक यूनिक Username सेलेक्ट करना होगा। यह Username ही आपका जीमेल अकाउंट कहलायेगा। जीमेल में हर एक यूजर को अपना एक यूनिक username बनाना होता है, जो पहले से किसी और का नहीं हो। यानी कि 2 व्यक्तियों का Username कभी भी एक नहीं हो सकता। एक अच्छा सा यूनिक username सेलेक्ट करें। उदाहरण के लिए नीचे दिए Username की तरह आप भी अपना Username बना सकते हैं।Mohitsharma243
Sharmamohit100
Smohit5677
इन तीन अलग-अलग Username की तरह आप भी अपना एक यूनीक Username बना सकते हैं। आप चाहे तो उसमें आप अपने मोबाइल नंबर के कुछ डिजिट्स या अपनी डेट ऑफ बर्थ के डिजिट्स भी डाल सकते हैं ताकि आपको याद रखने में आसानी रहे।
Step 5. Password चुनें
अब आपको अपने जीमेल अकाउंट के लिए एक पासवर्ड चुनना होगा जिसका इस्तेमाल आप अपनी जीमेल आईडी को log in करने में करेंगे। बिना पासवर्ड के आप अपनी जीमेल आईडी को नहीं खोल सकते। ध्यान रहे कि आपको एक स्ट्रांग पासवर्ड बनाना होगा ताकि हर कोई आपका जीमेल अकाउंट नहीं खोल पाए। स्ट्रांग पासवर्ड बनाने के लिए गूगल ने कुछ नियम रखे है जो इस प्रकार है:--आपको अपने पासवर्ड में एक Uppercase, एक Lowercase Alphabet रखना जरुरी है। आपकों अपना पासवर्ड 8 अक्षरों से ज्यादा का रखना होगा और अपने पासवर्ड में एक Special Character जैसे कि (@%&*) रखना और एक नंबर रखना होगा। उदाहरण: Awb#2455, Smohit#2, Mohit@4241 आदि।
उसके बाद आपको यही पासवर्ड Confirm your password में फिर से डालना होगा। याद रहे जो पासवर्ड आपने चुना वही पासवर्ड आपको इसमें भी डालना है।
Step 6. अन्य जानकारी भरें
- अब इसमें आपको कुछ अन्य जानकारी देनी होगी। इसमें आप से आपके मोबाइल नंबर मांगे जाते हैं। इसमें आप वही मोबाइल नंबर डालें जो आप यूज़ करते हैं ताकि अगर आप की ईमेल आईडी नहीं खुलती है तो आप अपने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके ईमेल आईडी को log in कर सकते हैं।
- इसके अलावा एक और ऑप्शन होता है Recovery email address यानी कि अगर किसी वजह से आपका ईमेल नहीं खुलता है तो आप किसी और की ईमेल एड्रेस का इस्तेमाल करके अपना ईमेल आईडी log in कर सकते हैं। इन दोनों options को चाहे तो छोड़ भी सकते है। लेकिन बेहतर है कि आप इन दोनों ऑप्शंस को भरें ताकि आपको आगे कोई समस्या ना आए।
- इसके बाद अपनी जन्म तिथि की डिटेल भरे।
- फिर दूसरे ऑप्शंस जैसे कि Gender में आप पुरुष है तो Male पर सेलेक्ट करें और महिला है तो Female पर सेलेक्ट करें।
- अब लोकेशन बॉक्स में अपनी location यानी की आप जिस देश में रहते हैं वह भरे यानी कि India को सेलेक्ट करे। यह सभी डिटेल्स मरने के बाद नीचे दिए गए Next बटन पर क्लिक करें।
Step 7. Terms and conditions को स्वीकार करें
इसके बाद जब आप फॉर्म में सारी जानकारी भर देंगे और नेक्स्ट पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने जीमेल का Terms and conditions का पेज खुलेगा जिस पर आपको I Agree पर क्लिक करना है।
उसके बाद आपके सामने एक दूसरा पेज खुलेगा जिसमें आपको Continue to gmail पर क्लिक करना है।
और बस लीजिए बन गई आपकी ईमेल आईडी।
और बस लीजिए बन गई आपकी ईमेल आईडी।
अब आप बड़े ही आराम से अपने मोबाइल में यूट्यूब, प्ले स्टोर एवं अन्य ऐप्स को एक्सेस कर सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति आपसे आपकी ईमेल आईडी मांगता है तो आपको अपनी ईमेल आईडी इस तरह बतानी है username@gmail.com। इस जीमेल आईडी में आपको username की जगह वह डालना है जो आपका यूजरनेम है।
कई उपयोगकर्ता हमसे एक प्रश्न पूछते हैं Jio phone me email id kaise banaye। तो उनके लिए आप किसी भी फोन पर ईमेल आईडी बना सकते हैं जिसमें इंटरनेट का उपयोग और ब्राउज़र है।
कई उपयोगकर्ता हमसे एक प्रश्न पूछते हैं Jio phone me email id kaise banaye। तो उनके लिए आप किसी भी फोन पर ईमेल आईडी बना सकते हैं जिसमें इंटरनेट का उपयोग और ब्राउज़र है।
ईमेल आईडी को कैसे खोलें?
अब जब भी आप अपना जीमेल अकाउंट खोलना चाहेंगे तब आपको किसी भी वेब ब्राउज़र को ओपन करके उस में gmail.com लिखना है। उसके बाद sign in पर क्लिक करके यूजरनेम डालना है तथा पासवर्ड डालना है और आपकी जीमेल आईडी खुल जाएगी। अब आप अपनी जीमेल अकाउंट पर Inbox में कोई भी mail को देख सकते हैं एवं आप चाहे तो मेल कंपोज करके किसी को mail भेज भी सकते है। और आप अपने नाम किट फर्स्ट लेटर जैसे आइकन पर क्लिक करके अपनी ईमेल आईडी से लॉगआउट भी कर सकते हैं।
और अगर आप मोबाइल में ईमेल आईडी खोलना चाहते हैं तो आपको जीमेल एप पर लॉगइन करना है और आपकी मेल आईडी खुल जाएगी और आप अपने इनबॉक्स में मेल को पढ़ सकते हैं और मेल कंपोज करके किसी को मेल भी कर सकते है।



Comments
Post a Comment