Skip to main content

Innovation: छोटे स्टार्टअप्स लेकर आए है ₹10 में कोरोना से बचाव तथा 10 मिनट में कोरोना की जांच

covid19 crisis startups companies show innovation introduce cheap corona test kits

News: हर तरफ कोरोना का हाहाकार मचा हुआ है एवं देश की जनता इसके संक्रमण से डरी हुई है। ऐसे में हर कोई इससे बचने का हर उपाय कर रहा है। चाहे वह मास्क हो या फिर हेल्थ, हाइजीन का ध्यान रखना हो। लेकिन पिछले कुछ दिनों में मास्क की डिमांड इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि दुकानों में मास्क ढूंढने पर भी नहीं मिल रहे। ऐसे समय में जब मास्क लगाना अत्यंत आवश्यक हो गया है तब मास्क की कमी ना हो इसके लिए छोटे स्टार्टअप ने इनोवेशन करके बहुत ही कम दाम में लोगों को मास्क उपलब्ध कराए हैं। सिर्फ ₹10 में कोरोना से बचने के लिए मास्क मिल रहे हैं तथा 10 मिनट में कोरोना की जांच भी हो रही है। और यह काम बड़ी-बड़ी कंपनियों ने नहीं बल्कि छोटे-छोटे स्टार्टअप ने कर दिखाया है देशभर में छोटे स्टार्टअप ने ऐसे कई इनोवेशंस किए हैं जिससे कि कोरोना से बचने में काफी मदद मिल रही है।

कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने से हर कोई सचेत हो गया है तथा इससे बचने के लिए हर प्रयास कर रहा है। कोरोना की वजह से बाजार में जिस प्रोडक्ट की सबसे ज्यादा कमी आई है वह है मास्क। हालात ऐसे हैं मानो दुकानों में मास्क खत्म ही हो गए हो। मुश्किल के इस दौर में इसका समाधान ढूंढ निकाला है आईआईटी दिल्ली के इनक्यूबेटेड स्टार्टअप नैनोक्लीन ग्लोबल ने। इस छोटे स्टार्टअप ने एक प्रोडक्ट बनाया है जिसका नाम है nasofilter। यह एक प्रकार का मास्क है जिसमें नैनो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है और इसे आसानी से मुंह पर पहना जा सकता है। इसकी खास बात यह है कि इसकी कीमत केवल ₹10 है और इस नए इनोवेशन से इस छोटे से स्टार्ट पिछले 1 महीने में ₹5 करोड़ से भी ज्यादा का मुनाफा कमाया है।

इसी तरह का एक और इनोवेशन देश में देखा गया है। मध्य प्रदेश के नीमच का स्टार्टअप EtechRobot 3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी को यूज करके हेल्थ केयर से जुड़े प्रोडक्ट बना रहा है। इनमें फेस शिल्ड अहम है जिसे मास्क के तौर पर पहना जा सकता है। इस स्टार्टअप के बनाए फेस शिल्ड को स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को बांटा गया है

छोटे स्टार्टअप्स द्वारा मास्क तो बनाए ही गए है लेकिन बंगलुरु के एक स्टार्टअप बायोन ने एक ऐसा होम किट बनाया है जो सिर्फ 10 मिनट में कोरोना की जांच करता है तथा 10 मिनट के अंदर ही नतीजे भी बता देता है। इस तरह यह स्टार्टअप कोरोना से जंग जीतने में मदद कर रहा है। इसके अलावा भी कई और स्टार्टअप्स है जो अपने स्तर पर नए इनोवेशन से लोगों को कम दाम में होम किट या मास्क उपलब्ध करा रहे हैं। इसी तरह का एक और स्टार्टअप है Staqu जिसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस एक ऐसा थर्मल कैमरा बनाया है जो बिना किसी व्यक्ति के कोरोना के मरीजों की पहचान कर सकता है तथा रियल टाइम अलर्ट भी जारी कर सकता है। और इस कंपनी ने गुड़गांव और नोएडा प्रशासन के साथ मिलकर इस काम को शुरू भी कर दिया है।

इसी तरह के स्टार्टअप्स में एक और स्टार्टअप का नाम आता है जो है मोबिलिटी स्टार्टअप Revv जो कि अपनी 1000 गाड़ियां हेल्थकेयर वर्कर को चलाने के लिए दे रहा है वह भी बिना किसी फीस के। कंपनी यह सुविधा देश के 5 बड़े शहरों में उपलब्ध करा रही है। इसके लिए हेल्थकेयर वर्कर को केवल अपना आईडी कार्ड दिखाना है और वह Revv की गाड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कोरोना वायरस से लड़ने का जुनून छात्रों में भी देखा जा रहा है। आईआईटी रुड़की के छात्रों ने बहुत ही कम दाम वाला एक वेंटिलेटर बनाया है जिसकी कीमत केवल ₹25000 है। इसका नाम रखा गया है प्राणवायु। इस वेंटीलेटर में कंप्रेस्ड एयर की कोई जरूरत नहीं होती और यह वेंटीलेटर उस समय के लिए बेहतरीन हैं जब किसी वार्ड को आईसीयू में बदला जाता है।

 करना वायरस की वजह से स्टार्टअप का बिजनेस और उसकी फंडिंग भी बहुत प्रभावित हुई है लेकिन बावजूद इसके यह छोटे-छोटे स्टार्टअप कोरना से लड़ने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं एवं एक योद्धा की तरह अपना कार्य कर रहे हैं।

Comments

Trending

Ghar Baithe gift packing ka kaam karke kamaye lakho | घर बैठे पैकिंग का काम

Ghar Baithe packing ka kaam हेल्लो दोस्तो! आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे पैकिंग का काम करके पैसे कैसे कमाएं। आप सोच रहे होंगे कि भला सिर्फ पैकिंग करके कितना पैसा कमा लेंगे ज्यादा से ज्यादा पांच हज़ार। लेकिन ऐसा नहीं है दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि घर पर काम देने वाली कंपनी से सिर्फ घर बैठे पैकिंग का काम करके आप इतना पैसा कमा सकते हैं कि आपको और कोई काम करने की भी जरूरत नहीं। आप घर बैठे पैकिंग का काम करके महीने के पंद्रह हजार तक कमा सकते है। और इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं। बस जरूरत है थोड़े डेकोरेटिव आइटम्स की जैसे रंग बिरंगे कागज, आकर्षक पैकिंग पेपर , फैंसी रिबन, ट्रांसपेरेंट रंग बिरंगी पन्नियां, कैंची, फेविकोल, टेप, डबल टेप, पेपर फ्लॉवर्स, हेंड मेड पेपर आदि। इसीलिए यह सबसे अच्छा घर से काम करने के लिए सुझाव है। दोस्तों जैसा कि हम और आप जानते हैं कि शादी, पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी, बर्थडे, या किसी को खुश करना हो तो इन सभी के लिए जो चीज दिमाग में आती हैं वह है गिफ्ट। गिफ्ट सभी को पसंद होता है। और जिसे गिफ्ट...

फ्रेंचाइजी का अर्थ हिंदी में | क्या है franchise meaning and definition in hindi ?

Franchise meaning in Hindi हेल्लो दोस्तों!! क्या आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? क्या आप भी चाहते हैं कि बिजनेस में थोड़े ही समय में आपका अच्छा मुनाफा हो? तो स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जो कि जुड़ी है बिजनेस से। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे franchise के बारे में। दोस्तों अगर आप काफी समय से बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको फ्रेंचाइजी के बारे में पहले से पता होगा। लेकिन अगर आप बिजनेस में नए हैं और हाल ही में आपने बिजनेस करने का मन बनाया है तो फ्रेंचाइजी के बारे में जानना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपको franchise से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो आइए बिना किसी देरी के शुरू करते है। यहां पढ़िए Business ideas in hindi Gaon me kya business kare Franchise का मतलब क्या होता है? दोस्तों फ्रेंचाइजी को सीधे और सरल शब्दों में समझने के लिए हम आपको बहुत ही आसान सी भाषा में समझाते हैं। मान लीजिए कि आपको एक नया व्यापार शुरू करना है और आपको उसमें मुनाफा भी बहुत ही कम समय में चाहिए। यानी कि आपको कुछ ही महीनों में बहुत ही ज्...

Online paise kaise kamaye ? 2020 के लिए 5 तरीके।

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ? नोट:-   क्या आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते है? Helo App से आप रोज  350 ₹  कमा सकते है। अभी डाउनलोड करे और दोस्तों के साथ पैसे कमाए ( Click here to download ) दोस्तो अगर आप भी ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ये जानने के लिए उक्सुक है तो आप सही जगह आये है। आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए। सबसे पहले मैं आपको बता दूँ की अगर आप थोड़ी मेहनत करने को तैयार है तो आपके लिए ऑनलाइन पैसा कमाना बहुत ही आसान होगा। लेकिन उस से पहले कुछ बाते है जो आपको जानना ओर समजना बहुत जरूरी है। आप सभी जानते है कि जमाना कितनी तेजी से डिजिटल हो रहा है और इसी के चलते आज लगभग हर बिज़नेस भी ऑनलाइन हो गया है। इन सभी बिज़नेस की एक ही जरूरत है वो है कस्टमर्स। कस्टमर्स के लिए ये ऑनलाइन बिज़नेस इश्तिहार देते है। और इन्ही इश्तिहारों को अपनी किसी भी ऑनलाइन संपत्ति जैसे कि वेबसाइट, यूट्यूब वीडियो, एंड्राइड ऐप्प पर लगाने पर आपको पैसे मिलेंगे। आपको इंटरनेट पर हजारों ऐसे आर्टिकल मिल जाएंगे जहा आपको ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए इस बारे में बताया है पर उन तरीको को कैसे इस्तेमाल क...