Skip to main content

Posts

Showing posts with the label innovation

Innovation: छोटे स्टार्टअप्स लेकर आए है ₹10 में कोरोना से बचाव तथा 10 मिनट में कोरोना की जांच

News: हर तरफ कोरोना का हाहाकार मचा हुआ है एवं देश की जनता इसके संक्रमण से डरी हुई है। ऐसे में हर कोई इससे बचने का हर उपाय कर रहा है। चाहे वह मास्क हो या फिर हेल्थ, हाइजीन का ध्यान रखना हो। लेकिन पिछले कुछ दिनों में मास्क की डिमांड इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि दुकानों में मास्क ढूंढने पर भी नहीं मिल रहे। ऐसे समय में जब मास्क लगाना अत्यंत आवश्यक हो गया है तब मास्क की कमी ना हो इसके लिए छोटे स्टार्टअप ने इनोवेशन करके बहुत ही कम दाम में लोगों को मास्क उपलब्ध कराए हैं। सिर्फ ₹10 में कोरोना से बचने के लिए मास्क मिल रहे हैं तथा 10 मिनट में कोरोना की जांच भी हो रही है। और यह काम बड़ी-बड़ी कंपनियों ने नहीं बल्कि छोटे-छोटे स्टार्टअप ने कर दिखाया है देशभर में छोटे स्टार्टअप ने ऐसे कई इनोवेशंस किए हैं जिससे कि कोरोना से बचने में काफी मदद मिल रही है। कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने से हर कोई सचेत हो गया है तथा इससे बचने के लिए हर प्रयास कर रहा है। कोरोना की वजह से बाजार में जिस प्रोडक्ट की सबसे ज्यादा कमी आई है वह है मास्क। हालात ऐसे हैं मानो दुकानों में मास्क खत्म ही हो गए हो। मुश्किल के इस दौ...