Skip to main content

सीएम गहलोत ने 14 राज्यों से राजस्थान के मजदूरों को लाने के आदेश दिए, 19 आईएएस ऑफिसर को दी गई इसकी जिम्मेदारी

ashok gehlot

News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आदेश दिए जाने के बाद राजस्थान के मजदूरों को अब दूसरे राज्य से लाने के लिए सरकार एक्टिव हो चुकी है। 14 राज्यों से मजदूरों को लाने के लिए मुख्यमंत्री ने आदेश दे दिया है और 19 आईएएस ऑफिसर को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इन 14 राज्यों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिमी बंगाल, पंजाब, गुजरात, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक तथा अन्य राज्य शामिल है। यह आईएएस अधिकारी संबंधित राज्यों से बात करके वहां से मजदूरों, श्रमिकों को लाने एवं यहां पर रह रहे दूसरे राज्यों के मजदूरों को पहुंचाने में मदद करेंगे।

मुख्यमंत्री ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री के आदेश की पालना करते हुए गृह विभाग ने इस संबंध में मंजूरी देते हुए सभी जिला कलेक्टरों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। यह भी फैसला लिया गया है कि जो भी मजदूर बाहर राज्यों से आएंगे उन्हें 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन में रखा जाएगा। एवं सीमा वाले जिलों में चैक पोस्ट स्थापित किए जाएंगे। वहीं गांव के इलाकों में मजदूरों के लौटने की सूचना पटवारी को देनी होगी। इस संबंध में पटवारी नियमित रूप से तहसीलदार और उपखंड अधिकारी को इससे जुड़ी जानकारी देते रहेंगे। और बीएलओ इस काम में पटवारी की सहायता करेंगे। वहीं शहरों में भी इसी प्रकार की व्यवस्था लागू की जाएगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शनिवार को उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री गहलोत ने राजस्थान मूल के प्रवासियों और मजदूरों को वापस लाने के निर्देश दिए थे।
साथ ही श्रमिकों को लाने के बाद श्रमिकों को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा एवं तय तिथि एवं समय पर घर आने की व्यवस्था होगी। राज्य सरकार के अनुसार राजस्थान मूल के सभी प्रवासी मजदूरों को हेल्पलाइन नंबर 18001806127,
emitra.rajasthan.gov.in या पोर्टल ई मित्र मोबाइल एप अथवा ई मित्र कियोस्क पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जितने भी रजिस्टर्ड श्रमिक होंगे उसके अनुसार उन्हें तय तिथि एवं समय पर घर जाने की भी व्यवस्था दी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति अपने वाहन से आना चाहता है तो उसे रजिस्ट्रेशन में इस बात का उल्लेख करना होगा। ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी मर्जी से सड़कों पर नहीं निकले। परिवहन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग, स्क्रीनिंग का भी ध्यान रखें एवं धैर्य बनाए रखें।

Comments

Trending

Ghar Baithe gift packing ka kaam karke kamaye lakho | घर बैठे पैकिंग का काम

Ghar Baithe packing ka kaam हेल्लो दोस्तो! आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे पैकिंग का काम करके पैसे कैसे कमाएं। आप सोच रहे होंगे कि भला सिर्फ पैकिंग करके कितना पैसा कमा लेंगे ज्यादा से ज्यादा पांच हज़ार। लेकिन ऐसा नहीं है दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि घर पर काम देने वाली कंपनी से सिर्फ घर बैठे पैकिंग का काम करके आप इतना पैसा कमा सकते हैं कि आपको और कोई काम करने की भी जरूरत नहीं। आप घर बैठे पैकिंग का काम करके महीने के पंद्रह हजार तक कमा सकते है। और इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं। बस जरूरत है थोड़े डेकोरेटिव आइटम्स की जैसे रंग बिरंगे कागज, आकर्षक पैकिंग पेपर , फैंसी रिबन, ट्रांसपेरेंट रंग बिरंगी पन्नियां, कैंची, फेविकोल, टेप, डबल टेप, पेपर फ्लॉवर्स, हेंड मेड पेपर आदि। इसीलिए यह सबसे अच्छा घर से काम करने के लिए सुझाव है। दोस्तों जैसा कि हम और आप जानते हैं कि शादी, पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी, बर्थडे, या किसी को खुश करना हो तो इन सभी के लिए जो चीज दिमाग में आती हैं वह है गिफ्ट। गिफ्ट सभी को पसंद होता है। और जिसे गिफ्ट...

फ्रेंचाइजी का अर्थ हिंदी में | क्या है franchise meaning and definition in hindi ?

Franchise meaning in Hindi हेल्लो दोस्तों!! क्या आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? क्या आप भी चाहते हैं कि बिजनेस में थोड़े ही समय में आपका अच्छा मुनाफा हो? तो स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जो कि जुड़ी है बिजनेस से। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे franchise के बारे में। दोस्तों अगर आप काफी समय से बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको फ्रेंचाइजी के बारे में पहले से पता होगा। लेकिन अगर आप बिजनेस में नए हैं और हाल ही में आपने बिजनेस करने का मन बनाया है तो फ्रेंचाइजी के बारे में जानना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपको franchise से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो आइए बिना किसी देरी के शुरू करते है। यहां पढ़िए Business ideas in hindi Gaon me kya business kare Franchise का मतलब क्या होता है? दोस्तों फ्रेंचाइजी को सीधे और सरल शब्दों में समझने के लिए हम आपको बहुत ही आसान सी भाषा में समझाते हैं। मान लीजिए कि आपको एक नया व्यापार शुरू करना है और आपको उसमें मुनाफा भी बहुत ही कम समय में चाहिए। यानी कि आपको कुछ ही महीनों में बहुत ही ज्...

Online paise kaise kamaye ? 2020 के लिए 5 तरीके।

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ? नोट:-   क्या आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते है? Helo App से आप रोज  350 ₹  कमा सकते है। अभी डाउनलोड करे और दोस्तों के साथ पैसे कमाए ( Click here to download ) दोस्तो अगर आप भी ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ये जानने के लिए उक्सुक है तो आप सही जगह आये है। आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए। सबसे पहले मैं आपको बता दूँ की अगर आप थोड़ी मेहनत करने को तैयार है तो आपके लिए ऑनलाइन पैसा कमाना बहुत ही आसान होगा। लेकिन उस से पहले कुछ बाते है जो आपको जानना ओर समजना बहुत जरूरी है। आप सभी जानते है कि जमाना कितनी तेजी से डिजिटल हो रहा है और इसी के चलते आज लगभग हर बिज़नेस भी ऑनलाइन हो गया है। इन सभी बिज़नेस की एक ही जरूरत है वो है कस्टमर्स। कस्टमर्स के लिए ये ऑनलाइन बिज़नेस इश्तिहार देते है। और इन्ही इश्तिहारों को अपनी किसी भी ऑनलाइन संपत्ति जैसे कि वेबसाइट, यूट्यूब वीडियो, एंड्राइड ऐप्प पर लगाने पर आपको पैसे मिलेंगे। आपको इंटरनेट पर हजारों ऐसे आर्टिकल मिल जाएंगे जहा आपको ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए इस बारे में बताया है पर उन तरीको को कैसे इस्तेमाल क...