Skip to main content

Posts

Showing posts with the label E-Mitra

सीएम गहलोत ने 14 राज्यों से राजस्थान के मजदूरों को लाने के आदेश दिए, 19 आईएएस ऑफिसर को दी गई इसकी जिम्मेदारी

News:  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आदेश दिए जाने के बाद राजस्थान के मजदूरों को अब दूसरे राज्य से लाने के लिए सरकार एक्टिव हो चुकी है। 14 राज्यों से मजदूरों को लाने के लिए मुख्यमंत्री ने आदेश दे दिया है और 19 आईएएस ऑफिसर को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इन 14 राज्यों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिमी बंगाल, पंजाब, गुजरात, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक तथा अन्य राज्य शामिल है। यह आईएएस अधिकारी संबंधित राज्यों से बात करके वहां से मजदूरों, श्रमिकों को लाने एवं यहां पर रह रहे दूसरे राज्यों के मजदूरों को पहुंचाने में मदद करेंगे। मुख्यमंत्री ने जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री के आदेश की पालना करते हुए गृह विभाग ने इस संबंध में मंजूरी देते हुए सभी जिला कलेक्टरों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। यह भी फैसला लिया गया है कि जो भी मजदूर बाहर राज्यों से आएंगे उन्हें 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन में रखा जाएगा। एवं सीमा वाले जिलों में चैक पोस्ट स्थापित किए जाएंगे। वहीं गांव के इलाकों में मजदूरों के लौटने की सूचना पटवारी को देनी होगी। इस संबंध में पटवारी न...