Skip to main content

Covid-19 pandemic: ADB देगा भारत को 2.2 अरब डॉलर का सपोर्ट पैकेज

abd will give 2.2 billion dollar support package to india

News: शुक्रवार को एशियन डेवलपमेंट बैंक के प्रेसिडेंट मसात्सुगू असाकावा (Masatsugu Asakawa) ने भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को विश्वास दिलाया कि एडीबी भारत को कोरोना वायरस से निपटने के लिए मदद करेगा। एडीबी के प्रेसिडेंट ने आश्वस्त किया कि वह भारत को 2.2 अरब डॉलर (16500 करोड़ रुपए) का सपोर्ट पैकेज देंगे।
एशियन डेवलपमेंट बैंक के प्रेसिडेंट मसात्सुगू असाकावा (Masatsugu Asakawa) ने भारत की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत सरकार ने सही समय पर सही निर्णय लिए और कोरोना वायरस को फैलने से रोक कर रखा। जानकारी के लिए बता दें कि भारत सरकार ने कोरोना वायरस से जंग में काफी प्रयास किए हैं। सरकार ने इस महामारी से जंग जीतने के लिए नेशनल हेल्थ इमरजेंसी प्रोग्राम, कारोबारियों और उद्यमियों के लिए टैक्स में कमी करके बहुत ही प्रशंसनीय कदम उठाए हैं। 26 मार्च को सरकार ने लॉक डाउन की वजह से शिकार हुए देश के गरीब, मजदूरों को तुरंत आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से लगभग 23 अरब डॉलर के आर्थिक पैकेज की भी घोषणा की।
ADB के प्रेसिडेंट का यह भी कहना है कि एडीबी भारत की आपात जरूरतों को पूरा करने के लिए सदैव तैयार है। उनका कहना है कि भारत की हेल्थ सर्विसेज को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए तथा गरीबों, श्रमिकों स्मॉल एंड मीडियम साइज इंडस्ट्रीज और फाइनैंशल सेक्टर पर जो कोरोनावायरस की मार पड़ी है उससे भी निपटने के लिए भारत को सपोर्ट पैकेज देने के लिए तैयार है। उन्होंने भारत को सपोर्ट पैकेज के रूप में 2.2 अरब डॉलर देने की घोषणा की है।
ADB ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वह प्राइवेट सेक्टर के साथ भी काम कर रहा है जिससे कि कोरोना वायरस की वजह से हुए नुकसान की भरपाई कर सके तथा वित्तीय जरूरतों को पूरा कर सके। ADB के प्रेसिडेंट ने अपने बयान में कहा कि आगे आने वाले समय में अगर भारत को जरूरत पड़ी तो एडीबी आगे भी भारत की सहायता करेगा। और भारत की जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी तरह के वित्तीय विकल्पों पर विचार किया जाएगा, जिसमें आपात सहायता, पॉलिसी बेस्ड लोन और एडीबी के फंड के जल्दी डिसबर्समेंट के लिए बजटीय सपोर्ट भी शामिल है।

Comments

Trending

Ghar Baithe gift packing ka kaam karke kamaye lakho | घर बैठे पैकिंग का काम

Ghar Baithe packing ka kaam हेल्लो दोस्तो! आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे पैकिंग का काम करके पैसे कैसे कमाएं। आप सोच रहे होंगे कि भला सिर्फ पैकिंग करके कितना पैसा कमा लेंगे ज्यादा से ज्यादा पांच हज़ार। लेकिन ऐसा नहीं है दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि घर पर काम देने वाली कंपनी से सिर्फ घर बैठे पैकिंग का काम करके आप इतना पैसा कमा सकते हैं कि आपको और कोई काम करने की भी जरूरत नहीं। आप घर बैठे पैकिंग का काम करके महीने के पंद्रह हजार तक कमा सकते है। और इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं। बस जरूरत है थोड़े डेकोरेटिव आइटम्स की जैसे रंग बिरंगे कागज, आकर्षक पैकिंग पेपर , फैंसी रिबन, ट्रांसपेरेंट रंग बिरंगी पन्नियां, कैंची, फेविकोल, टेप, डबल टेप, पेपर फ्लॉवर्स, हेंड मेड पेपर आदि। इसीलिए यह सबसे अच्छा घर से काम करने के लिए सुझाव है। दोस्तों जैसा कि हम और आप जानते हैं कि शादी, पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी, बर्थडे, या किसी को खुश करना हो तो इन सभी के लिए जो चीज दिमाग में आती हैं वह है गिफ्ट। गिफ्ट सभी को पसंद होता है। और जिसे गिफ्ट...

फ्रेंचाइजी का अर्थ हिंदी में | क्या है franchise meaning and definition in hindi ?

Franchise meaning in Hindi हेल्लो दोस्तों!! क्या आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? क्या आप भी चाहते हैं कि बिजनेस में थोड़े ही समय में आपका अच्छा मुनाफा हो? तो स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जो कि जुड़ी है बिजनेस से। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे franchise के बारे में। दोस्तों अगर आप काफी समय से बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको फ्रेंचाइजी के बारे में पहले से पता होगा। लेकिन अगर आप बिजनेस में नए हैं और हाल ही में आपने बिजनेस करने का मन बनाया है तो फ्रेंचाइजी के बारे में जानना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपको franchise से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो आइए बिना किसी देरी के शुरू करते है। यहां पढ़िए Business ideas in hindi Gaon me kya business kare Franchise का मतलब क्या होता है? दोस्तों फ्रेंचाइजी को सीधे और सरल शब्दों में समझने के लिए हम आपको बहुत ही आसान सी भाषा में समझाते हैं। मान लीजिए कि आपको एक नया व्यापार शुरू करना है और आपको उसमें मुनाफा भी बहुत ही कम समय में चाहिए। यानी कि आपको कुछ ही महीनों में बहुत ही ज्...

Online paise kaise kamaye ? 2020 के लिए 5 तरीके।

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ? नोट:-   क्या आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते है? Helo App से आप रोज  350 ₹  कमा सकते है। अभी डाउनलोड करे और दोस्तों के साथ पैसे कमाए ( Click here to download ) दोस्तो अगर आप भी ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ये जानने के लिए उक्सुक है तो आप सही जगह आये है। आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए। सबसे पहले मैं आपको बता दूँ की अगर आप थोड़ी मेहनत करने को तैयार है तो आपके लिए ऑनलाइन पैसा कमाना बहुत ही आसान होगा। लेकिन उस से पहले कुछ बाते है जो आपको जानना ओर समजना बहुत जरूरी है। आप सभी जानते है कि जमाना कितनी तेजी से डिजिटल हो रहा है और इसी के चलते आज लगभग हर बिज़नेस भी ऑनलाइन हो गया है। इन सभी बिज़नेस की एक ही जरूरत है वो है कस्टमर्स। कस्टमर्स के लिए ये ऑनलाइन बिज़नेस इश्तिहार देते है। और इन्ही इश्तिहारों को अपनी किसी भी ऑनलाइन संपत्ति जैसे कि वेबसाइट, यूट्यूब वीडियो, एंड्राइड ऐप्प पर लगाने पर आपको पैसे मिलेंगे। आपको इंटरनेट पर हजारों ऐसे आर्टिकल मिल जाएंगे जहा आपको ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए इस बारे में बताया है पर उन तरीको को कैसे इस्तेमाल क...