Skip to main content

All about Apple in hindi | एप्प्ल इन हिन्दि

Apple in hindi
about apple in hindi

हेल्लो दोस्तों!!
स्वागत है आपका आज की हमारी इस पोस्ट में जो है लिखी गई है एप्पल इन हिंदी पर।
आज इस पोस्ट में हम जानेंगे उस फल के बारे में जो सभी का चहेता है और सभी उसे खाना पसंद करते हैं। यह फल इतना प्रसिद्ध है कि लोग इस पर कई लोकोक्तियां भी बोलते हैं जैसे कि अपने यह लोकोक्ति तो सुनी ही होगी की "सेब खाओ डॉक्टर को दूर भगाओ"। जी हां दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे सेब यानी कि एप्पल के बारे में। यह लाल रंग, पीले रंग और हरे रंग में आता है, और यह अंदर से गुदे वाला एक खट्टा मीठा रस भरा फल होता है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी इसको पसंद करते हैं और खुद को इसे खाने से रोक नहीं पाते। आज इस पोस्ट में हम इसी फल के बारे में जानेंगे, कि एप्पल के क्या-क्या फायदे हैं क्या नुकसान है वह इससे कब और कितनी मात्रा में खाना चाहिए। तो आइए शुरू करते है।

एप्पल के बारे में कुछ तथ्य

एप्पल एक रसभरा मीठा फल है जिसे हिंदी भाषा में सेब कहते है। इसे वैज्ञानिक भाषा में मेलस डॉमेस्टिका
कहते है। यह बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है जो कि विभिन्न तरह के विटामिन से भरपूर है।  एप्पल की खेती दुनिया भर में की जाती है और एप्पल में बहुत सारी वैरायटी भी है कुछ एप्पल छोटे छोटे जाते रंग के होते है कुछ बड़े व लाल रंग के होते है।  दुनिया भर में सेब की खेती करने वाले देशों में चीन पहले नंबर पर आता है। कई देशों में तो सेब चीन से इंपोर्ट किए जाते हैं।  भारत में भी कई राज्यों में सेब की बहुत ही अच्छी खेती होती है खासकर जम्मू एंड कश्मीर में। जम्मू के सेब बहुत ही मशहूर है क्योंकि मैं बहुत ही पोस्टिक और बेहतर किस्म के होते हैं। एप्पल के बहुत सारे औषधीय गुण भी होते हैं जैसे कि वजन नियंत्रण, कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और साथ ही त्वचा में निखार और कसावट लाता है। सेब बहुत तरह के विटामिंस और एंटीऑक्सिडेंट्स होते है। आइए अब जानते हैं कि सेब में कौन से विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।

यह भी पढ़े :-

एप्पल में पाए जाने वाले पोषक तत्व - Nutrients of Apple in hindi

एप्पल पोषक तत्वों से भरपूर फल है सिर्फ इसके रस में ही नहीं बल्कि सेब के अंदर जो गुदा होता है उसमें भी बहुत ही ज्यादा पोषण होता है और वह एक फाइबर की तरह काम करता है जिससे शरीर का पाचन तंत्र दुरुस्त हो जाता है। इसका नियमित सेवन करने से इसमें पाए जाने वाले फाइटोन्यूट्रिएंट्स, malic acid, एंटी ऑक्सीडेंट, शरीर में जमा विषैले तत्व को बाहर निकालने में मदद करते हैं जिससे कि शरीर के सभी हिस्से सुचारू रूप से काम करने लगते हैं और ताजगी का अनुभव होता है। इसके साथ ही इसमें जरूरी विटामिन्स जैसे कि विटामिन ए, विटामिन सी होते है। और मिनरल्स में इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, सोडियम होता है। और बहुत सारा डाइटरी फाइबर होता है।

एप्पल के फायदे - Apple benefits in hindi

दोस्तों हम जानते हैं कि हमारे शरीर का 65 से 70% हिस्सा पानी होना चाहिए इसलिए हमें हमारे खान पान में तरल पदार्थ यानी कि पेय को शामिल करना चाहिए।
एप्पल का भी लगभग 60 से 70% भाग पानी से बना होता है और यह पानी साधारण पानी नहीं होता बल्कि पोषण से भरपूर रस होता है जिसमें सभी विटामिन एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जोकि हमारे ह्रदय लीवर आंतों हड्डियों आंखों तो त्वचा के लिए अच्छे होते है। अब जानते है कि यह हेंम कैसे फायदा पहुंचाता है।

ह्रदय को रखे स्वस्थ

सेब के नियमित सेवन से हृदय से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा बहुत कम हो जाता है। क्योंकि सेब मैं पाए जाने वाले फाइटोन्यूट्रिएंट्स ह्रदय की धमनियों में जमे हुए कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है तथा ह्रदय की नदियों को साफ रखने में मदद करता है जिससे कि ह्रदय पर अतिरिक्त जोर नहीं पड़ता और वह सभी हिस्सों तक ऑक्सीजन को बेहतर तरीके से पहुंचा पाता है। सेब का सेवन करने से शरीर का रक्त संचार भी अच्छा होता है और शरीर बहुत ही हल्का अनुभव होता है।

सेब खाएं, वजन घटाएं

दोस्तों सेब में बहुत सारा फाइबर होता है और एंटी ऑक्सीडेंट सर विटामिंस होते हैं जो हमारा मेटाबॉलिज्म सुधारते हैं और डाइजेशन को भी मजबूती देते हैं जिससे कि हमारा पेट फूलता नहीं और फाइबर होने की वजह से कब्ज गैस भी नहीं होती। सेब में बहुत ही कम कैलोरीज होती है और इसमें फैट ना के बराबर होता है। जो लोग वजन घटाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं उन्हें रोजाना दो सेब खाने चाहिए क्योंकि सेब खाने से उनका पेट भी भर जाएगा और ज्यादा कैलोरी भी शरीर में नहीं जाएगी जिससे कि उनको वजन नियंत्रण में मदद मिलेगी।

हड्डियों को मजबूत बनाएं

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जो मिनिरल आवश्यक होता है वह होता है कैल्शियम। और कैल्शियम से मैं बहुत अच्छी मात्रा में होता है तो अगर आप हड्डी से जुड़ी बीमारी से ग्रसित हैं जैसे कि अर्थराइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस, ओस्टियोमलेशिया, बोन फ्रैक्चर आदि। 40 की उम्र के बाद शरीर की बोन मिनिरल डेंसिटी स्वतः ही कम होने लगती है। इससे बचने के लिए अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए रोजाना सेब का सेवन करें। क्योंकि सेब में कैलशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखते हैं।

डायबिटीज से बचाए

जो लोग रोजाना एक सेब खाते हैं उन्हें टाइप टू डायबिटीज होने का खतरा 10% तक कम होता है। सेब रक्त में शुगर की मात्रा को नियंत्रण में रखता है तथा यह हमारे शरीर में प्राकृतिक इंसुलिन बनाने का काम करता है। डायबिटीज के मरीज को ब्लड सुगर काम करने के लिए इंसुलिन के इंजेक्शन लगते है लेकिन एप्पल खाने से हमारे शरीर में प्राकृतिक रूप से इंसुलिन बनता है जो कि हमारी ब्लड सुगर लेवल को कम करता है।

दांतो और मुख की करे सफाई

दोस्तों एप्पल में मेलिक एसिड होता है जो कि हमारे मुख में लार बनाने में सहायता करता है जिससे कि हमारे मुंह में जमे हुए बैक्टीरिया को खतम करता है और दांतों के पीलेपन को भी दूर करता है। लेकिन यही सलाह दी जाती है कि एप्पल को चबा चबा कर खाने के बाद सोने से पहले एक बार अच्छे से कुल्ला करना चाहिए क्योंकि सेब में भी कुछ मात्रा में शुगर होती है जिससे कि बैक्टीरिया फिर से पनप सकते हैं।

मानसिक कमजोरी को दूर

दोस्तों एप्पल हमारे शारीरिक कमजोरी तो भगाता ही है साथ ही हमारे मस्तिष्क से जुड़ी कमजोरी को भी यह ठीक करता है। बुजुर्गों में होने वाली भूलने की बीमारी जिसे अल्जाइमर्स कहा जाता है, यह बीमारी भी सेब के सेवन से कम हो जाती है और जो लोग सेब का नियमित सेवन करते हैं उन्हें यह बीमारी होने का खतरा 40% तक कम हो जाता है। इसके साथ ही बच्चों में होने वाली बीमारी जिसमें वह पढ़ा हुआ याद नहीं रख पाते या चीजों को भूल जाते हैं, यह भी ठीक हो जाता है।
तो दोस्तों हमने देखा सेब के इतने सारे फायदे हैं। लेकिन इसमें ध्यान रखने वाली बात यह है कि अगर आपने सेब का सही तरीके से सेवन नहीं किया तो उससे नुकसान भी हो जाता है। आइए देखते हैं कि सेब के गलत तरीके से क्या क्या नुकसान हो सकते हैं।

एप्पल के गलत सेवन से होने वाले नुकसान - Side effects of Apple in hindi


दोस्तों सेब वैसे तो गुणों की खान है लेकिन अगर रात में खाया जाए तो यह नुकसान ही पहुंचाता है। इसलिए रात के भोजन के बाद कभी भी सेब नहीं खाना चाहिए इससे कब्ज हो सकता है। कब्ज के साथ-साथ यह आप आज और गैस जिसे समस्याएं भी उत्पन्न कर सकता है इसलिए रात में सेब खाने से बचें।

सेब खाने का सही समय

दोस्तों चाहे कोई भी फल हो, फल को हमेशा सुबह दैनिक कार्य करने के बाद ही खाना चाहिए। क्योंकि उस समय हमारे पेट में ज्यादा कैलोरीज नहीं होती तो अगर उस समय हम फल खाएंगे तो हमारा शरीर फल को पूरी तरीके से सोख लेगा और इसका पूरा फायदा शरीर को मिलेगा।

निष्कर्ष:--

तो दोस्तों यह थी सेब से जुड़ी कुछ जानकारी जो हमने आपके साथ शेयर की। आज किस पोस्ट में हमने जाना कि सेब कितना लाभकारी है और उससे हमें कितने फायदे हो सकते हैं साथ ही सेब के गलत सेवन से क्या नुकसान हो सकता है यह भी हमने जाना। आशा करते हैं कि आपका मारिया पोस्ट पसंद आई होगी और आपको इससे मदद मिली होगी। यदि इस पोस्ट से जुड़ा आपका कोई सवाल है या सुझाव है तो आप हमें नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जरूर लिखकर बताएं ताकि इस पोस्ट को हम आपके लिए और बेहतर बना सकें। मिलते हैं दोस्तों इसी तरीके के कुछ और सुपर फूड्स से जुड़ी हमारी अगली पोस्ट में।

Comments

Trending

Ghar Baithe gift packing ka kaam karke kamaye lakho | घर बैठे पैकिंग का काम

Ghar Baithe packing ka kaam हेल्लो दोस्तो! आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे पैकिंग का काम करके पैसे कैसे कमाएं। आप सोच रहे होंगे कि भला सिर्फ पैकिंग करके कितना पैसा कमा लेंगे ज्यादा से ज्यादा पांच हज़ार। लेकिन ऐसा नहीं है दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि घर पर काम देने वाली कंपनी से सिर्फ घर बैठे पैकिंग का काम करके आप इतना पैसा कमा सकते हैं कि आपको और कोई काम करने की भी जरूरत नहीं। आप घर बैठे पैकिंग का काम करके महीने के पंद्रह हजार तक कमा सकते है। और इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं। बस जरूरत है थोड़े डेकोरेटिव आइटम्स की जैसे रंग बिरंगे कागज, आकर्षक पैकिंग पेपर , फैंसी रिबन, ट्रांसपेरेंट रंग बिरंगी पन्नियां, कैंची, फेविकोल, टेप, डबल टेप, पेपर फ्लॉवर्स, हेंड मेड पेपर आदि। इसीलिए यह सबसे अच्छा घर से काम करने के लिए सुझाव है। दोस्तों जैसा कि हम और आप जानते हैं कि शादी, पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी, बर्थडे, या किसी को खुश करना हो तो इन सभी के लिए जो चीज दिमाग में आती हैं वह है गिफ्ट। गिफ्ट सभी को पसंद होता है। और जिसे गिफ्ट...

फ्रेंचाइजी का अर्थ हिंदी में | क्या है franchise meaning and definition in hindi ?

Franchise meaning in Hindi हेल्लो दोस्तों!! क्या आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? क्या आप भी चाहते हैं कि बिजनेस में थोड़े ही समय में आपका अच्छा मुनाफा हो? तो स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जो कि जुड़ी है बिजनेस से। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे franchise के बारे में। दोस्तों अगर आप काफी समय से बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको फ्रेंचाइजी के बारे में पहले से पता होगा। लेकिन अगर आप बिजनेस में नए हैं और हाल ही में आपने बिजनेस करने का मन बनाया है तो फ्रेंचाइजी के बारे में जानना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपको franchise से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो आइए बिना किसी देरी के शुरू करते है। यहां पढ़िए Business ideas in hindi Gaon me kya business kare Franchise का मतलब क्या होता है? दोस्तों फ्रेंचाइजी को सीधे और सरल शब्दों में समझने के लिए हम आपको बहुत ही आसान सी भाषा में समझाते हैं। मान लीजिए कि आपको एक नया व्यापार शुरू करना है और आपको उसमें मुनाफा भी बहुत ही कम समय में चाहिए। यानी कि आपको कुछ ही महीनों में बहुत ही ज्...

25 Positive thoughts in hindi | सकारात्मक विचार

Positive thoughts in hindi हेल्लो दोस्तों!! बहुत-बहुत स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट Positive thoughts in hindi में। दोस्तों आज की यह पोस्ट बहुत ही खास होने वाली है, क्योंकि यह उन लोगों के लिए लिखी गई है जो लाइफ में कुछ करना चाहते हैं कुछ पाना चाहते हैं और उन लोगों में एक आप भी हैं। आपके अंदर भी कुछ करने की चाहत है तभी आप यह पोस्ट पढ़ रहे हैं। दोस्तों सभी की जिंदगी में कुछ सपने होते हैं जिन्हें साकार करने के लिए वो मेहनत करते हैं और अपना पूरा प्रयास करते हैं। लेकिन सभी को सफलता नहीं मिलती, ऐसे में थक हार कर निराश होने की बजाय हमें फिर से अपने अंदर जोश जगाना होता है ताकि हम एक बार फिर उठ खड़े हो और अपनी मंजिल की ओर चल पड़े। जब भी हम निराश होते हैं, जब हमें असफलता मिलती है या जब हमें लगता है कि परिस्थिति हमारे अनुकूल नहीं है, ऐसे में हमें ऐसा एक सहारा चाहिए होता है जो हमारे अंदर के जुनून को जगा सके। दोस्तों जब भी आपको जीवन में अंधकार का सामना करना पड़े या हार का सामना करना पड़े ऐसे में केवल एक सकारात्मक विचार positive thoughts ही आपकी हर परेशानी को दूर करने के लिए काफी है। क्यों...