Skip to main content

कोरोना वायरस के कारण 13.6 करोड़ नौकरियों पर गहराए संकट के बादल

Corona job crisis

Opinion: विश्व के सभी देश में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ है। दिनोंदिन कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों की मौत की संख्या बढ़ रही है। इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कई देशों में लॉक डाउन किया गया है। ऐसी स्थितियों में हर एक देश की आर्थिक स्थिति कमजोर होती नजर आ रही है। ऐसा लग रहा है मानो इकोनामी की तो कमर ही टूट गई हो। हर एक देश में व्यापार ठप पड़ा है और सभी क्षेत्रों में भारी नुकसान हो रहा है। सभी प्रकार के यातायात साधन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। भारत में इसका सबसे ज्यादा असर दिखाई दिया है उन क्षेत्रों पर जहां पर्यटक अधिक मात्रा में आते थे। जिन देशों में पर्यटन से अच्छी कमाई होती थी उन्हें कोरोना वायरस की वजह से बेहद नुकसान हो रहा है। भारत में 21 दिन के लॉक डाउन किए जाने से उत्तर प्रदेश की नगरी आगरा जिसे ताजनगरी भी कहा जाता है, वहां इस समय पूर्ण रूप से सन्नाटा पसरा हुआ है। आगरा एक ऐसा शहर है जहां साल का चाहे कोई भी दिन हो वहां हमेशा लोगों का आना जाना लगा रहता है। लेकिन इस वर्ष अगर देखें तो फरवरी 2020 के बाद से आगरा में पर्यटकों की संख्या में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। इसकी वजह से ट्रैवल एजेंसियों के बहुत से कर्मचारियों को घर बैठना पड़ रहा है और उनकी कोई आमदनी नहीं हो रही।
एक बड़ी ट्रैवल एजेंसी के ऑपरेटर सुनील गुप्ता ने कहा है कि मौजूदा हालातों को देखते हुए इस वर्ष सितंबर तक पर्यटकों के आने की कोई भी संभावना नहीं दिख रही है। ऐसे में हजारों कर्मचारी घर पर बैठे हैं। जो बड़ी ट्रैवल एजेंसी के ऑपरेटर है वह अपने कर्मचारियों को घर बैठे भी सैलरी दे रहे हैं लेकिन ऐसा करना छोटी ट्रेवल एजेंसियों के लिए बिल्कुल भी संभव नहीं है। और इसके चलते लाखो लोगों पर नौकरी जाने का संकट मंडरा रहा है।
और यह संकट उन नौकरियों पर ज्यादा है जहां लोगों को रेगुलर तनख्वाह नहीं मिलती। अगर उदाहरण देखें तो इसमें पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोग, होटलों, दुकानों में काम करने वाले लोग शामिल हैं। और कई लोग ऐसे हैं जो कि पर्यटन क्षेत्र में बिना किसी कॉन्ट्रैक्ट के काम करते हैं उन लोगों पर नौकरी जाने का खतरा ज्यादा है। जो लोग दिनभर कमाते हैं और सुबह शाम दो वक्त की रोटी खाते हैं उन पर भी खतरा है।
यह संकट केवल पर्यटन से जुड़े लोगों में नहीं बल्कि मजदूर वर्ग पर भी समान रूप से है। इंडस्ट्री के एक संगठन का कहना है कि केवल पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से ही लगभग दो करोड़ नौकरियां जाने का खतरा है। साथ ही उनका यह भी कहना है कि आधे से ज्यादा पर्यटन हॉस्पिटैलिटी सेक्टर बंद होने की कगार पर भी आ सकते हैं। और मौजूदा हालातों को देखते हुए अक्टूबर 2020 के बाद ही स्तिथिया सुधार सकती है।
इसी प्रकार के कुछ हालात मैन्युफैक्चरिंग और नॉन मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में भी है। गुड्स की डिमांड में कमी के चलते जिन लोगों की नौकरी अब तक बनी हुई सी नजर आ रही है उन पर भी खतरों के बादल गहरा रहे हैं। अगर मोटे तौर पर देखा जाए तो देश में करीब 13.6 करोड़ लोगों की नौकरी खतरे में है।

Comments

Trending

Ghar Baithe gift packing ka kaam karke kamaye lakho | घर बैठे पैकिंग का काम

Ghar Baithe packing ka kaam हेल्लो दोस्तो! आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे पैकिंग का काम करके पैसे कैसे कमाएं। आप सोच रहे होंगे कि भला सिर्फ पैकिंग करके कितना पैसा कमा लेंगे ज्यादा से ज्यादा पांच हज़ार। लेकिन ऐसा नहीं है दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि घर पर काम देने वाली कंपनी से सिर्फ घर बैठे पैकिंग का काम करके आप इतना पैसा कमा सकते हैं कि आपको और कोई काम करने की भी जरूरत नहीं। आप घर बैठे पैकिंग का काम करके महीने के पंद्रह हजार तक कमा सकते है। और इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं। बस जरूरत है थोड़े डेकोरेटिव आइटम्स की जैसे रंग बिरंगे कागज, आकर्षक पैकिंग पेपर , फैंसी रिबन, ट्रांसपेरेंट रंग बिरंगी पन्नियां, कैंची, फेविकोल, टेप, डबल टेप, पेपर फ्लॉवर्स, हेंड मेड पेपर आदि। इसीलिए यह सबसे अच्छा घर से काम करने के लिए सुझाव है। दोस्तों जैसा कि हम और आप जानते हैं कि शादी, पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी, बर्थडे, या किसी को खुश करना हो तो इन सभी के लिए जो चीज दिमाग में आती हैं वह है गिफ्ट। गिफ्ट सभी को पसंद होता है। और जिसे गिफ्ट...

फ्रेंचाइजी का अर्थ हिंदी में | क्या है franchise meaning and definition in hindi ?

Franchise meaning in Hindi हेल्लो दोस्तों!! क्या आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? क्या आप भी चाहते हैं कि बिजनेस में थोड़े ही समय में आपका अच्छा मुनाफा हो? तो स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जो कि जुड़ी है बिजनेस से। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे franchise के बारे में। दोस्तों अगर आप काफी समय से बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको फ्रेंचाइजी के बारे में पहले से पता होगा। लेकिन अगर आप बिजनेस में नए हैं और हाल ही में आपने बिजनेस करने का मन बनाया है तो फ्रेंचाइजी के बारे में जानना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपको franchise से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो आइए बिना किसी देरी के शुरू करते है। यहां पढ़िए Business ideas in hindi Gaon me kya business kare Franchise का मतलब क्या होता है? दोस्तों फ्रेंचाइजी को सीधे और सरल शब्दों में समझने के लिए हम आपको बहुत ही आसान सी भाषा में समझाते हैं। मान लीजिए कि आपको एक नया व्यापार शुरू करना है और आपको उसमें मुनाफा भी बहुत ही कम समय में चाहिए। यानी कि आपको कुछ ही महीनों में बहुत ही ज्...

Online paise kaise kamaye ? 2020 के लिए 5 तरीके।

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ? नोट:-   क्या आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते है? Helo App से आप रोज  350 ₹  कमा सकते है। अभी डाउनलोड करे और दोस्तों के साथ पैसे कमाए ( Click here to download ) दोस्तो अगर आप भी ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ये जानने के लिए उक्सुक है तो आप सही जगह आये है। आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए। सबसे पहले मैं आपको बता दूँ की अगर आप थोड़ी मेहनत करने को तैयार है तो आपके लिए ऑनलाइन पैसा कमाना बहुत ही आसान होगा। लेकिन उस से पहले कुछ बाते है जो आपको जानना ओर समजना बहुत जरूरी है। आप सभी जानते है कि जमाना कितनी तेजी से डिजिटल हो रहा है और इसी के चलते आज लगभग हर बिज़नेस भी ऑनलाइन हो गया है। इन सभी बिज़नेस की एक ही जरूरत है वो है कस्टमर्स। कस्टमर्स के लिए ये ऑनलाइन बिज़नेस इश्तिहार देते है। और इन्ही इश्तिहारों को अपनी किसी भी ऑनलाइन संपत्ति जैसे कि वेबसाइट, यूट्यूब वीडियो, एंड्राइड ऐप्प पर लगाने पर आपको पैसे मिलेंगे। आपको इंटरनेट पर हजारों ऐसे आर्टिकल मिल जाएंगे जहा आपको ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए इस बारे में बताया है पर उन तरीको को कैसे इस्तेमाल क...