Skip to main content

Posts

Showing posts with the label opinion

कोरोना वायरस के कारण 13.6 करोड़ नौकरियों पर गहराए संकट के बादल

Opinion: विश्व के सभी देश में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ है। दिनोंदिन कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों की मौत की संख्या बढ़ रही है। इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कई देशों में लॉक डाउन किया गया है। ऐसी स्थितियों में हर एक देश की आर्थिक स्थिति कमजोर होती नजर आ रही है। ऐसा लग रहा है मानो इकोनामी की तो कमर ही टूट गई हो। हर एक देश में व्यापार ठप पड़ा है और सभी क्षेत्रों में भारी नुकसान हो रहा है। सभी प्रकार के यातायात साधन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। भारत में इसका सबसे ज्यादा असर दिखाई दिया है उन क्षेत्रों पर जहां पर्यटक अधिक मात्रा में आते थे। जिन देशों में पर्यटन से अच्छी कमाई होती थी उन्हें कोरोना वायरस की वजह से बेहद नुकसान हो रहा है। भारत में 21 दिन के लॉक डाउन किए जाने से उत्तर प्रदेश की नगरी आगरा जिसे ताजनगरी भी कहा जाता है, वहां इस समय पूर्ण रूप से सन्नाटा पसरा हुआ है। आगरा एक ऐसा शहर है जहां साल का चाहे कोई भी दिन हो वहां हमेशा लोगों का आना जाना लगा रहता है। लेकिन इस वर्ष अगर देखें तो फरवरी 2020 के बाद से आगरा में पर्यटकों की संख्या में तेजी से गिरावट दर्ज की ...