Skip to main content

लॉक डाउन के बीच सलमान खान ने फैंस के लिए रिलीज़ किया नया गाना "तेरे बिना..."

News: लॉक डाउन में सभी लोग घर में रहने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में सभी को बोरियत सता रही है। लेकिन सलमान खान ने अपने फैंस के लिए एक शानदार तोहफा दिया है। सुपरस्टार सलमान खान ने लॉक डाउन में अपना एक नया गाना रिलीज किया है "तेरे बिना...."। यूट्यूब पर आज 12 मई को यह गाना रिलीज किया गया है। इस गाने में सुपरस्टार सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडिस दिखाई दे रही हैं। रिलीज किए जाने से लेकर अब तक इस गाने को लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इस गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचा दी है।

बता दें कि सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस इस गाने में बड़े ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसमें जैकलिन घुड़सवारी कर रही है वह सलमान खान उन पर प्यार जता रहे हैं। शायद आप नहीं जानते होंगे लेकिन यह गाना सलमान खान के पनवेल वाले फार्म हाउस में ही शूट किया गया है और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने ही इसे शूट किया है। कल सोमवार को इस गाने का एक टीजर शेयर किया गया था जिसके बाद सलमान खान के फैंस इस गाने के रिलीज की बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।


अभी पिछले कुछ दिनों में ही सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस ने इस गाने को लेकर एक इंटरव्यू भी दिया था। इसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बातचीत की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आजकल काफी शेयर किया जा रहा है। जैकलीन फर्नांडिस ने कुछ दिन पहले ही सलमान खान के वर्कआउट के दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली थी जिसमें वह सलमान खान के पीछे खड़ी नजर आ रही थी। इस तस्वीर को भी उनके फैंस ने काफी पसंद किया।

Comments

Post a Comment