Skip to main content

प्रधान मंत्री मोदी ने की पंचायती राज संस्थाओं की प्रशंसा, आज सरपंचों से करेंगे बात

national panchayati raj day

News: पंचायती राज दिवस की पूर्व संध्या को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल के साथी एवं पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को एक पत्र लिखा। अपने पत्र में प्रधानमंत्री ने पंचायती राज संस्थाओं की भारत की विकास यात्रा में भूमिका को लेकर काफी बातें कहीं। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के सभी सदस्यों के कार्य की प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर देश के पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को एक चिट्ठी लिखकर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई भेजी। अपने पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की विकास यात्रा में पंचायती राज संस्थाओं द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा करते हुए बहुत सारी बातें कही। उनके लिखे पत्र में पीएम मोदी ने नरेंद्र सिंह तोमर से कहा कि महात्मा गांधी का मानना था कि गांव में भारत की आत्मा बसती है। और हमारी सरकार भी इसी विचार के साथ आगे बढ़ती हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और ज्यादा मजबूती देने के लिए काम कर रही है, क्योंकि इसी से देश का विकास संभव है।
प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए लिखा कि आज हम एक ऐसे संकट से गुजर रहे हैं जब यह महामारी जो कि अब भयावह रूप ले चुकी है यह पूरी मानवता के समक्ष एक बहुत बड़ी चुनौती बन गई है। ऐसी स्थिति में पूरा देश एकजुट होकर इसका मुकाबला कर रहा है। पंचायती राज व्यवस्था के वे सभी सदस्य जो इस महामारी से निपटने के लिए योद्धाओं की तरह अपने पूरे समर्पण के साथ संक्रमण को रोकने के लिए अपनी भूमिका निभा रहे वह सभी हमारे लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। पत्र में आगे प्रधानमंत्री ने यह उम्मीद जताई की भारत के सभी नागरिकों के अनुशासन, सहयोग, धैर्य एवं सजगता से ही भारत इस महामारी के खिलाफ जंग में विजयी होगा।

24 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी देशभर के सभी मुखिया एवं सरपंचों से बातचीत करेंगे। पीएम ने बताया है कि वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मुखिया एवं सरपंचों से रूबरू होंगे। साथ ही 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस भी है एवं इसके होने से यह बातचीत और भी खास हो जाएगी। सूत्रों से पता चला है कि ऐसी संभावना है कि प्रधानमंत्री मोदी ग्राम प्रतिनिधियों को जानकारी देंगे कि कैसे सरकार कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीतने के लिए उपाय कर रही है।

इतना ही नहीं 24 अप्रैल को ही प्रधानमंत्री मोदी ई-ग्राम पोर्टल का उद्घाटन भी करेंगे। साथ ही वह एक नवीनतम सर्वेक्षण तकनीक जो कि ड्रोन आधारित होगी उसके प्रयोग करते स्वामित्व नामक केंद्रीय योजना का भी होगा शुभारंभ करेंगे।

Comments

Trending

Ghar Baithe gift packing ka kaam karke kamaye lakho | घर बैठे पैकिंग का काम

Ghar Baithe packing ka kaam हेल्लो दोस्तो! आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे पैकिंग का काम करके पैसे कैसे कमाएं। आप सोच रहे होंगे कि भला सिर्फ पैकिंग करके कितना पैसा कमा लेंगे ज्यादा से ज्यादा पांच हज़ार। लेकिन ऐसा नहीं है दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि घर पर काम देने वाली कंपनी से सिर्फ घर बैठे पैकिंग का काम करके आप इतना पैसा कमा सकते हैं कि आपको और कोई काम करने की भी जरूरत नहीं। आप घर बैठे पैकिंग का काम करके महीने के पंद्रह हजार तक कमा सकते है। और इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं। बस जरूरत है थोड़े डेकोरेटिव आइटम्स की जैसे रंग बिरंगे कागज, आकर्षक पैकिंग पेपर , फैंसी रिबन, ट्रांसपेरेंट रंग बिरंगी पन्नियां, कैंची, फेविकोल, टेप, डबल टेप, पेपर फ्लॉवर्स, हेंड मेड पेपर आदि। इसीलिए यह सबसे अच्छा घर से काम करने के लिए सुझाव है। दोस्तों जैसा कि हम और आप जानते हैं कि शादी, पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी, बर्थडे, या किसी को खुश करना हो तो इन सभी के लिए जो चीज दिमाग में आती हैं वह है गिफ्ट। गिफ्ट सभी को पसंद होता है। और जिसे गिफ्ट...

फ्रेंचाइजी का अर्थ हिंदी में | क्या है franchise meaning and definition in hindi ?

Franchise meaning in Hindi हेल्लो दोस्तों!! क्या आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? क्या आप भी चाहते हैं कि बिजनेस में थोड़े ही समय में आपका अच्छा मुनाफा हो? तो स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जो कि जुड़ी है बिजनेस से। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे franchise के बारे में। दोस्तों अगर आप काफी समय से बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको फ्रेंचाइजी के बारे में पहले से पता होगा। लेकिन अगर आप बिजनेस में नए हैं और हाल ही में आपने बिजनेस करने का मन बनाया है तो फ्रेंचाइजी के बारे में जानना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपको franchise से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो आइए बिना किसी देरी के शुरू करते है। यहां पढ़िए Business ideas in hindi Gaon me kya business kare Franchise का मतलब क्या होता है? दोस्तों फ्रेंचाइजी को सीधे और सरल शब्दों में समझने के लिए हम आपको बहुत ही आसान सी भाषा में समझाते हैं। मान लीजिए कि आपको एक नया व्यापार शुरू करना है और आपको उसमें मुनाफा भी बहुत ही कम समय में चाहिए। यानी कि आपको कुछ ही महीनों में बहुत ही ज्...

Online paise kaise kamaye ? 2020 के लिए 5 तरीके।

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ? नोट:-   क्या आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते है? Helo App से आप रोज  350 ₹  कमा सकते है। अभी डाउनलोड करे और दोस्तों के साथ पैसे कमाए ( Click here to download ) दोस्तो अगर आप भी ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ये जानने के लिए उक्सुक है तो आप सही जगह आये है। आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए। सबसे पहले मैं आपको बता दूँ की अगर आप थोड़ी मेहनत करने को तैयार है तो आपके लिए ऑनलाइन पैसा कमाना बहुत ही आसान होगा। लेकिन उस से पहले कुछ बाते है जो आपको जानना ओर समजना बहुत जरूरी है। आप सभी जानते है कि जमाना कितनी तेजी से डिजिटल हो रहा है और इसी के चलते आज लगभग हर बिज़नेस भी ऑनलाइन हो गया है। इन सभी बिज़नेस की एक ही जरूरत है वो है कस्टमर्स। कस्टमर्स के लिए ये ऑनलाइन बिज़नेस इश्तिहार देते है। और इन्ही इश्तिहारों को अपनी किसी भी ऑनलाइन संपत्ति जैसे कि वेबसाइट, यूट्यूब वीडियो, एंड्राइड ऐप्प पर लगाने पर आपको पैसे मिलेंगे। आपको इंटरनेट पर हजारों ऐसे आर्टिकल मिल जाएंगे जहा आपको ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए इस बारे में बताया है पर उन तरीको को कैसे इस्तेमाल क...