Skip to main content

ऑयल प्राइस वॉर खत्म: तेल उत्पादक देशों के बीच हुआ समझौता

End of oil war

News: विश्व भर में कोरोना वायरस की महामारी ने हर एक देश  के लिए मुसीबतें खड़ी कर दी है। तो दूसरी ओर तेल उत्पादन करने वाले देशों और रसिया के बीच ऑयल प्राइस वॉर की वजह से भी स्थिति खराब हो गई है। लेकिन अभी-अभी आ रही खबरों के अनुसार OPEC यानी कि ऑर्गेनाइजेशन ऑफ द पैट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज और रसिया के बीच एक ऐतिहासिक डील हुई है और दोनों के बीच समझौता हो गया है। उनकी इस बातचीत में मेक्सिको ने निरंतर प्रोडक्शन कम करने पर ही अपनी सहमति दिखाई। और इसी के साथ ओपेक देशों में राजीनामा हो गया है कि वह हर दिन 1 करोड़ बैरल ऑयल का प्रोडक्शन कम करेंगे। अभी ओपेक ने इस पर किसी प्रकार की कोई घोषणा नहीं करी है लेकिन उस समूह के ही देशों ने यह जानकारी दी है। अभी मोटे तौर पर सिर्फ यह कहा जा सकता है कि 1 मई से हर दिन से 97 लाख बैरल तेल के उत्पादन में कमी की जाएगी।
सोमवार को जब इस खबर के बाद सब जगह बाजार खुला तो ग्लोबल बेंच मार्क ब्रेंट के दामों में प्रति बैरल $1 तक की तेजी देखी गई। ब्रेंट 3.9 फीसदी बढ़कर 32.72 डॉलर प्रति बैरल और US ग्रेड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 6.1 फीसदी ऊपर 24.15 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।

क्या खास है इस डील में?

यह डील केवल महत्वपूर्ण ही नहीं बल्कि एक तरह से ऐतिहासिक डील है क्योंकि यह जो समझौता हुआ है सिर्फ OPEC देशों में ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बड़े सप्लायर अमेरिका के साथ साथ जी-20 देशों के बीच हुआ है। जिन्होंने तेल के उत्पादन में कमी करने कि इस डील पर अपनी सहमति दे दी है।
इस समझौते की जानकारी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तथा कुवैत के ऊर्जा मंत्री डॉक्टर खालिद अली मोहम्मद-अल-फयाद ने ट्वीट करके दी है। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री और रशिया की सरकारी एजेंसी टास ने 12 अप्रैल को इस बात की जानकारी दी।

क्रूड ऑयल की डिमांड में कमी आने से बढ़ी थी मुश्किल


हर तरफ कोरोना वायरस के संक्रमण ने अफरा-तफरी मचा रखी है। लगभग हर देश में यह संक्रमण चल रहा है और इसके चलते हर देश में लॉक डाउन किया जा रहा है। लॉक डाउन करना ही एक उपाय है लेकिन इसकी वजह से भी काफी मुश्किलें बढ़ रही हैं। लॉक डाउन की वजह से ट्रांसपोर्टेशन व लोगों के आने-जाने पर पाबंदी लगी है जिस वजह से विश्व भर में क्रूड ऑयल की डिमांड में जबरदस्त कमी आई है।
इस वर्ष मार्च महीने में ऑयल प्राइस कम होकर 18 साल के निचले स्तर पर आ गया था। लेकिन तब भी ओपेक देशों में तेल के उत्पादन को कम करने पर सहमति नहीं बनी थी। उस समय रशिया और सऊदी अरब किसी प्रकार का कोई समझौता करना नहीं चाहते थे। लेकिन 2 अप्रैल को जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात के संकेत दिए कि वे इस पर मंजूरी देना चाहते हैं तब जाकर क्रूड के दामों में तेजी लौटी थी।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह डील हुई है कि 1 मई से जितनी तेल की सप्लाई हो रही है उसका करीब 10 फ़ीसदी यानी कि लगभग एक करोड़ बैरल क्रूड ऑयल का उत्पादन कम होगा। और इसी के साथ ओपेक देशों के अलावा जो देश हैं जैसे कि अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, नॉर्वे, वे हर दिन 50 लाख बैरल तक का तेल उत्पादन कम करेंगे। जुलाई से दिसंबर के बीच ओपेक देश इस कटौती में कमी लाएंगे और इसे 80 लाख बैरल करेंगे। इसके बाद 2021 के जनवरी महीने से लेकर अप्रैल 2022 तक इस कटौती को 60 लाख बैरल तक कर सकते हैं।

Comments

Trending

Ghar Baithe gift packing ka kaam karke kamaye lakho | घर बैठे पैकिंग का काम

Ghar Baithe packing ka kaam हेल्लो दोस्तो! आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे पैकिंग का काम करके पैसे कैसे कमाएं। आप सोच रहे होंगे कि भला सिर्फ पैकिंग करके कितना पैसा कमा लेंगे ज्यादा से ज्यादा पांच हज़ार। लेकिन ऐसा नहीं है दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि घर पर काम देने वाली कंपनी से सिर्फ घर बैठे पैकिंग का काम करके आप इतना पैसा कमा सकते हैं कि आपको और कोई काम करने की भी जरूरत नहीं। आप घर बैठे पैकिंग का काम करके महीने के पंद्रह हजार तक कमा सकते है। और इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं। बस जरूरत है थोड़े डेकोरेटिव आइटम्स की जैसे रंग बिरंगे कागज, आकर्षक पैकिंग पेपर , फैंसी रिबन, ट्रांसपेरेंट रंग बिरंगी पन्नियां, कैंची, फेविकोल, टेप, डबल टेप, पेपर फ्लॉवर्स, हेंड मेड पेपर आदि। इसीलिए यह सबसे अच्छा घर से काम करने के लिए सुझाव है। दोस्तों जैसा कि हम और आप जानते हैं कि शादी, पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी, बर्थडे, या किसी को खुश करना हो तो इन सभी के लिए जो चीज दिमाग में आती हैं वह है गिफ्ट। गिफ्ट सभी को पसंद होता है। और जिसे गिफ्ट...

फ्रेंचाइजी का अर्थ हिंदी में | क्या है franchise meaning and definition in hindi ?

Franchise meaning in Hindi हेल्लो दोस्तों!! क्या आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? क्या आप भी चाहते हैं कि बिजनेस में थोड़े ही समय में आपका अच्छा मुनाफा हो? तो स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जो कि जुड़ी है बिजनेस से। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे franchise के बारे में। दोस्तों अगर आप काफी समय से बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको फ्रेंचाइजी के बारे में पहले से पता होगा। लेकिन अगर आप बिजनेस में नए हैं और हाल ही में आपने बिजनेस करने का मन बनाया है तो फ्रेंचाइजी के बारे में जानना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपको franchise से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो आइए बिना किसी देरी के शुरू करते है। यहां पढ़िए Business ideas in hindi Gaon me kya business kare Franchise का मतलब क्या होता है? दोस्तों फ्रेंचाइजी को सीधे और सरल शब्दों में समझने के लिए हम आपको बहुत ही आसान सी भाषा में समझाते हैं। मान लीजिए कि आपको एक नया व्यापार शुरू करना है और आपको उसमें मुनाफा भी बहुत ही कम समय में चाहिए। यानी कि आपको कुछ ही महीनों में बहुत ही ज्...

Online paise kaise kamaye ? 2020 के लिए 5 तरीके।

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ? नोट:-   क्या आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते है? Helo App से आप रोज  350 ₹  कमा सकते है। अभी डाउनलोड करे और दोस्तों के साथ पैसे कमाए ( Click here to download ) दोस्तो अगर आप भी ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ये जानने के लिए उक्सुक है तो आप सही जगह आये है। आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए। सबसे पहले मैं आपको बता दूँ की अगर आप थोड़ी मेहनत करने को तैयार है तो आपके लिए ऑनलाइन पैसा कमाना बहुत ही आसान होगा। लेकिन उस से पहले कुछ बाते है जो आपको जानना ओर समजना बहुत जरूरी है। आप सभी जानते है कि जमाना कितनी तेजी से डिजिटल हो रहा है और इसी के चलते आज लगभग हर बिज़नेस भी ऑनलाइन हो गया है। इन सभी बिज़नेस की एक ही जरूरत है वो है कस्टमर्स। कस्टमर्स के लिए ये ऑनलाइन बिज़नेस इश्तिहार देते है। और इन्ही इश्तिहारों को अपनी किसी भी ऑनलाइन संपत्ति जैसे कि वेबसाइट, यूट्यूब वीडियो, एंड्राइड ऐप्प पर लगाने पर आपको पैसे मिलेंगे। आपको इंटरनेट पर हजारों ऐसे आर्टिकल मिल जाएंगे जहा आपको ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए इस बारे में बताया है पर उन तरीको को कैसे इस्तेमाल क...