Skip to main content

LIC ने की मार्च अप्रैल प्रीमियम भुगतान के लिए 30 दिन एक्स्ट्रा समय देने की घोषणा

Lic extends premium dues for 30 days

News: देशभर में तेजी से फैल रहे कोरोनावायरस को देखते हुए सरकार ने 24 मार्च को 21 दिन का लॉक डाउन करने का ऐलान किया था। ऐसे में लोगों का आना जाना सख्त मना किया गया है। ऐसे में सरकार एवं जनता दोनों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इस दौरान अगर आपको अपनी एलआईसी की प्रीमियम को भरने में अगर किसी प्रकार की कोई दिक्कत आ रही है तो कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए एक खुशखबरी दी है। Life insurance corporation (LIC) ने मार्च और अप्रैल महीने का प्रीमियम भरने के लिए अपने पॉलिसी होल्डर को अतिरिक्त समय देने के लिए ऐलान किया है। एलआईसी ने 30 दिन का एक्स्ट्रा समय पॉलिसीहोल्डर्स को दिया है।
हाल ही में LIC ने अपने जारी किए गए एक बयान में कहा है कि कंपनी ने पॉलिसीहोल्डर्स को फरवरी का प्रयोग प्रीमियम भरने के लिए अतिरिक्त समय दिया था जो कि 22 मार्च को खत्म होने वाला था, जिसे 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने इसके आगे यह भी बताया कि एलआईसी के पॉलिसी होल्डर बिना किसी अतिरिक्त सर्विस चार्ज के अपना प्रीमियम डिजिटल पेमेंट के द्वारा भी भर सकते हैं।
साथ ही साथ कंपनी का यह भी कहना है कि पॉलिसीहोल्डर्स को एलआईसी की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराने की भी कोई जरूरत नहीं है। वे केवल कुछ जरूरी जानकारी देने के बाद सीधा ही अपना प्रीमियम भर सकते हैं। इतना ही नहीं मोबाइल एप LIC Pay Direct को डाउनलोड करके भी प्रीमियम का भुगतान किया जा सकता है।

पॉलिसी प्रीमियम का नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड पेटीएम (Paytm), गूगल पे (Google Pay), भीम (BHIM), फोनपे(PhonePe), यूपीआई (UPI) के द्वारा भी भुगतान किया जा सकता हैं। इसके अलावा    आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) की शाखाओं और ब्लॉक लेवल पर परिचालन कर रहे Common Service Centres (CSC) पर नकद के रूप में भी भुगतान किया जा सकता हैं।

LIC बीमा कंपनी ने अपने पॉलिसीहोल्डर्स को विश्वास दिलाया है कि कोरोना वायरस के कारण मौत होने पर इसे अन्य मामलों के बराबर ही माना जाएगा और इसमें तुरंत दावे का भुगतान करने की व्यवस्था की जाएगी।

Comments

Trending

Ghar Baithe gift packing ka kaam karke kamaye lakho | घर बैठे पैकिंग का काम

Ghar Baithe packing ka kaam हेल्लो दोस्तो! आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे पैकिंग का काम करके पैसे कैसे कमाएं। आप सोच रहे होंगे कि भला सिर्फ पैकिंग करके कितना पैसा कमा लेंगे ज्यादा से ज्यादा पांच हज़ार। लेकिन ऐसा नहीं है दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि घर पर काम देने वाली कंपनी से सिर्फ घर बैठे पैकिंग का काम करके आप इतना पैसा कमा सकते हैं कि आपको और कोई काम करने की भी जरूरत नहीं। आप घर बैठे पैकिंग का काम करके महीने के पंद्रह हजार तक कमा सकते है। और इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं। बस जरूरत है थोड़े डेकोरेटिव आइटम्स की जैसे रंग बिरंगे कागज, आकर्षक पैकिंग पेपर , फैंसी रिबन, ट्रांसपेरेंट रंग बिरंगी पन्नियां, कैंची, फेविकोल, टेप, डबल टेप, पेपर फ्लॉवर्स, हेंड मेड पेपर आदि। इसीलिए यह सबसे अच्छा घर से काम करने के लिए सुझाव है। दोस्तों जैसा कि हम और आप जानते हैं कि शादी, पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी, बर्थडे, या किसी को खुश करना हो तो इन सभी के लिए जो चीज दिमाग में आती हैं वह है गिफ्ट। गिफ्ट सभी को पसंद होता है। और जिसे गिफ्ट...

फ्रेंचाइजी का अर्थ हिंदी में | क्या है franchise meaning and definition in hindi ?

Franchise meaning in Hindi हेल्लो दोस्तों!! क्या आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? क्या आप भी चाहते हैं कि बिजनेस में थोड़े ही समय में आपका अच्छा मुनाफा हो? तो स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जो कि जुड़ी है बिजनेस से। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे franchise के बारे में। दोस्तों अगर आप काफी समय से बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको फ्रेंचाइजी के बारे में पहले से पता होगा। लेकिन अगर आप बिजनेस में नए हैं और हाल ही में आपने बिजनेस करने का मन बनाया है तो फ्रेंचाइजी के बारे में जानना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपको franchise से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो आइए बिना किसी देरी के शुरू करते है। यहां पढ़िए Business ideas in hindi Gaon me kya business kare Franchise का मतलब क्या होता है? दोस्तों फ्रेंचाइजी को सीधे और सरल शब्दों में समझने के लिए हम आपको बहुत ही आसान सी भाषा में समझाते हैं। मान लीजिए कि आपको एक नया व्यापार शुरू करना है और आपको उसमें मुनाफा भी बहुत ही कम समय में चाहिए। यानी कि आपको कुछ ही महीनों में बहुत ही ज्...

Online paise kaise kamaye ? 2020 के लिए 5 तरीके।

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ? नोट:-   क्या आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते है? Helo App से आप रोज  350 ₹  कमा सकते है। अभी डाउनलोड करे और दोस्तों के साथ पैसे कमाए ( Click here to download ) दोस्तो अगर आप भी ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ये जानने के लिए उक्सुक है तो आप सही जगह आये है। आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए। सबसे पहले मैं आपको बता दूँ की अगर आप थोड़ी मेहनत करने को तैयार है तो आपके लिए ऑनलाइन पैसा कमाना बहुत ही आसान होगा। लेकिन उस से पहले कुछ बाते है जो आपको जानना ओर समजना बहुत जरूरी है। आप सभी जानते है कि जमाना कितनी तेजी से डिजिटल हो रहा है और इसी के चलते आज लगभग हर बिज़नेस भी ऑनलाइन हो गया है। इन सभी बिज़नेस की एक ही जरूरत है वो है कस्टमर्स। कस्टमर्स के लिए ये ऑनलाइन बिज़नेस इश्तिहार देते है। और इन्ही इश्तिहारों को अपनी किसी भी ऑनलाइन संपत्ति जैसे कि वेबसाइट, यूट्यूब वीडियो, एंड्राइड ऐप्प पर लगाने पर आपको पैसे मिलेंगे। आपको इंटरनेट पर हजारों ऐसे आर्टिकल मिल जाएंगे जहा आपको ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए इस बारे में बताया है पर उन तरीको को कैसे इस्तेमाल क...