Skip to main content

Covid-19: देश के ज्यादातर सीएम लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में, 2 हफ्ते बढ़ सकता है लॉकडाउन

lockdown may increase by two weeks

News: देश में फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने 24 मार्च को देशभर में 21 दिन के लिए संपूर्ण लॉक डाउन करने का ऐलान किया था। आज लॉक डाउन का 18वा दिन है और कोरोना वायरस के संक्रमण को तेजी से फैलते देख आज पीएम मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक लेने का फैसला लिया। इस बैठक में ज्यादातर मुख्यमंत्रियों का कहना था कि देश में लॉक डाउन का समय बढ़ाया जाए और लगभग सभी मुख्यमंत्री लॉक डाउन के बढ़ाने के पक्ष में ही थे। इस बैठक में दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र और ओडिशा ने लॉक डाउन को बढ़ाने की बात रखी। संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक के परिणाम यह हो सकते हैं कि लोग डाउन को बढ़ाया जाए ममता बनर्जी का कहना है कि जीडीपी बुरी तरीके से गिर चुकी है, और उन्होंने केंद्र सरकार से इस महामारी से लड़ने के लिए कुछ सहायता भी मांगी। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि कोई भी फैसला मानवीय और व्यावहारिक नजरिए से देखने के बाद ही लिया जाना चाहिए।। जहां भी संक्रमण के मामले बहुत ज्यादा है उन जगहों को पूरी तरीके से सील कर देना चाहिए। वहीं दूसरी ओर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके बताया कि लॉक डाउन को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत ने बहुत सही समय पर लॉक डाउन करने का फैसला लिया जो कि काफी हद तक सही रहा। आज दुनिया भर के विकसित एवं ताकतवर देशों के मुकाबले भारत बहुत ही बेहतर स्थिति में है। जब तक स्थिति पूरी तरह काबू में ना आ जाए हमें बहुत सोच समझ कर फैसला लेना चाहिए और लॉक डाउन को अवश्य बढ़ाना चाहिए। नहीं तो हमारी अब तक की सारी मेहनत बेकार हो जाएगी।

अभी अभी आ रहे सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार इस बैठक में हुई बातचीत पर विचार कर रही है और संभावना है कि इस लॉक डाउन के दौरान कई तरह की राहत जनता को दी जाएगी। पीएम मोदी ने इस बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों को संदेश में कहा कि मैंने यह राष्ट्र के नाम संदेश दिया है कि अगर "जान है तो जहान है"। हर एक नागरिक की जान बचाने के लिए यह लॉक डाउन करना बेहद आवश्यक है। कोरोना से जंग जीतने के लिए हमें हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना ही होगा और यह लॉक डाउन के बिना कर पाना असंभव है। इसीलिए देश में 1 मई तक लॉक डाउन को बढ़ाया जा रहा है। कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में देश के अधिकतर लोगों ने अपना दायित्व निभाया है। सभी लोग देशवासियों की जिंदगी बचाने में लगे हैं। जान और जहान दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है। अगर हम भारत को स्वस्थ और समृद्ध देखना चाहते हैं तो सोशल डिस्टेंसिंग एवं लॉक डाउन का पालन करना आवश्यक है। देश पर मंडरा रहे इस भयंकर संकट से सभी को बचाने के लिए भारत के हर एक नागरिक को अपना कर्तव्य निभाना चाहिए और सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। ऐसा करने से ही हम करना के खिलाफ इस लड़ाई में विजयी हो पाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए बता दें कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 8000 का आंकड़ा पार कर चुकी है, जिसमें से लगभग 6560 मरीजों का इलाज लगातार चल रहा है और अब तक इस वायरस से 240 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ 642 लोग इससे ठीक भी हुए हैं। अगर पूरे देश की बात करें तो महाराष्ट्र में स्थिति अभी बेहद नाजुक है। केवल महाराष्ट्र में मरिजों की संख्या 1666 हो गई है, तमिलनाडु में 903, दिल्ली में पिछले 1 दिन में 183 नए मामले सामने आए हैं इसी के साथ दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 903 हो गई है जबकि 14 लोगों की मौत हुई है। गुजरात में भी 432 लोग इस वायरस से पॉजिटिव पाए गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि देश में स्थिति संभली हुई है और अभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन जैसी स्टेज सामने नहीं आई है जो कि एक राहत की बात है। लेकिन फिर भी हमें लापरवाही नहीं बरतनी है और सभी को अलर्ट रहना है। जितनी सावधानी बरती जाएगी उतना बेहतर है। देशभर में 246 सरकारी एवं 67 प्राइवेट लैब में जांच चल रही है।

Comments

Trending

Ghar Baithe gift packing ka kaam karke kamaye lakho | घर बैठे पैकिंग का काम

Ghar Baithe packing ka kaam हेल्लो दोस्तो! आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे पैकिंग का काम करके पैसे कैसे कमाएं। आप सोच रहे होंगे कि भला सिर्फ पैकिंग करके कितना पैसा कमा लेंगे ज्यादा से ज्यादा पांच हज़ार। लेकिन ऐसा नहीं है दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि घर पर काम देने वाली कंपनी से सिर्फ घर बैठे पैकिंग का काम करके आप इतना पैसा कमा सकते हैं कि आपको और कोई काम करने की भी जरूरत नहीं। आप घर बैठे पैकिंग का काम करके महीने के पंद्रह हजार तक कमा सकते है। और इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं। बस जरूरत है थोड़े डेकोरेटिव आइटम्स की जैसे रंग बिरंगे कागज, आकर्षक पैकिंग पेपर , फैंसी रिबन, ट्रांसपेरेंट रंग बिरंगी पन्नियां, कैंची, फेविकोल, टेप, डबल टेप, पेपर फ्लॉवर्स, हेंड मेड पेपर आदि। इसीलिए यह सबसे अच्छा घर से काम करने के लिए सुझाव है। दोस्तों जैसा कि हम और आप जानते हैं कि शादी, पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी, बर्थडे, या किसी को खुश करना हो तो इन सभी के लिए जो चीज दिमाग में आती हैं वह है गिफ्ट। गिफ्ट सभी को पसंद होता है। और जिसे गिफ्ट...

फ्रेंचाइजी का अर्थ हिंदी में | क्या है franchise meaning and definition in hindi ?

Franchise meaning in Hindi हेल्लो दोस्तों!! क्या आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? क्या आप भी चाहते हैं कि बिजनेस में थोड़े ही समय में आपका अच्छा मुनाफा हो? तो स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जो कि जुड़ी है बिजनेस से। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे franchise के बारे में। दोस्तों अगर आप काफी समय से बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको फ्रेंचाइजी के बारे में पहले से पता होगा। लेकिन अगर आप बिजनेस में नए हैं और हाल ही में आपने बिजनेस करने का मन बनाया है तो फ्रेंचाइजी के बारे में जानना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपको franchise से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो आइए बिना किसी देरी के शुरू करते है। यहां पढ़िए Business ideas in hindi Gaon me kya business kare Franchise का मतलब क्या होता है? दोस्तों फ्रेंचाइजी को सीधे और सरल शब्दों में समझने के लिए हम आपको बहुत ही आसान सी भाषा में समझाते हैं। मान लीजिए कि आपको एक नया व्यापार शुरू करना है और आपको उसमें मुनाफा भी बहुत ही कम समय में चाहिए। यानी कि आपको कुछ ही महीनों में बहुत ही ज्...

Online paise kaise kamaye ? 2020 के लिए 5 तरीके।

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ? नोट:-   क्या आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते है? Helo App से आप रोज  350 ₹  कमा सकते है। अभी डाउनलोड करे और दोस्तों के साथ पैसे कमाए ( Click here to download ) दोस्तो अगर आप भी ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ये जानने के लिए उक्सुक है तो आप सही जगह आये है। आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए। सबसे पहले मैं आपको बता दूँ की अगर आप थोड़ी मेहनत करने को तैयार है तो आपके लिए ऑनलाइन पैसा कमाना बहुत ही आसान होगा। लेकिन उस से पहले कुछ बाते है जो आपको जानना ओर समजना बहुत जरूरी है। आप सभी जानते है कि जमाना कितनी तेजी से डिजिटल हो रहा है और इसी के चलते आज लगभग हर बिज़नेस भी ऑनलाइन हो गया है। इन सभी बिज़नेस की एक ही जरूरत है वो है कस्टमर्स। कस्टमर्स के लिए ये ऑनलाइन बिज़नेस इश्तिहार देते है। और इन्ही इश्तिहारों को अपनी किसी भी ऑनलाइन संपत्ति जैसे कि वेबसाइट, यूट्यूब वीडियो, एंड्राइड ऐप्प पर लगाने पर आपको पैसे मिलेंगे। आपको इंटरनेट पर हजारों ऐसे आर्टिकल मिल जाएंगे जहा आपको ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए इस बारे में बताया है पर उन तरीको को कैसे इस्तेमाल क...