Skip to main content

कोरोना पर AIIMS के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया बोले - आने वाले 5 से 7 दिन पर बहुत कुछ निर्भर

aiims chief randeep guleria on coronavirus

News: देश में कोरोना वायरस का कहर बहुत तेजी से फैल रहा है। हर दिन इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अगर देश भर में देखा जाए तो महाराष्ट्र में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है। महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 3000 का आंकड़ा छू चुकी है। वहीं राजधानी दिल्ली की बात करें तो अभी तक 1893 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं एवं पिछले 24 घंटों में 186 नए पॉजिटिव के साए हैं और अब तक 134 लोग इससे ठीक भी हुए हैं। इस पर एम्स के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया का कहना है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों को बढ़ते हुए देख आने वाले 5 से 7 दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है एवं यही निश्चय करेंगे आगे आने वाले भविष्य।
डॉक्टर गुलेरिया का कहना है कि 'कोरोना वायरस को ठीक करने के लिए वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। साथ ही प्लाज्मा थेरेपी भी है क्योंकि इस इलाज को देते हुए हमने काफी लोगों को इस बीमारी से ठीक भी किया है। प्लाज्मा थेरेपी को कई तरह की बीमारियों में उपयोग में लाया जाता है। जिसमें इबोला भी शामिल है। आप इस थेरेपी को इस तरीके से समझ सकते हैं कि मान लीजिए अगर कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हुआ है तो वह अपने शरीर के अंदर एंटीबॉडीज की वजह से ही ठीक हुआ है। मतलब कि एंटीबॉडीज ने उस वायरस को खत्म कर दिया। जिसका सीधा सा अर्थ यह हुआ कि उसके शरीर में एंटीबॉडीज मौजूद है। और जब एक बार संक्रमित व्यक्ति पूरी तरीके से ठीक हो जाता है तो फिर उस मरीज का प्लाज्मा लेकर दूसरे मरीजों को थैरेपी दी जाती है ताकि उसी प्लाज्मा से उन्हें भी ठीक किया जा सके।
उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि 'अगर इस प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल करते हैं तो कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम हो सकती है। लेकिन फिर भी कुछ जगह हॉटस्पॉट बनी रह सकती हैं। आने वाले 5 से 7 दिन पर सब कुछ निर्भर करता है कि आगे आने वाली चीजें कैसे काम करेगी। अगर पिछले दिनों के केस को देखें तो हमने दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या को स्थिर रखा है। अगर हम इस संख्या को आने वाले 5 दिन तक स्थिर रखने में कामयाब हुए तो मुझे विश्वास है कि हम इस बीमारी को के खिलाफ चल रही लड़ाई में सफल होंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार दुनिया भर में फैल रहे कोरोनावायरस ने अब भारत में भी बड़ी तेजी से अपने पैर पसारे हैं। और दिनोंदिन इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब तक यह वायरस 180 से ज्यादा देशों में फैल चुका है। एवं एक लाख से ज्यादा मौत हो चुकी है। पूरी दुनिया में संक्रमितों की संख्या 22 लाख का आंकड़ा छू गई है। भारत में अब तक इस वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 15712 हो गई है। पिछले 24 घंटों में इसके 1334 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, एवं 27 लोगों की मौत हो गई है। देश में अभी तक इस वायरस से 507 लोगों की मौत हो चुकी है, एवं 2231 संक्रमित व्यक्ति इससे पूर्ण रूप से ठीक हो चुके हैं। भारत में लगभग सभी राज्यों में इसके मरीज हैं। केंद्र सरकार ने मामलों को बढ़ते देख 25 मार्च से 21 दिन का संपूर्ण लॉक डाउन घोषित किया था, जो कि 14 अप्रैल को खत्म होने वाला था। लेकिन उसी दिन प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि लॉक डाउन की अवधि को बढ़ाया जा रहा है और अब देश में 3 मई तक लॉक डाउन रहेगा।

Comments

Trending

Ghar Baithe gift packing ka kaam karke kamaye lakho | घर बैठे पैकिंग का काम

Ghar Baithe packing ka kaam हेल्लो दोस्तो! आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे पैकिंग का काम करके पैसे कैसे कमाएं। आप सोच रहे होंगे कि भला सिर्फ पैकिंग करके कितना पैसा कमा लेंगे ज्यादा से ज्यादा पांच हज़ार। लेकिन ऐसा नहीं है दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि घर पर काम देने वाली कंपनी से सिर्फ घर बैठे पैकिंग का काम करके आप इतना पैसा कमा सकते हैं कि आपको और कोई काम करने की भी जरूरत नहीं। आप घर बैठे पैकिंग का काम करके महीने के पंद्रह हजार तक कमा सकते है। और इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं। बस जरूरत है थोड़े डेकोरेटिव आइटम्स की जैसे रंग बिरंगे कागज, आकर्षक पैकिंग पेपर , फैंसी रिबन, ट्रांसपेरेंट रंग बिरंगी पन्नियां, कैंची, फेविकोल, टेप, डबल टेप, पेपर फ्लॉवर्स, हेंड मेड पेपर आदि। इसीलिए यह सबसे अच्छा घर से काम करने के लिए सुझाव है। दोस्तों जैसा कि हम और आप जानते हैं कि शादी, पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी, बर्थडे, या किसी को खुश करना हो तो इन सभी के लिए जो चीज दिमाग में आती हैं वह है गिफ्ट। गिफ्ट सभी को पसंद होता है। और जिसे गिफ्ट...

फ्रेंचाइजी का अर्थ हिंदी में | क्या है franchise meaning and definition in hindi ?

Franchise meaning in Hindi हेल्लो दोस्तों!! क्या आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? क्या आप भी चाहते हैं कि बिजनेस में थोड़े ही समय में आपका अच्छा मुनाफा हो? तो स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जो कि जुड़ी है बिजनेस से। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे franchise के बारे में। दोस्तों अगर आप काफी समय से बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको फ्रेंचाइजी के बारे में पहले से पता होगा। लेकिन अगर आप बिजनेस में नए हैं और हाल ही में आपने बिजनेस करने का मन बनाया है तो फ्रेंचाइजी के बारे में जानना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपको franchise से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो आइए बिना किसी देरी के शुरू करते है। यहां पढ़िए Business ideas in hindi Gaon me kya business kare Franchise का मतलब क्या होता है? दोस्तों फ्रेंचाइजी को सीधे और सरल शब्दों में समझने के लिए हम आपको बहुत ही आसान सी भाषा में समझाते हैं। मान लीजिए कि आपको एक नया व्यापार शुरू करना है और आपको उसमें मुनाफा भी बहुत ही कम समय में चाहिए। यानी कि आपको कुछ ही महीनों में बहुत ही ज्...

Online paise kaise kamaye ? 2020 के लिए 5 तरीके।

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ? नोट:-   क्या आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते है? Helo App से आप रोज  350 ₹  कमा सकते है। अभी डाउनलोड करे और दोस्तों के साथ पैसे कमाए ( Click here to download ) दोस्तो अगर आप भी ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ये जानने के लिए उक्सुक है तो आप सही जगह आये है। आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए। सबसे पहले मैं आपको बता दूँ की अगर आप थोड़ी मेहनत करने को तैयार है तो आपके लिए ऑनलाइन पैसा कमाना बहुत ही आसान होगा। लेकिन उस से पहले कुछ बाते है जो आपको जानना ओर समजना बहुत जरूरी है। आप सभी जानते है कि जमाना कितनी तेजी से डिजिटल हो रहा है और इसी के चलते आज लगभग हर बिज़नेस भी ऑनलाइन हो गया है। इन सभी बिज़नेस की एक ही जरूरत है वो है कस्टमर्स। कस्टमर्स के लिए ये ऑनलाइन बिज़नेस इश्तिहार देते है। और इन्ही इश्तिहारों को अपनी किसी भी ऑनलाइन संपत्ति जैसे कि वेबसाइट, यूट्यूब वीडियो, एंड्राइड ऐप्प पर लगाने पर आपको पैसे मिलेंगे। आपको इंटरनेट पर हजारों ऐसे आर्टिकल मिल जाएंगे जहा आपको ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए इस बारे में बताया है पर उन तरीको को कैसे इस्तेमाल क...