Skip to main content

सरकार ने उज्जवला योजना के उपभोक्ताओं को 3 महीने तक फ्री सिलेंडर देने का किया ऐलान



News: विश्व भर में फैला कोरोना वायरस ने अब भारत में भी हड़कंप मचा दिया है। हर दिन इसके संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे है। इसके संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार द्वारा लिया गया लॉक डाउन का निर्णय कदापि गलत नहीं है। क्योंकि इसके लिए अब तक कोई दवा या टीका नहीं बना है, इसलिए इससे बचे रहना ही इसका उपाय है। लॉक डाउन के आठवें दिन यानी कि आज सरकार का कहना है कि मजदूर एवं गांव में रहने वाले लोगों की रोजी-रोटी बंद हो गई है। इन स्थितियों में सरकार ने ऐलान किया है कि अप्रैल से लगाकर 3 महीने तक यानी कि जून माह तक उज्जवला योजना के उपभोक्ताओं को बिल्कुल मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा। और इस बात की जानकारी दी है ऑयल मार्केटिंग कंपनीज ने ।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार केवल महाराष्ट्र में जिन लोगों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा उनकी संख्या 40 लाख से अधिक बताई जा रही है। केंद्र सरकार ने हाल ही में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत इस योजना के सभी उपभोक्ताओं को अगले 3 महीने तक मतलब की 1 अप्रैल से लगाकर 30 जून तक फ्री गैस देने की घोषणा की है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इससे एलपीजी गैस सिलेंडर के 8 करोड़ उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा।

देश में कोरोना वायरस के चलते हुए लॉक डाउन से देश की आर्थिक स्थिति डगमगा रही है। मौजूदा हालातों को देखते हुए सरकार ने फ्री में गैस देने की घोषणा की है। ऑयल कंपनियों द्वारा बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा अप्रैल महीने में ही पूरा पैसा उज्जवला योजना के उपभोक्ताओं के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। मीडिया के द्वारा आ रही खबरों के अनुसार सरकार ये पैसा 3 से 4 अप्रैल को ट्रांसफर कर सकती हैं एवं उसके बाद लाभार्थी एलपीजी सिलेंडर बुक करवा सकते हैं। बता दें कि दूसरा सिलेंडर 15 दिन के बाद बुक होगा।

यह भी खबर आ रही है कि गैस सिलेंडर को बुक करने के लिए इंटरएक्टिव वॉइस रिस्पांस या फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के द्वारा ही बुकिंग की जा सकेगी। इसमें एक तरह से वन टाइम पासवर्ड आधारित अंडरटेकिंग की जाएगी एवं कैश मेमो सिग्नेचर और ब्लू बुक एंट्री भी हो जाएगी। इसका कारण यह है कि अब डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि लोग आपस में पैसों के लेनदेन ना करें व एक दूसरे से दूरी बनाकर रखें। इसीलिए करेंसी नोटों की बजाय डिजिटल पेमेंट को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Comments

Trending

Ghar Baithe gift packing ka kaam karke kamaye lakho | घर बैठे पैकिंग का काम

Ghar Baithe packing ka kaam हेल्लो दोस्तो! आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे पैकिंग का काम करके पैसे कैसे कमाएं। आप सोच रहे होंगे कि भला सिर्फ पैकिंग करके कितना पैसा कमा लेंगे ज्यादा से ज्यादा पांच हज़ार। लेकिन ऐसा नहीं है दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि घर पर काम देने वाली कंपनी से सिर्फ घर बैठे पैकिंग का काम करके आप इतना पैसा कमा सकते हैं कि आपको और कोई काम करने की भी जरूरत नहीं। आप घर बैठे पैकिंग का काम करके महीने के पंद्रह हजार तक कमा सकते है। और इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं। बस जरूरत है थोड़े डेकोरेटिव आइटम्स की जैसे रंग बिरंगे कागज, आकर्षक पैकिंग पेपर , फैंसी रिबन, ट्रांसपेरेंट रंग बिरंगी पन्नियां, कैंची, फेविकोल, टेप, डबल टेप, पेपर फ्लॉवर्स, हेंड मेड पेपर आदि। इसीलिए यह सबसे अच्छा घर से काम करने के लिए सुझाव है। दोस्तों जैसा कि हम और आप जानते हैं कि शादी, पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी, बर्थडे, या किसी को खुश करना हो तो इन सभी के लिए जो चीज दिमाग में आती हैं वह है गिफ्ट। गिफ्ट सभी को पसंद होता है। और जिसे गिफ्ट...

फ्रेंचाइजी का अर्थ हिंदी में | क्या है franchise meaning and definition in hindi ?

Franchise meaning in Hindi हेल्लो दोस्तों!! क्या आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? क्या आप भी चाहते हैं कि बिजनेस में थोड़े ही समय में आपका अच्छा मुनाफा हो? तो स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जो कि जुड़ी है बिजनेस से। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे franchise के बारे में। दोस्तों अगर आप काफी समय से बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको फ्रेंचाइजी के बारे में पहले से पता होगा। लेकिन अगर आप बिजनेस में नए हैं और हाल ही में आपने बिजनेस करने का मन बनाया है तो फ्रेंचाइजी के बारे में जानना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपको franchise से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो आइए बिना किसी देरी के शुरू करते है। यहां पढ़िए Business ideas in hindi Gaon me kya business kare Franchise का मतलब क्या होता है? दोस्तों फ्रेंचाइजी को सीधे और सरल शब्दों में समझने के लिए हम आपको बहुत ही आसान सी भाषा में समझाते हैं। मान लीजिए कि आपको एक नया व्यापार शुरू करना है और आपको उसमें मुनाफा भी बहुत ही कम समय में चाहिए। यानी कि आपको कुछ ही महीनों में बहुत ही ज्...

Online paise kaise kamaye ? 2020 के लिए 5 तरीके।

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ? नोट:-   क्या आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते है? Helo App से आप रोज  350 ₹  कमा सकते है। अभी डाउनलोड करे और दोस्तों के साथ पैसे कमाए ( Click here to download ) दोस्तो अगर आप भी ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ये जानने के लिए उक्सुक है तो आप सही जगह आये है। आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए। सबसे पहले मैं आपको बता दूँ की अगर आप थोड़ी मेहनत करने को तैयार है तो आपके लिए ऑनलाइन पैसा कमाना बहुत ही आसान होगा। लेकिन उस से पहले कुछ बाते है जो आपको जानना ओर समजना बहुत जरूरी है। आप सभी जानते है कि जमाना कितनी तेजी से डिजिटल हो रहा है और इसी के चलते आज लगभग हर बिज़नेस भी ऑनलाइन हो गया है। इन सभी बिज़नेस की एक ही जरूरत है वो है कस्टमर्स। कस्टमर्स के लिए ये ऑनलाइन बिज़नेस इश्तिहार देते है। और इन्ही इश्तिहारों को अपनी किसी भी ऑनलाइन संपत्ति जैसे कि वेबसाइट, यूट्यूब वीडियो, एंड्राइड ऐप्प पर लगाने पर आपको पैसे मिलेंगे। आपको इंटरनेट पर हजारों ऐसे आर्टिकल मिल जाएंगे जहा आपको ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए इस बारे में बताया है पर उन तरीको को कैसे इस्तेमाल क...