Skip to main content

कॉरोना वायरस: "वर्क फ्रॉम होम डाटा प्लान" रिलायंस जियो, BSNL, Vodafone-idea जैसी टेलीकॉम कंपनियो का नया प्लान

Work from home data plan

Corona वायरस के विश्वभर में फैलने से अब भारत में भी सरकार सजग हो गई है। इसके चलते भारत में कई राज्यो ने पूर्ण रूप से लॉक डाउन कर दिया है। और सभी दफ्तरों में यह आदेश दिए गए हैं कि सभी लोग घर से ही अपना दफ्तर का काम करें। यह तभी संभव हो सकता है जब बेहतर इंटरनेट सुविधा लोगों को मिले। क्योंकि इंटरनेट सुविधा के बिना घर से काम करवाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए देश की बड़ी बड़ी टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जिओ बीएसएनएल वोडाफोन आइडिया दे रही है अपने ग्राहकों को वर्क फ्रॉम होम डाटा प्लान। इस प्लान के तहत ग्राहकों को रोजाना 2GB data दिया जाएगा वो भी बहुत ही सस्ते प्लान पर। आइए नजर डालते हैं इन कंपनीज के अलग-अलग डाटा प्लांस पर।

कंपनीज़ के डाटा प्लांस

नेटवर्क कनेक्टिविटी को और अच्छा बनाने के लिए बीएसएनएल रिलायंस जिओ वोडाफोन-आइडिया ने अपने ग्राहकों को बहुत ही अच्छी सुविधा दी है। इस सुविधा की मदद से इस समय दफ्तर का काम घर से कर रहे लोगों को नेटवर्क कनेक्टिविटी मेंआने वाली दिक्कत नहीं होगी। यह है कुछ अलग-अलग कंपनी के नए प्लान:--

रिलायंस जिओ

रिलायंस जियो की ओर से नया प्लान अपने यूजर्स के लिए एक बहुत ही अच्छा प्लान दिया गया है। 251₹ का 51 दिन के लिए यह प्लान रोजाना 2GB डाटा प्रदान करता है लेकिन इसमें वॉइस कॉलिंग बेनिफिट्स नहीं मिलते। साथ ही इसके 4 डाटा ऐडऑन वाउचर्स पर डबल डाटा ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी की ओर से रोजाना 2GB और 3GB वाले प्लांस भी है जिसमें जिओ से जिओ अनलिमिटेड कॉलिंग भी शामिल है। इनमें 249₹ वाले प्लान में अनलिमिटेड जियो से जियो कॉलिंग और प्रतिदिन 2GB डाटा दिया जा रहा है। इसके अलावा ₹359 में 3GB डाटा प्रतिदिन और जिओ से जिओ अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर किया जा रहा हैं। कंपनी की चार डबल डाटा वाउचर की सुविधा भी बहुत ही अच्छी है।
जिओ प्लान

BSNL

बीएसएनएल यानी कि भारत संचार निगम लिमिटेड की ओर से वर्क फ्रॉम होम के लिए कोई नया प्लान नहीं है लेकिन इसमें पहले से ही ऐसी प्लांस मौजूद है जो कि आज के इस दौर में चल रहे लॉक डाउन में बहुत ही मददगार साबित हो रहे हैं। इसमें कुछ प्लान ऐसे भी हैं जो रोजाना 2GB डाटा देते हैं साथ ही अनलिमिटेड डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाले ऑफर्स भी हैं। ₹ 365 का एक प्लान प्रतिदिन 2GB डाटा ऑफर करता है जिसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग भी शामिल है।

वोडाफोन- आईडिया

वोडाफोन आइडिया ने भी डबल डाटा को ऑफर अपने ग्राहकों को दिया है जिससे कि वर्क फ्रॉम होम का काम उनके लिए आसान हो जाए। इसमें 3 नए डबल डाटा प्लांस ऑफर किए जा रहे है। इसके साथ ही ग्राहकों के लिए डाटा वाउचर भी उपलब्ध है। इसमें 249₹ वाला 28 दिन के लिए, 399₹ वाला 56 दिन के लिए और 599₹ वाला 84दिन के लिए वाले प्लान है। इन तीनों प्लांस में प्रतिदिन 3जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जा रही है। यह भी अपने ग्राहकों को 3 डाटा वाउचर का ऑप्शन भी दे रही है।

Comments