Skip to main content

कोरोना के बाद अब आ गया है हंता वायरस: चीन के यूनान प्रांत में हंता वायरस से एक शख्स की मौत

hanta virus ki janari

दुनिया भर में कोरोना वायरस की दहशत के बीच अब एक और नए वायरस से मौत का मामला सामने आया है। हाल ही में चीन के ग्लोबल टाइम्स ने ट्वीट करके बताया है कि यूनान प्रांत में हंता वायरस से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह वायरस चूहों के मल, मूत्र के प्रभाव में आने से फैल रहा है। अभी-अभी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस नए वायरस के बारे में जानकारी दी है। जानिए हंता वायरस कैसे फैलता है, इसके लक्षण क्या है, इससे बचने के क्या उपाय हैं।

हंता वायरस क्या है

अमेरिका के सीडीसी यानी कि सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल की माने तो यह ऐसे जीवो से फैलता है जो जीव चीजों को काटने कुतरने के लिए जाने जाते हैं जैसे कि चूहे और गिलहरी। दरअसल पलमोनरी सिंड्रोम बीमारी की वजह यह हंता वायरस ही है। इस वायरस के कई प्रकार हैं जो कि चूहों और गिलहरियों की अलग-अलग प्रजातियां से फैलते हैं। इस वायरस को अमेरिका में न्यू वर्ल्ड हंता वायरस तथा यूरोप और एशिया में ओल्ड वर्ल्ड हंता वायरस के नाम से जाना जा रहा है। गौरतलब है कि हंता वायरस के कारण चूहों के शरीर में किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं होती लेकिन अगर यह वायरस इंसानी शरीर में आ जाए तो वह मौत का कारण भी बन सकता है।

हंता वायरस कैसे फैलता है

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वायरस का संक्रमण संक्रमित चूहे के मल-मूत्र और लार के संपर्क में आने से फैल रहा है।
अमेरिका के सीडीसी द्वारा बताया गया है कि यह वायरस 3 प्रकार से फैलता है।
*जब संक्रमित चूहा किसी इंसान को काट ले तो वह इंसान भी इस वायरस से संक्रमित हो जाता है। हालांकि इस प्रकार के मामले बहुत ही कम देखे जाते है।
*अगर कोई जगह या कोई चीज चूहे के मल मूत्र या लार से संक्रमित हो और जब कोई व्यक्ति ऐसी जगह के संपर्क में आने के बाद अपने नाक मुंह को छूता है तो वह भी संक्रमित हो जाता है।
*इंसान के खाने की वस्तु में अगर चूहे का मल मूत्र या लार मौजूद हो तब भी वह इंसान को संक्रमित कर देता है।

हंता वायरस के लक्षण

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस वायरस के संक्रमण का पता लगने में एक से आठ हफ्तों तक का वक्त लग जाता है। इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति में तेज बुखार, सिर दर्द, पेट में दर्द, बदन दर्द के साथ साथ डायरिया और उल्टी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इस संक्रमण की गंभीरता बढ़ने पर सांस लेने में तकलीफ होती है तथा संक्रमित व्यक्ति के फेफड़ों में पानी भरने लगता है और अगर यह स्थिति बनी रहे तो व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।

डियर माउस है हंता वायरस का सबसे खतरनाक वाहक

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के मुताबिक हंता वायरस को फैलाने में चूहों के 4 प्रजातियां आती है। इन चारों प्रजातियों में से जो सबसे अहम है वह है अमेरिका में पाए जाने वाला डियर माउस। यह माउस दिखने में आम चूहों से थोड़ा छोटा होता है तथा इसके शरीर की लंबाई 2 से 3 इंच ही होती है जबकि अगर शरीर से तुलना की जाए तो उसकी आंख और नाक बड़े होते हैं। इसके शरीर पर बाल भी काफी मात्रा में होते हैं। बाकी तीन प्रजातियों में कॉटन रैट, व्हाइट फुट माउस और राइस रैट शामिल है।
अमेरिका के सीडीसी यानी कि सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल का कहना है कि इस वायरस का खतरा ग्रामीण इलाकों में ज्यादा है क्योंकि वहां पेड़ पौधे अधिक होते हैं तथा चूहों की संख्या भी अधिक पाई जाती है। लेकिन हंता वायरस का सबसे खतरनाक वाहक जो कि डियर माउस है वह ज्यादातर अमेरिका में पाया जाता है।

हंता वायरस का इलाज

सीडीसी ने निश्चित किया है कि अब तक इस वायरस की कोई वैक्सीन तैयार नहीं हो पाई है और ना ही इसके लिए कोई दवा उपलब्ध है। इस वायरस से संक्रमित लोगों को विशेष देखभाल की जरूरत होती है तथा उन्हें ऑक्सीजन थेरेपी के द्वारा ठीक करने की कोशिश की जाती है। जितना जल्दी इस वायरस के संक्रमण का पता चलता है उतना ही बेहतर होता है।

हंता वायरस कोरोना से कितना अलग है

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जानकारी दी है कि कोरोना वायरस इंसान से इंसान में फैलता है जबकि हंता वायरस चूहों या गिलहरियों के मल मूत्र और लार के संपर्क में आने से फैलता है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक जब एक व्यक्ति चूहे के मल या पेशाब को छूने के बाद अपने आंख, नाक या मुंह को छूता है या फिर ऐसी कोई चीज के संपर्क में आता है जहां चूहे का मल या पेशाब मौजूद है। ऐसी स्थिति में यह वायरस इंसानी शरीर में प्रवेश करता है। वैज्ञानिकों की मानें तो हंता वायरस हवा के माध्यम से नहीं फैलता मगर फिर भी यह कोरोना वायरस के मुकाबले ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि कोरोना वायरस का डेथ रेट कम है यानी कि इस वायरस के इंफेक्शन होने पर भी बचने की उम्मीद काफी ज्यादा होती हैं। वही हंता वायरस से संक्रमित होने पर बचने की उम्मीद कम होती है।

Comments

Trending

Ghar Baithe gift packing ka kaam karke kamaye lakho | घर बैठे पैकिंग का काम

Ghar Baithe packing ka kaam हेल्लो दोस्तो! आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे पैकिंग का काम करके पैसे कैसे कमाएं। आप सोच रहे होंगे कि भला सिर्फ पैकिंग करके कितना पैसा कमा लेंगे ज्यादा से ज्यादा पांच हज़ार। लेकिन ऐसा नहीं है दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि घर पर काम देने वाली कंपनी से सिर्फ घर बैठे पैकिंग का काम करके आप इतना पैसा कमा सकते हैं कि आपको और कोई काम करने की भी जरूरत नहीं। आप घर बैठे पैकिंग का काम करके महीने के पंद्रह हजार तक कमा सकते है। और इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं। बस जरूरत है थोड़े डेकोरेटिव आइटम्स की जैसे रंग बिरंगे कागज, आकर्षक पैकिंग पेपर , फैंसी रिबन, ट्रांसपेरेंट रंग बिरंगी पन्नियां, कैंची, फेविकोल, टेप, डबल टेप, पेपर फ्लॉवर्स, हेंड मेड पेपर आदि। इसीलिए यह सबसे अच्छा घर से काम करने के लिए सुझाव है। दोस्तों जैसा कि हम और आप जानते हैं कि शादी, पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी, बर्थडे, या किसी को खुश करना हो तो इन सभी के लिए जो चीज दिमाग में आती हैं वह है गिफ्ट। गिफ्ट सभी को पसंद होता है। और जिसे गिफ्ट...

फ्रेंचाइजी का अर्थ हिंदी में | क्या है franchise meaning and definition in hindi ?

Franchise meaning in Hindi हेल्लो दोस्तों!! क्या आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? क्या आप भी चाहते हैं कि बिजनेस में थोड़े ही समय में आपका अच्छा मुनाफा हो? तो स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जो कि जुड़ी है बिजनेस से। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे franchise के बारे में। दोस्तों अगर आप काफी समय से बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको फ्रेंचाइजी के बारे में पहले से पता होगा। लेकिन अगर आप बिजनेस में नए हैं और हाल ही में आपने बिजनेस करने का मन बनाया है तो फ्रेंचाइजी के बारे में जानना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपको franchise से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो आइए बिना किसी देरी के शुरू करते है। यहां पढ़िए Business ideas in hindi Gaon me kya business kare Franchise का मतलब क्या होता है? दोस्तों फ्रेंचाइजी को सीधे और सरल शब्दों में समझने के लिए हम आपको बहुत ही आसान सी भाषा में समझाते हैं। मान लीजिए कि आपको एक नया व्यापार शुरू करना है और आपको उसमें मुनाफा भी बहुत ही कम समय में चाहिए। यानी कि आपको कुछ ही महीनों में बहुत ही ज्...

Online paise kaise kamaye ? 2020 के लिए 5 तरीके।

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ? नोट:-   क्या आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते है? Helo App से आप रोज  350 ₹  कमा सकते है। अभी डाउनलोड करे और दोस्तों के साथ पैसे कमाए ( Click here to download ) दोस्तो अगर आप भी ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ये जानने के लिए उक्सुक है तो आप सही जगह आये है। आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए। सबसे पहले मैं आपको बता दूँ की अगर आप थोड़ी मेहनत करने को तैयार है तो आपके लिए ऑनलाइन पैसा कमाना बहुत ही आसान होगा। लेकिन उस से पहले कुछ बाते है जो आपको जानना ओर समजना बहुत जरूरी है। आप सभी जानते है कि जमाना कितनी तेजी से डिजिटल हो रहा है और इसी के चलते आज लगभग हर बिज़नेस भी ऑनलाइन हो गया है। इन सभी बिज़नेस की एक ही जरूरत है वो है कस्टमर्स। कस्टमर्स के लिए ये ऑनलाइन बिज़नेस इश्तिहार देते है। और इन्ही इश्तिहारों को अपनी किसी भी ऑनलाइन संपत्ति जैसे कि वेबसाइट, यूट्यूब वीडियो, एंड्राइड ऐप्प पर लगाने पर आपको पैसे मिलेंगे। आपको इंटरनेट पर हजारों ऐसे आर्टिकल मिल जाएंगे जहा आपको ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए इस बारे में बताया है पर उन तरीको को कैसे इस्तेमाल क...