pradhan mantri mudra yojana in hindi
यहां जानिए
pradhan mantri awas yojana in hindi
pradhan mantri jan dhan yojana in hindi
आज की यह पोस्ट प्रधान मंत्री मुद्रा योजना हिंदी में आपको कैसी लगी और आपके लिए कितनी मददगार साबित हुई, यह आप हमें नीचे दिए कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं। अगर आपका इस पोस्ट से जुड़ा कोई सवाल है तो वह भी आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। आपकी मदद के लिए हम हमेशा तैयार है। मिलते है दोस्तो बिजनेस और पैसा कमाने से जुड़ी हमारी अगली पोस्ट के साथ इसी साइट पर जिसका नाम है business-in-hindi।
हेल्लो दोस्तों!!
आज की हमारी यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही रोचक होने वाली है और हो सकता है यह आपको आपके सपने पूरे करने में भी मदद करें, क्योंकि आज हम आपको बताएंगे "प्रधानमंत्री मुद्रा योजना इन हिंदी" के बारे में। दोस्तों हो सकता है इस योजना के बारे में आपने पहले नहीं सुना हो और इसके बारे में आपको ज्यादा जानकारी नहीं हो लेकिन हम आपको बता दें कि यह सरकार की एक ऐसी योजना है जिसका लाभ हर कोई उठा सकता है और अपने बिजनेस को आगे बढ़ा सकता है। दोस्तों अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस योजना में ऐसा क्या है जिससे हमें इतना फायदा हो सकता है। जैसा कि आप और हम जानते हैं कि आज ऐसा समय है जिसमें बहुत ही ज्यादा कंपटीशन है, हर जगह नौकरी के लिए संघर्ष है। ऐसे में सभी लोग चाहते हैं कि उन्हें कोई ना कोई छोटी नौकरी मिल जाए या वे कोई छोटा मोटा बिजनेस शुरू कर लें। लेकिन जब बात बिजनेस शुरू करने की आती है तब दिमाग में ख्याल आता है इन्वेस्टमेंट का कि इतना ज्यादा पैसा हम कहां से लाएंगे बिजनेस शुरू करने के लिए। और इसी ख्याल की वजह से ज्यादातर लोग बिजनेस शुरू करने से पहले ही पीछे हट जाते हैं। अब हालात यह हो जाते हैं कि ना तो नौकरी मिल रही है, और ना ही हम बिजनेस शुरू कर पा रहे हैं। तो ऐसे में डूबते को तिनके का सहारा जैसी योजना सरकार ने बनाई है उसी का नाम है प्रधानमंत्री मुद्रा योजना।
इस योजना के बारे में इस पोस्ट में हम पूरे विस्तार से जानेंगे लेकिन अभी बहुत ही साधारण शब्दों में अगर हम समझे तो प्रधानमंत्री मुद्रा योजना केंद्र सरकार की एक ऐसी योजना है जिसमें आम जनता के लिए जो कि छोते स्तर पर बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और जिन्हें छोटी रकम की आवश्यकता है जो वह जुटा नहीं पा रहे हैं तो ऐसे में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना छोटे उद्यमियों को लोन देती है जिससे कि वह अपना छोटा बिजनेस शुरू कर सकें और अपनी आमदनी कर सकें। आज भारत की जनसंख्या इतनी ज्यादा होने की वजह से सरकार सारे युवा लोगों को नौकरी तो नहीं दे सकती, लेकिन अगर कोई व्यक्ति अपना खुद का कोई बिजनेस, स्टार्टअप शुरू करना चाहता है तो सरकार उसमें जरूर मदद करेगी।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना क्या है हिंदी में
"प्रधानमंत्री मुद्रा योजना" ऐसी योजना है जो कि छोटे उद्यमियों को जो अपना खुद का कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उन्हें उनका कारोबार शुरू करने में मदद करती है। दोस्तों ज्यादातर ऐसा होता है की लोगों को काम करने की समझ होती है, बिजनेस की समझ होती है, उन्हें यह भी पता होता है कि किस काम में मुनाफा होगा लेकिन वे उस काम को शुरू करने से इसलिए कतराते हैं क्योंकि किसी भी बिजनेस को शुरू करने के लिए पैसा चाहिए होता है इन्वेस्टमेंट चाहिए होता है। जो कि सभी के पास नहीं होता। तो ऐसे में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एक बहुत ही अच्छा उपाय है, जिसका लाभ उठाकर आम जनता अपना खुद का बिजनेस, कारोबार शुरू करके अपनी आमदनी खुद बना सकते हैं। अब आप जान गए होंगे की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ उठाकर आप अपनी आमदनी को, अपने जीवन को एक गति दे सकते हैं। इस योजना को शुरू करने के पीछे भी सरकार का एक बहुत ही अच्छा उद्देश्य है। तो आइए जानते हैं की सरकार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत क्यों की। इससे भारत की जनता को क्या फायदा हुआ।प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का उद्देश्य
दोस्तों केंद्र सरकार जब भी कोई योजना शुरु करती है तो उसके पीछे सरकार का कोई ना कोई उद्देश्य होता ही है जिससे कि आम जनता को लाभ हो और भारत की जनता को फायदा पहुंच सके। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के भी दो उद्देश्य हैं। पहला यह कि--छोटे उद्यमियों को छोटी रकम के लिए लोन देकर स्वरोजगार का निर्माण करना, ताकि वे नौकरी के इंतजार में ना बैठ कर बल्कि खुद अपने कौशल का सही इस्तेमाल करके अपनी आमदनी खुद बनाएं। और दूसरा यह कि--जब छोटे उद्यमी अपना कारोबार शुरू करेंगे तब काम करने वाले लोगों की भी जरूरत होगी और इस तरह रोजगार का सृजन होगा। और इस तरह देश में लोगों को रोजगार मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था सुधरेगी।यहां जानिए
pradhan mantri awas yojana in hindi
pradhan mantri jan dhan yojana in hindi
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना लोन के प्रकार
केंद्र सरकार की इस योजना के तहत तीन प्रकार के लोन दिए जाते हैं। जो कि इस प्रकार है:--- शिशु लोन: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में शिशु लोन के तहत ₹50000 तक का लोन दिया जाता है।
- किशोर लोन: इस योजना में किशोर लोन के तहत ₹50000 से ₹5 लाख तक का लोन दिया जाता है।
- तरुण लोन: इस योजना में तरुण लोन के तहत ₹5 लाख से ₹10 लाख तक का लोन दिया जाता है।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत कौन ले सकता है लोन?
केंद्र सरकार की इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इस योजना के तहत भारत का कोई भी आम आदमी जो कि अपना खुद का कारोबार शुरू करना चाहता है या अपने छोटे से कारोबार को आगे बढ़ाना चाहता है, वह इस योजना का लाभ उठा सकता है और लोन ले सकता है। मुद्रा लोन के लिए 18 वर्ष से 60 वर्ष की उम्र का व्यक्ति आवेदन कर सकता है।प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लाभ
इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इस योजना के तहत बिना गारंटी के भी लोन दिया जाता है। इसके अलावा लोन लेने की प्रक्रिया में भी कोई भी शुल्क नहीं लगता और इसकी यही बात इससे असाधारण बनाती है। यह योजना सभी के लिए है इसमें आयु की भी कोई बाधा नहीं है। जो कोई भी अपना कारोबार शुरू करना चाहता है वह इस योजना का लाभ उठाकर लोन लेकर अपना बिजनेस शुरू कर सकता है।प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन कैसे प्राप्त करें ?
दोस्तों इस योजना के तहत लोन लेना बहुत ही आसान है। आपको केवल किसी भी मुद्रा बैंक में जाकर इस योजना के तहत लोन के लिए आवेदन करना है। इसके लिए हो सकता है आपको बैंक में अपना आधार कार्ड पैन नंबर जैसी चीजों की आवश्यकता पड़े। इसके अलावा बैंक के ब्रांच मैनेजर आपसे कारोबार के बारे में भी पूछ सकते हैं और आप के कामकाज के हिसाब से ही वे ब्याज दर भी निश्चित करते हैं। इस योजना में लोन लेने की प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है। और लोन चुकाने की अवधि भी 5 साल तक बढ़ाई जा सकती है।क्या प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से लोन प्राप्त करने के लिए GST No होना आवश्यक है?
दोस्तो मुद्रा योजना से लोन लेने के लिए gst no. की आवश्यकता लोन की राशि पर निर्भर करती है। अगर आपको 50 हजार तक का लोन चाहिए तो आपको इसकी जरूरत नही होगी।
निष्कर्ष
तो दोस्तों आज किस पोस्ट जिसका नाम है प्रधानमंत्री मुद्रा योजना इन हिंदी में हमने जाना की किस तरह यह योजना केंद्र सरकार की अनूठी पहल है। इस योजना का लाभ उठाकर हम अपने बिजनेस को आगे बढ़ा सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा रोजगार का निर्माण कर सकते हैं। इस योजना से क्रांति लाई जा सकती है की हम नौकरी के पीछे ना भागकर बल्कि खुद दूसरों को नौकरी दे। और इस काम के लिए सरकार हमारी मदद करती है। इस पोस्ट में हमने जाना की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के उद्देश्य क्या है, लाभ क्या है, इसमें कितने प्रकार के लोन होते हैं, इस योजना के तहत लोन कौन ले सकता है और कैसे ले सकता है।आज की यह पोस्ट प्रधान मंत्री मुद्रा योजना हिंदी में आपको कैसी लगी और आपके लिए कितनी मददगार साबित हुई, यह आप हमें नीचे दिए कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं। अगर आपका इस पोस्ट से जुड़ा कोई सवाल है तो वह भी आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। आपकी मदद के लिए हम हमेशा तैयार है। मिलते है दोस्तो बिजनेस और पैसा कमाने से जुड़ी हमारी अगली पोस्ट के साथ इसी साइट पर जिसका नाम है business-in-hindi।

Comments
Post a Comment