Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Axis Bank

एक्सिस बैंक के शेयर में 4 फीसद गिरावट, तिमाही नतीजों में हुआ भारी नुकसान

News:  प्राइवेट सेक्टर के अंदर आने वाला एक्सिस बैंक को बीते हुए वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं इस नुकसान का असर बैंक के शेयर पर भी दिख रहा है। शुरुआत में एक्सिस बैंक के कारोबार में 4 फ़ीसदी तक शेयर गिर गए थे। साथ ही इंडसइंड बैंक कि शेयर भी गिरे थे। अगर इस समय बात करें टॉप गैनर्स की तो इनमें एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल है। कैसे रहे एक्सिस बैंक के परिणाम? बता दें कि एक्सिस बैंक को बीते हुए वित्त वर्ष यानी कि 2019-20 की चौथी तिमाही में 1387.78 करोड़ रुपए का भारी नुकसान हुआ। बैंक ने बताया है कि 1 साल पहले इसी तिमाही में हमें 1505.06 का शुद्ध लाभ हुआ था। बैंक द्वारा दिए गए बयान में बैंक का कहना है कि फंसे हुए कर्ज और आकस्मिक खर्चों के लिए प्रावधानों को बढ़ाने से बैंक को इतना बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। बैंक का कहना है कि हालांकि मार्च 2020 की चौथी तिमाही में बैंक की कुल आय 20,219 करोड रुपए रही। वहीं अगर बात करें पिछले साल की तो पिछले साल इसी अवधि में बैंक की आय 18,324 क...

एक्सिस बैंक ने खरीदी मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में 29% हिस्सेदारी

News:  एक्सिस बैंक के बोर्ड ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में 29% हिस्सेदारी लेने के लिए मंजूरी दे दी है। मंगलवार को यानी कि आज ही कंपनी ने इस डील का औपचारिक ऐलान किया है। मैक्स लाइफ में फिलहाल मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज की 72.5 फ़ीसदी हिस्सेदारी है वही मित्सुई सुमितोमो इंश्योरेंस के पास 25.5% हिस्सेदारी है। इससे पहले भी एक्सिस बैंक के पास मैक्स लाइफ में हिस्सेदारी थी लेकिन वह बहुत ही माइनॉरिटी स्टेट थी लेकिन इस डील के बाद मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में एक्सिस बैंक का स्टेक बढ़कर 30 फ़ीसदी हो जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बता दें कि एक्सिस बैंक देश का तीसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है एवं मैक्स लाइफ इंश्योरेंस देश की चौथी सबसे बड़ी प्राइवेट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी है। इस डील के बाद मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और एक्सिस बैंक के बीच में एक 70:30 का ज्वाइंट वेंचर बन जाएगा। जिसमें मैक्स लाइफ की 70% हिस्सेदारी मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज के पास होगी और 30 फीसद हिस्सेदारी एक्सिस बैंक के पास होगी। लेकिन ऐसा होने के लिए रेगुलेटर की मंजूरी की भी आवश्यकता पड़ेगी। 2019 में मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी न...