Skip to main content

Latest Manufacturing business ideas in Hindi | जानिए हिंदी में

Manufacturing business ideas in Hindi
Manufacturing business ideas in Hindi

हेल्लो दोस्तों!!
स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जो है मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस आईडियाज इन हिंदी के ऊपर। हम जानते हैं कि अभी आपके मन में क्या प्रश्न चल रहा है। इस वक्त आप सोच रहे हैं कि आपको कौन सा बिजनेस शुरू करना चाहिए और कैसे, ताकि आप अच्छे पैसे कमा सकें। सबसे पहले तो हम आपको बधाई देना चाहते हैं क्योंकि आपने बिजनेस शुरू करने के बारे में सोचा। दोस्तों आज हर कोई कहीं नौकरी करने के बजाए, किसी बॉस के ऑर्डर पर काम करने के बजाय, अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहता है। आज का युवा अपने दम पर कुछ करना चाहता है फिर चाहे वह बिजनेस हो या अपने किसी नए आईडिया पर स्टार्टअप।
अगर आप भी यही सोच रखते हैं तो आज की इस पोस्ट को आपको पूरा जरूर पढ़ना चाहिए। इस पोस्ट में हमने कुछ ऐसे मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस आईडिया बताए हैं जो कि बहुत ही कम लागत में शुरू किए जा सकते हैं और जो आपको अच्छा मुनाफा भी कमा कर देंगे। हमने आपकी आसानी के लिए आपके बजट के अनुसार बिजनेस आइडियाज बताए है।

soap, shampoo, detergent manufacturing business

जरा सोचिए दोस्तों की साबुन, शैंपू, डिटर्जेंट पाउडर हर घर में रोजाना इस्तेमाल में आता है। और इस चीज की बिक्री भी किसी दूसरे सामान से ज्यादा ही होती है। और इसमें आपको इन्वेस्टमेंट भी बहुत ज्यादा नहीं करना। तो अगर आप साबुन, शैंपू बनाने का बिजनेस शुरू करते हैं तो आपको बहुत ही फायदा होने वाला है।
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको इन इन चीजों की आवश्यकता होगी -- सोप बॉक्स, सोप dyes, सोप परफ्यूम, सोप स्टोन पाउडर आदि और एक सोप मेकिंग मशीन। और एक बार जब साबुन बनना शुरू हो जाए तो आप उसे ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड दोनों में बेच सकते हैं। क्योंकि ऑनलाइन भी साबुन की काफी डिमांड होती है। लेकिन हां दोस्तों आपको अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी हमेशा अच्छी ही रखनी है ताकि कस्टमर आप का प्रोडक्ट यूज करने के बाद कहीं और ना जाए, बल्कि आप से ही हर बार खरीदें।
लागत: ₹5 लाख से ₹6 लाख में यह बिजनेस शुरू किया जा सकता है।

Fertiliser and farming products

दोस्तों अगर आप खेती-बाड़ी या कृषि से जुड़े हैं तो आपको इसकी अहमियत पता होगी कि फसल के लिए उर्वरक यानी कि फर्टिलाइजर कितना ज्यादा जरूरी होता है। यह एक ऐसा प्रोडक्ट है जो कि लगभग हर फसल में जरूरी होता है और किसान लोग इसे खरीदते ही है।
अगर आप organic यानी कि जैविक खाद बनाते हैं तो और भी ज्यादा फायदा होगा, क्योंकि इसको बनाने में बहुत ही कम लागत लगती हैं। इसमें लगने वाला कच्छा माल भी आसानी से मिल जाएगा। और अगर खाद अच्छी क्वालिटी का है तो किसान भाई आपसे जरूर खरीदेंगे।

candle (मोमबत्ती) making business

जी हां दोस्तो कैंडल मेकिंग बिजनेस। आप सोच रहे होंगे कि आज इस जमाने में जब बिजली लगभग हर हर गांव हर शहर में है, तो फिर मोमबत्ती कौन खरीदेगा और क्यों खरीदेगा। लेकिन दोस्तो हम आपको बता दें कि आज भी मोमबत्ती काफी खरीदी जाती है। त्योहारों पर, शादियों में डेकोरेशन के लिए मोमबत्ती से सबसे सुंदर सजावट होती है। अगर आप अच्छी, सीधी, रंग बिरंगी डिजाइनर मोमबत्ती बनाएंगे तो ज्यादा मुनाफा होगा।
लागत: इस बिजनेस को शुरू करने के लिए एक कैंडल मेकिंग मशीन चाहिए जो कि दो से तीन लाख में आ जाती है। इसके अलावा वैक्स, कलर, डाई, धागा आदि।

Plastic products manufacturing business

दोस्तों आप अपने घर में ही देखे कि कितने ऐसे आइटम है जो कि प्लास्टिक के है। और ये हर घर में इस्तेमाल होते है। तो अगर आप प्लास्टिक के प्रोडक्ट्स बनाएंगे तो इनकी बिक्री होगी ही होगी।
इसमें आप प्लास्टिक के खिलौने, बाल्टी, बॉटल, टिफिन, और छोटे मोटे प्लास्टिक आइटम जैसे कि कंघी, डिब्बे, आदि बना सकते है और इस बिजनेस में भी अच्छा मुनाफा है।
लागत: इस बिजनेस को शुरू करने के लिए प्लास्टिक मॉडलिंग मशीन चाहिए जो की दस लाख में आती है। तो अगर आप सक्षम है तो आप ये बिजनेस जरूरी कीजिए।

Paper and paper products manufacturing business

paper manufacturing ideas in hindi

दोस्तों यह एक बहुत ही अच्छा मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस है क्योंकि इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको केवल एक पेपर मशीन चाहिए जो कि आपको पेपर बना कर देगी या फिर आप पेपर रीसायकल करके भी उसको काम में ले सकते हैं। और इस बिजनेस में आप पेपर के साथ-साथ पेपर प्रोडक्ट भी बना सकते हैं जो कि ज्यादा इस्तेमाल में आते हैं, जैसे कि पेपर प्लेट, पेपर कप, पेपर फाइल, नोटबुक, लिफाफे, पेपर बैग आदि। इस बिजनेस में आने वाले समय में अच्छा मुनाफा है क्योंकि हम जानते हैं कि प्लास्टिक बहुत ही खतरनाक है और जिस तरीके से हर चीज प्लास्टिक की बनती है और नुकसान पहुंचाती है। तो आने वाले समय में लोग पॉलिथीन या प्लास्टिक की थैली या प्लास्टिक की कोई भी चीज की जगह पेपर बैग, पेपर प्लेट जैसी चीजें इस्तेमाल करना शुरू करने वाले हैं।
लागत: यह बिजनेस आप एक से डेढ़ लाख रुपए की लागत में आराम से शुरू कर सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको पेपर प्रोडक्ट मेकिंग मशीन, हाइड्रोलिक ऑयल, रील जैसे कुछ सामान की आवश्यकता होगी।

Sanitary napkin manufacturing business

हर लड़की, महिला अपने hygiene का बहुत ही ध्यान रखती है और वह चाहती है कि वह अच्छी क्वालिटी के सैनिटरी पैड इस्तेमाल करे। इनको बनाना बहुत ही आसान और सस्ता है। इन्हें बनाने की कीमत बहुत ही कम आती है। अगर आप अपने प्रोडक्ट कि क्वालिटी अच्छी रखेंगे तो ज्यादा से ज्यादा महिलाएं आपका प्रोडक्ट ही खरीदेंगी। आप मार्केटिंग, और एडवर्टाइजमेंट से इसे एक ब्रांड बना सकते है जिस से मुनाफा और बिक्री बढ़ जाएगी।

Thermal products manufacturing business

आज हर शादी या पार्टी में थर्मल प्लेट, थर्मल कप का चलन है। और इन्हे ही इस्तेमाल किया जाता है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको थर्मल प्रोडक्ट मेकिंग मशीन की जरूरत होगी। इसकी खास बात यह है कि इसमें प्रोडक्ट के बनने की कीमत बहुत कम है। और जब इसे बाजार में बेचा जाता है तो काफी मार्जिन रहता है।
लागत: मशीन लगभग चार से पांच लाख में आ जाएगी।

Mustard oil manufacturing business

अगर आप कोई ऐसा बिजनेस करना चाहते है जिसमें आपके सामने कोई कॉम्पटीशन नहीं हो और हो तो बहुत कम हो तो आपको यही बिजनेस करना चाहिए। और यह दो से तीन लाख में आराम से शुरू किया जा सकता है। आपको mustard oil machine लानी होगी जिसमें आप सरसो डालेंगे और मशीन सरसो का तेल बना देगी। और जाहिर सी बात है कि अगर कोई कॉम्पटीशन नहीं है तो आपको फायदा होगा ही।
लागत: 2-3 लाख लगभग और इसमें शुरुआत में आप महीने के तीस से चालीस हजार कमा सकते है।

Hot and cold beverages machine

अगर आप तरह तरह के पेय पीने पिलाने के शौकीन है तो आपको ये मशीन जरूर खरीदनी चाहिए। इसमें आपको पेय जैसे कि नींबू शर्बत, आम पन्ना, सौंफ शर्बत, बेल शर्बत गर्मियों में। और सर्दियों में गरम कॉफी, टी, जैसे पेय बनाने है और इसमें आपको बिल्कुल भी नहीं सोचना क्योंकि ये चीजे लोगो को बहुत पसंद आती है और वे बड़े चाव से इनका लुत्फ उठाते है। आप चाहे तो इसके लिए कोई वर्कर रख सकते है।
लागत: यह मशीन लगभग 50 हजार में आ जाएगी। लेकिन आपको यह बात ध्यान रखनी है कि आप मौसम के अनुसार ये पेय बनाए।

निष्कर्ष:

तो दोस्तों आज इस पोस्ट में जिसका नाम है "Manufacturing business ideas in Hindi" आपने जाना की बहुत कम लागत में भी आप बहुत अच्छा मुनाफा देने वाले बिजनेस शुरू कर सकते है। इस पोस्ट में हमने सभी manufacturing business ideas ko शुरू करने की लागत भी बताई है, जिससे आपको आपके बजट के अनुसार बिजनेस चुनने में मदद मिलेगी।
दोस्तों आज कि हमारी पोस्ट आपको कैसी लगी यह आप हमें नीचे दिए कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं। और अगर आपका कोई सुझाव हो तो वह भी हमें बताएं ताकि हम इस पोस्ट को आपके लिए और बेहतर बना सकें। मिलते है दोस्तो बिजनेस और पैसा कमाने से जुड़ी हमारी अगली पोस्ट के साथ।

Comments

  1. Nice ideas
    I want more information about plastic product manufacturing machine please suggest me .

    ReplyDelete
  2. Bahut Hi Badhiya Tarike Se Aapne Saare Details Bataye Hai Aur Aapke Blog Me Kayi Aur Bhi Useful Jankari Di Hui Hai. Ishi Tarah Ke Business Ideas Humse Share Karte Rahe Aur Ek Mere Blog Ko Bhi Jarur Checkout Kare.

    Manufacturing Business Ideas In Hindi 2021

    ReplyDelete
  3. Apke blog ki content Manufacturing Business Ideas In Hindi 2022 padhke achha laga. Aur aisi new business ideas ke bareme likhe. Dhanyabad!

    ReplyDelete

Post a Comment

Trending

Ghar Baithe gift packing ka kaam karke kamaye lakho | घर बैठे पैकिंग का काम

Ghar Baithe packing ka kaam हेल्लो दोस्तो! आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे पैकिंग का काम करके पैसे कैसे कमाएं। आप सोच रहे होंगे कि भला सिर्फ पैकिंग करके कितना पैसा कमा लेंगे ज्यादा से ज्यादा पांच हज़ार। लेकिन ऐसा नहीं है दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि घर पर काम देने वाली कंपनी से सिर्फ घर बैठे पैकिंग का काम करके आप इतना पैसा कमा सकते हैं कि आपको और कोई काम करने की भी जरूरत नहीं। आप घर बैठे पैकिंग का काम करके महीने के पंद्रह हजार तक कमा सकते है। और इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं। बस जरूरत है थोड़े डेकोरेटिव आइटम्स की जैसे रंग बिरंगे कागज, आकर्षक पैकिंग पेपर , फैंसी रिबन, ट्रांसपेरेंट रंग बिरंगी पन्नियां, कैंची, फेविकोल, टेप, डबल टेप, पेपर फ्लॉवर्स, हेंड मेड पेपर आदि। इसीलिए यह सबसे अच्छा घर से काम करने के लिए सुझाव है। दोस्तों जैसा कि हम और आप जानते हैं कि शादी, पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी, बर्थडे, या किसी को खुश करना हो तो इन सभी के लिए जो चीज दिमाग में आती हैं वह है गिफ्ट। गिफ्ट सभी को पसंद होता है। और जिसे गिफ्ट...

फ्रेंचाइजी का अर्थ हिंदी में | क्या है franchise meaning and definition in hindi ?

Franchise meaning in Hindi हेल्लो दोस्तों!! क्या आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? क्या आप भी चाहते हैं कि बिजनेस में थोड़े ही समय में आपका अच्छा मुनाफा हो? तो स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जो कि जुड़ी है बिजनेस से। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे franchise के बारे में। दोस्तों अगर आप काफी समय से बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको फ्रेंचाइजी के बारे में पहले से पता होगा। लेकिन अगर आप बिजनेस में नए हैं और हाल ही में आपने बिजनेस करने का मन बनाया है तो फ्रेंचाइजी के बारे में जानना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपको franchise से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो आइए बिना किसी देरी के शुरू करते है। यहां पढ़िए Business ideas in hindi Gaon me kya business kare Franchise का मतलब क्या होता है? दोस्तों फ्रेंचाइजी को सीधे और सरल शब्दों में समझने के लिए हम आपको बहुत ही आसान सी भाषा में समझाते हैं। मान लीजिए कि आपको एक नया व्यापार शुरू करना है और आपको उसमें मुनाफा भी बहुत ही कम समय में चाहिए। यानी कि आपको कुछ ही महीनों में बहुत ही ज्...

Online paise kaise kamaye ? 2020 के लिए 5 तरीके।

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ? नोट:-   क्या आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते है? Helo App से आप रोज  350 ₹  कमा सकते है। अभी डाउनलोड करे और दोस्तों के साथ पैसे कमाए ( Click here to download ) दोस्तो अगर आप भी ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ये जानने के लिए उक्सुक है तो आप सही जगह आये है। आज इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए। सबसे पहले मैं आपको बता दूँ की अगर आप थोड़ी मेहनत करने को तैयार है तो आपके लिए ऑनलाइन पैसा कमाना बहुत ही आसान होगा। लेकिन उस से पहले कुछ बाते है जो आपको जानना ओर समजना बहुत जरूरी है। आप सभी जानते है कि जमाना कितनी तेजी से डिजिटल हो रहा है और इसी के चलते आज लगभग हर बिज़नेस भी ऑनलाइन हो गया है। इन सभी बिज़नेस की एक ही जरूरत है वो है कस्टमर्स। कस्टमर्स के लिए ये ऑनलाइन बिज़नेस इश्तिहार देते है। और इन्ही इश्तिहारों को अपनी किसी भी ऑनलाइन संपत्ति जैसे कि वेबसाइट, यूट्यूब वीडियो, एंड्राइड ऐप्प पर लगाने पर आपको पैसे मिलेंगे। आपको इंटरनेट पर हजारों ऐसे आर्टिकल मिल जाएंगे जहा आपको ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए इस बारे में बताया है पर उन तरीको को कैसे इस्तेमाल क...