Skip to main content

Machli palan ka tarika puri jankari | Fish farming in hindi

Machli palan ka tarika
machli palan ka tarika

 हेल्लो दोस्तों!!
आज इस दौर में पैसे कमाना बहुत ही कठिन होता जा रहा है। हर इंसान यही सोचता है कि ऐसा क्या काम करे जिससे कि अच्छी आमदनी हो। अगर आप भी पैसे कमाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं और आपको नहीं पता कि क्या काम किया जाए। तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही मददगार साबित होने वाली है।
आज की इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे पैसे कमाने का एक बहुत ही बढ़िया तरीका जो है मछली पालन। आज बाज़ार में यह बिजनेस बहुत ही अच्छा चल रहा है। क्योंकि बदलती जलवायु को देखे तो किसान आज इसी असमंजस में रहता है की इस बार फसल कैसी होगी। ऐसे में मछली पालन का काम करना काफी अच्छा है क्योंकि आज मछली कि बाज़ार में बहुत ही ज्यादा डिमांड है। यह प्रोटीन से भरपूर होती है और इसका तेल शरीर में होने वाली कई बीमारियों को ठीक कर सकता है। यह हमारे देश में लगभग हर राज्य में खाई जाती है। तो मछली पालन के व्यवसाय को शुरु करने के लिए आपको जानना होगा मछली पालन का तरीका। दोस्तों मछली पालन का तरीका सीखकर आप बहुत ही ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ बाते जाननी होगी और सीखनी होगी। तो अगर आप मछली पालन कैसे करते हैं जानना चाहते है तो हमारी पोस्ट आपके लिए ही हैं। इस पोस्ट में हम और आप जानेंगे मछलीपालन शुरू करने के लिए क्या तैयारी करनी होगी, मछली के लिए आहार क्या होना चाहिए जिस से उनकी पैदावार अच्छी हो, और इसमें क्या सावधानी रखनी होगी आदि। एक मुख्य बात जो जानने लायक है वह यह है कि मछली पालन के व्यवसाय से सालाना लाखों रुपए की आमदनी हो सकती हैं।
तो आइए दोस्तो जानते है मछली पालन का तरीका।

मछली पालन केसे शुरू करे?

मछली पालन शुरू करने के लिए आप को यह बात जानने की जरूरत है कि की मछली पालन एक ऐसा व्यवसाय है जिसमें निवेश के बिना कुछ काम नहीं किया जा सकता। इसमें निवेश के लिए सरकार आपकी मदद करती है। अगर आप एक हेक्टेयर की जगह में तालाब बनवाते हैं तो केंद्र सरकार ₹500000 तक की सहायता करती है और राज्य सरकार 25% तक सहायता करती है। आप NFDB (National fisheries development department) की वेबसाइट पर और जानकारी ले सकते है। मछली पालन शुरू करने के लिए आप को सबसे पहले एक तालाब की जरूरत होगी। तालाब बनवाने में खर्च ज्यादा होगा, इसके बाद आपको मछली के बीज खरीदने होंगे यह आप पर निर्भर है कि आप कितने बीज खरीदना चाहते हैं। इसके बाद आती है मछली के आहार की व्यवस्था और तालाब में लगने वाली जालियों का प्रबंधन। तो यह मुख्य चीज़े है जो मछली पालन शुरू करने के लिए जरूरी हैं।

मछली कोनसी और कहा से ले?

machli palan

दोस्तों मछली पालन में यह बात ध्यान में रखने की जरूरत है कि इसमें कोई सी भी मछली के  बीज का इस्तेमाल नहीं कर सकते। इसमें अच्छा मुनाफा कमाने के लिए आपको कुछ चुनिंदा मछलियों का ही इस्तेमाल करे। मछली पालन के लिए मछलियों की नस्ल जैसे कि रोहू, कतला, कॉमन कॉर्प, सिल्वर कॉर्प, या मृगल। आपको मछली पालन के लिए इन्हीं मछलियों की नस्ले खरीदनी होगी जिससे कि आपको मुनाफा ज्यादा हो। अब आप सोच रहे होंगे कि मछलियों की नस्ल खरीदे कहां से। तो दोस्तों इसमें चिंता की कोई बात नहीं आप अपने जिले के मत्स्य पालन विकास अभिकरण से संपर्क करें वहीं से आपको इन मछलियों की नस्लों के बीज मिल जाएंगे। और वहां से आपको मछली पालन से जुड़ी और जानकारी भी आसानी से मिल जाएगी।


मछली पालन कैसे करें?

अगर आप पहली बार मछली पालन का काम कर रहे हैं तो चिंता की कोई बात नहीं। मछली पालन सीखने के लिए सरकार द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है। अगर आप इस काम में नए हैं तो आपको प्रशिक्षण जरूर लेना चाहिए ताकि आप जो इस काम में निवेश कर रहे हैं उसका पूरा मुनाफा आपको मिले। मछली पालन का काम शुरू करने के लिए आपको एक स्वच्छ तालाब की जरूरत है, फिर आप उसमें मछलियों के बीज डाले। मछलियों के आहार का भी पूरा ध्यान रखें और आहार हमेशा एक नियमित समय पर ही डालें। तालाब में इनलेट और आउटलेट यानी कि जहां से पानी आता है और जहां से पानी निकलता है वहां जाली लगाना ना भूलें।


मछली पालन के लिए उत्तम आहार

दोस्तों तालाब में मछली के बीज डालने के बाद जब एक बार मछली होना शुरू हो जाए तब सबसे ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है मछलियों के आहार की। और यह आहार बाजार में आसानी से मिल जाएगा। सरसों की भूसी और चावल की भूसी भी मछलियों के लिए एक बहुत ही अच्छा आहार है। आप चाहे तो मछलियों के लिए आहार खुद ही घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको चावल का आटा चाहिए और इस चावल के आटे में पानी मिलाकर इसकी छोटी-छोटी गोलियां बना लें और रोजाना एक ही समय पर आप मछलियों को यह आहार दें। आप चाहे तो आप आहार के रूप में बाजार में मिलने वाला फीड भी आप मछलियों को दे सकते हैं।

मछलियों को कब और कैसे निकाले?

machli palan ka tarika

दोस्तों बीज डालने के 1 वर्ष के बाद ही मछलियां पूरी तरह से बाजार में आने के लिए तैयार हो जाती हैं। 1 वर्ष में उनका वजन लगभग एक से डेढ़ किलो तक हो जाता है। जब ऐसा हो तो आप मछलियों को बाजार में बेच सकते हैं और मुनाफा कमा सकते हैं लेकिन जब आप तालाब से मछलियां निकालते हैं तो आपको एक बात की विशेष सावधानी रखनी चाहिए की जाल ऐसा ना हो जिससे मछलियां जख्मी हो जाए। क्योंकि मछली जख्मी होने के बाद सभी मछलियों को नुकसान पहुंचा सकती है और पूरा तालाब गंदा कर सकती है। और छोटी मछलियों को भी कोई नुकसान ना होने दें।

मछली पालन से कितना मुनाफा होगा?

दोस्तों मछली पालन से बहुत ही ज्यादा मुनाफा हो सकता है। क्योंकि एक मछली का वजन 1 किलो होता है और 1 किलो की मछली बाजार में न्यूनतम ₹100 में तो बिकती ही है और उससे ज्यादा भी। तो अगर आपने एक बहुत छोटे से तालाब में अगर 1000 बीज भी डाले हैं तो 1 वर्ष बाद आपको 1000 मछलियां मिल जाएंगी। जो आपको 1 साल के अंदर 1 लाख की आमदनी दे सकती हैं। मुनाफा बढ़ाने के लिए आपको तालाब का दायरा बढ़ाना होगा और मछली के बीजों की संख्या भी।

मगर हां दोस्तों आपको मछली पालन में कुछ सावधानियां रखने की जरूरत है, नहीं तो यह आपको नुकसान भी दे सकती है। जैसे कि तालाब साफ सुथरा होना चाहिए और वहां अच्छी धूप और हवा मिलनी चाहिए। आपको मछलियों को मांसाहारी जीवो से भी बचाना होगा नहीं तो आपके पास एक भी मछली नहीं बचेगी। यह बातें आप पहले ही जान ले ताकि आपको बाद में नुकसान न उठाना पड़े।

निष्कर्ष 

तो दोस्तों आपको आज की हमारी पोस्ट मछली पालन का तरीका कैसी लगी यह आप हमें जरूर बताएं। आप नीचे दिए कमेंट बॉक्स में हमें जरूर लिखकर बताए। हम आपके सुझावों को सुनना चाहते हैं ताकि हम इस पोस्ट को आपके लिए और ज्यादा बेहतर बना सके। मिलते हैं दोस्तों हमारी अगली पोस्ट के साथ।

Comments

  1. आपने मछली पालन पर बहुत अच्छी जानकारी दी हैं.

    ReplyDelete

Post a Comment

Trending

Ghar Baithe gift packing ka kaam karke kamaye lakho | घर बैठे पैकिंग का काम

Ghar Baithe packing ka kaam हेल्लो दोस्तो! आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि घर बैठे पैकिंग का काम करके पैसे कैसे कमाएं। आप सोच रहे होंगे कि भला सिर्फ पैकिंग करके कितना पैसा कमा लेंगे ज्यादा से ज्यादा पांच हज़ार। लेकिन ऐसा नहीं है दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि घर पर काम देने वाली कंपनी से सिर्फ घर बैठे पैकिंग का काम करके आप इतना पैसा कमा सकते हैं कि आपको और कोई काम करने की भी जरूरत नहीं। आप घर बैठे पैकिंग का काम करके महीने के पंद्रह हजार तक कमा सकते है। और इसमें आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट की भी जरूरत नहीं। बस जरूरत है थोड़े डेकोरेटिव आइटम्स की जैसे रंग बिरंगे कागज, आकर्षक पैकिंग पेपर , फैंसी रिबन, ट्रांसपेरेंट रंग बिरंगी पन्नियां, कैंची, फेविकोल, टेप, डबल टेप, पेपर फ्लॉवर्स, हेंड मेड पेपर आदि। इसीलिए यह सबसे अच्छा घर से काम करने के लिए सुझाव है। दोस्तों जैसा कि हम और आप जानते हैं कि शादी, पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी, बर्थडे, या किसी को खुश करना हो तो इन सभी के लिए जो चीज दिमाग में आती हैं वह है गिफ्ट। गिफ्ट सभी को पसंद होता है। और जिसे गिफ्ट...

फ्रेंचाइजी का अर्थ हिंदी में | क्या है franchise meaning and definition in hindi ?

Franchise meaning in Hindi हेल्लो दोस्तों!! क्या आप भी कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं? क्या आप भी चाहते हैं कि बिजनेस में थोड़े ही समय में आपका अच्छा मुनाफा हो? तो स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट में जो कि जुड़ी है बिजनेस से। आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे franchise के बारे में। दोस्तों अगर आप काफी समय से बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपको फ्रेंचाइजी के बारे में पहले से पता होगा। लेकिन अगर आप बिजनेस में नए हैं और हाल ही में आपने बिजनेस करने का मन बनाया है तो फ्रेंचाइजी के बारे में जानना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। इस पोस्ट में हम आपको franchise से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी देने की कोशिश करेंगे तो आइए बिना किसी देरी के शुरू करते है। यहां पढ़िए Business ideas in hindi Gaon me kya business kare Franchise का मतलब क्या होता है? दोस्तों फ्रेंचाइजी को सीधे और सरल शब्दों में समझने के लिए हम आपको बहुत ही आसान सी भाषा में समझाते हैं। मान लीजिए कि आपको एक नया व्यापार शुरू करना है और आपको उसमें मुनाफा भी बहुत ही कम समय में चाहिए। यानी कि आपको कुछ ही महीनों में बहुत ही ज्...

25 Positive thoughts in hindi | सकारात्मक विचार

Positive thoughts in hindi हेल्लो दोस्तों!! बहुत-बहुत स्वागत है आपका हमारी आज की इस पोस्ट Positive thoughts in hindi में। दोस्तों आज की यह पोस्ट बहुत ही खास होने वाली है, क्योंकि यह उन लोगों के लिए लिखी गई है जो लाइफ में कुछ करना चाहते हैं कुछ पाना चाहते हैं और उन लोगों में एक आप भी हैं। आपके अंदर भी कुछ करने की चाहत है तभी आप यह पोस्ट पढ़ रहे हैं। दोस्तों सभी की जिंदगी में कुछ सपने होते हैं जिन्हें साकार करने के लिए वो मेहनत करते हैं और अपना पूरा प्रयास करते हैं। लेकिन सभी को सफलता नहीं मिलती, ऐसे में थक हार कर निराश होने की बजाय हमें फिर से अपने अंदर जोश जगाना होता है ताकि हम एक बार फिर उठ खड़े हो और अपनी मंजिल की ओर चल पड़े। जब भी हम निराश होते हैं, जब हमें असफलता मिलती है या जब हमें लगता है कि परिस्थिति हमारे अनुकूल नहीं है, ऐसे में हमें ऐसा एक सहारा चाहिए होता है जो हमारे अंदर के जुनून को जगा सके। दोस्तों जब भी आपको जीवन में अंधकार का सामना करना पड़े या हार का सामना करना पड़े ऐसे में केवल एक सकारात्मक विचार positive thoughts ही आपकी हर परेशानी को दूर करने के लिए काफी है। क्यों...